Shuru
Apke Nagar Ki App…
Amethi Hazrat Bandagi Miya Rahmatullahi salana URS Mubarak 14 मैं से चालू मेला Amethi Hazrat Bandagi Miya Rahmatullahi salana URS Mubarak 14 मैं से चालू मेला Amethi lucknow
KaleemStarLucknow
Amethi Hazrat Bandagi Miya Rahmatullahi salana URS Mubarak 14 मैं से चालू मेला Amethi Hazrat Bandagi Miya Rahmatullahi salana URS Mubarak 14 मैं से चालू मेला Amethi lucknow
More news from Lucknow and nearby areas
- *एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।* *इब्राहिम कादरी रिपोर्टर* *77 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 38 लाख 50 हजार रुपये* *गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक एंबुलेंस व पायलेटिंग कार वाहन, 05 नग मोबाइल सहित कुल जुमला 50 लाख, 45 हजार रुपये की संपति जप्त।* *05 अंतराज्यीय तस्कर कोमाखान पुलिस की गिरफ्त में।* *गांजा को बालीगुडा(उडीसा) से सोलापुर (महाराष्ट्र) मे खपाने की थी योजना।* *एंबुलेंस मे छिपाकर गान्जा तस्करी का प्लान पुलिस ने किया तीसरी बार फेल।* *सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता* ⚫ *पिछले चार महीने में 84 प्रकरण में कुल 6093.121 किलो (60 क्वि. 93 किलो) गांजा जब्त, 221 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 54 व 167 अन्य राज्यों से।* एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की उड़िसा से महासमुन्द की ओर एक एम्बुलेंस वाहन क्रमांक एम.एच. 13 सी.यु. 0707 में गांजा परिवहन होने की सूचना पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर एम्बुलेंस एवं पायलेटिंग कार क्रमांक एम.एच. 12 एन.बी. 5277 को रोककर पुछताछ करने पर गान्जा एंबुलेंस में होना बताये, उक्त एंबुलेंस वाहन की मौके पर जाँच तलाशी लेने पर वाहन मे करीब 77 किग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे होना पाया गया जिसे आरोपियों से जप्त कर अप.क्र. 68/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया। *गिरफ्तार आरोपी-* एंबुलेंस वाहन चालक- 01-आकाश उर्फ अक्षय जाधव पिता दगड़ु जाधव उम्र 27 साल निवासी खड़की थाना तांबुलवाड़ी जिला धाराषिव महाराष्ट्र। *पायलेटिंग कार टीम-* 02-लिंबाजी जाधव पिता सुखदेव जाधव उम्र 33 साल निवासी खड़की थाना तांबुलवाड़ी जिला धाराशिव महाराष्ट्र। 03-धंनजय लोखंडे पिता शरद लोखंडे उम्र 25 साल निवासी संतोषनगर वाडे थाना शोलापुर जिला शोलापुर महाराष्ट्र। 04-प्रथमेश पिंगले पिता नागेष पिंगले उम्र 20 साल निवासी संतोषनगर वाडे थाना शोलापुर जिला शोलापुर महाराष्ट्र। 05- अजय काले पिता दशरथ काले उम्र 25 साल निवासी कुलजारपुर नाका धाराशिव थाना व जिला धाराशिव महाराष्ट्र। *जप्त संपत्ति-* (01)- 77 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 38, 50, 000 रू. (02)- एम्बुलेंस वाहन किमती करीब 80000 रू. (03)- पायलेटिंग वाहन- कार किमती 300000 रू। (04)- 05 नग मोबाईल किमती 95000रू।। *कुल जुमला 50,45,000 रू. जप्त*1
- परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जनसंपर्क कार्यालय पर मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती,दी गई भावभीनी पुष्पांजलि।1
- वास्तविक जनजातियों के शोषण / भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में ज्ञापन एवं धरना वास्तविक जनजातियों के शोषण / भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में ज्ञापन एवं धरना लखनऊ वास्तविक जनजातियों के शोषण / भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में ज्ञापन एवं धरना कचही चौराहा लखनऊ में संपन्न हुआ उ०प्र० के पूर्वान्चल के 17 जनपदों यथा जनपद गोरखपुर, बस्ती, सन्तकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मऊ, चन्दौली, सन्तरविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र में गोंड (GOND) जाति को अनुसूचित जनजाति में अधिसूचित किया गया है इन्हीं की आड़ में कहार, भड़भूजा जाति जो अन्य पिछड़ा वर्ग के अन्र्तगत आते हैं जो अपने उपनाम में गौड़ (Gonrh) लिखते थे अब उपर से एक मात्रा हटाकरतथा नीचे की बिन्दी हटाकर गोंड (GOND) लिखकर ओ०बी०सी० से अनुसूचित जनजाति बन कर राजस्व कर्मचारियों/अधिकारियों से मिलीभगत कर कूट रचना कर वास्तविक जनजातियों को मिलने वाले आरक्षण पर डाका डाल रहे हैं। हमारे मिलने वाले सभी सुविधाओं पर कब्जा कर हमारे बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं जो अनुचित ही नही विधि विरुद्ध भी है जिसके अनेकों प्रमाण हमारे पास है। हमसब उपलब्ध कर सकते हैं । अतः आप श्रीमान जी विनम्र अनुरोध है कि हम सभी वास्तविक जनजातियं को अपने अपने स्तर से न्याय दिलाने की कृपा करें । हम सब वास्तविक जनजाति समाज आप सभी का आजीवन आभारी रहेगा ।1
- राजधानी लखनऊ के थाना मड़ियांव क्षेत्र में देर रात एक सीएनजी स्टेशन पर दबंगई का वीडियो वायरल* लखनऊ। *राजधानी लखनऊ के थाना मड़ियांव क्षेत्र में देर रात एक सीएनजी स्टेशन पर दबंगई का वीडियो वायरल* लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक परिवार पर कुछ युवकों और महिलाओं ने न केवल हमला किया, बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन नगर के निवासी अनुपम जैन अपनी बहन प्रिया जैन और बहनोई रिषभ अग्रवाल के साथ अपनी कार में सीएनजी भरवाने गए थे। घटना रात करीब 11:30 बजे अलीगंज के 'ग्रीन गैस लिमिटेड' (इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप) सीएनजी स्टेशन पर हुई। अनुपम जैन द्वारा थाना मड़ियांव में दी गई तहरीर के मुताबिक, जब वे कतार में लगे थे, तभी एक सफेद रंग की टाटा पंच गाड़ी (नंबर: UP32 QD 8695) कतार तोड़कर जबरन उनके आगे आकर खड़ी हो गई। जब पीड़ित पक्ष ने नियम तोड़ने और गाड़ी आगे लगाने का विरोध किया, तो टाटा पंच में सवार युवक नीचे उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। अनुपम का आरोप है कि हमलावर नशे की हालत में थे। विरोध बढ़ता देख आरोपियों ने अनुपम जैन, उनकी बहन और उनके बहनोई के साथ मारपीट शुरू कर दी। तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने परिवार को बुरी तरह पीटा और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी लेकर भाग निकले। पीड़ित अनुपम जैन ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।4
- डबल इंजन वाली एक ट्रेन के इंजन पर चढ़कर झंडा लहरातीं विधायक पल्लवी पटेल यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 लागू करने की मांग कर रही हैं.." पल्लवी पटेल सिराथू से अपना दल कमेरावादी की विधायक हैं.. अपने हजारों समर्थकों के साथ आज लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के आउटर पर दिल्ली अयोध्या वंदे भारत ट्रेन रोक ली.. इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन किया.. झंडे लहराए.. नारे लगाए.. पल्लवी पटेल के साथ बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल थे.. समर्थक पटरियों पर बैठ गए.. चक्का जाम कर दिया.. इस दौरान आरएएफ, जीआरपी और पुलिस से नोंक-झोंक हुई.. धक्का-मुक्की भी हुई.. पल्लवी पटेल को हिरासत में ले लिया गया जिसके बाद माहौल शांत हुआ..1
- CM पद की शपथ लेते ही #PMMODI #SuvenduAdhikari #WestBengal #BJP #Kolkata BengalPolitics SwearingInCeremony BrigadeParadeGround CoochBehar WestBengalCM SuvenduAdhikari YogiAdityanath Saffron SwearinginCeremony kolkata WestBengal1
- लखनऊ में रेलवे विभाग अब मनोरंजन केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। एक 'चमत्कारिक' मनोरंजन वीडियो के आने के बाद, अब हर जगह टैक्स लगाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।1
- *परभणी नगर निगम को जल्द मिलेंगे जीएसटी के 80 करोड़ रुपये विधायक राहुल पाटिल* "परभणी शहर के विकास के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी" परभणी प्रतिनिधि :- रमेश मुलगीर परभणी शहर के विकास के लिए आने वाला समय महत्वपूर्ण रहेगा और शहर के सर्वांगीण विकास हेतु सभी को विश्वास में लेकर नई योजनाएं लागू की जाएंगी, ऐसा आश्वासन विधायक डॉ. राहुल पाटिल ने दिया। विभिन्न समितियों के सभापतियों ने विधायक डॉ. राहुल पाटिल की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर अपने पदभार ग्रहण किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. राहुल पाटिल ने कहा कि परभणी महानगरपालिका को जीएसटी के 80 करोड़ रुपये जल्द प्राप्त होंगे, जिससे शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस अवसर पर गलीच्छ वस्ती निर्मूलन, गृह निर्माण एवं समाज कल्याण समिति के सभापति राजेश रणखांबे, महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति अश्विनी जाधव, वैद्यकीय स्वास्थ्य समिति की सभापति अबोली कांबळे, विधि समिति एवं महसूल वार्ड समिति की सभापति रुकसाना बेगम सय्यद अब्दुल हमीद जागीरदार, शहर सुधार समिति की सभापति शुभांगी पाष्टे, माध्यमिक, पूर्व माध्यमिक एवं तकनीकी समिति की सभापति शमशाद बेगम स. इलाही तथा प्रभाग समिति ‘ब’ के सभापति खान मुसद्दीकखान नुरुल्ला खान ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष सिद्धार्थ हत्तीअंबीरे, शिवसेना महानगर प्रमुख डॉ. विवेक नांवदर, महापौर सय्यद इकबाल, उपमहापौर गणेश देशमुख, आयुक्त नितीन नार्वेकर, सभागृह नेता सय्यद समी उर्फ माजू लाला, माजी उपमहापौर भगवान वाघमारे, सुशील देशमुख, समाजसेवक सय्यद कादर, विजय जामकर, बबलू घागरमाळे, नदीम इनामदार, माजी सभापति अतुल सरोदे, विकास राजापुरे, शेख रईस, सुलोचना भालेराव, गटनेते गुलमीर खान, अमोल जाधव, अर्जून सामाले, बाळासाहेब बुलबुले, मुकुंद खिल्लारे, अलिमोद्दीन काजी, शरफोद्दीन सिद्दीकी, नौशीन अलीम कुरेशी, दिलीप ठाकूर, श्याम खोबे, सलिम तांबोळी, मिलिंद बामणीकर, सागर गंगाळे, डॉ. अनिल कांबळे, अर्जुन गुजर, माजी नगरसेवक रामा गुजर, समरीन बेगम मोसीन खान, शुभम पाष्टे, मो. नईमोद्दीन, आरोग्य अधिकारी डॉ. कल्पना सावंत, सहायक आयुक्त गजानन जाधव, सांस्कृतिक विभाग प्रमुख राजकुमार जाधव सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में महापौर सय्यद इकबाल ने महानगरपालिका की ओर से विधायक डॉ. राहुल पाटिल का सत्कार किया। वहीं आयुक्त नितीन नार्वेकर ने सभी नव-नियुक्त सभापतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।1