logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अधिकारी 'समाधान केंद्रित' सोच के साथ कार्य करें : जिला प्रभारी मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं की समीक्षा दौसा। जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को जिला कलक्टर सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से समझते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए हर कार्य सकारात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका समाधान किया जाए। साथ ही कार्यों की समयबद्धता सुनिश्चित करने और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने पर बल दिया। प्रभारी मंत्री ने लंबित कार्यों को सूचीबद्ध कर विशेष रणनीति के तहत शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत बनाने, नियमित बैठकों के माध्यम से लंबित मुद्दों के समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी 'समाधान केंद्रित' सोच के साथ कार्य करें और किसी भी समस्या की स्थिति में उच्च स्तर पर अवगत कराते हुए निरंतर फॉलोअप करें। साथ ही अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए। बैठक में एमएलए लेड कार्यों की स्वीकृतियों में तेजी लाने और उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की घोषणाओं के बाद कार्य शीघ्र प्रारंभ होने से जनता में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने गत वर्षों की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति एवं वर्तमान वर्ष की घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही जमीन आवंटन की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की। बैठक में संपर्क पोर्टल, हरियालो राजस्थान, पंच गौरव, राइजिंग राजस्थान, पेयजल व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के सर्वे एवं राजीविका से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने अंत में कहा कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं के समाधान की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने जिले में संचालित योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर विकास कार्यों की गति को बढ़ाएंगे और आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। बैठक में लालसोट विधायक रामविलास मीणा, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, उप वन संरक्षक हरि किशन सारस्वत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेंद्र फौजदार, उपखंड अधिकारी दौसा संजू मीणा, नगर विकास न्यास सचिव मूलचंद लूनिया एवं नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा सहित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

on 19 March
user_Ganesh Yogi
Ganesh Yogi
Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
on 19 March
7e71b2d2-419d-4ff7-9602-0ede507e9ff6

अधिकारी 'समाधान केंद्रित' सोच के साथ कार्य करें : जिला प्रभारी मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं की समीक्षा दौसा। जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को जिला कलक्टर सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से समझते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए हर कार्य सकारात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका समाधान किया जाए। साथ ही कार्यों की समयबद्धता सुनिश्चित करने और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने पर बल दिया। प्रभारी मंत्री ने लंबित कार्यों को सूचीबद्ध कर विशेष रणनीति के तहत शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत बनाने, नियमित बैठकों के माध्यम से लंबित मुद्दों के समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी 'समाधान केंद्रित' सोच के साथ कार्य करें और किसी भी समस्या की स्थिति में उच्च स्तर पर अवगत कराते हुए निरंतर फॉलोअप करें। साथ ही अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए। बैठक में एमएलए लेड कार्यों की स्वीकृतियों में तेजी लाने और उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की घोषणाओं के बाद कार्य शीघ्र

d9e58558-3c93-4beb-9d0c-f7ecf95340b4

प्रारंभ होने से जनता में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने गत वर्षों की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति एवं वर्तमान वर्ष की घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही जमीन आवंटन की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की। बैठक में संपर्क पोर्टल, हरियालो राजस्थान, पंच गौरव, राइजिंग राजस्थान, पेयजल व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के सर्वे एवं राजीविका से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने अंत में कहा कि सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं के समाधान की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने जिले में संचालित योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर विकास कार्यों की गति को बढ़ाएंगे और आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। बैठक में लालसोट विधायक रामविलास मीणा, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, उप वन संरक्षक हरि किशन सारस्वत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर दौसा अरविंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेंद्र फौजदार, उपखंड अधिकारी दौसा संजू मीणा, नगर विकास न्यास सचिव मूलचंद लूनिया एवं नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा सहित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • आज दौसा जिले के नांगल राजावतान क्षैत्र में बहुत ही तेज़ ओलावृष्टि हुई देखने को मिली। वहां के ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की बर्फबारी तो 20 सालो पहले देखने को मिली थी।
    1
    आज दौसा जिले के नांगल राजावतान क्षैत्र में बहुत ही तेज़ ओलावृष्टि हुई देखने को मिली। वहां के ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की बर्फबारी तो 20 सालो पहले देखने को मिली थी।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • 🟥 बड़ी खबर | पचवारा क्षेत्र का काला दिन राजस्थान के पचवारा क्षेत्र में आई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर कहर बरपा दिया है। तेज़ ओलों की मार से तरबूज और सौंफ की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई, जिससे खेतों में खड़ी फसल देखते ही देखते बर्बाद हो गई। बताया जा रहा है कि इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के किसानों को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कई किसानों की सालभर की कमाई एक ही झटके में खत्म हो गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। स्थानीय किसानों ने सरकार से तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस भारी नुकसान से राहत मिल सके। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। 👉 प्रशासन से जल्द राहत और सहायता की उम्मीद जताई जा रही है। 😓🌾 #पचवारा #ओलावृष्टि #किसान_संकट #राजस्थान_समाचार #मुआवजा
    4
    🟥 बड़ी खबर | पचवारा क्षेत्र का काला दिन
राजस्थान के पचवारा क्षेत्र में आई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर कहर बरपा दिया है। तेज़ ओलों की मार से तरबूज और सौंफ की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई, जिससे खेतों में खड़ी फसल देखते ही देखते बर्बाद हो गई।
बताया जा रहा है कि इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के किसानों को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कई किसानों की सालभर की कमाई एक ही झटके में खत्म हो गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।
स्थानीय किसानों ने सरकार से तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस भारी नुकसान से राहत मिल सके। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।
👉 प्रशासन से जल्द राहत और सहायता की उम्मीद जताई जा रही है।
😓🌾 #पचवारा #ओलावृष्टि #किसान_संकट #राजस्थान_समाचार #मुआवजा
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बिजासन माता मेला (खुर्रा): धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और शौर्य के प्रतीक 'बिजासन माता मेले' का समापन इस वर्ष बेहद गौरवशाली और शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। खुर्रा में आयोजित इस मेले ने इस बार एक नया इतिहास रचा है। लाखों की भीड़ होने के बावजूद, प्रशासन की सजगता और आमजन की समझदारी के चलते पूरे मेले के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। ​सुरक्षा का अनूठा उदाहरण: बिना डंडे के पूरी हुई ड्यूटी ​इस मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि सुरक्षा व्यवस्था रही। मात्र 280 पुलिसकर्मियों के बंदोबस्त में लाखों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। पुलिस की सतर्कता का आलम यह था कि चोरी, छीना-झपटी या असामाजिक तत्वों की एक भी शिकायत सामने नहीं आई। ​डीडवाना (नागौर) से आए एक आरएसी (RAC) जवान ने अपने 25 साल के अनुभव को साझा करते हुए कहा: ​"मैंने अपने कार्यकाल में खाटू श्याम जी सहित कई बड़े मेलों में ड्यूटी की है, लेकिन यह पहला ऐसा मेला था जहाँ हमें हाथ में डंडा तक नहीं उठाना पड़ा। जनता के सहयोग और प्रशासन के सामंजस्य से हमने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी ड्यूटी निभाई।" ​कुश्ती दंगल: अखाड़े में दिखा शौर्य, बराबरी पर छूटे मुकाबले ​मेले के अंतिम दिन आयोजित विशाल 'कुश्ती दंगल' आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसमें उत्तर प्रदेश, भरतपुर, कोटा, करौली और आसपास के क्षेत्रों से आए दर्जनों नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। ​रोमांचक मुकाबला: 4100 रुपये के इनाम वाली कुश्ती इतनी रोमांचक रही कि पंचायत प्रशासन को इसे 7 बार आयोजित करवाना पड़ा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अंत में दोनों पहलवान बराबर रहे। ​बड़ी कुश्ती: 11,000 रुपये की इनामी कुश्ती में भी पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। ​सरपंच के कार्यकाल का 5वां सफल आयोजन ​ग्राम पंचायत किशोरपुरा द्वारा गठित कमेटी और सरपंच हरिओम मीणा के नेतृत्व में यह आयोजन ऐतिहासिक रहा। यह उनके कार्यकाल का लगातार पाँचवाँ सफल मेला है। समापन के अवसर पर मडावरी थाना प्रभारी और सरपंच ने सभी पहलवानों का साफा पहनाकर सम्मान किया। साथ ही, एसपी सागर राणा के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। ​ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी शुरू न्यूज (खुर्रा)
    3
    बिजासन माता मेला (खुर्रा): धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और शौर्य के प्रतीक 'बिजासन माता मेले' का समापन इस वर्ष बेहद गौरवशाली और शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। खुर्रा में आयोजित इस मेले ने इस बार एक नया इतिहास रचा है। लाखों की भीड़ होने के बावजूद, प्रशासन की सजगता और आमजन की समझदारी के चलते पूरे मेले के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।
​सुरक्षा का अनूठा उदाहरण: बिना डंडे के पूरी हुई ड्यूटी
​इस मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि सुरक्षा व्यवस्था रही। मात्र 280 पुलिसकर्मियों के बंदोबस्त में लाखों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। पुलिस की सतर्कता का आलम यह था कि चोरी, छीना-झपटी या असामाजिक तत्वों की एक भी शिकायत सामने नहीं आई।
​डीडवाना (नागौर) से आए एक आरएसी (RAC) जवान ने अपने 25 साल के अनुभव को साझा करते हुए कहा:
​"मैंने अपने कार्यकाल में खाटू श्याम जी सहित कई बड़े मेलों में ड्यूटी की है, लेकिन यह पहला ऐसा मेला था जहाँ हमें हाथ में डंडा तक नहीं उठाना पड़ा। जनता के सहयोग और प्रशासन के सामंजस्य से हमने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी ड्यूटी निभाई।"
​कुश्ती दंगल: अखाड़े में दिखा शौर्य, बराबरी पर छूटे मुकाबले
​मेले के अंतिम दिन आयोजित विशाल 'कुश्ती दंगल' आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसमें उत्तर प्रदेश, भरतपुर, कोटा, करौली और आसपास के क्षेत्रों से आए दर्जनों नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
​रोमांचक मुकाबला: 4100 रुपये के इनाम वाली कुश्ती इतनी रोमांचक रही कि पंचायत प्रशासन को इसे 7 बार आयोजित करवाना पड़ा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। अंत में दोनों पहलवान बराबर रहे।
​बड़ी कुश्ती: 11,000 रुपये की इनामी कुश्ती में भी पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
​सरपंच के कार्यकाल का 5वां सफल आयोजन
​ग्राम पंचायत किशोरपुरा द्वारा गठित कमेटी और सरपंच हरिओम मीणा के नेतृत्व में यह आयोजन ऐतिहासिक रहा। यह उनके कार्यकाल का लगातार पाँचवाँ सफल मेला है। समापन के अवसर पर मडावरी थाना प्रभारी और सरपंच ने सभी पहलवानों का साफा पहनाकर सम्मान किया। साथ ही, एसपी सागर राणा के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
​ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी
शुरू न्यूज (खुर्रा)
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • शिवम् पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, बांसखोह में कक्षा 5, 8 , 10 एवं 12 वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक - बालिकाओं व इनके अभिभावकों का किया सम्मान बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित शिवम् पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को कक्षा5, 8, 10 एवं 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को शील्ड देकर व इनके अभिभावकों का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद जैन, अध्यक्षता कर रहे हरिमोहन सांभरिया, राधेश्याम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रामस्वरूप मीणा, मूलचंद मीणा, रंगलाल खारवाल, मुकेश सैनी, व आए हुए सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर स्कूल के निदेशक बृजेश कुमार शर्मा द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान स्कूल के निदेशक बृजेश कुमार शर्मा द्वारा जो बालक- बालिकाओं ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उनका व उनके अभिभावकों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर निदेशक बृजेश शर्मा, मुकेश परेवा, दिनेश मीणा, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा,अशोक प्रजापति, प्रिंस चौधरी, राकेश गौतम,विजय मिरोठा, टीना स्वामी, अंजया सैनी, सुशीला शर्मा,रामदयाल शर्मा, अनिता रानीवाल, सुगना यादव व अन्य स्टाफ मौजूद थे इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे ।
    4
    शिवम् पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, बांसखोह में कक्षा 5, 8 ,  10  एवं 12 वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक - बालिकाओं व इनके अभिभावकों का किया सम्मान
बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता 
बांसखोह कस्बा स्थित शिवम् पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को कक्षा5, 8, 10  एवं 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को शील्ड देकर व इनके अभिभावकों का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद जैन, अध्यक्षता कर रहे हरिमोहन सांभरिया, राधेश्याम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रामस्वरूप मीणा, मूलचंद मीणा, रंगलाल खारवाल, मुकेश सैनी, व आए हुए सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर स्कूल के निदेशक बृजेश कुमार शर्मा द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान स्कूल के निदेशक बृजेश कुमार शर्मा द्वारा जो बालक- बालिकाओं ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उनका व उनके अभिभावकों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया 
इस मौके पर निदेशक बृजेश शर्मा, मुकेश परेवा, दिनेश मीणा, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा,अशोक प्रजापति, प्रिंस चौधरी, राकेश गौतम,विजय मिरोठा, टीना स्वामी, अंजया सैनी, सुशीला शर्मा,रामदयाल शर्मा, अनिता रानीवाल, सुगना यादव व  अन्य स्टाफ मौजूद थे 
इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे ।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • लालसोट उपखंड सहित आसपास के क्षेत्र में दो-तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है। बारिश के साथ गिरने वालों ओलै की वजह से शॉप, गेहूं कि खड़ी फसलै ऑडी गिर गई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वही जानवरों का खाने का चारा भी बारिश के कारण गीला हो गया। किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही है। किसानो की मेहनत बारिश व ओले की वजह से बर्बाद होती नजर आ रही है। आज भी डीडवाना, लालसोट, रामगढ़ पचवारा, सहित अनेक क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरे जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वही आतरी क्षेत्र में भी हुये नुकसान को लेकर आज लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। वहीं अधिकारियों को मौका रिपोर्ट तैयार करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान विधायक के साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी रहे मौजूद।
    2
    लालसोट उपखंड सहित आसपास के क्षेत्र में दो-तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है। बारिश के साथ गिरने वालों ओलै की वजह से शॉप, गेहूं कि खड़ी फसलै ऑडी गिर गई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वही जानवरों का खाने का चारा भी  बारिश के कारण गीला हो गया। किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही है। किसानो की मेहनत बारिश व ओले की वजह से बर्बाद होती नजर आ रही है। आज भी डीडवाना, लालसोट, रामगढ़ पचवारा, सहित अनेक क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरे जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वही आतरी क्षेत्र में भी हुये नुकसान को लेकर आज लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। वहीं अधिकारियों को मौका रिपोर्ट तैयार करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान विधायक के साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी रहे मौजूद।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • लालसोट में भव्य कलश यात्रा निकली परशुराम जी मंदिर से राजोली भेरुजी महाराज मंदिर तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर भाग लिया और भजनों-जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। यात्रा भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई, जिसका समापन 12 अप्रैल को होगा।
    1
    लालसोट में भव्य कलश यात्रा निकली
परशुराम जी मंदिर से राजोली भेरुजी महाराज मंदिर तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर भाग लिया और भजनों-जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा।
यात्रा भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई, जिसका समापन 12 अप्रैल को होगा।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    11 hrs ago
  • Post by Om Sai Ram tour and travels
    1
    Post by Om Sai Ram tour and travels
    user_Om Sai Ram tour and travels
    Om Sai Ram tour and travels
    Travel Agent टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • दौसा / लालसोट में शनिवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का भव्य दृश्य देखने को मिला। परशुराम जी मंदिर से राजोली भेरुजी महाराज मंदिर के लिए विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह शुभ मुहूर्त में परशुराम जी मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और भक्ति गीतों तथा भजनों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा परशुराम जी मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजोली स्थित भेरुजी महाराज मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने “जय भेरुजी महाराज” और “जय श्री परशुराम” के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, यह कलश यात्रा भागवत कथा के धार्मिक कार्यक्रम के उपलक्ष्य में निकाली गई है। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ना है। लालसोट क्षेत्र में निकली यह भव्य कलश यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर उदाहरण बनी, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। 12 अप्रैल को भागवत कथा का समापन होगा/ समापन के दौरान राजोली भेरुजी महाराज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जायेगा / जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे /
    2
    दौसा / लालसोट में शनिवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा का भव्य दृश्य देखने को मिला।  परशुराम जी मंदिर से राजोली भेरुजी महाराज मंदिर के लिए विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सुबह शुभ मुहूर्त में परशुराम जी मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और भक्ति गीतों तथा भजनों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा परशुराम जी मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजोली स्थित भेरुजी महाराज मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने “जय भेरुजी महाराज” और “जय श्री परशुराम” के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार, यह कलश यात्रा भागवत कथा के  धार्मिक कार्यक्रम के उपलक्ष्य में निकाली गई है। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ना है। लालसोट क्षेत्र में निकली यह भव्य कलश यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर उदाहरण बनी, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।
प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।
12 अप्रैल को भागवत कथा का समापन होगा/ समापन के दौरान राजोली भेरुजी महाराज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जायेगा / जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे /
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.