logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबाह के भूमिया रोड क्षेत्र में जलभराव से लोग परेशान, पार्षद सुनील सकवार ने सुनी जनता की समस्या अंबाह के भूमिया रोड क्षेत्र में जलभराव से लोग परेशान, पार्षद सुनील सकवार ने सुनी जनता की समस्या अंबाह। नगर के भूमिया रोड स्थित तालाब के पास रहने वाले लोगों को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब का पानी ओवरलोड होने के कारण आसपास के घरों में घुस रहा है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। रहवासियों का कहना है कि लगातार जलभराव से घरों में नुकसान हो रहा है और गंदगी फैलने से बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्रीय पार्षद सुनील सकवार ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से समस्याओं को लेकर सुझाव और जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने बताया कि कई बार नगर पालिका सीएमओ को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं कर रहा है, जिसके चलते लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रहवासियों ने जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और तालाब के ओवरफ्लो पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

1 hr ago
user_User7480
User7480
Ambah, Morena•
1 hr ago

अंबाह के भूमिया रोड क्षेत्र में जलभराव से लोग परेशान, पार्षद सुनील सकवार ने सुनी जनता की समस्या अंबाह के भूमिया रोड क्षेत्र में जलभराव से लोग परेशान, पार्षद सुनील सकवार ने सुनी जनता की समस्या अंबाह। नगर के भूमिया रोड स्थित तालाब के पास रहने वाले लोगों को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब का पानी ओवरलोड होने के कारण आसपास के घरों में घुस रहा है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। रहवासियों का कहना है कि लगातार जलभराव से घरों में नुकसान हो रहा है और गंदगी फैलने से बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्रीय पार्षद सुनील सकवार ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से समस्याओं को लेकर सुझाव और जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने बताया कि कई बार नगर पालिका सीएमओ को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं कर रहा है, जिसके चलते लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रहवासियों ने जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और तालाब के ओवरफ्लो पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आम जनता पर होते अत्याचार को देखकर सामने आए प्रमोद चौधरी *आम जनता पर होते अत्याचार को देखकर सामने आए प्रमोद चौधरी* भाजपा सरकार में पुलिस की तानाशाही चरम पर दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav जी, आपकी पुलिस अब निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने पर उतारू हो गई है। खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अवैध वसूली न देने पर पुलिसकर्मी एक निर्दोष व्यक्ति से पहले बहस करने लगे और बाद में हाथापाई पर उतर आए। ओंकारेश्वर जाते समय कांग्रेस प्रदेश सचिव Pramod Chaudhary ने जब पुलिसकर्मियों का यह भयावह व्यवहार देखा, तो वे तुरंत बीच-बचाव के लिए पहुंचे और निर्दोष व्यक्ति को पुलिसकर्मियों की प्रताड़ना से बचाया।
    1
    आम जनता पर होते अत्याचार को देखकर सामने आए प्रमोद चौधरी

*आम जनता पर होते अत्याचार को देखकर सामने आए प्रमोद चौधरी*
भाजपा सरकार में पुलिस की तानाशाही चरम पर दिखाई दे रही है।
मुख्यमंत्री Mohan Yadav जी, आपकी पुलिस अब निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने पर उतारू हो गई है।
खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अवैध वसूली न देने पर पुलिसकर्मी एक निर्दोष व्यक्ति से पहले बहस करने लगे और बाद में हाथापाई पर उतर आए।
ओंकारेश्वर जाते समय कांग्रेस प्रदेश सचिव Pramod Chaudhary ने जब पुलिसकर्मियों का यह भयावह व्यवहार देखा, तो वे तुरंत बीच-बचाव के लिए पहुंचे और निर्दोष व्यक्ति को पुलिसकर्मियों की प्रताड़ना से बचाया।
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 16 कैमरों की निगरानी में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस ऑटोमेटिक सेंसर ट्रैक से होगी ट्रायल, बिना मानवीय हस्तक्षेप के जारी होंगे लाइसेंस जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग में अब ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पूरी तरह हाईटेक होने जा रही है। महानगरों की तर्ज पर धौलपुर में भी ऑटोमेटिक सेंसर ट्रैक स्थापित कर दिया गया है। सोमवार से नए आवेदकों की ड्राइविंग ट्रायल इसी ऑटोमेटिक ट्रैक के माध्यम से होगी। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और मानवीय हस्तक्षेप को समाप्त करना है। अब किसी प्रकार के एजेंट की आवश्यकता नहीं रहेगी तथा केवल कुशल वाहन चालक ही ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग और मारुति के बीच हुए एमओयू के बाद निपुण इंडिया कंपनी द्वारा पूरे ट्रैक का संचालन एवं सत्यापन किया जाएगा। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर स्लॉट बुक कर अपना समय एवं तिथि निर्धारित कर सकेंगे। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
    1
    16 कैमरों की निगरानी में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस
ऑटोमेटिक सेंसर ट्रैक से होगी ट्रायल, बिना मानवीय हस्तक्षेप के जारी होंगे लाइसेंस
जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग में अब ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पूरी तरह हाईटेक होने जा रही है। महानगरों की तर्ज पर धौलपुर में भी ऑटोमेटिक सेंसर ट्रैक स्थापित कर दिया गया है। सोमवार से नए आवेदकों की ड्राइविंग ट्रायल इसी ऑटोमेटिक ट्रैक के माध्यम से होगी।
जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और मानवीय हस्तक्षेप को समाप्त करना है। अब किसी प्रकार के एजेंट की आवश्यकता नहीं रहेगी तथा केवल कुशल वाहन चालक ही ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग और मारुति के बीच हुए एमओयू के बाद निपुण इंडिया कंपनी द्वारा पूरे ट्रैक का संचालन एवं सत्यापन किया जाएगा। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर स्लॉट बुक कर अपना समय एवं तिथि निर्धारित कर सकेंगे। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
    user_जोगेंद्र सागर
    जोगेंद्र सागर
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • धौलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की धौलपुर जिले वासियों से विशेष अपील
    1
    धौलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की धौलपुर जिले वासियों से विशेष अपील
    user_उपेंद्र दीक्षित
    उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • शादी से वापिस आ रहे दूल्हा दुल्हन पर हमला लूट पाट का प्रयास राजाखेड़ा। राजाखेड़ा उपखंड के ग्राम बरसला में गोपाल सिंह परिहार निवासी बरसला की शादी 8 मई 2026 को अनु पुत्र विजय पाल निवासी बरारा तहसील खेरागढ़ जिला आगरा उत्तर प्रदेश को बारात लेकर गया था शादी समारोह से वापिस आते समय राजाखेड़ा उपखंड के मछरिया अड्डे के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा दूल्हा दुल्हन अनु एवं दूल्हे के पिता साथ मारपीट की, और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए मारपीट में दूल्हे एवं दूल्हे के पिता दोनों के गंभीर चोटे भी आई हैं।
    2
    शादी से वापिस आ रहे दूल्हा दुल्हन पर हमला लूट पाट का प्रयास


राजाखेड़ा। राजाखेड़ा उपखंड के ग्राम बरसला में गोपाल सिंह परिहार निवासी बरसला की शादी 8 मई 2026 को अनु पुत्र विजय पाल निवासी बरारा तहसील खेरागढ़ जिला आगरा उत्तर प्रदेश को बारात लेकर गया था शादी समारोह से वापिस आते समय राजाखेड़ा उपखंड के मछरिया अड्डे के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा दूल्हा दुल्हन अनु एवं दूल्हे के पिता साथ मारपीट की, और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए मारपीट में दूल्हे एवं दूल्हे के पिता दोनों के गंभीर चोटे भी आई हैं।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • विश्व रजक महासंघ ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन रजक समाज के अजय बिलोनिया को धमकी देने और जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप धौलपुर , टोरेंट पावर के एक अधिकारी द्वारा रजक समाज के अजय बिलोनिया के साथ कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किए जाने का मामले को लेकर विश्व रजक महासंघ के जिला अध्यक्ष जीतू दिवाकर के नेतृत्व में समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अजय बिलोनिया लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान टोरेंट पावर के एक व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे न केवल अजय बिलोनिया बल्कि पूरे रजक समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। विश्व रजक महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार बेहद निंदनीय है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत तत्काल कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपते समय महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी समाज या व्यक्ति के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर काफी संख्या में रजक समाज के भाई बंधु उपस्थित रहे।
    2
    विश्व रजक महासंघ ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रजक समाज के अजय बिलोनिया को धमकी देने और जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप


धौलपुर ,  टोरेंट पावर के एक अधिकारी द्वारा रजक समाज के   अजय बिलोनिया के साथ कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किए जाने का मामले को लेकर विश्व रजक महासंघ के जिला अध्यक्ष  जीतू दिवाकर के नेतृत्व में  समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि  अजय बिलोनिया लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान टोरेंट पावर के एक व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे न केवल अजय बिलोनिया बल्कि पूरे रजक समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विश्व रजक महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार बेहद निंदनीय है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति  अधिनियम के तहत तत्काल कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन सौंपते समय महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी समाज या व्यक्ति के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस मौके पर काफी संख्या में रजक समाज के भाई बंधु उपस्थित रहे।
    user_OM PRAKASH
    OM PRAKASH
    Journalist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आगरा के फतेहाबाद स्थित टंकी नगर चौराहे पर महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर शौर्य और बलिदान का स्मरण किया।
    1
    आगरा के फतेहाबाद स्थित टंकी नगर चौराहे पर महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर शौर्य और बलिदान का स्मरण किया।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🚩 शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर पोरसा में निकली भव्य शोभायात्रा। ढोल-नगाड़ों, भगवा ध्वज और जयकारों से गूंज उठा पूरा शहर। “महाराणा प्रताप अमर रहें” 🇮🇳⚔️ #महाराणा_प्रताप #पोरसा #जय_राजपूताना
    1
    🚩 शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर पोरसा में निकली भव्य शोभायात्रा।
ढोल-नगाड़ों, भगवा ध्वज और जयकारों से गूंज उठा पूरा शहर।
“महाराणा प्रताप अमर रहें” 🇮🇳⚔️
#महाराणा_प्रताप #पोरसा #जय_राजपूताना
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    Advertising Photographer पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 16 कैमरों की निगरानी में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, धौलपुर में शुरू होगा ऑटोमेटिक ट्रायल ट्रैक धौलपुर। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग में अब ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पूरी तरह हाईटेक होने जा रही है। महानगरों की तर्ज पर धौलपुर में ऑटोमेटिक सेंसर आधारित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तैयार कर लिया गया है। सोमवार से नए आवेदकों की ड्राइविंग ट्रायल इसी अत्याधुनिक ट्रैक के माध्यम से कराई जाएगी। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना तथा मानवीय हस्तक्षेप को पूरी तरह समाप्त करना है। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए किसी एजेंट की आवश्यकता नहीं होगी और केवल कुशल वाहन चालक ही लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग और मारुति के बीच हुए एमओयू के तहत निपुण इंडिया कंपनी द्वारा पूरे ट्रैक का संचालन एवं सत्यापन किया जाएगा। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर स्लॉट बुक कर सकेंगे और अपनी सुविधा अनुसार तिथि एवं समय निर्धारित कर पाएंगे। इसके बाद उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। ट्रायल प्रक्रिया शुरू होने से पहले आवेदकों को आरएफआईडी कार्ड के माध्यम से करीब 12 मिनट की वीडियो क्लिप दिखाई जाएगी, जिसमें टेस्टिंग ट्रैक, यातायात संकेत, सड़क सुरक्षा नियम और ट्रायल प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आवेदक का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा, जो ट्रायल के दौरान तीन अलग-अलग चरणों में होगा। ऑटोमेटिक ट्रैक पर पहुंचने के बाद बैरियर पर लगी लाल लाइट स्वतः हरी हो जाएगी और आवेदक को विभिन्न परीक्षणों से गुजरना होगा। इनमें पार्किंग टेस्ट, 8 नंबर ट्रैक, एच ट्रैक, ग्रेडियंट टेस्ट, स्लोप टेस्ट और रेड लाइट टेस्ट शामिल हैं। पूरी ट्रायल प्रक्रिया ऑटोमेटिक सेंसर, जियो फेंसिंग तकनीक और 16 कैमरों की निगरानी में संचालित होगी। ट्रायल समाप्त होते ही परिणाम स्वतः जनरेट हो जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आएगी। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि अब वही चालक लाइसेंस प्राप्त कर सकेगा, जिसे वाहन संचालन, यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा की सही जानकारी होगी। विभाग की भूमिका केवल दस्तावेज सत्यापन तक सीमित रहेगी। नई व्यवस्था लागू होने से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
    4
    16 कैमरों की निगरानी में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, धौलपुर में शुरू होगा ऑटोमेटिक ट्रायल ट्रैक
धौलपुर। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग में अब ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पूरी तरह हाईटेक होने जा रही है। महानगरों की तर्ज पर धौलपुर में ऑटोमेटिक सेंसर आधारित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तैयार कर लिया गया है। सोमवार से नए आवेदकों की ड्राइविंग ट्रायल इसी अत्याधुनिक ट्रैक के माध्यम से कराई जाएगी।
जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना तथा मानवीय हस्तक्षेप को पूरी तरह समाप्त करना है। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए किसी एजेंट की आवश्यकता नहीं होगी और केवल कुशल वाहन चालक ही लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग और मारुति के बीच हुए एमओयू के तहत निपुण इंडिया कंपनी द्वारा पूरे ट्रैक का संचालन एवं सत्यापन किया जाएगा। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर स्लॉट बुक कर सकेंगे और अपनी सुविधा अनुसार तिथि एवं समय निर्धारित कर पाएंगे। इसके बाद उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
ट्रायल प्रक्रिया शुरू होने से पहले आवेदकों को आरएफआईडी कार्ड के माध्यम से करीब 12 मिनट की वीडियो क्लिप दिखाई जाएगी, जिसमें टेस्टिंग ट्रैक, यातायात संकेत, सड़क सुरक्षा नियम और ट्रायल प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आवेदक का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा, जो ट्रायल के दौरान तीन अलग-अलग चरणों में होगा।
ऑटोमेटिक ट्रैक पर पहुंचने के बाद बैरियर पर लगी लाल लाइट स्वतः हरी हो जाएगी और आवेदक को विभिन्न परीक्षणों से गुजरना होगा। इनमें पार्किंग टेस्ट, 8 नंबर ट्रैक, एच ट्रैक, ग्रेडियंट टेस्ट, स्लोप टेस्ट और रेड लाइट टेस्ट शामिल हैं।
पूरी ट्रायल प्रक्रिया ऑटोमेटिक सेंसर, जियो फेंसिंग तकनीक और 16 कैमरों की निगरानी में संचालित होगी। ट्रायल समाप्त होते ही परिणाम स्वतः जनरेट हो जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आएगी।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि अब वही चालक लाइसेंस प्राप्त कर सकेगा, जिसे वाहन संचालन, यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा की सही जानकारी होगी। विभाग की भूमिका केवल दस्तावेज सत्यापन तक सीमित रहेगी।
नई व्यवस्था लागू होने से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक बारात के दौरान दबंगों ने दूल्हे को कार से खींचकर बुरी तरह पीटा और गाड़ी तोड़ी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित पक्ष की पुरानी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। यह वाकया राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक बारात के दौरान दबंगों ने दूल्हे को कार से खींचकर बुरी तरह पीटा और गाड़ी तोड़ी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित पक्ष की पुरानी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। यह वाकया राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
    user_!भाईचारा लाओ अखंड भारत बनाओ !
    !भाईचारा लाओ अखंड भारत बनाओ !
    Social worker फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.