Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा के गोवर्धन स्थित कुसुम सरोवर, खंभा 501 पर बृज राज रियल एस्टेट एंड प्रॉपर्टीज़ की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
Nikhi Sharma
मथुरा के गोवर्धन स्थित कुसुम सरोवर, खंभा 501 पर बृज राज रियल एस्टेट एंड प्रॉपर्टीज़ की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
- Nikhi Sharmaमथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश🤝12 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मथुरा के गोवर्धन स्थित कुसुम सरोवर, खंभा 501 पर बृज राज रियल एस्टेट एंड प्रॉपर्टीज़ की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।2
- जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को मथुरा पहुंचे हैं।1
- मथुरा के होटल विनायक पैलेस में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में रविवार को 27वां कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं तथा वीर नारियों का सम्मान किया गया और सभी ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह (पूर्व जेसीओ) ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहराने वाले वीरों को नमन किया। उन्होंने मथुरा जनपद के अमर बलिदानियों का उल्लेख करते हुए बताया कि नावली के रविकरन नौहवार ने सीने पर आठ गोलियां खाकर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, वहीं गोवर्धन क्षेत्र के नगरिया (उम्मीद की नगरिया) के शहीद सोरन सिंह ने भी मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। वक्ताओं ने बताया कि लगभग 60 दिनों तक चले कारगिल युद्ध में 527 से अधिक भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और 1,300 से अधिक घायल हुए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपाल सिंह ने की, संचालन डॉ. रमेश चन्द (पूर्व जेसीओ) ने किया और एस.के. सिंह (पूर्व गोताखोर सुपरिंटेंडेंट) विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बलबीर सिंह, भगवान सिंह, हरिओम सिंह, राजेश चौधरी, राजवीर सिंह, विजयपाल सिंह, मुन्नालाल, जुगेंद्र सिंह, लालचंद कुशवाह, ओमवीर सिंह, श्रीनिवास शर्मा, रणवीर सिंह, ऋषिदेव, राजबहादुर और प्रहलाद सिंह समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे और उन्होंने शहीदों के आदर्शों पर चलकर सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।4
- मथुरा के 100 फुटा मार्ग स्थित पुष्पांजलि उपवन में लगातार जलभराव की समस्या से परेशान होकर स्थानीय निवासी डॉ. सचिन सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि वर्षों से शिकायतें करने के बावजूद इस गंभीर समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क का स्तर नीचा और नालों का स्तर ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा होकर तालाब जैसी स्थिति पैदा कर देता है। इससे आवागमन बाधित होता है और लोगों को रोज़ाना भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय भी स्थित है। ऐसे में स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि ट्रिपल इंजन सरकार में भी जब जिला कार्यालय के आसपास की समस्या का हल नहीं निकल पा रहा, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कब होगा। डॉ. सचिन सिंह ने साफ कर दिया है कि जब तक प्रशासन जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं देता, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस भूख हड़ताल और जलभराव की समस्या पर क्या कदम उठाते हैं।1
- उत्तर प्रदेश के पवित्र धाम गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भगवान श्री गिर्राज महाराज का दिव्य और भव्य श्रृंगार किया गया है, जिसके दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। 21 किलोमीटर यानी सात कोस के परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की ऐसी अटूट श्रृंखला बनी है कि कहीं पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। राधे-कृष्ण के भक्ति भजनों पर झूमते, गाते और नाचते हुए श्रद्धालु अपनी हर थकान भूलकर परिक्रमा पूरी कर रहे हैं। मेले में आए श्रद्धालुओं का स्वागत भी बेहद खास अंदाज में किया गया। ग्रामीण एसपी सुरेश चंद रावत ने अधीनस्थ अधिकारियों और गोवर्धन चेयरमैन के साथ मिलकर परिक्रमार्थियों पर गुलाल, इत्र और फूलों की वर्षा की। पुलिस अधिकारियों के इस सहृदय रूप को देखकर श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। श्रद्धालुओं की विशाल संख्या को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परिक्रमा मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा, भीषण गर्मी और भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह-जगह चिकित्सा शिविर और एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।4
- मथुरा स्थित अमर जवान स्मारक पर कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर पूर्व सैनिक संगठनों और सैन्य अधिकारियों द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, साथ ही शहीदों के परिवारों और वीरांगनाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर जवानों के बच्चे, वीरांगनाएं और उनके परिवार हमारे समाज व क्षेत्र का अटूट हिस्सा हैं। उन्होंने देशवासियों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि प्रत्येक नागरिक का यह परम कर्तव्य बनता है कि वह सच्चे नागरिक के रूप में शहीद परिवारों की हर संभव मदद करे और उन्हें पूरा सम्मान दे। इस समारोह में पूर्व सैनिकों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कार्यक्रम का समापन 'जय हिंद' और 'जय भारत' के देशभक्ति नारों के साथ हुआ।4
- मथुरा के गोवर्धन तहसील स्थित गांव पलसो के माता सती मंदिर परिसर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिकड़ी भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष पीतम सिंह ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्मित नए बरामदे का विधिवत उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में पीतम सिंह ने कहा कि पलसो उनका अपना गांव है और यह सब माता सती व शोभारी वंशजों की कृपा है। उन्होंने कहा कि माता सती के आशीर्वाद से ही उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिला है और वे हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक ओमप्रकाश पांडे (झोरिया वाले) रहे, अध्यक्षता मुरारी लाल शर्मा द्वारा की गई और मंच संचालन नंदकिशोर शर्मा ने किया। इस मौके पर महादेव नेताजी, राममूर्ति, प्रधान उदयवीर, दुर्गा प्रसाद श्रीभाड़ा, महादेव प्रसाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया और माता सती के जयकारों के साथ आयोजन का समापन हुआ।3
- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गिरिराज भक्तों और परिक्रमार्थियों पर पुष्प वर्षा की गई, जिससे एक अत्यंत दिव्य और आकर्षक दृश्य देखने को मिला। परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाने और उनका स्वागत करने के लिए जनपद के अधिकारियों ने उन पर फूल बरसाए। इस दौरान एडीएम मेला अधिकारी अमरेश कुमार, एडीएम वित्त पंकज वर्मा, एसपी रूरल सुरेश चंद रावत, एसपी ट्रैफिक तिवारी जी, एसडीएम सुनील कुमार सिंह तथा नगर पंचायत ईओ संजय कुमार वर्मा समेत नगर पंचायत अध्यक्ष और प्रतिनिधि एम मौजूद रहे। इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने मिलकर परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।4
- मथुरा स्थित विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर के बाहर एक महिला श्रद्धालु के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।1