जापानी जोन औद्योगिक की निडेक कंपनी में 11 घंटे बाद खत्म हुआ कर्मचारियों का धरना, वेतन वृद्धि पर एक हफ्ते का अल्टीमेटम कोटपूतली बहरोड जिले के नीमराना के जापानी जोन औद्योगिक क्षेत्र की निडेक कंपनी में कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा धरना करीब 11 घंटे बाद समाप्त हो गया। सुबह 6 बजे कंपनी गेट पर शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन कर्मचारी और प्रबंधन के बीच कई दौर की वार्ता के बाद शाम 5 बजे खत्म हुआ। धरने के दौरान कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, सैलरी कटौती नहीं करने, रविवार को साप्ताहिक अवकाश देने और रविवार को ड्यूटी बुलाने पर डबल भुगतान की मांग रखी। इसके साथ ही 12 घंटे की बजाय 8 घंटे की ड्यूटी, औसत वेतन ₹20,000 करने, 26 दिन की ड्यूटी व्यवस्था में 1 दिन कम होने पर वेतन कटौती नहीं करने, कैंटीन की खराब गुणवत्ता, छुट्टी के दिन वेतन कटौती और प्रबंधन व सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई गई। नीमराना उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच कई दौर की बातचीत कराई गई। शुरुआती दौर में वार्ता सफल नहीं हुई, लेकिन बाद में पुनः बातचीत शुरू होने पर प्रबंधन ने अधिकांश मांगों पर सहमति जताई। वेतन वृद्धि के मुद्दे पर कर्मचारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। कंपनी के एचआर हेड विनोद कौल ने कहा कि कर्मचारियों की कई मांगों को मान लिया गया है, जबकि सैलरी बढ़ोतरी के विषय में उच्च अधिकारियों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, धरने के दिन किसी भी कर्मचारी की सैलरी नहीं काटी जाएगी। धरने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई, जिसमें एक कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई और उसे बहरोड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कंपनी गेट पर सिक्योरिटी रूम के शीशे तोड़े गए और दो कर्मचारियों के वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही, जिनमें उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव, तहसीलदार विक्रम सिंह, एडिशनल एसपी सुरेश कुमार खींची, डीएसपी चारुल गुप्ता, सचिन शर्मा, मेघा सहित कई अधिकारी शामिल रहे। शाम 5 बजे वार्ता सफल होने के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।
जापानी जोन औद्योगिक की निडेक कंपनी में 11 घंटे बाद खत्म हुआ कर्मचारियों का धरना, वेतन वृद्धि पर एक हफ्ते का अल्टीमेटम कोटपूतली बहरोड जिले के नीमराना के जापानी जोन औद्योगिक क्षेत्र की निडेक कंपनी में कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा धरना करीब 11 घंटे बाद समाप्त हो गया। सुबह 6 बजे कंपनी गेट पर शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन कर्मचारी और प्रबंधन के बीच कई दौर की वार्ता के बाद शाम 5 बजे खत्म हुआ। धरने के दौरान कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, सैलरी कटौती नहीं करने, रविवार को साप्ताहिक अवकाश देने और रविवार को ड्यूटी बुलाने पर डबल
भुगतान की मांग रखी। इसके साथ ही 12 घंटे की बजाय 8 घंटे की ड्यूटी, औसत वेतन ₹20,000 करने, 26 दिन की ड्यूटी व्यवस्था में 1 दिन कम होने पर वेतन कटौती नहीं करने, कैंटीन की खराब गुणवत्ता, छुट्टी के दिन वेतन कटौती और प्रबंधन व सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई गई। नीमराना उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच कई दौर की बातचीत कराई गई। शुरुआती दौर में वार्ता सफल नहीं हुई, लेकिन बाद में पुनः बातचीत शुरू होने पर प्रबंधन ने अधिकांश मांगों पर
सहमति जताई। वेतन वृद्धि के मुद्दे पर कर्मचारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। कंपनी के एचआर हेड विनोद कौल ने कहा कि कर्मचारियों की कई मांगों को मान लिया गया है, जबकि सैलरी बढ़ोतरी के विषय में उच्च अधिकारियों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, धरने के दिन किसी भी कर्मचारी की सैलरी नहीं काटी जाएगी। धरने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई, जिसमें एक कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई और उसे बहरोड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कंपनी गेट पर सिक्योरिटी
रूम के शीशे तोड़े गए और दो कर्मचारियों के वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही, जिनमें उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव, तहसीलदार विक्रम सिंह, एडिशनल एसपी सुरेश कुमार खींची, डीएसपी चारुल गुप्ता, सचिन शर्मा, मेघा सहित कई अधिकारी शामिल रहे। शाम 5 बजे वार्ता सफल होने के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1
- Haryana rewari1
- वार्ड 25 से डॉ. सत्यनारायण यादव ने भरी चुनावी हुंकार, विकास कार्यों के दम पर मांगा जनसमर्थन1
- भिवाड़ी: रिलेक्सो फुटवेयर कंपनी कहरानी में दूसरे दिन भी वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन1
- Post by Sachin kumar1
- रेवाड़ी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला कार्यकर्ताओं का एक दल दिल्ली पहुंचा, जहां उन्होंने देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्थान संसद भवन का भ्रमण किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने संसद की कार्यवाही को नजदीक से देखा और देश की विधायी प्रक्रिया को समझने का अवसर प्राप्त किया। इस अनुभव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और गर्व देखने को मिला। भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने संसद भवन की ऐतिहासिकता और लोकतांत्रिक महत्व को भी जाना। कई कार्यकर्ताओं ने इसे अपने जीवन का प्रेरणादायक और यादगार पल बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का अनुभव उन्हें राजनीति और सामाजिक कार्यों में और अधिक सक्रिय होने के लिए प्रेरित करेगा। भ्रमण के पश्चात केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि संगठन में महिला शक्ति का विशेष महत्व है और आने वाले समय में महिलाओं को और भी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। राव इंद्रजीत सिंह ने महिलाओं को समाज सेवा, जनहित के कार्यों और राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार और संगठन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिससे महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकें। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं ने मंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और सक्रियता को और मजबूत करने का संकल्प लिया। यह दौरा न केवल उनके लिए एक शैक्षिक अनुभव रहा, बल्कि भविष्य में राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए एक नई ऊर्जा और दिशा भी प्रदान कर गया। इस दौरान भाजपा नेत्री दीपा भारद्वाज, एडवोकेट सुमन भारद्वाज, कृष्णा सेन, ममता, शशीबाला आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं1
- खैरथल/मुंडावर। रतनपुरा निवासी एक बुजुर्ग, जो पिछले चार दिनों से लापता थे, उनका शव आज खैरथल रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय शिंभू मेघवाल पुत्र निवासी रतनपुरा के रूप में हुई है। घटना का पूरा विवरण: जानकारी के अनुसार, शिंभू मेघवाल बीते 14 अप्रैल की शाम से अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। आज सुबह खैरथल रेलवे स्टेशन के समीप एक शव होने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उसकी पहचान शिंभू मेघवाल के रूप में की। शव मिलने की खबर जैसे ही रतनपुरा पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय सैटेलाइट हॉस्पिटल, खैरथल की मोर्चरी में पहुंचाया। रोटी बैंक की सराहनीय पहल: इस दुखद घड़ी में रोटी बैंक संस्था ने अपनी मानवीय सेवा का परिचय दिया। संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क शव वाहिनी तत्काल अस्पताल पहुंची। अस्पताल में आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद, रोटी बैंक की एम्बुलेंस ने ससम्मान मृतक के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रतनपुरा पहुंचाया। ग्रामीणों ने रोटी बैंक की इस नि:स्वार्थ सेवा की प्रशंसा की है।1
- Post by Rajbala1
- खैरथल-तिजारा में यूथ कांग्रेस चुनाव की सरगर्मी तेज, जिला अध्यक्ष पद के लिए अजय पटेल सक्रिय, ऑनलाइन प्रक्रिया से होंगे चुनाव, “With IYC” ऐप के जरिए छह पदों पर एक साथ होगा चुनाव1