किशाऊ बांध पर क्यों नाराज़ हैं ग्रामीण?, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बोले करेंगे दूर नाराजगी। The Aman Times | देहरादून किशाऊ बांध पर क्यों नाराज़ हैं ग्रामीण? किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर जौनसार-बावर के क्वानू और आसपास के गांवों में ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास या बांध परियोजना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन प्रस्तावित स्थान और बांध की ऊंचाई को लेकर उनकी आपत्ति है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि परियोजना से पुश्तैनी जमीन, घर, खेती और सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान प्रभावित हो सकती है। वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ग्रामीणों की आपत्तियों का परीक्षण कर समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलविद्युत परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की चिंताओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
किशाऊ बांध पर क्यों नाराज़ हैं ग्रामीण?, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बोले करेंगे दूर नाराजगी। The Aman Times | देहरादून किशाऊ बांध पर क्यों नाराज़ हैं ग्रामीण? किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर जौनसार-बावर के क्वानू और आसपास के गांवों में ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास या बांध परियोजना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन प्रस्तावित स्थान और बांध की ऊंचाई को लेकर उनकी आपत्ति है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि परियोजना से पुश्तैनी जमीन, घर, खेती और सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान प्रभावित हो सकती है। वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ग्रामीणों की आपत्तियों का परीक्षण कर समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलविद्युत परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की चिंताओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
- 🚨 प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार।। The Aman Times 🚨 प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार देहरादून। थाना प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करना बताया। आरोपी चोरी के वाहनों को बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बरामद वाहन: 🏍️ UP-35-BJ-7650 स्प्लेंडर 🛵 UK-07-BU-7059 स्कूटी गिरफ्तार आरोपियों में अमन राजपूत, पवन सिंह रावत, सागर पाल और मनप्रीत शामिल हैं।1
- पोरुर उन्नीकृष्णन एक मशहूर परकशन आर्टिस्ट हैं जो दो हज़ार साल से भी पुराने शिव मंदिर के पास रहते हैं। उनसे और उनकी टीम से मिलना हमारे लिए खुशी की बात थी। हमने इस बारे में बात की कि मंदिर की कला को और बेहतर तरीके से कैसे सपोर्ट किया जा सकता है और कैसे युवा लोग आज भी इन पारंपरिक कलाओं को सीखने में बहुत दिलचस्पी रखते हैं। मैंने उनसे पूछा कि उनका सपना क्या है, और उन्होंने जवाब दिया कि वे जब तक ज़िंदा हैं, ड्रम बजाते रहना चाहेंगे! (प्रियंका गांधी वाड्रा)1
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा प्रदेश के कालेज परिसर मे 85 प्रतिशत सीटों पर एवीवीपी की जीत एक उत्साहजनक संदेश उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय मे जीत पर भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई एबीवीपी की जीत युवा वर्ग को बांटने वालों के मुंह पर तमाचा: भट्ट देहरादून 29 सितंबर। भाजपा ने उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय, डीएवी पीजी सहित प्रदेश भर मे छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिली शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे एवीवीपी को 85 प्रतिशत सीटों पर मिली जीत से संदेश साफ है कि युवाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनके हित मे लिए गए निर्णयों पर अगाध भरोसा जताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा इस विजय को प्रदेश के युवा वर्ग का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने डीएवी एबीवीपी प्रत्याशी नवदीप राणा सहित प्रदेश के अन्य सभी स्थानों पर विद्यार्थी परिषद की जीत पर भी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डीएवी छात्र संघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद का लहराया परचम यह साबित करता है कि प्रदेश का युवा राष्ट्रवादी विचारों और सकारात्मक परिवर्तन के साथ खड़ा है। यह जीत युवा मन मस्तिष्क में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतिबद्धता की है जो उत्तराखंड के युवाओं के मध्य सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों और उच्च आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी ने केंद्र और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा चलाए जा रहे युवा कल्याणकारी प्रयासों, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्थाओं पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है। यह जीत शिक्षण संस्थानों में स्थापित उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए लगातार किए जा रहे हमारे प्रयासों का परिणाम है। राज्य का युवा 'विकसित उत्तराखंड' के निर्माण की दिशा में लगातार मजबूत और ठोस पहल चाहता है, यह जनादेश उसी सोच का प्रतीक है। इसके अलावा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा आयोग के गठन जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। भट्ट ने कहा कि यह विपक्ष और नकारात्मक एजेंडे का परिणाम भी है। यह ऐतिहासिक परिणाम उन ताकतों के मुंह पर तमाचा है जो युवा पीढ़ी को उम्र और वर्ग में बांटकर अपना नकारात्मक एजेंडा चमकाना चाहते हैं। जो लोग युवाओं को भड़काकर देश और प्रदेश की विकास गति को अवरुद्ध करने का षड्यंत्र रचते हैं, उन्हें राज्य के प्रबुद्ध छात्र-युवाओं ने सिरे से खारिज कर दिया है। श्री भट्ट ने प्रदेश के सभी कालेजों के नव-निर्वाचित प्रत्याशियों तथा विद्यार्थी परिषद के एक-एक कार्यकर्ता को बधाई दी है। वहीं विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित छात्र संघ छात्र हित और संस्थान के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा।4
- दिनेश कश्यप नाथ जी संस्थापक पंडित अशोक शर्मा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव जी प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा दिनेश कुमार राठौर जी अनुज बंसल जी जिला सदस्य बजरंग सेना गौ माता को राष्ट्र माता घोषित यह हमारी गौ माता पूजनीय का मध्य है सनातन धर्म की पहचान है श्रीमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रार्थना है गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें बजरंग सेना के सभी पद अधिकारी कहीं विज्ञापन दे दिए हैं जल्द से जल्द यह कार्य किया जाए जय श्री राम जी3
- मसूरी: एमपीजी कॉलेज चुनाव: 366 मतदाताओं ने डाला वोट । NIU मसूरी: एमपीजी कॉलेज चुनाव: 366 मतदाताओं ने डाला वोट,👉अध्यक्ष-महासचिव पर त्रिकोणीय मुकाबला । NIU 👇👇👇1
- उत्तरकाशी में फिर शुरू हुआ रेस्क्यू, कालिंदी खाल रेस्क्यू अभियान जारी The Aman Times 🚨 कालिंदी खाल रेस्क्यू अभियान जारी उत्तरकाशी के कालिंदी पास ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स के रेस्क्यू के लिए SDRF का अभियान जारी है। आज 04 और ट्रेकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया। इसके साथ ही कालिंदी खाल से अब तक कुल 15 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी के लिए SDRF के 02 जवान भी रवाना किए गए हैं। शेष ट्रेकर्स की सुरक्षित निकासी के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।1
- DAV PG College में छात्रसंघ चुनाव की काउंटिंग के दौरान बवाल! मतगणना के बीच हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना है। कई कुर्सियां तोड़े जाने की बात सामने आई है। तनाव को देखते हुए कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।1
- DAV PG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की काउंटिंग के दौरान हंगामा...... डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की काउंटिंग के दौरान हंगामा.....कई कुर्सियां तोड़े जाने की भी सूचना है। कॉलेज परिसर में बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।1