Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद शाहजहांपुर, बंडा प्रेमिका ने भिजवाया था जेल, टावर पर चढ़ा युवक! 2 घंटे से हाई वोल्टेज ड्रामा जारी.. थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद नीचे उतरा युवक @highlight शाहजहाँपुर पुलिस UP Police Banda Spn Apna Banda Admfr Shahjahanpur
देवेंन्द्र पटेल
जनपद शाहजहांपुर, बंडा प्रेमिका ने भिजवाया था जेल, टावर पर चढ़ा युवक! 2 घंटे से हाई वोल्टेज ड्रामा जारी.. थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद नीचे उतरा युवक @highlight शाहजहाँपुर पुलिस UP Police Banda Spn Apna Banda Admfr Shahjahanpur
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद शाहजहांपुर, बंडा प्रेमिका ने भिजवाया था जेल, टावर पर चढ़ा युवक! 2 घंटे से हाई वोल्टेज ड्रामा जारी.. थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद नीचे उतरा युवक @highlight शाहजहाँपुर पुलिस UP Police Banda Spn Apna Banda Admfr Shahjahanpur1
- नगर पालिका टीकमगढ़ के ट्रेंचिंग ग्राउंड का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण। टीकमगढ़ से शिवचरन घोष की खास रिपोर्ट कचरा पृथक्कीकरण एवं लॉग बुक संधारण में मिली अनियमितताएं, जवाबदेही तय करने के निर्देश* *टीकमगढ़, 26 अगस्त 2026* कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पालिका टीकमगढ़ के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं कचरा निपटान के लिए बनाए गए ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कचरा पृथक्कीकरण, वाहनों की आवाजाही तथा लॉग बुक संधारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने पाया कि शहर से संकलित कचरे को नियमानुसार गीले एवं सूखे कचरे में पृथक नहीं किया जा रहा है। सूखा कचरा, गीला कचरा, प्लास्टिक एवं दहनशील पदार्थों के लिए निर्धारित पृथक डस्टबिन का समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा था तथा कचरा संग्रहण वाहन सीधे खुले में कचरा डंप कर रहे थे। उन्होंने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि नगर के सभी वार्डों से कचरा एकत्र कर ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने एवं वहां कचरे के पृथक्कीकरण के लिए निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए 15 कर्मचारियों की तैनाती का प्रावधान है। निरीक्षण के दौरान कचरा पृथक्कीकरण का कार्य निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप संतोषजनक नहीं पाया गया। लॉग बुक में भी मिली अनियमितताएं कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरा वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड रखने वाली लॉग बुक की भी बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर तैनात कर्मचारी से लॉग बुक में दर्ज प्रविष्टियों की जानकारी ली। जांच में कई दिनों की प्रविष्टियां अधूरी अथवा अपेक्षाकृत कम दर्ज पाई गईं। कलेक्टर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड आने-जाने वाले कचरा वाहनों एवं सुपरवाइजरों से मौके पर पूछताछ की। पूछताछ में वाहन संचालन तो पाया गया, लेकिन उनका समुचित रिकॉर्ड लॉग बुक में दर्ज नहीं किया जाना सामने आया। व्यवस्था में लापरवाही पर होगी कार्रवाई कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के संबंधित कर्मचारियों एवं निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों की भूमिका की जांच कर जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने, कचरे का नियमानुसार पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने तथा वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कचरा प्रबंधन व्यवस्था को पारदर्शी, प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, इंजीनियर श्री दीपक विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- राखी बांधकर महिला शिक्षकों ने बीएसए को कराया मुंह मीठा शाहजहांपुर। रक्षाबंधन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम के बाद भाई-बहन के स्नेह की खूबसूरत झलक देखने को मिली। महिला शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान महिला शिक्षकों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन की खुशियां और आपसी सौहार्द का माहौल नजर आया।1
- कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉 निवेदक : राम लड़ेते कठेरिया पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस हरदोई उ प्र !1
- मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर छापा, 30 लीटर दूध बरामद शाहजहांपुर। मिलावटी दूध तैयार किए मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर छापा, 30 लीटर दूध बरामद शाहजहांपुर। मिलावटी दूध तैयार किए जाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कहानिया नगला देहात माली गांव में छापा मारा। टीम ने मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे के घर से करीब 30 लीटर दूध बरामद किया। मौके पर दूध से खोया तैयार किया जा रहा था। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर टीम ने दूध और खोया नष्ट करा दिया। तलाशी के दौरान टीम को दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, Laundry Liquid Detergent (अपमिश्रित) तथा अज्ञात रसायन मिले। सभी नमूनों को नियमानुसार सील कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में मुन्नालाल ने बताया कि वह कई वर्षों से यह काम कर रहा है और प्रतिदिन केमिकल की मदद से करीब 50 से 60 लीटर दूध तैयार करता है। वह आसपास के लोगों से दूध एकत्र कर उसमें मिलावट कर तैयार दूध को विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति करता था। आरोपी ने बताया कि वह इसे तिलहर स्थित एक दुग्ध केंद्र पर भी आपूर्ति करता था। दुग्ध केंद्र का सेंटर उसकी पत्नी सुकरानी के नाम पर बताया गया है। मामले की जानकारी संबंधित दुग्ध कंपनी के अधिकारियों को भी दी गई है। मौके से बरामद दूध, खोया, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, अपमिश्रित लिक्विड डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन को जब्त कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। आरोपी मुन्नालाल के खिलाफ BNSS की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस अभिरक्षा में दिया गया है। कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सुभाष तिवारी, विनय कुमार यादव, मनोज कुमार और सौरभ सैनी की टीम कार्रवाई में शामिल रही। इसके अलावा टीम ने हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़ा का एक नमूना भी संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।4
- जनपद शाहजहांपुर थाना रामचन्द्र मिशन निवासी किरन पत्नी रवि निवासी मोहल्ला रेती थाना रामचन्द्र मिशन में पुत्री के साथ हुए दुषकर्म करने वाले आरोपी राजकुमार पुत्र बांकेलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। थाना रामचन्द्र मिशन मोहल्ला रेती निवासी किरन पत्नी रवि ने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार पुत्र बांकेलाल प्रार्थनी एवं घरवालों की अनुपस्थिति में राजकुमार उसके घर पर लगभग एक माह से अक्सर पुत्री राधा उम्र आठ वर्ष को मोबाइल पर कार्टून दिखाने कज बहाने व बहला-फुसलाकर कर राजकुमार राधा को घिसा महल के पास बने बग्गर है में जहां पर घोड़ी बांधता है आरोपी राजकुमार जमीन पर बोरी बिछाकर पुत्री को जमीन पर लेटा कर उसके ऊपर लेटकर उसके साथ दुषकर्म किया। दुषकर्म करने के बाद आरोपी राजकुमार पुत्री को धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताईं तो तुम लोगों को एवं तुम्हारे पापा को जान से मार देंगे। जब इस घटना की जानकारी उसकी पुत्री राधा ने बताई तभी प्राथनी अपने जेठ संजीव पुत्र बहादुर को साथ ले जाकर आरोपी राजकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। प्राथनी के जेठ ने जानकारी दी कि कुछ दिन पूर्व राधा को आरोपी राजकुमार के घर पर साथ सोते समय देख लिया लेकिन लोक लाज के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं बताईं। एबीपी न्यूज चैनल ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र तहसील पुवायां संवादाता विशाल श्रीवास्तव शाहजहांपुर।4
- ****नाबालिग से छेड़खानी और धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार*** शाहजहांपुर। नाबालिग किशोरी का रास्ता रोककर छेड़खानी करने, मोबाइल नंबर मांगने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बाँस मंडी तिराहे के पास से दबोचा। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 27 वर्षीय अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा ने 15 वर्षीय किशोरी का रास्ता रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से इनकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 19 अगस्त को भी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़खानी की नीयत से किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा और मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने के बावजूद उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अवनीश को करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल सोनू शामिल रहे।1
- 🚨 नेपाल में जल प्रलय! अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही, 95 की मौत, सैकड़ों लापता—घर, सड़कें और पुल तक बहे1