रक्षाबंधन पर तोहफा: यूपी की सरकारी बसों में महिलाओं और उनके एक सहयात्री का सफर होगा बिल्कुल मुफ्त रक्षाबंधन पर तोहफा: यूपी की सरकारी बसों में महिलाओं और उनके एक सहयात्री का सफर होगा बिल्कुल मुफ्त पूरनपुर, पीलीभीत: उत्तर प्रदेश शासन ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। विशेष सचिव उमा द्विवेदी द्वारा जारी सरकारी आदेश के अनुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं और उनके साथ एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। यह मुफ्त यात्रा सेवा 27 अगस्त 2026 की सुबह 06:00 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक लागू रहेगी। यह मुफ्त सुविधा सभी महिलाओं और उनके साथ यात्रा कर रहे किसी एक सहयात्री के लिए। शासन की ओर से परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को इस आदेश के प्रचार-प्रसार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
रक्षाबंधन पर तोहफा: यूपी की सरकारी बसों में महिलाओं और उनके एक सहयात्री का सफर होगा बिल्कुल मुफ्त रक्षाबंधन पर तोहफा: यूपी की सरकारी बसों में महिलाओं और उनके एक सहयात्री का सफर होगा बिल्कुल मुफ्त पूरनपुर, पीलीभीत: उत्तर प्रदेश शासन ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। विशेष सचिव उमा द्विवेदी द्वारा जारी सरकारी आदेश के अनुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं और उनके साथ एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। यह मुफ्त यात्रा सेवा 27 अगस्त 2026 की सुबह 06:00 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक लागू रहेगी। यह मुफ्त सुविधा सभी महिलाओं और उनके साथ यात्रा कर रहे किसी एक सहयात्री के लिए। शासन की ओर से परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को इस आदेश के प्रचार-प्रसार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
- Post by KamleshKumar1
- जश्ने ईद-मिलादुन्नबी: पूरनपुर में अकीदत और उत्साह के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी पूरनपुर: इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के मुबारक मौके पर पूरनपुर में बड़े ही धूमधाम और अकीदत के साथ 'जुलूसे मोहम्मदी' निकाला गया। इस पावन अवसर पर शहर का माहौल पूरी तरह से इस्लामी रंग में रंगा नजर आया और जगह-जगह जश्न का माहौल रहा। जुलूस का रूट और भव्य झांकियां जुलूस की शुरुआत मोहल्ला करोम गांधी से हुई, जहां से यह पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ा। इसके बाद जुलूस स्टेशन रोड से होता हुआ साबरी मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कई आकर्षक और खूबसूरत झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिन्होंने देखने वाले हर शख्स का मन मोह लिया। उलमा-ए-किराम की तकरीरें साबरी मैदान में संपन्न हुए जलसे के दौरान देश और समाज के जाने-माने उलमा-ए-किराम ने विस्तार से तकरीरें पेश कीं। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी, उनकी तालीम, अमन का पैगाम और उनकी शान पर विस्तार से रोशनी डाली। उलमा ने लोगों से आप (स.) के बताए हुए रास्ते पर चलने की अपील की। जनसैलाब और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी जुलूसे मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जो पैगंबर साहब से अपनी बेइंतहा मोहब्बत का इजहार कर रही थी। इस जुलूस की एक खास बात यह भी रही कि इसमें विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर शिरकत की और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। विशेष रूप से, आगामी पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदार आरती महेंद्र भी इस जुलूस में शामिल हुईं और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।1
- पूरनपुर में बड़ी शान शौकत से मनाया जा रहा है जश्ने ईद मिलाद अन नबी जुलूस ए मोहम्मदी में लाखों की तादात में नजर आई लोग3
- जनपदवासियों को चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश पीलीभीत। जनपदवासियों को चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के संबंध में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में चीनी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चीनी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उपभोक्ताओं को चीनी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से नियमित निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनपद में चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Arun Rana1
- प्रेस विज्ञप्ति-2 रक्षाबंधन पर सुरक्षा का उपहार,परिवहन विभाग ने भाइयों को बांटे हेलमेट, बहनों और माताओं ने ली शपथ पीलीभीत सूचना विभाग 26 अगस्त 2026/रक्षाबंधन के पावन अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से एक अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली। बुधवार को विभाग द्वारा आसाम रोड फ्लाईओवर के समीप एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बहनों की ओर से भाइयों को सुरक्षा के रूप में हेलमेट का उपहार देना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने मार्ग से गुजर रही बहनों और माताओं के साथ जा रहे भाइयों तथा बेटों को रोककर उन्हें हेलमेट भेंट किए। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों को सुरक्षा कवच के रूप में हेलमेट प्रदान किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज तो सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट उपहार स्वरूप दिया गया है, लेकिन भविष्य में यदि वे बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए तो नियमनुसार सख्त चालान की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान यात्री कर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी ने वहां मौजूद बहनों और माताओं को एक विशेष शपथ भी दिलाई। उन्होंने सभी से यह संकल्प दिलवाया कि वे भविष्य में अपने भाइयों और पुत्रों को घर से बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन लेकर बाहर नहीं निकलने देंगी और हमेशा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देंगी। इस मौके पर परिवहन विभाग का समस्त स्टाफ और प्रवर्तन दल के कर्मचारी भी मौजूद रहे।2
- ग्राम प्रधान नईम अली की उपस्थिति में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: 'सरकार की आमद मरहबा' के नारों से गूंजा इलाका, पुलिस की सतर्कता की हुई सराहना कैमरे की जूमिंग लिमिट हुई एक्सीड, माधोटांडा में ईद-मिलादुन्नबी पर उमड़ी चाहने वालों की भीड़ ग्राम प्रधान नईम अली की उपस्थिति में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: 'सरकार की आमद मरहबा' के नारों से गूंजा इलाका, पुलिस की सतर्कता की हुई सराहना कैमरे की जूमिंग लिमिट हुई एक्सीड, माधोटांडा में ईद-मिलादुन्नबी पर उमड़ी चाहने वालों की भीड़ पीलीभीत (माधोटांडा): पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी बेहद पुरअमन, अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस दौरान पूरा इलाका 'नारे-तक्बीर अल्लाहु अकबर' और 'सरकार की आमद मरहबा' के रूहानी नारों से गूंज उठा। जुलूस के जरिए पैगंबर साहब के पैगाम-ए-अम्न और भाईचारे को आम किया गया। जगह-जगह हुआ लंगर का एहतमाम त्योहार को लेकर अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला। कस्बे की प्रमुख मस्जिदों, चौराहों और गलियों को बेहद खूबसूरत रोशनी और झंडों से सजाया गया था। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह अकीदतमंदों के लिए लंगर और तबर्रुक की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। जुलूस के दौरान नात-ए-पाक, मनकबत और तकरीर का दौर चलता रहा। इस दौरान उलेमाओं ने हजरत मोहम्मद साहब की सीरत और उनकी जिंदगी की तालीमात पर तफसील से रोशनी डाली। उन्होंने लोगों से पैगंबर साहब के बताए रास्ते पर चलने और इंसानियत व शांति का पैगाम फैलाने की अपील की। इस बारगाहे-मोहम्मदी में बच्चे, बुजुर्ग और युवा—हर उम्र के लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की। हजारों की संख्या में पहुंचे चाहने वालों ने अनुशासित तरीके से जुलूस में हिस्सा लेकर आपसी सौहार्द और मोहब्बत की अनूठी मिसाल पेश की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माधोटांडा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट नजर आई। थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस बल ने जुलूस के पूरे रास्ते पर पैनी नजर बनाए रखी, ताकि किसी भी तरह के खुराफाती तत्व माहौल न बिगाड़ सकें। पुलिस की इस मुस्तैदी, चाक-चौबंद सुरक्षा और सहयोगात्मक रवैये की स्थानीय लोगों और जुलूस आयोजकों ने जमकर सराहना की।4
- Big Breaking ⛓️💥 नेपाल में बाढ़ से बड़ी तबाही आ गई है. पुल टूट गए हैं. गांव के गांव डूब गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लापता होने वालों में अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 294 विदेशी सैलानी तो वहीं 100 से ज़्यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं. Big Breaking ⛓️💥 नेपाल में बाढ़ से बड़ी तबाही आ गई है. पुल टूट गए हैं. गांव के गांव डूब गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लापता होने वालों में अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 294 विदेशी सैलानी तो वहीं 100 से ज़्यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं.1