राइसमिल व फ्लोर मिल की राख और कीड़ों से परेशान ग्रामीणों ने मैगलगंज हाईवे किया जाम राइसमिल व फ्लोर मिल की राख और कीड़ों से परेशान ग्रामीणों ने मैगलगंज हाईवे किया जाम पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर तालुके महाराजपुर। गर्ग रोलर फ्लोर और राइसमिल से उड़ने वाली राख और कीड़ों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार सुबह 9:40 को फूट पड़ा। रामपुर तालुके महाराजपुर समेत सुआवोझ, कपूर, रानीखेड़ा सहित करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण इस से परेशान हैं। इसी को लेकर ग्रामीणों ने मैगलगंज हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे पर अचानक जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि मिल से उड़ने वाली राख और कीड़ों के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए। करीब 30 मिनट तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।जाम की सूचना पर डायल 112 पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद किसी तरह जाम खुलवाया जा सका और यातायात सुचारु हुआ। प्रदर्शन में दाताराम वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, रंगीले खान, दीपक वर्मा, शिव कुमार, रविंद्र कुमार, कृष्णपाल, विक्रांत शर्मा प्रधान पति और राकेश शर्मा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
राइसमिल व फ्लोर मिल की राख और कीड़ों से परेशान ग्रामीणों ने मैगलगंज हाईवे किया जाम राइसमिल व फ्लोर मिल की राख और कीड़ों से परेशान ग्रामीणों ने मैगलगंज हाईवे किया जाम पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर तालुके महाराजपुर। गर्ग रोलर फ्लोर और राइसमिल से उड़ने वाली राख और कीड़ों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार सुबह 9:40 को फूट पड़ा। रामपुर तालुके महाराजपुर समेत सुआवोझ, कपूर, रानीखेड़ा सहित करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण इस से परेशान
हैं। इसी को लेकर ग्रामीणों ने मैगलगंज हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे पर अचानक जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि मिल से उड़ने वाली राख और कीड़ों के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए। करीब 30 मिनट तक हाईवे
पर यातायात बाधित रहा।जाम की सूचना पर डायल 112 पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद किसी तरह जाम खुलवाया जा सका और यातायात सुचारु हुआ। प्रदर्शन में दाताराम वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, रंगीले खान, दीपक वर्मा, शिव कुमार, रविंद्र कुमार, कृष्णपाल, विक्रांत शर्मा प्रधान पति और राकेश शर्मा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
- 🚨 रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गाजियाबाद में लगा 'महाजाम', थमी रफ्तार! 🚨 रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गाजियाबाद में लगा 'महाजाम', थमी रफ्तार! रक्षाबंधन के मौके पर घरों को निकलने वाले लोगों की भारी भीड़ के चलते गाजियाबाद की सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) से लेकर शहर के मुख्य चौराहों तक गाड़ियाँ रेंगती नजर आईं। प्रमुख बिंदु: DME और NH-9 पर कतारें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और NH-9 पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम दिखा। बॉटलनेक बनी वजह: DME एग्जिट पर 8 लेन का ट्रैफिक अचानक 2 लेन में सिमटने के कारण वाहनों का भारी दबाव बढ़ गया। शहर के कई इलाके प्रभावित: लालकुआं, GT रोड, अंबेडकर रोड और मेरठ तिराहे पर भी यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। प्रशासन अलर्ट: ट्रैफिक सामान्य करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किए गए। 📌 क्या आप भी आज किसी ऐसे जाम में फंसे? कमेंट में बताएं! #Ghaziabad #TrafficJam #DelhiMeerutExpressway #RakshaBandhan #TrafficAlert #UPNews #GhaziabadTraffic #BreakingNews1
- बड़ी खबर : बीसलपुर में कांवरियों के जाते पर डॉ.डीपी गंगवार ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा, देखिए ग्राउंड बीसलपुर के बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में कावड़ यात्रा के लिए जा रहे कांवरियों पर भाजपा 130 विधानसभा से प्रबल दावेदार डॉक्टर डीपी गंगवार नेपुष्प बर्स1
- बीसलपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस बल रहा तैनात। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चुर्रासकतपुर मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव (यौमे पैदाइश) अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर महादेवा, अभयपुर, चेना, नकटी, मीरपुर, बाहानपुर, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, शायर, राजुपुर कुंडरी और मूसेली समेत दर्जनों गांवों से जुलूस निकाला गया। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। उलेमाओं ने भाईचारा, गरीबों की मदद और नेकी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर फल और मिठाइयां बांटीं गई। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। चौकी प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस ने पहले ही मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।1
- BJP भगवान राम की बात करती है…और चंदा भी चोरी करती है” ◆ बिहार के वायरल बॉय आदित्य ने कहा1
- कंपोजिट विद्यालय टाह पौटा पहुंचे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बच्चों संग किया भोजन पीलीभीत। कंपोजिट विद्यालय टाह पौटा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा शिक्षा एवं पोषण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए यादगार बन गया, जहां जिलाधिकारी और विधायक ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताकर भोजन किया।1
- बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह। *बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह* *बरेली/बहेड़ी, 27 अगस्त।* उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ केंद्र में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत माननीय श्री जितिन प्रसाद आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बहेड़ी विधानसभा पहुंचे। सुबह बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची, पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय, जितिन प्रसाद जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा। मंत्री जी ने भी हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सभी से आत्मीयता के साथ भेंट की। *दिग्गज नेता रहे मौजूद* स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा कर रहे थे। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ किसान नेता देव स्वरूप पटेल, सत्य प्रकाश गंगवार, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि माननीय मंत्री जी का बहेड़ी आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में पूरे बरेली मंडल में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है। किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि जितिन प्रसाद जी हमेशा किसानों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर स्वागत समारोह के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग द्वारा अपने काफिले के साथ बहेड़ी के लिए रवाना हो गए। बहेड़ी में वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ-साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं और जन-सुनवाई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।4
- सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व1
- शिवम कुमार की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं शिवम कुमार की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं1