Shuru
Apke Nagar Ki App…
आस्था बरेली न्यूज लाईव कछला घाट से जल भर कर कैलाश धाम को हुए रवाना भुता बरेली।
रामबीर
आस्था बरेली न्यूज लाईव कछला घाट से जल भर कर कैलाश धाम को हुए रवाना भुता बरेली।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by रामबीर1
- शिव भक्तों के लिए देव माया हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया भंडारा। शिव भक्तों के लिए देव माया हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया भंडारा। भुता। कैलाश पावन धाम मंदिर पर सोमवार को देव माया हॉस्पिटल की ओर से शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों और शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अस्पताल की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। इस दौरान देव माया अस्पताल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भुवनेद्र प्रताप, डॉ. पंकज, अमित शर्मा, शिवेंद्र, दीपांश, मोनू समेत अस्पताल के अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शिव भक्तों को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।1
- badayun ke Thana faizganj bheta Ka mamla/ Adhikari dwara jankari/ sarkari jameen per avaidh kabja kis tarah/ doctor Ambedkar ki Murti sthapit karne ke Priyas par police ki karyvahi/ gram sikri Thana faizganj bheta Kshetra badayun Uttar Pradesh/ badayun ke Thana faizganj bheta Ka mamla/ Adhikari dwara jankari/ sarkari jameen per avaidh kabja kis tarah/ doctor Ambedkar ki Murti sthapit karne ke Priyas par police ki karyvahi/ gram sikri Thana faizganj bheta Kshetra badayun Uttar Pradesh/1
- अचानक अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर एक की मौत दो अन्य नाबालिक लड़कियां घायल हजरत पुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीता दांडी गांव के समीप एक कंटेनर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिससे वहां बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई तथा दो अन्य लड़कियां घायल हो गई नाबालिक बच्चियों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर जमा हुई भीड़1
- बरेली में एनसीसी गर्ल्स स्टूडेंट्स का जोश बढ़ाने पहुंचे मेजर जनरल गौरव गौतम, बोले- थल सेना कैंप में यूपी को दिलाएं पहला स्थान बरेली। थल सेना कैंप के लिए तैयार हो रही उत्तर प्रदेश की एनसीसी गर्ल्स स्टूडेंट्स को उस समय नई ऊर्जा मिली, जब उत्तर प्रदेश एनसीसी के एडिशनल डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल गौरव गौतम (वी एस एम ) बरेली पहुंचे। बरेली मिलेट्री एरिया में स्थित सलारिया हॉल में उन्होंने स्टूडेंट्स से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी ताकत से तैयारी करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें स्टूडेंट्स की मेहनत और जोश पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि यूपी की टीम प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करेगी। मेजर जनरल गौरव गौतम के अनुसार थल सेना कैंप के लिए गर्ल्स स्टूडेंट्स की टीम तैयार की जा रही है। इस प्रक्रिया में 50 स्टूडेंट्स शामिल हैं, जिनमें से 40 स्टूडेंट्स का चयन कर पूरे भारत में एनसीसी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग पर पिछले करीब एक महीने से नजर रखी जा रही है और बरेली आने का उद्देश्य उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रोत्साहित करना भी था। इस दौरान बरेली में एनसीसी ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अमित उनियाल समेत कई मिलिट्री ऑफिसर, कर्नल, लेफ्टिनेंट कर्नल और एनसीसी ऑफिसर मौजूद रहे। ऑफिसर्स ने कठपुतलियों को थल आर्मी कैंप की मुश्किल लड़ाइयों के लिए पूरी तैयारी करने और उत्तर प्रदेश को बेहतर जगह पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। 8 यूपी गर्ल्स बटालियन की कैप्टन बीनम सक्सेना ने बताया कि वह इस बार पांचवीं बार थल आर्मी कैंप के लिए टीम लेकर दिल्ली स्थित डीजी एनसीसी परेड ग्राउंड में जाएंगी। उनके साथ 40 कठपुतलियों का कंटिंजेंट और जीसीआई मोनिका शर्मा भी होंगी। उन्होंने बताया कि थल आर्मी कैंप करीब 12 दिनों का होता है, जिसमें कठपुतलियों को मिलिट्री लाइफ की तैयारी से परिचित कराने के साथ मैप की दूरी, जजिंग डिस्टेंस समेत अलग-अलग मिलिट्री बेस्ड लड़ाइयों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इस बार देशभर से 19 एनसीसी डायरेक्टरेट कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले रहे हैं और यूपी डायरेक्टरेट को पहले जगह पहुंचाने के लिए टीम पूरी मेहनत करेगी। कैप्टन बीनम सक्सेना ने बरेली के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को एनसीसी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि एनसीसी के जरिए बच्चों में अनुशासन, देशप्रेम और नेतृत्व की भावना विकसित होती है और उन्हें सैन्य जीवन तथा देश सेवा के प्रति बेहतर समझ मिलती है। मेजर जनरल गौरव गौतम ने एनसीसी में बेटियों की बढ़ती भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनसीसी में लड़कियों की भागीदारी बढ़ने से आने वाले समय में वे समाज में नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एनसीसी ट्रेनिंग के दौर में टेक्नोलॉजी और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान को बेहतर बनाने तथा उसके सही इस्तेमाल के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जो अगले तीन महीने में तैयार होने की उम्मीद है। अगले साल से एनसीसी ट्रेनिंग में टेक्नोलॉजी की भागीदारी करीब 30 प्रतिशत तक करने की योजना है। एनसीसी में छात्रों की बढ़ती मांग और सीमित सीटों के सवाल पर मेजर जनरल गौतम ने इसे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी चुनौती बताई। उन्होंने कहा कि एनसीसी का विस्तार तभी प्रभावी होगा, जब कैडेट्स को उचित सैन्य प्रशिक्षण देने के लिए पर्याप्त प्रशिक्षित सैन्य कर्मी और संसाधन उपलब्ध हों। उन्होंने तकनीक के माध्यम से प्रशिक्षण को विस्तार देने की योजना भी बताई, जिसमें एक प्रशिक्षित छात्र आगे अपने गांव के चार-पांच अन्य युवाओं को प्रशिक्षण देने में मदद कर सके। ग्रामीण क्षेत्रों में एनसीसी की पहुंच बढ़ाने को लेकर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में शेष 110 एनसीसी बटालियन हैं, जिनमें से 47 जिलों में बटालियन मौजूद हैं। बाकी जिलों में भी धीरे-धीरे एनसीसी की पहुंच बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। उनका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों तक एनसीसी का विस्तार करना है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को अनुशासन, प्रशिक्षण और नेतृत्व का अवसर मिल सके। सलारिया हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स में खासा उत्साह नजर आया। अब यूपी की गर्ल्स एनसीसी टीम की नजर दिल्ली में होने वाले थल सेना कैंप की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने पर है। कार्यक्रम में बीनम सक्सेना एनसीसी , मेजर जनरल गौरव गौतम (वीएसएम) एडीजी, उत्तर प्रदेश एनसीसी , ब्रिगेडियर अमित उनयाल, ग्रुप कमांडर एन सी सी, बरेली , कर्नल एस एस बिष्ट, कर्नल होशियार सिंह, कर्नल संजय नायर आदि मौजूद रहे।1
- डॉ. डीपी गंगवार ने बुलडोजर से कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बीसलपुर डॉ. डीपी गंगवार ने बुलडोजर से कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बीसलपुर सावन मास के आखिरी सोमवार के अवसर पर बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ईदगाह चौराहे से रामलीला होते हुए गुलेश्वर नाथ मंदिर की ओर जा रहे कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। 130 विधानसभा बीसलपुर से प्रबल दावेदार एवं आईएमए बरेली के प्रेसिडेंट डॉ. डीपी गंगवार ने बुलडोजर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। पुष्पवर्षा होते ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान सड़क पर मौजूद लोगों ने भी कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया और शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। डॉ. डीपी गंगवार ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सावन के आखिरी सोमवार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय दिखाई दिया। कांवड़ियों ने भी पुष्पवर्षा के बीच जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा जारी रखी। बीसलपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था का यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।1
- आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ — आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 स्लग: आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल एंकर: बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर मंगलवार शाम विवाद बढ़ गया। प्रतिमा स्थापित करने को लेकर जुटी भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक हेड कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट आने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। उपद्रवियों ने पुलिस की चार गाड़ियों और एक एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद करीब दस थानों का पुलिस बल और पीएसी मौके पर पहुंची। एसएसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। वीओ: मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव का है। यहां ग्राम समाज की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात कुछ लोगों ने जमीन पर प्रतिमा लगाने का प्रयास किया था। मंगलवार सुबह प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के आरोप के बाद गांव में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ बिसौली के साथ आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और भीड़ को हटाने का प्रयास किया। पूरे दिन पुलिस लोगों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने में जुटी रही, लेकिन प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग को लेकर लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। पुलिसकर्मियों को पथराव से बचने के लिए पीछे हटना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। इसी दौरान पथराव में सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक हेड कांस्टेबल के सिर में चोट आने की बात सामने आई है। उपद्रवियों ने पुलिस की चार गाड़ियों और एक एंबुलेंस को भी निशाना बनाया और उनमें तोड़फोड़ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फैजगंज बेहटा के अलावा बिसौली, बिल्सी, वजीरगंज और इस्लामनगर समेत करीब दस थानों का पुलिस बल तथा पीएसी मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पथराव और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है तथा संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। विजुअल्स: राजा की सीकरी गांव में पुलिस बल की तैनाती मौके पर मौजूद पुलिस और पीएसी क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन/एंबुलेंस घटनास्थल के आसपास का माहौल पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थिति का जायजा लेते हुए दृश्य वाइट: एसएसपी अंकिता शर्मा4
- घर के बाहर किराने की दुकान पर बैठे शराब सेल्समैन को मारी गोली, हालत गंभीर हायर सेंटर किया रेफर। बीसलपुर। पीलीभीत । थाना क्षेत्र के गांव भसूंडा में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर किराने की दुकान पर बैठे देशी शराब दुकान के सेल्समैन को गोली मारने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पूरे दिन चर्चा का बिषय बना रहा। गोली लगने से घायल सेल्समैन को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। गांव भासूड़ा चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करने वाले श्यामा चरण मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर स्थित किराने की दुकान पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गांव चौसरा निवासी कोटेदार उमेश अपने साथी गगन के साथ दुकान पर पहुंचा और मनपसंद पान का गुटका मांगा। श्यामा चरण ने दुकान पर गुटका उपलब्ध न होने की बात कहीं। जिसपर उमेश आग बबूला हो गया और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उसी दौरान श्यामा चरण पर फायरिंग शुरू कर दी गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक गोली उसके पेट और दूसरी जांघ में लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन तत्काल घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय और थानाध्यक्ष संजीव शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। 1 घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़4