Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्षेत्र भ्रमण 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #ucr #rbl #up #photo
ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
क्षेत्र भ्रमण 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #ucr #rbl #up #photo
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड (विकास कार्यों से संबंधित) पर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों तथा सीएम डैशबोर्ड पर विभागों की रैंकिंग एवं प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों को केवल रैंकिंग के दृष्टिकोण से न देखा जाए, बल्कि योजनाओं के वास्तविक धरातलीय प्रभाव को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उनमें कारणों की समीक्षा कर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की प्रगति में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। साथ ही, सीएम डैशबोर्ड पर फीड किए जाने वाले आंकड़ों एवं सूचनाओं की शुद्धता, अद्यतन स्थिति एवं प्रमाणिकता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित कम प्रगति वाले बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- भाजपा के आह्वान पर हथगांव में निकली तिरंगा यात्रा मुख्य अतिथि मनभावन शास्त्री की अगुवाई में हुआ आयोजन,देशभक्ति के नारों से गुंजा नगर हथगांव/फतेहपुर नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनभावन शास्त्री एवं हथगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष गनेशी लाल साहू की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह 10:30 बजे पत्रकार पुरोधा श्री गणेश शंकर विद्यार्थी के स्मारक पर माल्यार्पण कर तेहीपारा से शुरू हुई और करीब 12:30 बजे ब्लॉक परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। करीब दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से नगर का माहौल देशभक्तिमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। यात्रा गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक स्थल तेहीपारा से प्रारंभ होकर वार्ड नंबर दो से होते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीण बैंक और पुराने बस स्टॉप से होते हुए वापस ब्लॉक परिसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी नजर नहीं आई। समापन कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनभावन शास्त्री ने बलिदानी गंगा वैरागी और शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद करते हुए उनके जीवन एवं देश की आजादी के लिए दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके त्याग और बलिदान से आज की पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गनेशी लाल साहू, महामंत्री सौरभ अवस्थी, उपाध्यक्ष विनीत तिवारी, कमल सिंह, बबलू सिंह,एडीओ पंचायत अनुपम मिश्रा शोएब अहमद, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशहित के लिए सदैव कार्य करने का संकल्प लिया।4
- एसओजी कांस्टेबल विवेक यादव की शादी की तस्वीरें वायरल। #10newsnation #kaushambinews #brekingnews एसओजी कांस्टेबल विवेक यादव की शादी की तस्वीरें वायरल। #10newsnation #kaushambinews #brekingnews1
- डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ ब्यूरो रामकृष्ण अग्रवाल फतेहपुर, 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। यात्रा में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगे के सम्मान से जुड़े नारों के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। सभी नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सर्वोपरि रखते हुए देशहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन से जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का संदेश प्रसारित हुआ तथा लोगों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।2
- उप जिलाधिकारी सिराथू ने ग्राम एदिलपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण कौशाम्बी।राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, मंझनपुर राजकुमार मौर्य ने आज ग्राम एदिलपुर में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में शिकायतकर्ता अवधेश कुमार की शिकायत पर ग्राम की आराजी संख्या-536, नवीन परती की पैमाइश कर चिन्हित किया गया। इसी प्रकार ग्राम की आराजी संख्या-526, जो सरकारी अभिलेख में नवयुवक मंगल दल के नाम से अंकित है, पैमाइश कर चिन्हित किया गया।1
- कौशांबी। विकासखंड कड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्थुवा में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति का संकल्प लिया। बच्चों ने अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में देश के प्रति सम्मान और उत्साह देखने को मिला। जय हिंद। जय भारत। 🇮🇳 ऐसी ही खबरों को देखने के लिए देखते रहिए कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।1
- दो कंटेनरों में ले जाई जा रही करीब 60 भैंसें पुलिस ने पकड़ीं रायबरेली। लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो कंटेनरों में ले जाई जा रही करीब 60 भैंसों को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों कंटेनरों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दो कंटेनरों में भैंसों को फतेहपुर से कानपुर की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को पशुओं के परिवहन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस ने बाबा पुरवा के पास घेराबंदी कर दोनों कंटेनरों को रोक लिया। पुलिस ने कंटेनरों की तलाशी लेने के साथ ही उसमें लदे पशुओं की जांच की। दोनों वाहनों में करीब 60 भैंसें बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने कंटेनरों में सवार नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पशुओं के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पशुओं को निर्धारित नियमों के तहत ले जाया जा रहा था या नहीं। पुलिस ने बरामद भैंसों के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई से पशु परिवहन को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।1
- जैविक खेती को बढ़ावा देकर महिलाओं की आजीविका संवर्धन की दिशा में रायबरेली ने बढ़ाया कदम रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता के मार्गदर्शन में जनपद रायबरेली में “जैविक खेती अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं एवं विषमुक्त खेती, कर्ज मुक्त किसान” की थीम के तहत जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आजीविका को सशक्त एवं स्थायी बनाने की दिशा में अभिनव पहल की जा रही है। उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड अमावां, बछरावां, सलोन, डलमऊ, महराजगंज एवं डीह में संचालित गौशालाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 15 स्वयं सहायता समूहों की 180 महिलाओं को बायो कम्पोस्ट खाद के उत्पादन से जोड़ा गया है। महिलाओं द्वारा गौशालाओं से प्राप्त गोबर का वैज्ञानिक एवं उपयोगी तरीके से प्रसंस्करण करते हुए जून 2026 से बायो कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया जा रहा है। बायो कम्पोस्ट के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों को तकनीकी एवं विपणन संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए एवरग्रीन ऑर्गेनिक कम्पनी, रायबरेली के साथ समूहों का अनुबंध कराया गया है। इसके माध्यम से महिलाओं को बायो कम्पोस्ट के उत्पादन, गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं बाजार उपलब्धता से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा अब तक लगभग 250 से 300 टन बायो कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया जा चुका है। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय का नया स्रोत प्राप्त होने के साथ-साथ जैविक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि को भी बढ़ावा मिल रहा है। बायो कम्पोस्ट की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित उर्वरक बिक्री केन्द्रों के साथ स्वयं सहायता समूहों का समन्वय एवं अनुबंध कराया गया है। इन बिक्री केन्द्रों के माध्यम से समूहों द्वारा उत्पादित बायो कम्पोस्ट को किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जुलाई 2026 को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बी-पैक्स उतरपारा, विकास खण्ड राही में बायो कम्पोस्ट बिक्री कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला में किसानों द्वारा 50 बोरी बायो कम्पोस्ट का क्रय किया गया। किसानों द्वारा बायो कम्पोस्ट की लगातार की जा रही मांग से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित जैविक खाद की उपयोगिता एवं स्वीकार्यता को बल मिला है। बायो कम्पोस्ट की किसानों द्वारा निरंतर की जा रही मांग को देखते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से इसके उत्पादन में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाओं को इस गतिविधि से जोड़कर उनकी आजीविका में वृद्धि, नियमित आय एवं स्थायी स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बायो कम्पोस्ट के उत्पादन एवं बिक्री की गतिविधियों को और व्यापक रूप देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान की जा सके। बायो कम्पोस्ट के उत्पादन से जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका का नया साधन उपलब्ध हो रहा है, वहीं गौशालाओं में उत्पन्न होने वाले गोबर का उपयोगी एवं वैज्ञानिक प्रबंधन भी सुनिश्चित हो रहा है। इससे गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। जनपद में संचालित अन्य गौशालाओं में भी बायो कम्पोस्ट खाद के उत्पादन की संभावनाओं को बढ़ाने तथा अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को इस कार्य में नियोजित करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित यह पहल महिला सशक्तिकरण, जैविक खेती को बढ़ावा देने, गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन, अपशिष्ट के सदुपयोग तथा ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय प्रयास है।1
- आज रात लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें टाइमिंग ! साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात में शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इसे एक खास खगोलीय घटना माना जा रहा है। वहीं, वैज्ञानिकों ने सूर्य ग्रहण को सुरक्षित तरीके से देखने की सलाह दी है।1