Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bhastrika Pranayam
Jagdish Chandra Sharma
Bhastrika Pranayam
More news from राजस्थान and nearby areas
- Bhastrika Pranayam1
- छबड़ा में पहली बार 'जल बदलिये, जीवन बदलिये' अभियान के तहत एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। टीम अमृत कोटा द्वारा सिंघवी पैलेस में होने वाला यह निःशुल्क आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और शुद्ध जल के महत्व के प्रति जागरूक करेगा।3
- झालावाड़ जिले के सुनेल में डबल मर्डर आरोपी भैंरूलाल उर्फ भैरूलाल गुर्जर, उसके भाई रामलाल और हिस्ट्रीशीटर राजाराम गुर्जर के अवैध कब्जों पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया। PWD टीम ने आलीशान मकान और दुकानों को ध्वस्त कर करोड़ों की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। आरोपियों पर हत्या, जानलेवा हमला समेत कई गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बे में आज अलसुबह पुलिस और प्रशासन की ओर से बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। डबल मर्डर केस के आरोपियों और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जमींदोज किया। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग ने करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार सुनेल-झालरापाटन मुख्य मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों द्वारा डिस्कॉम कार्यालय के पास कई अवैध निर्माण किए थे। शनिवार सुबह प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर इन निर्माणों को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान तीन मंजिला आलीशान मकान, दुकानें और अवैध बाड़ों को जमींदोज कर दिया गया। ये कार्रवाई हार्डकोर अपराधी भेरू उर्फ भेरूलाल गुर्जर, उसके भाई बल्लू उर्फ रामलाल गुर्जर और हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजाराम गुर्जर के कब्जों पर की गई। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने आपराधिक गतिविधियों से कमाए गए धन से सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था। कार्रवाई के दौरान मनोहरथाना डीएसपी अशोक कुमार, सुनेल थाना प्रभारी विष्णु सिंह, रायपुर थाना प्रभारी रमेश सिंह और पिडावा थाना प्रभारी रामपाल सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि भेरू उर्फ भेरूलाल गुर्जर के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत 18 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं बल्लू उर्फ रामलाल पर डबल मर्डर सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजाराम के खिलाफ भी हत्या के प्रयास, चोरी, अवैध हथियार और आबकारी एक्ट सहित 10 मामले दर्ज बताए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार ऐसे अपराधियों की अवैध संपत्तियों और कब्जों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।4
- CM के कार्यक्रम की तैयारी हुई अंतिम दौर में. भीषण गर्मी में भी अधिकारियों ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण. एमपी गुना में होने जा रहा है सीमेंट प्लांट का शिलान्यास CM के कार्यक्रम की तैयारी हुई अंतिम दौर में. भीषण गर्मी में भी अधिकारियों ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण. एमपी गुना में होने जा रहा है सीमेंट प्लांट का शिलान्यास1
- आवारा कुत्तों ने नोचा मासूम को, दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत झालावाड़ शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। भाटिया वर्कशॉप के पास आवारा कुत्तों के हमले में दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मृतक बच्ची की पहचान गोरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बच्ची अपने पिता राजू लाल के साथ अस्थायी टेंट के बाहर सो रही थी। इसी दौरान सात से आठ आवारा कुत्ते वहां पहुंचे और बच्ची को उठाकर करीब 50 मीटर दूर ले गए। बच्ची की चीख सुनकर पिता की नींद खुली और उन्होंने तुरंत कुत्तों का पीछा किया। जब तक पिता मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्ते बच्ची को बुरी तरह नोच चुके थे। किसी तरह कुत्तों को भगाकर गंभीर हालत में बच्ची को एसआरजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची के पेट, माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर 30 से 40 गंभीर घाव पाए गए। परिजनों ने बताया कि राजू लाल मूल रूप से बारा जिले के भंवरगढ़ के निवासी हैं। वह करीब डेढ़ महीने पहले काम की तलाश में झालावाड़ आए थे और भाटिया वर्कशॉप के पास टेंट लगाकर रह रहे थे। परिवार शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रमों में ढोल बजाकर अपना गुजर-बसर करता है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तुरंत अभियान चलाने की मांग की है।1
- पानी की टंकी पर चढ़े चार व्यक्ति, प्रशासन की समझाइए से नीचे उतरे लोग राजस्थान के 12 जिले के किशनगंज कस्बे में आदर्श विद्या स्कूल के समीप पानी की टंकी पर रास्ता विवाद को सुलझाने की मांग को लेकर चार व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइए करके लोगों को नीचे उतारा। सात दिन में यदि मांगों को लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो फिर बड़ा आंदोलन हो सकता है1
- पीएमश्री विद्यालय में मनाया नो बैग डे रविंद्र नाथ टैगोर जयंती पर भी हुए कार्यक्रम शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में महीने का दूसरा शनिवार नो बैग डे के रूप में मनाया गया। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि प्रार्थना सत्र के पश्चात विद्यार्थियों को तीन वर्गों अंकुर, प्रवेश और दिशा वर्ग में अलग-अलग बैठाया गया। बालवाटिका और कक्षा 1-2 की गतिविधियां "अपना परिचय खेल के माध्यम से" प्रज्ञा दुबे, मंजू चौधरी और एनटीटी शिक्षक राहुल मेहता ने करवाईं। प्रवेश वर्ग में कामिनी खटीक दयालुराम सहरिया ने खोजो और पहचानो गतिविधि आयोजित करवाई।। कक्षा 6-7-8 के दिशा वर्ग में राजकुमार वर्मा, ललेंद्र सिंह चौहान ने बालकों से कहानी शिक्षण गतिविधि करवाई तथा 6-7-8 की बालिकाओं ने जगदीश प्रसाद नागर रोहित शर्मा के निर्देशन में चित्रकला के माध्यम से प्राकृतिक सौंदर्य का चित्रण किया। संस्था प्रधान जैन ने बताया कि भोजनोपरांत अंतिम दो कालांश में सभी को सभा भवन में एकत्रित किया गया जहां पर गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। इसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान के साथ शनिवार की विद्यालयी गतिविधियों का समापन हुआ।4
- झालावाड़:अपराधियों की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन जारी सुनेल में हुई कार्रवाई झालावाड़। जिले में लग़ातर पुलिस की कार्यवाई जारी1