*परभणी नगर निगम को जल्द मिलेंगे जीएसटी के 80 करोड़ रुपये विधायक राहुल पाटिल* "परभणी शहर के विकास के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी" परभणी प्रतिनिधि :- रमेश मुलगीर परभणी शहर के विकास के लिए आने वाला समय महत्वपूर्ण रहेगा और शहर के सर्वांगीण विकास हेतु सभी को विश्वास में लेकर नई योजनाएं लागू की जाएंगी, ऐसा आश्वासन विधायक डॉ. राहुल पाटिल ने दिया। विभिन्न समितियों के सभापतियों ने विधायक डॉ. राहुल पाटिल की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर अपने पदभार ग्रहण किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. राहुल पाटिल ने कहा कि परभणी महानगरपालिका को जीएसटी के 80 करोड़ रुपये जल्द प्राप्त होंगे, जिससे शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस अवसर पर गलीच्छ वस्ती निर्मूलन, गृह निर्माण एवं समाज कल्याण समिति के सभापति राजेश रणखांबे, महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति अश्विनी जाधव, वैद्यकीय स्वास्थ्य समिति की सभापति अबोली कांबळे, विधि समिति एवं महसूल वार्ड समिति की सभापति रुकसाना बेगम सय्यद अब्दुल हमीद जागीरदार, शहर सुधार समिति की सभापति शुभांगी पाष्टे, माध्यमिक, पूर्व माध्यमिक एवं तकनीकी समिति की सभापति शमशाद बेगम स. इलाही तथा प्रभाग समिति ‘ब’ के सभापति खान मुसद्दीकखान नुरुल्ला खान ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष सिद्धार्थ हत्तीअंबीरे, शिवसेना महानगर प्रमुख डॉ. विवेक नांवदर, महापौर सय्यद इकबाल, उपमहापौर गणेश देशमुख, आयुक्त नितीन नार्वेकर, सभागृह नेता सय्यद समी उर्फ माजू लाला, माजी उपमहापौर भगवान वाघमारे, सुशील देशमुख, समाजसेवक सय्यद कादर, विजय जामकर, बबलू घागरमाळे, नदीम इनामदार, माजी सभापति अतुल सरोदे, विकास राजापुरे, शेख रईस, सुलोचना भालेराव, गटनेते गुलमीर खान, अमोल जाधव, अर्जून सामाले, बाळासाहेब बुलबुले, मुकुंद खिल्लारे, अलिमोद्दीन काजी, शरफोद्दीन सिद्दीकी, नौशीन अलीम कुरेशी, दिलीप ठाकूर, श्याम खोबे, सलिम तांबोळी, मिलिंद बामणीकर, सागर गंगाळे, डॉ. अनिल कांबळे, अर्जुन गुजर, माजी नगरसेवक रामा गुजर, समरीन बेगम मोसीन खान, शुभम पाष्टे, मो. नईमोद्दीन, आरोग्य अधिकारी डॉ. कल्पना सावंत, सहायक आयुक्त गजानन जाधव, सांस्कृतिक विभाग प्रमुख राजकुमार जाधव सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में महापौर सय्यद इकबाल ने महानगरपालिका की ओर से विधायक डॉ. राहुल पाटिल का सत्कार किया। वहीं आयुक्त नितीन नार्वेकर ने सभी नव-नियुक्त सभापतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

- परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जनसंपर्क कार्यालय पर मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती,दी गई भावभीनी पुष्पांजलि।1
- राजधानी लखनऊ के थाना मड़ियांव क्षेत्र में देर रात एक सीएनजी स्टेशन पर दबंगई का वीडियो वायरल* लखनऊ। *राजधानी लखनऊ के थाना मड़ियांव क्षेत्र में देर रात एक सीएनजी स्टेशन पर दबंगई का वीडियो वायरल* लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक परिवार पर कुछ युवकों और महिलाओं ने न केवल हमला किया, बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन नगर के निवासी अनुपम जैन अपनी बहन प्रिया जैन और बहनोई रिषभ अग्रवाल के साथ अपनी कार में सीएनजी भरवाने गए थे। घटना रात करीब 11:30 बजे अलीगंज के 'ग्रीन गैस लिमिटेड' (इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप) सीएनजी स्टेशन पर हुई। अनुपम जैन द्वारा थाना मड़ियांव में दी गई तहरीर के मुताबिक, जब वे कतार में लगे थे, तभी एक सफेद रंग की टाटा पंच गाड़ी (नंबर: UP32 QD 8695) कतार तोड़कर जबरन उनके आगे आकर खड़ी हो गई। जब पीड़ित पक्ष ने नियम तोड़ने और गाड़ी आगे लगाने का विरोध किया, तो टाटा पंच में सवार युवक नीचे उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। अनुपम का आरोप है कि हमलावर नशे की हालत में थे। विरोध बढ़ता देख आरोपियों ने अनुपम जैन, उनकी बहन और उनके बहनोई के साथ मारपीट शुरू कर दी। तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने परिवार को बुरी तरह पीटा और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी लेकर भाग निकले। पीड़ित अनुपम जैन ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।4
- लखनऊ में रेलवे विभाग अब मनोरंजन केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। एक 'चमत्कारिक' मनोरंजन वीडियो के आने के बाद, अब हर जगह टैक्स लगाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।1
- लखनऊ व्यूरो रिपोर्ट लखनऊ मे युवक की सिर और चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई1
- संयुक्त जनादेश पार्टी 10 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और बागपत में 'जन भागीदारी यात्रा' निकालेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई दिल्ली-लखनऊ की सत्ता के लिए नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों के हक के लिए है। उन्होंने 90% मेहनतकशों को राजनीति में भागीदारी देने का आह्वान किया।1
- अमेठी में हजरत बंदगी मियां रहमतुल्लाह का सालाना उर्स मेला 14 मई से शुरू हो गया है। इस दौरान शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहेगा, जहाँ दूर-दूर से लोग शिरकत करेंगे।1
- *एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।* *इब्राहिम कादरी रिपोर्टर* *77 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 38 लाख 50 हजार रुपये* *गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक एंबुलेंस व पायलेटिंग कार वाहन, 05 नग मोबाइल सहित कुल जुमला 50 लाख, 45 हजार रुपये की संपति जप्त।* *05 अंतराज्यीय तस्कर कोमाखान पुलिस की गिरफ्त में।* *गांजा को बालीगुडा(उडीसा) से सोलापुर (महाराष्ट्र) मे खपाने की थी योजना।* *एंबुलेंस मे छिपाकर गान्जा तस्करी का प्लान पुलिस ने किया तीसरी बार फेल।* *सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता* ⚫ *पिछले चार महीने में 84 प्रकरण में कुल 6093.121 किलो (60 क्वि. 93 किलो) गांजा जब्त, 221 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 54 व 167 अन्य राज्यों से।* एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की उड़िसा से महासमुन्द की ओर एक एम्बुलेंस वाहन क्रमांक एम.एच. 13 सी.यु. 0707 में गांजा परिवहन होने की सूचना पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर एम्बुलेंस एवं पायलेटिंग कार क्रमांक एम.एच. 12 एन.बी. 5277 को रोककर पुछताछ करने पर गान्जा एंबुलेंस में होना बताये, उक्त एंबुलेंस वाहन की मौके पर जाँच तलाशी लेने पर वाहन मे करीब 77 किग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे होना पाया गया जिसे आरोपियों से जप्त कर अप.क्र. 68/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया। *गिरफ्तार आरोपी-* एंबुलेंस वाहन चालक- 01-आकाश उर्फ अक्षय जाधव पिता दगड़ु जाधव उम्र 27 साल निवासी खड़की थाना तांबुलवाड़ी जिला धाराषिव महाराष्ट्र। *पायलेटिंग कार टीम-* 02-लिंबाजी जाधव पिता सुखदेव जाधव उम्र 33 साल निवासी खड़की थाना तांबुलवाड़ी जिला धाराशिव महाराष्ट्र। 03-धंनजय लोखंडे पिता शरद लोखंडे उम्र 25 साल निवासी संतोषनगर वाडे थाना शोलापुर जिला शोलापुर महाराष्ट्र। 04-प्रथमेश पिंगले पिता नागेष पिंगले उम्र 20 साल निवासी संतोषनगर वाडे थाना शोलापुर जिला शोलापुर महाराष्ट्र। 05- अजय काले पिता दशरथ काले उम्र 25 साल निवासी कुलजारपुर नाका धाराशिव थाना व जिला धाराशिव महाराष्ट्र। *जप्त संपत्ति-* (01)- 77 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 38, 50, 000 रू. (02)- एम्बुलेंस वाहन किमती करीब 80000 रू. (03)- पायलेटिंग वाहन- कार किमती 300000 रू। (04)- 05 नग मोबाईल किमती 95000रू।। *कुल जुमला 50,45,000 रू. जप्त*1
- लखनऊ व्यूरो रिपोर्ट प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की प्रवक्ता संपर्क भर्ती परीक्षा 9 और 10 मई को लखनऊ सहित 17 जिलो मे 319 सेंटरो में आयोजित की जा रही हे1
- बंगाल में दिखा भगवा का जलवा! पीएम मोदी ने किया जनता-जनार्दन को दंडवत प्रणाम!1