Shuru
Apke Nagar Ki App…
धौलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की धौलपुर जिले वासियों से विशेष अपील
उपेंद्र दीक्षित
धौलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की धौलपुर जिले वासियों से विशेष अपील
More news from राजस्थान and nearby areas
- महाराणा प्रताप जयंती पर सामौर में निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल सभा का हुआ आयोजन धौलपुर। महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में अंबिका माता मंदिर, सामौर में शनिवार को विशाल आमसभा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा बाइक एवं चार पहिया वाहनों के साथ निकाली गई, जिसमें महाराणा प्रताप के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि वर्तमान समय आपसी संघर्ष का नहीं, बल्कि समाज को संगठित कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का है। उन्होंने सर्व समाज को साथ लेकर चलने और सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया। पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने राजनीतिक मुद्दों पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए और अन्य समाजों के लोगों की भी सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और समाज को ऐसे व्यक्ति को आगे बढ़ाना चाहिए जो हर परिस्थिति में समाज की मदद कर सके। पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष नागवेंद्र चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप ने सर्व समाज के लिए संघर्ष किया और त्याग एवं स्वाभिमान की मिसाल पेश की। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता और भाईचारा मजबूत किया जा सकता है। पूर्व प्रधान मौनू जादौन और राजा भैया ने भी समाज को एकजुट होकर एक मंच पर आने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामवीर सिंह सिसोदिया एवं उनकी युवा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।3
- 16 कैमरों की निगरानी में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस ऑटोमेटिक सेंसर ट्रैक से होगी ट्रायल, बिना मानवीय हस्तक्षेप के जारी होंगे लाइसेंस जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग में अब ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पूरी तरह हाईटेक होने जा रही है। महानगरों की तर्ज पर धौलपुर में भी ऑटोमेटिक सेंसर ट्रैक स्थापित कर दिया गया है। सोमवार से नए आवेदकों की ड्राइविंग ट्रायल इसी ऑटोमेटिक ट्रैक के माध्यम से होगी। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और मानवीय हस्तक्षेप को समाप्त करना है। अब किसी प्रकार के एजेंट की आवश्यकता नहीं रहेगी तथा केवल कुशल वाहन चालक ही ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग और मारुति के बीच हुए एमओयू के बाद निपुण इंडिया कंपनी द्वारा पूरे ट्रैक का संचालन एवं सत्यापन किया जाएगा। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर स्लॉट बुक कर अपना समय एवं तिथि निर्धारित कर सकेंगे। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।1
- धौलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की धौलपुर जिले वासियों से विशेष अपील1
- विश्व रजक महासंघ ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन रजक समाज के अजय बिलोनिया को धमकी देने और जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप धौलपुर , टोरेंट पावर के एक अधिकारी द्वारा रजक समाज के अजय बिलोनिया के साथ कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किए जाने का मामले को लेकर विश्व रजक महासंघ के जिला अध्यक्ष जीतू दिवाकर के नेतृत्व में समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अजय बिलोनिया लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान टोरेंट पावर के एक व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे न केवल अजय बिलोनिया बल्कि पूरे रजक समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। विश्व रजक महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार बेहद निंदनीय है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत तत्काल कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपते समय महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी समाज या व्यक्ति के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर काफी संख्या में रजक समाज के भाई बंधु उपस्थित रहे।2
- मुरैना जिला अस्पताल में शर्मनाक तस्वीर! नाबालिग बालिका लगा रही झाड़ू-पोंछा, कर्मचारी मोबाइल में व्यस्त — वीडियो वायरल1
- अंबाह के भूमिया रोड क्षेत्र में जलभराव से लोग परेशान, पार्षद सुनील सकवार ने सुनी जनता की समस्या अंबाह के भूमिया रोड क्षेत्र में जलभराव से लोग परेशान, पार्षद सुनील सकवार ने सुनी जनता की समस्या अंबाह। नगर के भूमिया रोड स्थित तालाब के पास रहने वाले लोगों को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब का पानी ओवरलोड होने के कारण आसपास के घरों में घुस रहा है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। रहवासियों का कहना है कि लगातार जलभराव से घरों में नुकसान हो रहा है और गंदगी फैलने से बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्रीय पार्षद सुनील सकवार ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से समस्याओं को लेकर सुझाव और जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने बताया कि कई बार नगर पालिका सीएमओ को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं कर रहा है, जिसके चलते लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रहवासियों ने जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और तालाब के ओवरफ्लो पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।1
- महाराणा प्रताप की जयंती, पीपल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप पार्क पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अंबाह । युग पुरुष , प्रतापी सम्राट और अवतारी पुरुष कहे जाने वाले महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार 9 मई को शाम शहर के महाराणा प्रताप पार्क पीपल चौराहे पर पुष्पांजलि अर्पित व माल्यार्पण कर पराधीनता व मुगलों से मुक्ति दिलाने वाले युग पुरुष को याद करते हुए मनाई गई जिसमें पूर्व सैनिक अमर शहीद सम्मान सेवा संघ, क्षत्रिय महासभा,और शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई1
- शादी से वापिस आ रहे दूल्हा दुल्हन पर हमला लूट पाट का प्रयास राजाखेड़ा। राजाखेड़ा उपखंड के ग्राम बरसला में गोपाल सिंह परिहार निवासी बरसला की शादी 8 मई 2026 को अनु पुत्र विजय पाल निवासी बरारा तहसील खेरागढ़ जिला आगरा उत्तर प्रदेश को बारात लेकर गया था शादी समारोह से वापिस आते समय राजाखेड़ा उपखंड के मछरिया अड्डे के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा दूल्हा दुल्हन अनु एवं दूल्हे के पिता साथ मारपीट की, और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए मारपीट में दूल्हे एवं दूल्हे के पिता दोनों के गंभीर चोटे भी आई हैं।2