logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ब्रेकिंग:-* ⏩ वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाने और वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभाग में पहले से सख्त नियम लागू हैं, लेकिन इसी बीच इटावा पुलिस के एक टीएसआई का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वीडियो में टीएसआई सुवेदार सिंह किसी कार्यक्रम में नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में पुलिस को चुनौती देने वाला गाना बज रहा है। ⏩ बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद एक महिला ने बनाया था। वीडियो में टीएसआई सुवेदार सिंह वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। सबसे अधिक चर्चा उस गाने को लेकर हो रही है, जिसमें पुलिस को खुली चुनौती देने जैसे बोल सुनाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब आम पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के लिए वर्दी में रील बनाने पर सख्त पाबंदी है, तो फिर इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद क्या कार्रवाई होगी। ⏩ पुलिस विभाग समय-समय पर स्पष्ट निर्देश जारी करता रहा है कि कोई भी कर्मचारी वर्दी में ऐसे वीडियो या रील का हिस्सा नहीं बनेगा, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हो। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस कथित वीडियो ने विभागीय अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ⏩ वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो हाल का है या पुराना। फिलहाल वायरल वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

3 hrs ago
user_रजत यादव
रजत यादव
Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*ब्रेकिंग:-* ⏩ वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाने और वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभाग में पहले से सख्त नियम लागू हैं, लेकिन इसी बीच इटावा पुलिस के एक टीएसआई का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वीडियो में टीएसआई सुवेदार सिंह किसी कार्यक्रम में नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में पुलिस को चुनौती देने वाला गाना बज रहा है। ⏩ बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद एक महिला ने बनाया था। वीडियो में टीएसआई सुवेदार सिंह वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। सबसे अधिक चर्चा उस गाने को लेकर हो रही है, जिसमें पुलिस को खुली चुनौती देने जैसे बोल सुनाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब आम पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के लिए वर्दी में रील बनाने पर सख्त पाबंदी है, तो फिर इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद क्या कार्रवाई होगी। ⏩ पुलिस विभाग समय-समय पर स्पष्ट निर्देश जारी करता रहा है कि कोई भी कर्मचारी वर्दी में ऐसे वीडियो या रील का हिस्सा नहीं बनेगा, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हो। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस कथित वीडियो ने विभागीय अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ⏩ वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो हाल का है या पुराना। फिलहाल वायरल वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • breaking news नशे में धुत कार सवार का तांडव: फल विक्रेता को पीटा, नाले में फेंका, दुकान रौंदी — रिपोर्ट न लिखे जाने पर थाने का घेराव इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में विजयनगर चौराहे पर हुई दबंगई की घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। फल विक्रेता रामकुमार के साथ मारपीट, नाले में फेंकने और दुकान रौंदने की घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित के मुताबिक, 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे कार संख्या UP 80 EF 7575 से आए एक युवक, जिसने अपना नाम अजीत यादव बताया, ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। उसने रामकुमार को बेरहमी से पीटा, नाले में धकेला और फिर वहीं कूदकर मारपीट जारी रखी। इतना ही नहीं, आरोपी ने कार से फल की दुकान को भी कुचल दिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। रात में दी तहरीर, फिर भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट घटना के तुरंत बाद ही पीड़ित ने थाना अध्यक्ष को लिखित प्रार्थना पत्र दे दिया था, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसी बात को लेकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। भाजपा नेता पहुंचे, थाने का हुआ घेराव ताजा जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता रघुराज सिंह पीड़ित के समर्थन में थाने पहुंच गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं, जिन्होंने फल विक्रेता के समर्थन में थाने का घेराव कर दिया। मौके पर नारेबाजी और हंगामे का माहौल बना हुआ है। सीओ इटावा मौके पर, कार्रवाई का दिया आश्वासन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) इटावा भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था पर उठे सवाल एक ओर जहां खुलेआम दबंगई कर आरोपी फरार है, वहीं दूसरी ओर समय पर रिपोर्ट दर्ज न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है। 👉 फिलहाल थाने पर भारी भीड़ और तनाव का माहौल बना हुआ है, और सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    breaking news
नशे में धुत कार सवार का तांडव: फल विक्रेता को पीटा, नाले में फेंका, दुकान रौंदी — रिपोर्ट न लिखे जाने पर थाने का घेराव
इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में विजयनगर चौराहे पर हुई दबंगई की घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। फल विक्रेता रामकुमार के साथ मारपीट, नाले में फेंकने और दुकान रौंदने की घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
पीड़ित के मुताबिक, 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे कार संख्या UP 80 EF 7575 से आए एक युवक, जिसने अपना नाम अजीत यादव बताया, ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। उसने रामकुमार को बेरहमी से पीटा, नाले में धकेला और फिर वहीं कूदकर मारपीट जारी रखी। इतना ही नहीं, आरोपी ने कार से फल की दुकान को भी कुचल दिया, जिससे भारी नुकसान हुआ।
रात में दी तहरीर, फिर भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट घटना के तुरंत बाद ही पीड़ित ने थाना अध्यक्ष को लिखित प्रार्थना पत्र दे दिया था, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसी बात को लेकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
भाजपा नेता पहुंचे, थाने का हुआ घेराव ताजा जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता रघुराज सिंह पीड़ित के समर्थन में थाने पहुंच गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं, जिन्होंने फल विक्रेता के समर्थन में थाने का घेराव कर दिया। मौके पर नारेबाजी और हंगामे का माहौल बना हुआ है।
सीओ इटावा मौके पर, कार्रवाई का दिया आश्वासन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) इटावा भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
कानून व्यवस्था पर उठे सवाल एक ओर जहां खुलेआम दबंगई कर आरोपी फरार है, वहीं दूसरी ओर समय पर रिपोर्ट दर्ज न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।
👉 फिलहाल थाने पर भारी भीड़ और तनाव का माहौल बना हुआ है, और सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • “Ab apni daily spending ko banao aur bhi smart! Is Credit Card ke saath pao lifetime free service, har ₹100 par reward points, fuel par surcharge waiver aur free airport lounge access jaise premium benefits. Chahe shopping ho, bill payment ya travel – har jagah milega extra fayda. Aaj hi apply karein aur apni lifestyle ko upgrade karein!”
    1
    “Ab apni daily spending ko banao aur bhi smart! Is Credit Card ke saath pao lifetime free service, har ₹100 par reward points, fuel par surcharge waiver aur free airport lounge access jaise premium benefits. Chahe shopping ho, bill payment ya travel – har jagah milega extra fayda. Aaj hi apply karein aur apni lifestyle ko upgrade karein!”
    user_D News 📰
    D News 📰
    Financial Advisor Bharthana, Etawah•
    9 hrs ago
  • NH719 पर सड़क हादसा। स्कूली बस और ईको कार में आमने-सामने हुई जोड़दार भिड़ंत। स्कूली बस में सवार एक छात्र घायल,कई छात्र बाल-बाल बचे। ईको कार सवार आधा दर्जन घायल। ईको चालक की हालत गंभीर। डॉक्टरों ने किया ग्वालियर रैफर। सभी घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है ईलाज। संत विवेकानंद स्कूल की थी बस। दीनपुरा गाँव के पास हुआ हादसा। पुलिस घटना स्थल पर। देहात थाना क्षेत्र का मामला।
    1
    NH719 पर सड़क हादसा।
स्कूली बस और ईको कार में आमने-सामने हुई जोड़दार भिड़ंत।
स्कूली बस में सवार एक छात्र घायल,कई छात्र बाल-बाल बचे।
ईको कार सवार आधा दर्जन घायल।
ईको चालक की हालत गंभीर।
डॉक्टरों ने किया ग्वालियर रैफर।
सभी घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है ईलाज।
संत विवेकानंद स्कूल की थी बस।
दीनपुरा गाँव के पास हुआ हादसा।
पुलिस घटना स्थल पर।
देहात थाना क्षेत्र का मामला।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पूर्व सैनिकों ने किया एस पी ऑफिस का घेराव* *एस पी साहब बोले जल्दी ही पकड़ेंजायेगे अपराधी* *कार्यवाही नहीं हुई तो 15 दिन बाद डी जी पी के दर पर देंगे दस्तक*
    1
    पूर्व सैनिकों ने किया एस पी ऑफिस का घेराव* 
*एस पी साहब बोले जल्दी ही पकड़ेंजायेगे अपराधी*
*कार्यवाही नहीं हुई तो 15 दिन बाद  डी जी पी के दर पर देंगे दस्तक*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *(RY) UP : "ये लंगूर बागपत की DM अस्मिता लाल का पालतू है, नाम है मटरू.. कभी उनका पल्लू पकड़ लेता है तो कभी उनकी कुर्सी पर बैठ जाता है"......!!* IAS अस्मिता लाल पशुप्रेमी हैं, 2015 बैच की अफसर हैं, जनता के बीच में रहती हैं, संवेदनशील हैं। उनका लंगूर मटरू दिनभर DM ऑफिस में ही टहलता रहता है। अस्मिता लाल किसान दिवस पर बैठक कर रही थीं कि अचानक मटरू आ गया, मीटिंग हॉल में। टेबल से होता हुआ मटरू सीधे डीएम अस्मिता लाल के पास पहुंच गया। उसे देखते ही DM कुर्सी से खड़ी हो गईं और मुस्कुराते हुए बोलीं, “बैठो.. इधर बैठो”। इसके बाद लंगूर उनकी कुर्सी पर बैठ गया। *इससे पहले जब जिलाधिकारी अस्मिता लाल किसानों के धरने पर गई थीं वहां भी मटरू उनका पल्लू पकड़कर खड़ा हो गया था।*
    1
    *(RY) UP : "ये लंगूर बागपत की DM अस्मिता लाल का पालतू है, नाम है मटरू.. कभी उनका पल्लू पकड़ लेता है तो कभी उनकी कुर्सी पर बैठ जाता है"......!!*
IAS अस्मिता लाल पशुप्रेमी हैं, 2015 बैच की अफसर हैं, जनता के बीच में रहती हैं, संवेदनशील हैं।
उनका लंगूर मटरू दिनभर DM ऑफिस में ही टहलता रहता है।
अस्मिता लाल किसान दिवस पर बैठक कर रही थीं कि अचानक मटरू आ गया, मीटिंग हॉल में।
टेबल से होता हुआ मटरू सीधे डीएम अस्मिता लाल के पास पहुंच गया।
उसे देखते ही DM कुर्सी से खड़ी हो गईं और मुस्कुराते हुए बोलीं, “बैठो.. इधर बैठो”।
इसके बाद लंगूर उनकी कुर्सी पर बैठ गया।
*इससे पहले जब जिलाधिकारी अस्मिता लाल किसानों के धरने पर गई थीं वहां भी मटरू उनका पल्लू पकड़कर खड़ा हो गया था।*
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    2
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.