Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्यूरिया में पुलिस का एक्शन! मुठभेड़ में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Prashant mishra
न्यूरिया में पुलिस का एक्शन! मुठभेड़ में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पांच साल से सड़क नहीं बनी, बदहाल रास्ते ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुसीबत! मीरपुर वाहनपुर में मुस्तकीम के घर से नन्हे पहलवान के घर तक सड़क का इंतजार—बारिश में कीचड़ और जलभराव से आवागमन मुश्किल पीलीभीत के बीसलपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मीरपुर वाहनपुर में मुस्तकीम के घर से नन्हे पहलवान के घर तक सड़क निर्माण का मामला ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब पांच वर्षों से सड़क निर्माण की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बारिश होते ही बदहाल रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों के मुताबिक रोजमर्रा के आवागमन के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है, ऐसे में खराब सड़क उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ा रही है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से मौके का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्षों से चली आ रही समस्या का अब आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समाधान चाहिए। ग्रामीणों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करें, ताकि वर्षों से बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर लोगों को राहत मिल सके।1
- न्यूरिया पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 चोरी की घटनाओं का अनावरण1
- Post by रामबीर1
- शिव भक्तों के लिए देव माया हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया भंडारा। शिव भक्तों के लिए देव माया हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया भंडारा। भुता। कैलाश पावन धाम मंदिर पर सोमवार को देव माया हॉस्पिटल की ओर से शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों और शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अस्पताल की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। इस दौरान देव माया अस्पताल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भुवनेद्र प्रताप, डॉ. पंकज, अमित शर्मा, शिवेंद्र, दीपांश, मोनू समेत अस्पताल के अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शिव भक्तों को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।1
- badayun ke Thana faizganj bheta Ka mamla/ Adhikari dwara jankari/ sarkari jameen per avaidh kabja kis tarah/ doctor Ambedkar ki Murti sthapit karne ke Priyas par police ki karyvahi/ gram sikri Thana faizganj bheta Kshetra badayun Uttar Pradesh/ badayun ke Thana faizganj bheta Ka mamla/ Adhikari dwara jankari/ sarkari jameen per avaidh kabja kis tarah/ doctor Ambedkar ki Murti sthapit karne ke Priyas par police ki karyvahi/ gram sikri Thana faizganj bheta Kshetra badayun Uttar Pradesh/1
- बरेली में एनसीसी गर्ल्स स्टूडेंट्स का जोश बढ़ाने पहुंचे मेजर जनरल गौरव गौतम, बोले- थल सेना कैंप में यूपी को दिलाएं पहला स्थान बरेली। थल सेना कैंप के लिए तैयार हो रही उत्तर प्रदेश की एनसीसी गर्ल्स स्टूडेंट्स को उस समय नई ऊर्जा मिली, जब उत्तर प्रदेश एनसीसी के एडिशनल डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल गौरव गौतम (वी एस एम ) बरेली पहुंचे। बरेली मिलेट्री एरिया में स्थित सलारिया हॉल में उन्होंने स्टूडेंट्स से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी ताकत से तैयारी करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें स्टूडेंट्स की मेहनत और जोश पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि यूपी की टीम प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करेगी। मेजर जनरल गौरव गौतम के अनुसार थल सेना कैंप के लिए गर्ल्स स्टूडेंट्स की टीम तैयार की जा रही है। इस प्रक्रिया में 50 स्टूडेंट्स शामिल हैं, जिनमें से 40 स्टूडेंट्स का चयन कर पूरे भारत में एनसीसी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग पर पिछले करीब एक महीने से नजर रखी जा रही है और बरेली आने का उद्देश्य उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रोत्साहित करना भी था। इस दौरान बरेली में एनसीसी ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अमित उनियाल समेत कई मिलिट्री ऑफिसर, कर्नल, लेफ्टिनेंट कर्नल और एनसीसी ऑफिसर मौजूद रहे। ऑफिसर्स ने कठपुतलियों को थल आर्मी कैंप की मुश्किल लड़ाइयों के लिए पूरी तैयारी करने और उत्तर प्रदेश को बेहतर जगह पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। 8 यूपी गर्ल्स बटालियन की कैप्टन बीनम सक्सेना ने बताया कि वह इस बार पांचवीं बार थल आर्मी कैंप के लिए टीम लेकर दिल्ली स्थित डीजी एनसीसी परेड ग्राउंड में जाएंगी। उनके साथ 40 कठपुतलियों का कंटिंजेंट और जीसीआई मोनिका शर्मा भी होंगी। उन्होंने बताया कि थल आर्मी कैंप करीब 12 दिनों का होता है, जिसमें कठपुतलियों को मिलिट्री लाइफ की तैयारी से परिचित कराने के साथ मैप की दूरी, जजिंग डिस्टेंस समेत अलग-अलग मिलिट्री बेस्ड लड़ाइयों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इस बार देशभर से 19 एनसीसी डायरेक्टरेट कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले रहे हैं और यूपी डायरेक्टरेट को पहले जगह पहुंचाने के लिए टीम पूरी मेहनत करेगी। कैप्टन बीनम सक्सेना ने बरेली के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को एनसीसी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि एनसीसी के जरिए बच्चों में अनुशासन, देशप्रेम और नेतृत्व की भावना विकसित होती है और उन्हें सैन्य जीवन तथा देश सेवा के प्रति बेहतर समझ मिलती है। मेजर जनरल गौरव गौतम ने एनसीसी में बेटियों की बढ़ती भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनसीसी में लड़कियों की भागीदारी बढ़ने से आने वाले समय में वे समाज में नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एनसीसी ट्रेनिंग के दौर में टेक्नोलॉजी और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान को बेहतर बनाने तथा उसके सही इस्तेमाल के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जो अगले तीन महीने में तैयार होने की उम्मीद है। अगले साल से एनसीसी ट्रेनिंग में टेक्नोलॉजी की भागीदारी करीब 30 प्रतिशत तक करने की योजना है। एनसीसी में छात्रों की बढ़ती मांग और सीमित सीटों के सवाल पर मेजर जनरल गौतम ने इसे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी चुनौती बताई। उन्होंने कहा कि एनसीसी का विस्तार तभी प्रभावी होगा, जब कैडेट्स को उचित सैन्य प्रशिक्षण देने के लिए पर्याप्त प्रशिक्षित सैन्य कर्मी और संसाधन उपलब्ध हों। उन्होंने तकनीक के माध्यम से प्रशिक्षण को विस्तार देने की योजना भी बताई, जिसमें एक प्रशिक्षित छात्र आगे अपने गांव के चार-पांच अन्य युवाओं को प्रशिक्षण देने में मदद कर सके। ग्रामीण क्षेत्रों में एनसीसी की पहुंच बढ़ाने को लेकर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में शेष 110 एनसीसी बटालियन हैं, जिनमें से 47 जिलों में बटालियन मौजूद हैं। बाकी जिलों में भी धीरे-धीरे एनसीसी की पहुंच बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। उनका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों तक एनसीसी का विस्तार करना है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को अनुशासन, प्रशिक्षण और नेतृत्व का अवसर मिल सके। सलारिया हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स में खासा उत्साह नजर आया। अब यूपी की गर्ल्स एनसीसी टीम की नजर दिल्ली में होने वाले थल सेना कैंप की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने पर है। कार्यक्रम में बीनम सक्सेना एनसीसी , मेजर जनरल गौरव गौतम (वीएसएम) एडीजी, उत्तर प्रदेश एनसीसी , ब्रिगेडियर अमित उनयाल, ग्रुप कमांडर एन सी सी, बरेली , कर्नल एस एस बिष्ट, कर्नल होशियार सिंह, कर्नल संजय नायर आदि मौजूद रहे।1
- न्यूरिया पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली आरोपी गिरफ्तार। पीलीभीत । न्यूरिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। एक आरोपी जैनुल आबदीन को गोली लगने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, बाइक और तमंचा और कारतूस बरामद किए है । बहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। न्यूरिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी के मामलों में वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान सोमवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए न्यूरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से न्यूरिया क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित 01 अवैध तमंचा 315 बोर,02 जिन्दा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, चोरी किए गए चांदी के आभूषण 1950 ग्राम, चोरी किए गए सोने के आभूषण 12.93 ग्राम और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिशे दे रही है। पीलीभीत एसपी सुकीर्ति माधव के अनुसार चोरी की घटनाओं के अनावरण और आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई थी। सोमवार देर रात न्यूरिया थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मझोला की और से धनकुना की तरफ एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। तो वह बाइक सवार धनकुना रोड से भुजिया मजार की ओर जाने वाले लिंक रोड पर मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा करते हुए मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया और आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम के अनुसार आत्मरक्षा में की गई पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में जैनुल आबदीन के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए न्यूरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जबकि उसका दूसरा साथी रमन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आरोपी जैनुल आबदीन के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के दर्ज है 13 मुकदमे। पुलिस के अनुसार जैनुल आबदीन शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ न्यूरिया,थाना कोतवाली, सुनगढी और बरखेड़ा थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट के जुड़े 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।4
- घर के बाहर किराने की दुकान पर बैठे शराब सेल्समैन को मारी गोली, हालत गंभीर हायर सेंटर किया रेफर। बीसलपुर। पीलीभीत । थाना क्षेत्र के गांव भसूंडा में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर किराने की दुकान पर बैठे देशी शराब दुकान के सेल्समैन को गोली मारने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पूरे दिन चर्चा का बिषय बना रहा। गोली लगने से घायल सेल्समैन को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। गांव भासूड़ा चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करने वाले श्यामा चरण मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर स्थित किराने की दुकान पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गांव चौसरा निवासी कोटेदार उमेश अपने साथी गगन के साथ दुकान पर पहुंचा और मनपसंद पान का गुटका मांगा। श्यामा चरण ने दुकान पर गुटका उपलब्ध न होने की बात कहीं। जिसपर उमेश आग बबूला हो गया और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उसी दौरान श्यामा चरण पर फायरिंग शुरू कर दी गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक गोली उसके पेट और दूसरी जांघ में लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन तत्काल घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय और थानाध्यक्ष संजीव शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। 1 घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़4