logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रतनपुरा निवासी शिंभू जो 14 अप्रैल की शाम से घर से लापता था, आज शिंभू की डेड बॉडी रेलवे स्टेशन खैरथल के पास मिली है। शव को पहुंचाया गया राजकीय सैटलाइट हॉस्पिटल खैरथल, रोटी बैंक की शव वाहिनी मौके पर मौजूद।

2 hrs ago
user_Kotputli-Behror Breaking Live
Kotputli-Behror Breaking Live
Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

रतनपुरा निवासी शिंभू जो 14 अप्रैल की शाम से घर से लापता था, आज शिंभू की डेड बॉडी रेलवे स्टेशन खैरथल के पास मिली है। शव को पहुंचाया गया राजकीय सैटलाइट हॉस्पिटल खैरथल, रोटी बैंक की शव वाहिनी मौके पर मौजूद।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Pawan sharma
    1
    Post by Pawan sharma
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • खैरथल/मुंडावर। रतनपुरा निवासी एक बुजुर्ग, जो पिछले चार दिनों से लापता थे, उनका शव आज खैरथल रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय शिंभू मेघवाल पुत्र निवासी रतनपुरा के रूप में हुई है। घटना का पूरा विवरण: जानकारी के अनुसार, शिंभू मेघवाल बीते 14 अप्रैल की शाम से अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। आज सुबह खैरथल रेलवे स्टेशन के समीप एक शव होने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उसकी पहचान शिंभू मेघवाल के रूप में की। शव मिलने की खबर जैसे ही रतनपुरा पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय सैटेलाइट हॉस्पिटल, खैरथल की मोर्चरी में पहुंचाया। रोटी बैंक की सराहनीय पहल: इस दुखद घड़ी में रोटी बैंक संस्था ने अपनी मानवीय सेवा का परिचय दिया। संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क शव वाहिनी तत्काल अस्पताल पहुंची। अस्पताल में आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद, रोटी बैंक की एम्बुलेंस ने ससम्मान मृतक के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रतनपुरा पहुंचाया। ग्रामीणों ने रोटी बैंक की इस नि:स्वार्थ सेवा की प्रशंसा की है।
    1
    खैरथल/मुंडावर। रतनपुरा निवासी एक बुजुर्ग, जो पिछले चार दिनों से लापता थे, उनका शव आज खैरथल रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय शिंभू मेघवाल पुत्र निवासी रतनपुरा के रूप में हुई है।
घटना का पूरा विवरण:
जानकारी के अनुसार, शिंभू मेघवाल बीते 14 अप्रैल की शाम से अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। आज सुबह खैरथल रेलवे स्टेशन के समीप एक शव होने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उसकी पहचान शिंभू मेघवाल के रूप में की।
शव मिलने की खबर जैसे ही रतनपुरा पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय सैटेलाइट हॉस्पिटल, खैरथल की मोर्चरी में पहुंचाया।
रोटी बैंक की सराहनीय पहल:
इस दुखद घड़ी में रोटी बैंक संस्था ने अपनी मानवीय सेवा का परिचय दिया। संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क शव वाहिनी तत्काल अस्पताल पहुंची। अस्पताल में आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद, रोटी बैंक की एम्बुलेंस ने ससम्मान मृतक के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रतनपुरा पहुंचाया। ग्रामीणों ने रोटी बैंक की इस नि:स्वार्थ सेवा की प्रशंसा की है।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    42 min ago
  • प्रेस विज्ञप्ति नीमराना। नारी शक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजली यादव के नेतृत्व में नीमराना कार्यालय पर “नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान” का हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया गया। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजली यादव ने बताया कि यह अभियान नारी शक्ति के अधिकारों, सम्मान एवं भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो उन्हें राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से अधिक सशक्त बनाएगा। जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे देश की मातृशक्ति को नई ऊर्जा एवं अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इस दौरान पूजनीय शीतल नाथ महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर रमा चौपड़ा (जिला प्रमुख, जयपुर), महासिंह चौधरी (जिला अध्यक्ष, अलवर उत्तर), गौरव यादव (सह प्रभारी, अलवर उत्तर), बलबीर छिल्लर (जिला प्रमुख), बलवान सिंह यादव (पूर्व प्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष, अलवर), उम्मेद सिंह भाया (पूर्व जिला अध्यक्ष), अशोक गुप्ता (जिला अध्यक्ष, अलवर दक्षिण), शिवचरण यादव (जिला उपाध्यक्ष), देवेन्द्र यादव (जिला उपाध्यक्ष), पवन सिंह चौहान (जिला उपाध्यक्ष), विशेषर चौधरी (सोशल मीडिया जिला प्रभारी), राकेश खण्डेलवाल (मंडल अध्यक्ष, नीमराना), महिपाल तंवर, मनीष यादव सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला पदाधिकारीगण की भी सक्रिय भागीदारी रही, डॉ. शानू यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा), सविता यादव (पूर्व प्रधान, नीमराना), चित्रा शर्मा (जिला उपाध्यक्ष, अलवर उत्तर), एडवोकेट कंचन तिवारी (जिला मंत्री), हेमलता (जिला मंत्री), नीलम त्रिपाठी (जिला मंत्री), संयोगिता, डॉ. दीपिका, सीमा सैनी (विराट नगर), हेमलता सिसोदिया सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    5
    प्रेस विज्ञप्ति
नीमराना। नारी शक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजली यादव के नेतृत्व में नीमराना कार्यालय पर “नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान” का हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया गया।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजली यादव ने बताया कि यह अभियान नारी शक्ति के अधिकारों, सम्मान एवं भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो उन्हें राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से अधिक सशक्त बनाएगा।
जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे देश की मातृशक्ति को नई ऊर्जा एवं अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
इस दौरान पूजनीय शीतल नाथ महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर रमा चौपड़ा (जिला प्रमुख, जयपुर), महासिंह चौधरी (जिला अध्यक्ष, अलवर उत्तर), गौरव यादव (सह प्रभारी, अलवर उत्तर), बलबीर छिल्लर (जिला प्रमुख), बलवान सिंह यादव (पूर्व प्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष, अलवर), उम्मेद सिंह भाया (पूर्व जिला अध्यक्ष), अशोक गुप्ता (जिला अध्यक्ष, अलवर दक्षिण), शिवचरण यादव (जिला उपाध्यक्ष), देवेन्द्र यादव (जिला उपाध्यक्ष), पवन सिंह चौहान (जिला उपाध्यक्ष), विशेषर चौधरी (सोशल मीडिया जिला प्रभारी), राकेश खण्डेलवाल (मंडल अध्यक्ष, नीमराना), महिपाल तंवर, मनीष यादव सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला पदाधिकारीगण की भी सक्रिय भागीदारी रही, डॉ. शानू यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा), सविता यादव (पूर्व प्रधान, नीमराना), चित्रा शर्मा (जिला उपाध्यक्ष, अलवर उत्तर), एडवोकेट कंचन तिवारी (जिला मंत्री), हेमलता (जिला मंत्री), नीलम त्रिपाठी (जिला मंत्री), संयोगिता, डॉ. दीपिका, सीमा सैनी (विराट नगर), हेमलता सिसोदिया सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • जयपुर मालवीय नगर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने वाला राहुल गुर्जर गिरफ्तार। पुलिस से बचने के लिए भागने के दौरान टूटे हाथ-पैर! जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल गुर्जर के खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के 33 प्रकरण दर्ज है। बहरहाल, पुलिस ने इसे दबोचकर बढ़िया सबक सिखा दिया है ! बेलगाम घूमते अपराधियों और बहन बेटियों के प्रति कुदृष्टि रखने वाले गुंडों का समय रहते ऐसे ही इलाज होता रहे तो राजस्थान पुलिस का स्लोगन 'अपराधियों में भय आमजन में विश्वास' सार्थक होगा। जयपुर पुलिस बढ़िया काम कर रही है। सोशल मीडिया पर खबर को उपर तक पहुंचाने वाले सोशल मीडिया ऐक्टिविस्ट और अपराधी को पकड़कर इलाज करने वाले पुलिसकर्मियों का धन्यवाद‌।
    1
    जयपुर मालवीय नगर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने वाला राहुल गुर्जर गिरफ्तार।
पुलिस से बचने के लिए भागने के दौरान टूटे हाथ-पैर!
जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल गुर्जर के खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के 33 प्रकरण दर्ज है।
बहरहाल, पुलिस ने इसे दबोचकर बढ़िया सबक सिखा दिया है !
बेलगाम घूमते अपराधियों और बहन बेटियों के प्रति कुदृष्टि रखने वाले गुंडों का समय रहते ऐसे ही इलाज होता रहे तो राजस्थान पुलिस का स्लोगन 'अपराधियों में भय  आमजन में विश्वास' सार्थक होगा।
जयपुर पुलिस बढ़िया काम कर रही है। 
सोशल मीडिया पर खबर को उपर तक पहुंचाने वाले सोशल मीडिया ऐक्टिविस्ट और अपराधी को पकड़कर इलाज करने वाले पुलिसकर्मियों का धन्यवाद‌।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Breaking Live News
    1
    Post by Breaking Live News
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    9 hrs ago
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.