logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पांच साल से सड़क नहीं बनी, बदहाल रास्ते ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुसीबत! मीरपुर वाहनपुर में मुस्तकीम के घर से नन्हे पहलवान के घर तक सड़क का इंतजार—बारिश में कीचड़ और जलभराव से आवागमन मुश्किल पीलीभीत के बीसलपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मीरपुर वाहनपुर में मुस्तकीम के घर से नन्हे पहलवान के घर तक सड़क निर्माण का मामला ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब पांच वर्षों से सड़क निर्माण की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बारिश होते ही बदहाल रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों के मुताबिक रोजमर्रा के आवागमन के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है, ऐसे में खराब सड़क उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ा रही है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से मौके का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्षों से चली आ रही समस्या का अब आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समाधान चाहिए। ग्रामीणों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करें, ताकि वर्षों से बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर लोगों को राहत मिल सके।

2 days ago
user_Raunak Ali Ansari
Raunak Ali Ansari
City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
2 days ago

पांच साल से सड़क नहीं बनी, बदहाल रास्ते ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुसीबत! मीरपुर वाहनपुर में मुस्तकीम के घर से नन्हे पहलवान के घर तक सड़क का इंतजार—बारिश में कीचड़ और जलभराव से आवागमन मुश्किल पीलीभीत के बीसलपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मीरपुर वाहनपुर में मुस्तकीम के घर से नन्हे पहलवान के घर तक सड़क निर्माण का मामला ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब पांच वर्षों से सड़क निर्माण की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बारिश होते ही बदहाल रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों के मुताबिक रोजमर्रा के आवागमन के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है, ऐसे में खराब सड़क उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ा रही है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से मौके का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्षों से चली आ रही समस्या का अब आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समाधान चाहिए। ग्रामीणों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करें, ताकि वर्षों से बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर लोगों को राहत मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र मनाया रक्षाबंधन। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार । पीलीभीत ।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखियां बांधी। जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं से संवाद करते हुए जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों एवं सभी बालिकाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।
    3
    ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र मनाया रक्षाबंधन।
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार ।
पीलीभीत ।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी  ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखियां बांधी। जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं से संवाद करते हुए जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों एवं सभी बालिकाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर राकेश गुप्ता स्वीट्स का धमाकेदार ऑफर | सबसे शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयाँ
    1
    रक्षाबंधन पर राकेश गुप्ता स्वीट्स का धमाकेदार ऑफर | सबसे शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयाँ
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पीलीभीत में शानो-शौकत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, गूंजे नात-ए-पाक के स्वर जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह फूलों की बारिश—फल व मिठाइयों से हुआ स्वागत; पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन रौनक अली अंसारी पीलीभीत पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में जिलेभर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह, शानो-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर निकाला गया जुलूस आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बना। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और नात-ए-पाक पढ़ते हुए रसूल अल्लाह की शान में नारे लगाए। जुलूस जिस रास्ते से गुजरा, वहां लोगों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। जगह-जगह फल, मिठाइयां और अन्य प्रसाद वितरित किए गए। पूरे माहौल में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे की झलक देखने को मिली। आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस बल लगातार जुलूस की निगरानी करता रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। ईद मिलादुन्नबी का यह आयोजन अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता नजर आया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए जुलूस ने जिले में सामाजिक एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की।
    1
    पीलीभीत में शानो-शौकत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, गूंजे नात-ए-पाक के स्वर
जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह फूलों की बारिश—फल व मिठाइयों से हुआ स्वागत; पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन
रौनक अली अंसारी पीलीभीत                                  पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में जिलेभर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह, शानो-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर निकाला गया जुलूस आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बना। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और नात-ए-पाक पढ़ते हुए रसूल अल्लाह की शान में नारे लगाए।
जुलूस जिस रास्ते से गुजरा, वहां लोगों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। जगह-जगह फल, मिठाइयां और अन्य प्रसाद वितरित किए गए। पूरे माहौल में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे की झलक देखने को मिली।
आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस बल लगातार जुलूस की निगरानी करता रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
ईद मिलादुन्नबी का यह आयोजन अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता नजर आया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए जुलूस ने जिले में सामाजिक एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बंडा में रक्षाबंधन पर दिखा सामाजिक समरसता का रंग, एकल अभियान ने बांधा रक्षासूत्र जनपद शाहजहाँपुर के बंडा से इस वक्त की खास खबर है। यहां रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता नजर आया। एकल अभियान से जुड़ी आचार्य बहनों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों एवं सुरक्षाबलों के जवानों को रक्षासूत्र बांधकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया रक्षाबंधन के मौके पर एकल अभियान के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया आचार्य बहनों ने ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और समाज की एकता व अखंडता का संकल्प दिलाया। एकल विद्यालयों के जरिए बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहीं आचार्य बहनें महिलाओं के लिए शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं।
    1
    बंडा में रक्षाबंधन पर दिखा सामाजिक समरसता का रंग, एकल अभियान ने बांधा रक्षासूत्र

जनपद शाहजहाँपुर के बंडा से इस वक्त की खास खबर है। यहां रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता नजर आया। एकल अभियान से जुड़ी आचार्य बहनों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों एवं सुरक्षाबलों के जवानों को रक्षासूत्र बांधकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया रक्षाबंधन के मौके पर एकल अभियान के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया आचार्य बहनों ने ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और समाज की एकता व अखंडता का संकल्प दिलाया।
एकल विद्यालयों के जरिए बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहीं आचार्य बहनें महिलाओं के लिए शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं।
    user_देवेंन्द्र पटेल
    देवेंन्द्र पटेल
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जुलूस-ए-मोहम्मदी पर बरसे फूल, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की दिखी मिसाल; देर रात तक अलर्ट मोड पर रही बरेली पुलिस बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बरेली में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। नए शहर से शुरू हुआ जुलूस देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। एसपी सिटी अपनी तमाम पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहे और जुलूस की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी। शहर के संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में अपने निर्धारित स्थानों तक पहुंच सका। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बरेली में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। कई स्थानों पर पुलिस और हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं बहेड़ी में भी अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार और थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने जुलूस-ए-मोहम्मदी पर फूल बरसाए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को भाईचारे और अमन का संदेश दिया। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के हिंदू कार्यकर्ताओं ने भी बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। देर रात तक अलग-अलग इलाकों में जुलूस निकलते रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचकर उनका समापन हो गया। बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और अमन-चैन की मिसाल पेश कर गया।
    1
    जुलूस-ए-मोहम्मदी पर बरसे फूल, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की दिखी मिसाल; देर रात तक अलर्ट मोड पर रही बरेली पुलिस

बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बरेली में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। नए शहर से शुरू हुआ जुलूस देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई।
एसपी सिटी अपनी तमाम पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहे और जुलूस की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी। शहर के संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में अपने निर्धारित स्थानों तक पहुंच सका।
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बरेली में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। कई स्थानों पर पुलिस और हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
वहीं बहेड़ी में भी अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार और थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने जुलूस-ए-मोहम्मदी पर फूल बरसाए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को भाईचारे और अमन का संदेश दिया।
पीस कमेटी ऑफ इंडिया के हिंदू कार्यकर्ताओं ने भी बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। देर रात तक अलग-अलग इलाकों में जुलूस निकलते रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचकर उनका समापन हो गया।
बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और अमन-चैन की मिसाल पेश कर गया।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *थाना न्यूरिया क्षेत्र- ग्राम बसंतापुर रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट।* *BIG BREAKING : Pilibhit* 📍 थाना न्यूरिया क्षेत्र - ग्राम बसंतापुर रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट! मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर ने जारी की आधिकारिक बाइट। पुलिस ने कहा - मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही! पूरा वीडियो देखें - ASP साहब ने क्या कहा 👇
    1
    *थाना न्यूरिया क्षेत्र- ग्राम बसंतापुर रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट।*
*BIG BREAKING : Pilibhit*
📍 थाना न्यूरिया क्षेत्र - ग्राम बसंतापुर
रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट!
मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर ने जारी की आधिकारिक बाइट।
पुलिस ने कहा - मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही!
पूरा वीडियो देखें - ASP साहब ने क्या कहा 👇
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद एवं जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन। मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा पहुंचकर बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन पर्व पीलीभीत ।रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले गुरुवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई सुंदर रंग बिरंगी राखियां बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंहे जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, सी डी ओ सतीश प्रसाद मिश्रा, बीएसए रोशनी सिंह की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान विद्यालय में अपनत्व, भाईचारे और आत्मीयता का अनूठा माहौल देखने को मिला। सभी ने छात्रों को उपहार दिए और मिठाई खिलाई। उपहार पाकर छात्राओं के चेहरे छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए। स्कूल में तिथि भोज का आयोजन भी भव्य दिव्य तरीके से किया गया। सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को सम्मानजनक तरीके से बुलाया अपने साथ जमीन पर बैठाकर पंक्तिबद्ध तरीके से स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन राजमा, चावल, रायता, सलाद हलुआ व रसमलाई तिथि भोज के मौके पर खाया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा इस तरीके के आयोजन से बच्चों में जहां एक दूसरे के प्रति प्रेम का भाव बढ़ता है वहीं भारतीय संस्कृति का भी ज्ञान होता है। छात्राओं द्वारा स्वयं अपने हाथों से तैयार की गई राखियां इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहीं। शिक्षकों के निर्देशन में बालिकाओं ने रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां तैयार कीं और उन्हें प्रेमपूर्वक बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। जब छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, बीएसए रोशनी सिंह, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की कलाई पर बांधीं तो विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद एवं जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन।
मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा पहुंचकर बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन पर्व 
पीलीभीत ।रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले गुरुवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई सुंदर रंग बिरंगी राखियां बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंहे जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, सी डी ओ सतीश प्रसाद मिश्रा, बीएसए रोशनी सिंह की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान विद्यालय में अपनत्व, भाईचारे और आत्मीयता का अनूठा माहौल देखने को मिला। सभी ने छात्रों को उपहार दिए और मिठाई खिलाई। उपहार पाकर छात्राओं के चेहरे छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए। स्कूल में तिथि भोज का आयोजन भी भव्य दिव्य तरीके से किया गया। सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को सम्मानजनक तरीके से बुलाया अपने साथ जमीन पर बैठाकर पंक्तिबद्ध तरीके से स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन राजमा, चावल, रायता, सलाद  हलुआ व रसमलाई तिथि भोज के मौके पर खाया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा इस तरीके के आयोजन से बच्चों में जहां एक दूसरे के प्रति प्रेम का भाव बढ़ता है वहीं भारतीय संस्कृति का भी ज्ञान होता है। छात्राओं द्वारा स्वयं अपने हाथों से तैयार की गई राखियां इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहीं। शिक्षकों के निर्देशन में बालिकाओं ने रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां तैयार कीं और उन्हें प्रेमपूर्वक बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। जब छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, बीएसए रोशनी सिंह, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की कलाई पर बांधीं तो विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुबुल रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं सुबुल रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    1
    सुबुल रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुबुल रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    user_सतर्क भारत न्यूज़
    सतर्क भारत न्यूज़
    Media company Bisalpur, Pilibhit•
    9 hrs ago
  • नेपाल में भीषण त्रासदी से मची तबाही! सैकड़ों लोग लापता, भारत ने मदद के लिए खोला मोर्चा
    1
    नेपाल में भीषण त्रासदी से मची तबाही! सैकड़ों लोग लापता, भारत ने मदद के लिए खोला मोर्चा
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.