logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालावाड़ जिले के सुनेल में डबल मर्डर आरोपी भैंरूलाल उर्फ भैरूलाल गुर्जर, उसके भाई रामलाल और हिस्ट्रीशीटर राजाराम गुर्जर के अवैध कब्जों पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया। PWD टीम ने आलीशान मकान और दुकानों को ध्वस्त कर करोड़ों की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। आरोपियों पर हत्या, जानलेवा हमला समेत कई गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बे में आज अलसुबह पुलिस और प्रशासन की ओर से बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। डबल मर्डर केस के आरोपियों और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जमींदोज किया। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग ने करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार सुनेल-झालरापाटन मुख्य मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों द्वारा डिस्कॉम कार्यालय के पास कई अवैध निर्माण किए थे। शनिवार सुबह प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर इन निर्माणों को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान तीन मंजिला आलीशान मकान, दुकानें और अवैध बाड़ों को जमींदोज कर दिया गया। ये कार्रवाई हार्डकोर अपराधी भेरू उर्फ भेरूलाल गुर्जर, उसके भाई बल्लू उर्फ रामलाल गुर्जर और हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजाराम गुर्जर के कब्जों पर की गई। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने आपराधिक गतिविधियों से कमाए गए धन से सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था। कार्रवाई के दौरान मनोहरथाना डीएसपी अशोक कुमार, सुनेल थाना प्रभारी विष्णु सिंह, रायपुर थाना प्रभारी रमेश सिंह और पिडावा थाना प्रभारी रामपाल सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि भेरू उर्फ भेरूलाल गुर्जर के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत 18 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं बल्लू उर्फ रामलाल पर डबल मर्डर सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजाराम के खिलाफ भी हत्या के प्रयास, चोरी, अवैध हथियार और आबकारी एक्ट सहित 10 मामले दर्ज बताए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार ऐसे अपराधियों की अवैध संपत्तियों और कब्जों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

2 hrs ago
user_HARI MOHAN CHUDAWAT
HARI MOHAN CHUDAWAT
Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
2 hrs ago

झालावाड़ जिले के सुनेल में डबल मर्डर आरोपी भैंरूलाल उर्फ भैरूलाल गुर्जर, उसके भाई रामलाल और हिस्ट्रीशीटर राजाराम गुर्जर के अवैध कब्जों पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया। PWD टीम ने आलीशान मकान और दुकानों को ध्वस्त कर करोड़ों की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। आरोपियों पर हत्या, जानलेवा हमला समेत कई गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बे में आज अलसुबह पुलिस और प्रशासन की ओर से बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। डबल मर्डर केस के आरोपियों और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों द्वारा सरकारी जमीन पर

किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जमींदोज किया। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग ने करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार सुनेल-झालरापाटन मुख्य मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों द्वारा डिस्कॉम कार्यालय के पास कई अवैध निर्माण किए थे। शनिवार सुबह प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर इन निर्माणों को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान तीन मंजिला आलीशान मकान, दुकानें और अवैध बाड़ों को जमींदोज कर दिया गया। ये कार्रवाई हार्डकोर अपराधी भेरू उर्फ भेरूलाल गुर्जर, उसके भाई बल्लू उर्फ रामलाल गुर्जर और हिस्ट्रीशीटर

राजू उर्फ राजाराम गुर्जर के कब्जों पर की गई। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने आपराधिक गतिविधियों से कमाए गए धन से सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था। कार्रवाई के दौरान मनोहरथाना डीएसपी अशोक कुमार, सुनेल थाना प्रभारी विष्णु सिंह, रायपुर थाना प्रभारी रमेश सिंह और पिडावा थाना प्रभारी रामपाल सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान

कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि भेरू उर्फ भेरूलाल गुर्जर के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत 18 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं बल्लू उर्फ रामलाल पर डबल मर्डर सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजाराम के खिलाफ भी हत्या के प्रयास, चोरी, अवैध हथियार और आबकारी एक्ट सहित 10 मामले दर्ज बताए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार ऐसे अपराधियों की अवैध संपत्तियों और कब्जों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा के रामगंजमंडी में नेशनल हाईवे 52 पर ओवरटेक के चक्कर में एक डंपर और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में डंपर सड़क पर पलट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। गनीमत रही कि कार सवार चार लोगों और डंपर चालक को मामूली खरोंचें ही आईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
    1
    कोटा के रामगंजमंडी में नेशनल हाईवे 52 पर ओवरटेक के चक्कर में एक डंपर और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में डंपर सड़क पर पलट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। गनीमत रही कि कार सवार चार लोगों और डंपर चालक को मामूली खरोंचें ही आईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • झालावाड़ जिले के पीड़ावा तहसील के मगिसापुर गांव की हालत बेहद खराब है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि कोई भी सरकारी कर्मचारी उनकी दुर्दशा पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है।
    1
    झालावाड़ जिले के पीड़ावा तहसील के मगिसापुर गांव की हालत बेहद खराब है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि कोई भी सरकारी कर्मचारी उनकी दुर्दशा पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है।
    user_Tufanshing,bhil
    Tufanshing,bhil
    पिरावा, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • श्रवण शक्ति ही एकाग्रता की पहचान — आध्यात्मिक गुरु कन्हैया भारद्वाज श्रवण शक्ति ही एकाग्रता की पहचान — आध्यात्मिक गुरु कन्हैया भारद्वाज छीपाबड़ौद - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर केलखेड़ी के पावन वातावरण में आयोजित प्रेरणादायी मार्गदर्शन सत्र में आध्यात्मिक गुरु कन्हैया भारद्वाज ने भैया-बहिनों को संबोधित करते हुए कहा कि “श्रवण शक्ति ही एकाग्रता की वास्तविक पहचान है। जो विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनना सीख जाता है, वह जीवन में सफलता के शिखर तक पहुँच सकता है।” उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों का मन अनेक विकर्षणों से प्रभावित होता है, ऐसे में एकाग्रता, अनुशासन एवं सकारात्मक चिंतन का विशेष महत्व है। गुरुजी ने प्रेरित करते हुए कहा कि माता-पिता, आचार्य एवं समाज के वरिष्ठजनों की बातों को मन लगाकर सुनना ही संस्कारवान जीवन की प्रथम सीढ़ी है। मार्गदर्शन सत्र में भैया-बहिनों को नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, संस्कारयुक्त जीवन एवं भारतीय संस्कृति के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। गुरुजी के प्रेरणादायी उद्बोधन से उपस्थित सभी भैया-बहिनों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। समाज के लिए भी यह संदेश अत्यंत प्रेरणादायक रहा कि यदि नई पीढ़ी में सुनने, समझने एवं आत्मचिंतन की क्षमता विकसित हो जाए, तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकाग्रता एवं संस्कारयुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया।
    4
    श्रवण शक्ति ही एकाग्रता की पहचान — आध्यात्मिक गुरु कन्हैया भारद्वाज
श्रवण शक्ति ही एकाग्रता की पहचान — आध्यात्मिक गुरु कन्हैया भारद्वाज
छीपाबड़ौद - 
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर केलखेड़ी के पावन वातावरण में आयोजित प्रेरणादायी मार्गदर्शन सत्र में आध्यात्मिक गुरु कन्हैया भारद्वाज ने भैया-बहिनों को संबोधित करते हुए कहा कि “श्रवण शक्ति ही एकाग्रता की वास्तविक पहचान है। जो विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनना सीख जाता है, वह जीवन में सफलता के शिखर तक पहुँच सकता है।”
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों का मन अनेक विकर्षणों से प्रभावित होता है, ऐसे में एकाग्रता, अनुशासन एवं सकारात्मक चिंतन का विशेष महत्व है। गुरुजी ने प्रेरित करते हुए कहा कि माता-पिता, आचार्य एवं समाज के वरिष्ठजनों की बातों को मन लगाकर सुनना ही संस्कारवान जीवन की प्रथम सीढ़ी है।
मार्गदर्शन सत्र में भैया-बहिनों को नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, संस्कारयुक्त जीवन एवं भारतीय संस्कृति के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। गुरुजी के प्रेरणादायी उद्बोधन से उपस्थित सभी भैया-बहिनों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।
समाज के लिए भी यह संदेश अत्यंत प्रेरणादायक रहा कि यदि नई पीढ़ी में सुनने, समझने एवं आत्मचिंतन की क्षमता विकसित हो जाए, तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकाग्रता एवं संस्कारयुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    34 min ago
  • बारां जिले के छीपाबड़ौद में आयोजित एक विशेष सत्र में भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसमें लोगों को इस शक्तिशाली प्राणायाम के महत्व और स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में प्रेरित करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
    1
    बारां जिले के छीपाबड़ौद में आयोजित एक विशेष सत्र में भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसमें लोगों को इस शक्तिशाली प्राणायाम के महत्व और स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में प्रेरित करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मंदसौर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले का प्रशिक्षण रखा गया जिसमें जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर और जिले के सारे विधायक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
    1
    मंदसौर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले का प्रशिक्षण रखा गया जिसमें जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर और जिले के सारे विधायक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
    user_जीतू प्रजापति
    जीतू प्रजापति
    शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    6 min ago
  • रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट
    1
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट 
रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • राजस्थान के कोटा न्यू मेडिकल अस्पताल में प्रसूताओं की मौतों की जांच के लिए जयपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम पहुंची है। टीम ने संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर के साथ मिलकर मरीजों का निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि उन्हें लगातार निगरानी में उपचार मिल रहा है। इस उच्च-स्तरीय जांच से मौतों के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।
    1
    राजस्थान के कोटा न्यू मेडिकल अस्पताल में प्रसूताओं की मौतों की जांच के लिए जयपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम पहुंची है। टीम ने संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर के साथ मिलकर मरीजों का निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि उन्हें लगातार निगरानी में उपचार मिल रहा है। इस उच्च-स्तरीय जांच से मौतों के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में बीजेपी जीती.केरल में कांग्रेस ......... जीत जीत में फर्क... जहां पश्चिम बंगाल में बीजेपी जीती वहीं केरल में कांग्रेस जीती
    1
    पश्चिम बंगाल में बीजेपी जीती.केरल में कांग्रेस .........
जीत जीत में फर्क... जहां पश्चिम बंगाल में बीजेपी जीती वहीं केरल में कांग्रेस जीती
    user_जीतू प्रजापति
    जीतू प्रजापति
    शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • मां के लाखो रुपये के गहने पर बेटे ने किया हाथ साफ.. प्रैमिका को दिये... _*मंदसौर जिले के बाबुल्दा मैं एक नाबालिक बेटे का प्रेमिका के प्रति अंधे प्यार की अजब कहानी.....*_ _*प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां के लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ...*_
    1
    मां के लाखो रुपये के गहने  पर बेटे ने किया हाथ साफ..
प्रैमिका को दिये...
_*मंदसौर जिले के बाबुल्दा मैं एक नाबालिक बेटे का प्रेमिका के प्रति अंधे प्यार की अजब कहानी.....*_
_*प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग बेटे ने अपनी ही मां के लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ...*_
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.