Shuru
Apke Nagar Ki App…
CM के कार्यक्रम की तैयारी हुई अंतिम दौर में. भीषण गर्मी में भी अधिकारियों ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण. एमपी गुना में होने जा रहा है सीमेंट प्लांट का शिलान्यास CM के कार्यक्रम की तैयारी हुई अंतिम दौर में. भीषण गर्मी में भी अधिकारियों ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण. एमपी गुना में होने जा रहा है सीमेंट प्लांट का शिलान्यास
Shivkumar Jogi
CM के कार्यक्रम की तैयारी हुई अंतिम दौर में. भीषण गर्मी में भी अधिकारियों ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण. एमपी गुना में होने जा रहा है सीमेंट प्लांट का शिलान्यास CM के कार्यक्रम की तैयारी हुई अंतिम दौर में. भीषण गर्मी में भी अधिकारियों ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण. एमपी गुना में होने जा रहा है सीमेंट प्लांट का शिलान्यास
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- CM के कार्यक्रम की तैयारी हुई अंतिम दौर में. भीषण गर्मी में भी अधिकारियों ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण. एमपी गुना में होने जा रहा है सीमेंट प्लांट का शिलान्यास CM के कार्यक्रम की तैयारी हुई अंतिम दौर में. भीषण गर्मी में भी अधिकारियों ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण. एमपी गुना में होने जा रहा है सीमेंट प्लांट का शिलान्यास1
- श्री सिद्ध पीठ गाडरवाड़ा धाम में 14 मई को 551 कन्याओं का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, अब तक 211 जोड़ों का पंजीयन गुना 9 मई 2026: श्री सिद्ध पीठ गाडरवाड़ा धाम सरकार की असीम कृपा से पंचम वर्ष का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 14 मई 2026 को धाम परिसर में आयोजित किया जाएगा। धाम के पीठाधीश्वर पं. दीपक पारीक के नेतृत्व में इस बार 551 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य रखा गया है। सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। एसडीएम, एसडीओपी और सीएमओ ने हाल ही में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। आयोजकों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री भी इस पुण्य अवसर पर उपस्थित हो सकते हैं। अब तक 211 जोड़ों ने विवाह के लिए पंजीयन कराया है। आयोजकों ने इच्छुक परिवारों से जल्द पंजीयन कराने की अपील की है। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं2100 कलशों की भव्य कलश यात्रा से सम्मेलन का शुभारंभ होगा। वैदिक विधि से पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। सभी नवविवाहित जोड़ों के लिए प्रीतिभोज और भोजन प्रसादी* की व्यवस्था रहेगी। नियम और शर्तें 1. विवाह हेतु वर की आयु 21 वर्ष और वधू की आयु 18 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है। 2. सभी जोड़े दोपहर 12:00 बजे तक धाम परिसर में उपस्थित हों। 3. विवादित या अपूर्ण दस्तावेज वाले जोड़ों को सम्मेलन में शामिल नहीं किया जाएगा। 4. नशे की अवस्था में प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। 5. अंतिम निर्णय धाम समिति का मान्य होगा। 6. प्रत्येक कन्याओं को सोने का नाक का काटा, चांदी की पायल, चांदी की बिजासन, चांदी की बिछिया, अलमारी, सिंगर दानी, बेड, रजाई गद्दे, तकिया,वर-वधु के वस्त्र, घरेलू वर्तन 51, पंखा, मिक्सर, दीवाल घड़ी, आदि दिये जायेगें। धाम समिति ने सभी श्रद्धालुओं को इस पुण्य अवसर पर सादर आमंत्रित किया है।3
- Post by Ankesh kumar1
- gaon ka Mausam1
- छबड़ा में पहली बार 'जल बदलिये, जीवन बदलिये' अभियान के तहत एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। टीम अमृत कोटा द्वारा सिंघवी पैलेस में होने वाला यह निःशुल्क आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और शुद्ध जल के महत्व के प्रति जागरूक करेगा।3
- श्रवण शक्ति ही एकाग्रता की पहचान — आध्यात्मिक गुरु कन्हैया भारद्वाज श्रवण शक्ति ही एकाग्रता की पहचान — आध्यात्मिक गुरु कन्हैया भारद्वाज छीपाबड़ौद - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर केलखेड़ी के पावन वातावरण में आयोजित प्रेरणादायी मार्गदर्शन सत्र में आध्यात्मिक गुरु कन्हैया भारद्वाज ने भैया-बहिनों को संबोधित करते हुए कहा कि “श्रवण शक्ति ही एकाग्रता की वास्तविक पहचान है। जो विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनना सीख जाता है, वह जीवन में सफलता के शिखर तक पहुँच सकता है।” उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों का मन अनेक विकर्षणों से प्रभावित होता है, ऐसे में एकाग्रता, अनुशासन एवं सकारात्मक चिंतन का विशेष महत्व है। गुरुजी ने प्रेरित करते हुए कहा कि माता-पिता, आचार्य एवं समाज के वरिष्ठजनों की बातों को मन लगाकर सुनना ही संस्कारवान जीवन की प्रथम सीढ़ी है। मार्गदर्शन सत्र में भैया-बहिनों को नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, संस्कारयुक्त जीवन एवं भारतीय संस्कृति के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। गुरुजी के प्रेरणादायी उद्बोधन से उपस्थित सभी भैया-बहिनों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। समाज के लिए भी यह संदेश अत्यंत प्रेरणादायक रहा कि यदि नई पीढ़ी में सुनने, समझने एवं आत्मचिंतन की क्षमता विकसित हो जाए, तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकाग्रता एवं संस्कारयुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया।4
- बारां जिले के छीपाबड़ौद में आयोजित एक विशेष सत्र में भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसमें लोगों को इस शक्तिशाली प्राणायाम के महत्व और स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में प्रेरित करना इसका मुख्य उद्देश्य है।1
- भीषण गर्मी से पहले जल स्रोतों का निरीक्षण, तहसीलदार ने दिए आवश्यक निर्देश जानकारी शनिवार दोपहर 2 बजे मिली किशनगंज-शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में आगामी गर्मी और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए शनिवार को तहसीलदार हुकुमचंद मीणा ने भंवरगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में जल स्रोतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंद पड़े हैंडपंप और वाटर लेवल डाउन होने से बंद बोरवेलों को शीघ्र चालू करवाने के निर्देश प्रशासक, सरपंच और पीएचईडी अधिकारियों को दिए गए। ग्रामीणों ने जनमन योजना की टंकी में पानी की कमी बताते हुए खाल में नया बोरवेल लगाने की मांग रखी। तहसीलदार ने मौके से ही जेईएन को कार्रवाई के निर्देश दिए।1