बंडा में रक्षाबंधन पर दिखा सामाजिक समरसता का रंग, एकल अभियान ने बांधा रक्षासूत्र जनपद शाहजहाँपुर के बंडा से इस वक्त की खास खबर है। यहां रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता नजर आया। एकल अभियान से जुड़ी आचार्य बहनों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों एवं सुरक्षाबलों के जवानों को रक्षासूत्र बांधकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया रक्षाबंधन के मौके पर एकल अभियान के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया आचार्य बहनों ने ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और समाज की एकता व अखंडता का संकल्प दिलाया। एकल विद्यालयों के जरिए बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहीं आचार्य बहनें महिलाओं के लिए शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं।
बंडा में रक्षाबंधन पर दिखा सामाजिक समरसता का रंग, एकल अभियान ने बांधा रक्षासूत्र जनपद शाहजहाँपुर के बंडा से इस वक्त की खास खबर है। यहां रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता नजर आया। एकल अभियान से जुड़ी आचार्य बहनों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों एवं सुरक्षाबलों के जवानों को रक्षासूत्र बांधकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया रक्षाबंधन के मौके पर एकल अभियान के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया आचार्य बहनों ने ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और समाज की एकता व अखंडता का संकल्प दिलाया। एकल विद्यालयों के जरिए बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहीं आचार्य बहनें महिलाओं के लिए शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं।
- बंडा में रक्षाबंधन पर दिखा सामाजिक समरसता का रंग, एकल अभियान ने बांधा रक्षासूत्र जनपद शाहजहाँपुर के बंडा से इस वक्त की खास खबर है। यहां रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता नजर आया। एकल अभियान से जुड़ी आचार्य बहनों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों एवं सुरक्षाबलों के जवानों को रक्षासूत्र बांधकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया रक्षाबंधन के मौके पर एकल अभियान के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया आचार्य बहनों ने ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और समाज की एकता व अखंडता का संकल्प दिलाया। एकल विद्यालयों के जरिए बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहीं आचार्य बहनें महिलाओं के लिए शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं।1
- नगर पालिका टीकमगढ़ के ट्रेंचिंग ग्राउंड का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण। टीकमगढ़ से शिवचरन घोष की खास रिपोर्ट कचरा पृथक्कीकरण एवं लॉग बुक संधारण में मिली अनियमितताएं, जवाबदेही तय करने के निर्देश* *टीकमगढ़, 26 अगस्त 2026* कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पालिका टीकमगढ़ के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं कचरा निपटान के लिए बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कचरा पृथक्कीकरण, वाहनों की आवाजाही तथा लॉग बुक संधारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने पाया कि शहर से संकलित कचरे को नियमानुसार गीले एवं सूखे कचरे में पृथक नहीं किया जा रहा है। सूखा कचरा, गीला कचरा, प्लास्टिक एवं दहनशील पदार्थों के लिए निर्धारित पृथक डस्टबिन का समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा था तथा कचरा संग्रहण वाहन सीधे खुले में कचरा डंप कर रहे थे। उन्होंने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि नगर के सभी वार्डों से कचरा एकत्र कर ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने एवं वहां कचरे के पृथक्कीकरण के लिए निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए 15 कर्मचारियों की तैनाती का प्रावधान है। निरीक्षण के दौरान कचरा पृथक्कीकरण का कार्य निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप संतोषजनक नहीं पाया गया। लॉग बुक में भी मिली अनियमितताएं कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरा वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड रखने वाली लॉग बुक की भी बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर तैनात कर्मचारी से लॉग बुक में दर्ज प्रविष्टियों की जानकारी ली। जांच में कई दिनों की प्रविष्टियां अधूरी अथवा अपेक्षाकृत कम दर्ज पाई गईं। कलेक्टर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड आने-जाने वाले कचरा वाहनों एवं सुपरवाइजरों से मौके पर पूछताछ की। पूछताछ में वाहन संचालन तो पाया गया, लेकिन उनका समुचित रिकॉर्ड लॉग बुक में दर्ज नहीं किया जाना सामने आया। व्यवस्था में लापरवाही पर होगी कार्रवाई कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के संबंधित कर्मचारियों एवं निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों की भूमिका की जांच कर जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने, कचरे का नियमानुसार पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने तथा वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कचरा प्रबंधन व्यवस्था को पारदर्शी, प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, इंजीनियर श्री दीपक विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- सपा जिलाध्यक्ष ने एमएलसी बनाने के वादे की चर्चा को बताया अफवाह शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर एमएलसी बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कथित तौर पर वादा किए जाने की सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को जिलाध्यक्ष ने पूरी तरह अफवाह बताया है। सपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कोई मुलाकात या बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक चर्चाएं फैलाई जा रही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से अभी तक कोई सूची जारी नहीं की गई है। जब भी पार्टी प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी करेगी, इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से सभी के सामने आ जाएगी। जिलाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाओं से पार्टी का माहौल खराब करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने टिकट को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा जब भी कोई निर्णय लिया जाएगा, उसकी आधिकारिक जानकारी सभी को मिल जाएगी। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद जिसे भी पार्टी अपना उम्मीदवार घोषित करेगी, संगठन पूरी ईमानदारी और मजबूती के साथ उसके पक्ष में चुनाव मैदान में उतरेगा।1
- भगवान की सुंदरता को कैसा लग रहा है कि स्वर्ग जमीन पर कराया हो रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भगवान को सजाया गया है भगवान चौकसी नाथ मां फूलमती मन मंदिर और महाराज की झांकियां देखने योग्य है सावन के पावन मौके पर क्योंकि सावन का मन खत्म होने वाला अगले दिन रक्षाबंधन है इसलिए भगवान चौकसी नाथ मां पार्वती माता मंदिर और शिलाजीत आधर्मन मंदिर में मनोरम भगवान को सजाया गया है जिसको देखने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं और बहुत अनुपम सुंदरता है जिसका कोई वर्णन नहीं किया जा सकता।1
- राखी बांधकर महिला शिक्षकों ने बीएसए को कराया मुंह मीठा शाहजहांपुर। रक्षाबंधन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम के बाद भाई-बहन के स्नेह की खूबसूरत झलक देखने को मिली। महिला शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान महिला शिक्षकों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन की खुशियां और आपसी सौहार्द का माहौल नजर आया।1
- कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉 निवेदक : राम लड़ेते कठेरिया पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस हरदोई उ प्र !1
- जनपद शाहजहांपुर, बंडा प्रेमिका ने भिजवाया था जेल, टावर पर चढ़ा युवक! 2 घंटे से हाई वोल्टेज ड्रामा जारी.. थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद नीचे उतरा युवक @highlight शाहजहाँपुर पुलिस UP Police Banda Spn Apna Banda Admfr Shahjahanpur1
- ****नाबालिग से छेड़खानी और धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार*** शाहजहांपुर। नाबालिग किशोरी का रास्ता रोककर छेड़खानी करने, मोबाइल नंबर मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बाँस मंडी तिराहे के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 वर्षीय अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा ने 15 वर्षीय किशोरी का रास्ता रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 19 अगस्त को भी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा और मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने के बावजूद उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अवनीश को करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल सोनू शामिल रहे।1