logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेत में चारा काट रहे युवक पर अजगर ने किया हमला, मजदूरों ने बचाई जान खेत में चारा काट रहे युवक पर अजगर ने किया हमला, मजदूरों ने बचाई जान लखीमपुर खीरी । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में खेत में चारा काट रहे एक युवक पर अचानक अजगर ने हमला कर दिया। अजगर ने युवक के दोनों हाथों और गर्दन को बुरी तरह जकड़ लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक के साथ हुए संघर्ष को देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह अजगर को युवक से अलग किया और उसे उसके चंगुल से मुक्त कराया। अजगर के जकड़ने से युवक को चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी। घटना ने खेतों में काम करने वाले लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी है। ग्रामीणों ने खेतों और आसपास के इलाकों में वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।

6 hrs ago
user_शेखर तिवारी
शेखर तिवारी
Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

खेत में चारा काट रहे युवक पर अजगर ने किया हमला, मजदूरों ने बचाई जान खेत में चारा काट रहे युवक पर अजगर ने किया हमला, मजदूरों ने बचाई जान लखीमपुर खीरी । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में खेत में चारा काट रहे एक युवक पर अचानक अजगर ने हमला कर दिया। अजगर ने युवक के दोनों हाथों और गर्दन को बुरी तरह जकड़ लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक के साथ हुए संघर्ष को देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह अजगर को युवक से अलग किया और उसे उसके चंगुल से मुक्त कराया। अजगर के जकड़ने से युवक को चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी। घटना ने खेतों में काम करने वाले लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी है। ग्रामीणों ने खेतों और आसपास के इलाकों में वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मछुआरों ने तीस्ता नदी में बह रहे नन्हे हाथी की बचाई जान, मां से कराया मिलन मछुआरों ने तीस्ता नदी में बह रहे नन्हे हाथी की बचाई जान, मां से कराया मिलन पश्चिम बंगाल में मछुआरों और वन विभाग की तत्परता से चार दिन के हाथी के बच्चे को मिला नया जीवन पश्चिम बंगाल (अखंड सत्ता)। पश्चिम बंगाल में मछुआरों और वन विभाग के अधिकारियों की तत्परता से तीस्ता नदी में बहकर करीब चार किलोमीटर दूर पहुंच गए चार दिन के हाथी के बच्चे की जान बचा ली गई। नन्हा हाथी नदी के तेज बहाव में डूबने की स्थिति में था। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मछुआरे छोटी नाव लेकर तत्काल हाथी के बच्चे को बचाने के लिए नदी में आगे बढ़े। कुछ ही देर में वे डूबते हुए नन्हे हाथी तक पहुंच गए और उसे सुरक्षित नाव पर सवार कर लिया। वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी और मछुआरों के प्रयास से हाथी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उसकी मां तक पहुंचाया गया, जहां नन्हे हाथी का अपनी मां से मिलन कराया गया। इस मानवीय पहल का वीडियो सामने आने के बाद सामाजिक माध्यमों पर मछुआरों की जमकर सराहना की जा रही है। लोगों ने वन्यजीव की जान बचाने के लिए मछुआरों और वन विभाग की तत्परता की प्रशंसा की है।
    1
    मछुआरों ने तीस्ता नदी में बह रहे नन्हे हाथी की बचाई जान, मां से कराया मिलन
मछुआरों ने तीस्ता नदी में बह रहे नन्हे हाथी की बचाई जान, मां से कराया मिलन
पश्चिम बंगाल में मछुआरों और वन विभाग की तत्परता से चार दिन के हाथी के बच्चे को मिला नया जीवन
पश्चिम बंगाल (अखंड सत्ता)। पश्चिम बंगाल में मछुआरों और वन विभाग के अधिकारियों की तत्परता से तीस्ता नदी में बहकर करीब चार किलोमीटर दूर पहुंच गए चार दिन के हाथी के बच्चे की जान बचा ली गई। नन्हा हाथी नदी के तेज बहाव में डूबने की स्थिति में था।
जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मछुआरे छोटी नाव लेकर तत्काल हाथी के बच्चे को बचाने के लिए नदी में आगे बढ़े। कुछ ही देर में वे डूबते हुए नन्हे हाथी तक पहुंच गए और उसे सुरक्षित नाव पर सवार कर लिया।
वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी और मछुआरों के प्रयास से हाथी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उसकी मां तक पहुंचाया गया, जहां नन्हे हाथी का अपनी मां से मिलन कराया गया।
इस मानवीय पहल का वीडियो सामने आने के बाद सामाजिक माध्यमों पर मछुआरों की जमकर सराहना की जा रही है। लोगों ने वन्यजीव की जान बचाने के लिए मछुआरों और वन विभाग की तत्परता की प्रशंसा की है।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गंगेव हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं को सेवा, संकल्प और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। ‘मेरे सपनों का भारत’ राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
    1
    गंगेव हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं को सेवा, संकल्प और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
‘मेरे सपनों का भारत’ राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
    user_Avi Standing with the truth
    Avi Standing with the truth
    Yoga instructor मंगवां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रीवा/सतना ब्रेकिंग | 70 फीट गहरी खदान में 13 साल का मासूम लापता, साइकिल और चप्पल मिली सतना | रामपुर बघेलान | पत्रकार पंडित विकास रीवा/सतना ब्रेकिंग | 70 फीट गहरी खदान में 13 साल का मासूम लापता, साइकिल और चप्पल मिली सतना | रामपुर बघेलान | पत्रकार पंडित विकास रामपुर बघेलान के बेला चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककलपुर की साहू बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 13 वर्षीय अखिलेश साहू पिता चंद्रभान साहू संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बताया जा रहा है कि अखिलेश सोमवार शाम करीब 5 बजे घर से साइकिल लेकर झिरिया बाजार सामान लेने निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान प्रभात स्टोन क्रेशर परिसर के पास उसकी साइकिल बाउंड्री वॉल से सटी मिली। साइकिल के हैंडल पर घर का सामान रखा हुआ था, जबकि पास की करीब 60 से 70 फीट गहरी पानी से भरी खदान में एक चप्पल तैरती दिखाई दी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 10 साल से खुली खदान, ग्रामीणों ने बताया खतरा ग्रामीणों का आरोप है कि यह खदान करीब 10 वर्षों से खुली पड़ी है और यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों के मुताबिक खदान के आसपास मजबूत फेंसिंग, सुरक्षा दीवार और चेतावनी बोर्ड की कमी है। स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि इससे पहले भी यहां डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। रात में नहीं हो सका रेस्क्यू सूचना मिलते ही बेला चौकी और रामपुर बघेलान पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा, खदान की गहराई और पानी में मौजूद मलबे के कारण रात में तलाशी अभियान में मुश्किलें आईं। पुलिस की सूचना पर NDRF टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। समाचार लिखे जाने तक अखिलेश का पता नहीं चल सका था और सर्च ऑपरेशन जारी था। क्रेशर संचालक के बयान पर ग्रामीणों में नाराजगी ग्रामीणों के अनुसार, क्रेशर संचालक घटना के कई घंटे बाद मौके पर पहुंचा और कथित तौर पर खदान उसके हिस्से में नहीं आने की बात कही। इस बयान के बाद ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई। हालांकि खदान की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी को लेकर प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जनप्रतिनिधियों ने की कार्रवाई की मांग घटना की जानकारी मिलते ही अमरपाटन जनपद पंचायत के सभापति बृजेश द्विवेदी, पंकज सिंह परिहार, राजेंद्र मिश्रा और पूर्व सेवा सहकारिता अध्यक्ष शिव शंकर गोटिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मासूम की तलाश पूरी होने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा जाए। साथ ही क्षेत्र की अन्य खुली खदानों की जांच कर सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता की भी मांग रखी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर है। अखिलेश साहू की तलाश जारी है। नोट: समाचार लिखे जाने तक मासूम अखिलेश साहू का शव या कोई निश्चित सुराग नहीं मिला था। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
    1
    रीवा/सतना ब्रेकिंग | 70 फीट गहरी खदान में 13 साल का मासूम लापता, साइकिल और चप्पल मिली

सतना | रामपुर बघेलान | पत्रकार पंडित विकास
रीवा/सतना ब्रेकिंग | 70 फीट गहरी खदान में 13 साल का मासूम लापता, साइकिल और चप्पल मिली
सतना | रामपुर बघेलान | पत्रकार पंडित विकास
रामपुर बघेलान के बेला चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककलपुर की साहू बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 13 वर्षीय अखिलेश साहू पिता चंद्रभान साहू संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
बताया जा रहा है कि अखिलेश सोमवार शाम करीब 5 बजे घर से साइकिल लेकर झिरिया बाजार सामान लेने निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान प्रभात स्टोन क्रेशर परिसर के पास उसकी साइकिल बाउंड्री वॉल से सटी मिली। साइकिल के हैंडल पर घर का सामान रखा हुआ था, जबकि पास की करीब 60 से 70 फीट गहरी पानी से भरी खदान में एक चप्पल तैरती दिखाई दी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
10 साल से खुली खदान, ग्रामीणों ने बताया खतरा
ग्रामीणों का आरोप है कि यह खदान करीब 10 वर्षों से खुली पड़ी है और यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों के मुताबिक खदान के आसपास मजबूत फेंसिंग, सुरक्षा दीवार और चेतावनी बोर्ड की कमी है।
स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि इससे पहले भी यहां डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी।
रात में नहीं हो सका रेस्क्यू
सूचना मिलते ही बेला चौकी और रामपुर बघेलान पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा, खदान की गहराई और पानी में मौजूद मलबे के कारण रात में तलाशी अभियान में मुश्किलें आईं।
पुलिस की सूचना पर NDRF टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। समाचार लिखे जाने तक अखिलेश का पता नहीं चल सका था और सर्च ऑपरेशन जारी था।
क्रेशर संचालक के बयान पर ग्रामीणों में नाराजगी
ग्रामीणों के अनुसार, क्रेशर संचालक घटना के कई घंटे बाद मौके पर पहुंचा और कथित तौर पर खदान उसके हिस्से में नहीं आने की बात कही। इस बयान के बाद ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई।
हालांकि खदान की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी को लेकर प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
जनप्रतिनिधियों ने की कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही अमरपाटन जनपद पंचायत के सभापति बृजेश द्विवेदी, पंकज सिंह परिहार, राजेंद्र मिश्रा और पूर्व सेवा सहकारिता अध्यक्ष शिव शंकर गोटिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मासूम की तलाश पूरी होने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा जाए। साथ ही क्षेत्र की अन्य खुली खदानों की जांच कर सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता की भी मांग रखी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम कर सकते हैं।
फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर है। अखिलेश साहू की तलाश जारी है।
नोट: समाचार लिखे जाने तक मासूम अखिलेश साहू का शव या कोई निश्चित सुराग नहीं मिला था। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
    user_सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उमंग दिवस उमंग है तो जिंदगी में रंग है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरी। बालिकाओं में निर्भीकता और आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरी में उमंग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में थाना शाहपुर, पुलिस की ओर से छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, ऑनलाइन साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, धमकी या असुरक्षित स्थिति का सामना होने पर चुप रहने के बजाय तत्काल परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना दें। आपात स्थिति में डायल-112 की सहायता ली जा सकती है। मध्यप्रदेश पुलिस के अनुसार डायल-112 आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई मऊगंज पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 दर्ज हैं। छात्राओं को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की समझाइए दी गई ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे
    1
    उमंग दिवस

उमंग है तो जिंदगी में रंग है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरी। बालिकाओं में निर्भीकता और 
आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरी में उमंग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम में थाना शाहपुर,  पुलिस की ओर से छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, ऑनलाइन साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस द्वारा छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, धमकी या असुरक्षित स्थिति का सामना होने पर चुप रहने के बजाय तत्काल परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना दें। आपात स्थिति में डायल-112 की सहायता ली जा सकती है। मध्यप्रदेश पुलिस के अनुसार डायल-112 आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई मऊगंज पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 दर्ज हैं।
छात्राओं को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की समझाइए दी गई
ब्यूरो चीफ रीवा 
अभिषेक पांडे
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Artist हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रास्ता अवरुद्ध पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर्द लग रहा गुहा कार्यालय ग्राम पंचायत बेलवा
    1
    रास्ता अवरुद्ध पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर्द लग रहा गुहा
कार्यालय ग्राम पंचायत बेलवा
    user_Ashish Dwivedi
    Ashish Dwivedi
    सिरमौर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • .............. ....,................ ..................... .... .
    1
    .............. ....,................  ..................... .... .
    user_Rajesh Saket
    Rajesh Saket
    मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बच्चों की थाली में कीड़ा और बाल! पगरा स्कूल के MDM में बड़ी लापरवाही | Satna News बच्चों की थाली में कीड़ा और बाल! पगरा स्कूल के MDM में बड़ी लापरवाही | Satna News _पगरा स्कूल के MDM में गंभीर लापरवाही, बच्चों की थाली में कीड़ा और बाल मिलने से हड़कंप_ अमरपाटन, सतना - शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय पगरा (DISE CODE - 2313102203) में मध्यान्ह भोजन योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। 22 सितंबर को जिला पंचायत अधिकारी कामदा मिश्रा ने जनपद पंचायत अमरपाटन के साथ औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर खामियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान सबसे चौंकाने वाला मामला सामने आया जब एक बच्चे की थाली में चावल-सब्जी में कीड़ा और बाल मिला। अधिकारी ने खुद अपने हाथों से उसे निकालकर देखा। इसका वीडियो भी सामने आया है। *जांच में क्या मिला?* - बच्चे की थाली में कीड़ा और बाल - रसोई में भारी गंदगी, गैस के बजाय लकड़ी पर बन रहा था खाना - बच्चों को शुद्ध दूध की जगह दूध पाउडर की खीर - बच्चों को भरपेट भोजन नहीं, मात्रा बहुत कम - समूह में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप विद्यालय में प्राथमिक खण्ड में सरदार पटेल समूह और माध्यमिक खण्ड में डॉ. भीमराव अम्बेडकर समूह द्वारा भोजन बनाया जाता है। प्रधानाध्यापक भी पहले से इसकी शिकायत कर चुके हैं। अब ग्रामीणों और पालकों ने कलेक्टर सतना और जिला पंचायत CEO से दोनों समूहों को हटाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बच्चों की थाली में कीड़ा और बाल! पगरा स्कूल के MDM में बड़ी लापरवाही | Satna News

बच्चों की थाली में कीड़ा और बाल! पगरा स्कूल के MDM में बड़ी लापरवाही | Satna News
_पगरा स्कूल के MDM में गंभीर लापरवाही, बच्चों की थाली में कीड़ा और बाल मिलने से हड़कंप_
अमरपाटन, सतना - शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय पगरा (DISE CODE - 2313102203) में मध्यान्ह भोजन योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। 22 सितंबर को जिला पंचायत अधिकारी कामदा मिश्रा ने जनपद पंचायत अमरपाटन के साथ औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर खामियां मिलीं।
निरीक्षण के दौरान सबसे चौंकाने वाला मामला सामने आया जब एक बच्चे की थाली में चावल-सब्जी में कीड़ा और बाल मिला। अधिकारी ने खुद अपने हाथों से उसे निकालकर देखा। इसका वीडियो भी सामने आया है।
*जांच में क्या मिला?*
- बच्चे की थाली में कीड़ा और बाल
- रसोई में भारी गंदगी, गैस के बजाय लकड़ी पर बन रहा था खाना
- बच्चों को शुद्ध दूध की जगह दूध पाउडर की खीर
- बच्चों को भरपेट भोजन नहीं, मात्रा बहुत कम
- समूह में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप
विद्यालय में प्राथमिक खण्ड में सरदार पटेल समूह और माध्यमिक खण्ड में डॉ. भीमराव अम्बेडकर समूह द्वारा भोजन बनाया जाता है। प्रधानाध्यापक भी पहले से इसकी शिकायत कर चुके हैं।
अब ग्रामीणों और पालकों ने कलेक्टर सतना और जिला पंचायत CEO से दोनों समूहों को हटाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ओडिशा तट पर मिला गैस का कुआं* ओएनजीसी (ONGC) ने ओडिशा तट के पास महानदी ऑफशोर बेसिन में एक गहरे पानी वाले कुएं में गैस की खोज की है। ओएनजीसी (ONGC) ने 'समुद्र मंथन' पहल *ओडिशा तट पर मिला गैस का कुआं* ओएनजीसी (ONGC) ने ओडिशा तट के पास महानदी ऑफशोर बेसिन में एक गहरे पानी वाले कुएं में गैस की खोज की है। ओएनजीसी (ONGC) ने 'समुद्र मंथन' पहल के तहत यह कुआं खोजा है। MN-DW18-1-H-D कुएं में 1,441–1,452 मीटर की गहराई पर गैस मिली है। इस कुएं को 1,623 मीटर की तय गहराई तक खोदा गया था।
    1
    ओडिशा तट पर मिला गैस का कुआं*
ओएनजीसी (ONGC) ने ओडिशा तट के पास महानदी ऑफशोर बेसिन में एक गहरे पानी वाले कुएं में गैस की खोज की है। ओएनजीसी (ONGC) ने 'समुद्र मंथन' पहल
*ओडिशा तट पर मिला गैस का कुआं*
ओएनजीसी (ONGC) ने ओडिशा तट के पास महानदी ऑफशोर बेसिन में एक गहरे पानी वाले कुएं में गैस की खोज की है। ओएनजीसी (ONGC) ने 'समुद्र मंथन' पहल के तहत यह कुआं खोजा है। MN-DW18-1-H-D कुएं में 1,441–1,452 मीटर की गहराई पर गैस मिली है। इस कुएं को 1,623 मीटर की तय गहराई तक खोदा गया था।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.