जनपदवासियों को चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश पीलीभीत। जनपदवासियों को चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के संबंध में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में चीनी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चीनी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उपभोक्ताओं को चीनी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से नियमित निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनपद में चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जनपदवासियों को चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश पीलीभीत। जनपदवासियों को चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के संबंध में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में चीनी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चीनी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उपभोक्ताओं को चीनी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से नियमित निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनपद में चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- परचूनी की दुकान पर बैठे शराब सेल्समैन को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर1
- देश का दिल देश की राजधानी अंतरराष्ट्रीय शहर दिल्ली का मुख्य बाजार कनॉट प्लेस और वहां की यह दशा है धन्य हो सरकार देश का दिल देश की राजधानी अंतरराष्ट्रीय शहर दिल्ली का मुख्य बाजार कनॉट प्लेस और वहां की यह दशा है धन्य हो सरकार1
- अमरिया क्षेत्र में ईद मिलाद -उन-नबी की रौनक, सुंदर पार्क और सजावट देखने पहुंच रहे लोग1
- पांच साल से सड़क नहीं बनी, बदहाल रास्ते ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुसीबत! मीरपुर वाहनपुर में मुस्तकीम के घर से नन्हे पहलवान के घर तक सड़क का इंतजार—बारिश में कीचड़ और जलभराव से आवागमन मुश्किल पीलीभीत के बीसलपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मीरपुर वाहनपुर में मुस्तकीम के घर से नन्हे पहलवान के घर तक सड़क निर्माण का मामला ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब पांच वर्षों से सड़क निर्माण की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बारिश होते ही बदहाल रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों के मुताबिक रोजमर्रा के आवागमन के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है, ऐसे में खराब सड़क उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ा रही है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से मौके का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्षों से चली आ रही समस्या का अब आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समाधान चाहिए। ग्रामीणों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करें, ताकि वर्षों से बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर लोगों को राहत मिल सके।1
- राइसमिल व फ्लोर मिल की राख और कीड़ों से परेशान ग्रामीणों ने मैगलगंज हाईवे किया जाम राइसमिल व फ्लोर मिल की राख और कीड़ों से परेशान ग्रामीणों ने मैगलगंज हाईवे किया जाम पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर तालुके महाराजपुर। गर्ग रोलर फ्लोर और राइसमिल से उड़ने वाली राख और कीड़ों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार सुबह 9:40 को फूट पड़ा। रामपुर तालुके महाराजपुर समेत सुआवोझ, कपूर, रानीखेड़ा सहित करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण इस से परेशान हैं। इसी को लेकर ग्रामीणों ने मैगलगंज हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे पर अचानक जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि मिल से उड़ने वाली राख और कीड़ों के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए। करीब 30 मिनट तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।जाम की सूचना पर डायल 112 पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद किसी तरह जाम खुलवाया जा सका और यातायात सुचारु हुआ। प्रदर्शन में दाताराम वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, रंगीले खान, दीपक वर्मा, शिव कुमार, रविंद्र कुमार, कृष्णपाल, विक्रांत शर्मा प्रधान पति और राकेश शर्मा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।3
- न्यूरिया पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली आरोपी गिरफ्तार। पीलीभीत । न्यूरिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। एक आरोपी जैनुल आबदीन को गोली लगने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, बाइक और तमंचा और कारतूस बरामद किए है । बहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। न्यूरिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी के मामलों में वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान सोमवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए न्यूरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से न्यूरिया क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित 01 अवैध तमंचा 315 बोर,02 जिन्दा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, चोरी किए गए चांदी के आभूषण 1950 ग्राम, चोरी किए गए सोने के आभूषण 12.93 ग्राम और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिशे दे रही है। पीलीभीत एसपी सुकीर्ति माधव के अनुसार चोरी की घटनाओं के अनावरण और आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई थी। सोमवार देर रात न्यूरिया थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मझोला की और से धनकुना की तरफ एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। तो वह बाइक सवार धनकुना रोड से भुजिया मजार की ओर जाने वाले लिंक रोड पर मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा करते हुए मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया और आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम के अनुसार आत्मरक्षा में की गई पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में जैनुल आबदीन के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए न्यूरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जबकि उसका दूसरा साथी रमन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आरोपी जैनुल आबदीन के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के दर्ज है 13 मुकदमे। पुलिस के अनुसार जैनुल आबदीन शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ न्यूरिया,थाना कोतवाली, सुनगढी और बरखेड़ा थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट के जुड़े 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।4
- अमरिया में मिलाद-उन-नबी को लेकर सजावटी लाइटों और झंडों की बढ़ी मांग1
- बीसलपुर क्षेत्र में परचून की दुकान पर बैठे शराव सेल्समैन को मारी गोली। पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शराव सेल्समैन को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को हायर सेंटर रेफर किया गया है।1
- घर के बाहर किराने की दुकान पर बैठे शराब सेल्समैन को मारी गोली, हालत गंभीर हायर सेंटर किया रेफर। बीसलपुर। पीलीभीत । थाना क्षेत्र के गांव भसूंडा में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर किराने की दुकान पर बैठे देशी शराब दुकान के सेल्समैन को गोली मारने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पूरे दिन चर्चा का बिषय बना रहा। गोली लगने से घायल सेल्समैन को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। गांव भासूड़ा चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करने वाले श्यामा चरण मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर स्थित किराने की दुकान पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गांव चौसरा निवासी कोटेदार उमेश अपने साथी गगन के साथ दुकान पर पहुंचा और मनपसंद पान का गुटका मांगा। श्यामा चरण ने दुकान पर गुटका उपलब्ध न होने की बात कहीं। जिसपर उमेश आग बबूला हो गया और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उसी दौरान श्यामा चरण पर फायरिंग शुरू कर दी गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक गोली उसके पेट और दूसरी जांघ में लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन तत्काल घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय और थानाध्यक्ष संजीव शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। 1 घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़4