घर के बाहर किराने की दुकान पर बैठे शराब सेल्समैन को मारी गोली, हालत गंभीर हायर सेंटर किया रेफर। बीसलपुर। पीलीभीत । थाना क्षेत्र के गांव भसूंडा में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर किराने की दुकान पर बैठे देशी शराब दुकान के सेल्समैन को गोली मारने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पूरे दिन चर्चा का बिषय बना रहा। गोली लगने से घायल सेल्समैन को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। गांव भासूड़ा चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करने वाले श्यामा चरण मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर स्थित किराने की दुकान पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गांव चौसरा निवासी कोटेदार उमेश अपने साथी गगन के साथ दुकान पर पहुंचा और मनपसंद पान का गुटका मांगा। श्यामा चरण ने दुकान पर गुटका उपलब्ध न होने की बात कहीं। जिसपर उमेश आग बबूला हो गया और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उसी दौरान श्यामा चरण पर फायरिंग शुरू कर दी गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक गोली उसके पेट और दूसरी जांघ में लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन तत्काल घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय और थानाध्यक्ष संजीव शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। 1 घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़
घर के बाहर किराने की दुकान पर बैठे शराब सेल्समैन को मारी गोली, हालत गंभीर हायर सेंटर किया रेफर। बीसलपुर। पीलीभीत । थाना क्षेत्र के गांव भसूंडा में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर किराने की दुकान पर बैठे देशी शराब दुकान के सेल्समैन को गोली मारने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पूरे दिन चर्चा का बिषय बना रहा। गोली लगने से घायल सेल्समैन को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में
भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। गांव भासूड़ा चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करने वाले श्यामा चरण मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर स्थित किराने की दुकान पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गांव चौसरा निवासी कोटेदार उमेश अपने साथी गगन के साथ दुकान पर पहुंचा और मनपसंद पान का गुटका मांगा। श्यामा चरण ने दुकान पर गुटका उपलब्ध
न होने की बात कहीं। जिसपर उमेश आग बबूला हो गया और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उसी दौरान श्यामा चरण पर फायरिंग शुरू कर दी गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक गोली उसके पेट और दूसरी जांघ में लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन तत्काल घायल को उपचार के लिए सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय और थानाध्यक्ष संजीव शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। 1 घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़
- चीनी के बढ़ते दाम पर DM सख्त, जमाखोरी पर रोक के निर्देश1
- डॉ. डीपी गंगवार ने बुलडोजर से कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बीसलपुर डॉ. डीपी गंगवार ने बुलडोजर से कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बीसलपुर सावन मास के आखिरी सोमवार के अवसर पर बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ईदगाह चौराहे से रामलीला होते हुए गुलेश्वर नाथ मंदिर की ओर जा रहे कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। 130 विधानसभा बीसलपुर से प्रबल दावेदार एवं आईएमए बरेली के प्रेसिडेंट डॉ. डीपी गंगवार ने बुलडोजर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। पुष्पवर्षा होते ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान सड़क पर मौजूद लोगों ने भी कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया और शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। डॉ. डीपी गंगवार ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सावन के आखिरी सोमवार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय दिखाई दिया। कांवड़ियों ने भी पुष्पवर्षा के बीच जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा जारी रखी। बीसलपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था का यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।1
- आस्था बरेली न्यूज लाईव कछला घाट से जल भर कर कैलाश धाम को हुए रवाना भुता बरेली।1
- Bareilly Ke Singrauli Thana Kshetra Ka mamla/ Ram Ganga kinare Mela sab/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ police jaanch mein juti/ co mirganj ka adhikarik byan/ team ne mauke per pahunchkar jutaye sach/ Bareilly Ke Singrauli Thana Kshetra Ka mamla/ Ram Ganga kinare Mela sab/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ police jaanch mein juti/ co mirganj ka adhikarik byan/ team ne mauke per pahunchkar jutaye sach/1
- दिल्ली में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव! 🌧️🚨 मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद राजधानी के कई हिस्सों में पानी भर गया। एम्स फ्लाईओवर के लूप पर भारी जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई, वहीं कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। 🌧️🚗 #DelhiRain #DelhiWeather #DelhiTraffic #Waterlogging #RainAlert #Monsoon #DelhiNews #DelhiUpdates #HeavyRain #Rainfall #AajTak #CapitalCity #WeatherUpdate #बारिश #दिल्ली #जलभराव #दिल्लीबारिश दिल्ली में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव! 🌧️🚨 मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद राजधानी के कई हिस्सों में पानी भर गया। एम्स फ्लाईओवर के लूप पर भारी जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई, वहीं कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। 🌧️🚗 #DelhiRain #DelhiWeather #DelhiTraffic #Waterlogging #RainAlert #Monsoon #DelhiNews #DelhiUpdates #HeavyRain #Rainfall #AajTak #CapitalCity #WeatherUpdate #बारिश #दिल्ली #जलभराव #दिल्लीबारिश1
- प्रिय देश वासियों के लिए एक पोस्ट आत्मा गांधी गॉव वस्थना थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत जयहिंद1
- न्यूरिया में पुलिस का एक्शन! मुठभेड़ में चोरी का आरोपी गिरफ्तार1
- दि0 24.08.26 को PS सिरौली क्षेत्र में रामगंगा किनारे जंगल में 01 व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर CO मीरगंज, SHO सिरौली *दि0 24.08.26 को PS सिरौली क्षेत्र में रामगंगा किनारे जंगल में 01 व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर CO मीरगंज, SHO सिरौली व FSL द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया, शव के पीएम की कार्यवाही करायी जा रही है। प्रकरण के सम्बन्ध में CO मीरगंज की बाइट।*1
- गोयल कॉलोनी में शीतल पेयजल की सुविधा शुरू, ग्रामीणों में उत्साह पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढेरम मंडरिया सहराई स्थित गोयल कॉलोनी में ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा के द्वारा शीतल पेयजल की व्यवस्था स्थापित कराई गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रजनीश मल्लिक की पहल पर गांव में बने मंदिर,भंडारे तथा पंचायत घर के समीप शीतल पेयजल की स्थापना की मंजूरी दी गई। शीतल पेयजल की सुविधा शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और ग्रामीणों को ठंडा पेयजल उपलब्ध होने से काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर खोकान विश्वास, बाबू विश्वास, नित्यानंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजली मल्लिक एवं उनके प्रतिनिधि रजनीश मल्लिक का आभार जताया। #पीलीभीत #मरौरी #गोयलकॉलोनी #ढेरममंडरियासहराई #शीतलपेयजल #ग्रामीणोंकीसुविधा #ब्लॉकप्रमुख #सभ्यतादेवीवर्मा #अंजलीमल्लिक #रजनीशमल्लिक #जनसेवा #ग्रामीणविकास #पीलीभीतन्यूज #UPNews #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #DainikJansandesh #ViralPost #NewsUpdate1