logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह। *बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह* *बरेली/बहेड़ी, 27 अगस्त।* उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ केंद्र में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत माननीय श्री जितिन प्रसाद आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बहेड़ी विधानसभा पहुंचे। सुबह बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची, पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय, जितिन प्रसाद जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा। मंत्री जी ने भी हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सभी से आत्मीयता के साथ भेंट की। *दिग्गज नेता रहे मौजूद* स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा कर रहे थे। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ किसान नेता देव स्वरूप पटेल, सत्य प्रकाश गंगवार, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि माननीय मंत्री जी का बहेड़ी आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में पूरे बरेली मंडल में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है। किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि जितिन प्रसाद जी हमेशा किसानों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर स्वागत समारोह के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग द्वारा अपने काफिले के साथ बहेड़ी के लिए रवाना हो गए। बहेड़ी में वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ-साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं और जन-सुनवाई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

2 hrs ago
user_Shivkumar Gangwar
Shivkumar Gangwar
Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह। *बरेली जंक्शन पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह* *बरेली/बहेड़ी, 27 अगस्त।* उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ केंद्र में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत माननीय श्री जितिन प्रसाद आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बहेड़ी विधानसभा पहुंचे। सुबह बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन को

ee6324ea-9f3d-4f56-b465-2af8231acf59

लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची, पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय, जितिन प्रसाद जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा। मंत्री जी ने भी हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सभी से आत्मीयता के साथ भेंट की। *दिग्गज नेता रहे मौजूद* स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष

7236d16d-ed16-419b-9045-06fc4792a395

सोमपाल शर्मा कर रहे थे। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ किसान नेता देव स्वरूप पटेल, सत्य प्रकाश गंगवार, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि माननीय मंत्री जी का बहेड़ी आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में पूरे बरेली मंडल में विकास कार्यों ने गति पकड़ी है।

556a2cb7-4dc8-4d07-b902-1d8c78d5f02d

किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि जितिन प्रसाद जी हमेशा किसानों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर स्वागत समारोह के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग द्वारा अपने काफिले के साथ बहेड़ी के लिए रवाना हो गए। बहेड़ी में वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ-साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं और जन-सुनवाई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र मनाया रक्षाबंधन। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार । पीलीभीत ।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखियां बांधी। जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं से संवाद करते हुए जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों एवं सभी बालिकाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।
    3
    ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र मनाया रक्षाबंधन।
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार ।
पीलीभीत ।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी  ज्ञानेंद्र सिंह की कलाई पर राखियां बांधी। जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं से संवाद करते हुए जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों एवं सभी बालिकाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर राकेश गुप्ता स्वीट्स का धमाकेदार ऑफर | सबसे शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयाँ
    1
    रक्षाबंधन पर राकेश गुप्ता स्वीट्स का धमाकेदार ऑफर | सबसे शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयाँ
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पीलीभीत में शानो-शौकत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, गूंजे नात-ए-पाक के स्वर जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह फूलों की बारिश—फल व मिठाइयों से हुआ स्वागत; पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन रौनक अली अंसारी पीलीभीत पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में जिलेभर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह, शानो-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर निकाला गया जुलूस आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बना। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और नात-ए-पाक पढ़ते हुए रसूल अल्लाह की शान में नारे लगाए। जुलूस जिस रास्ते से गुजरा, वहां लोगों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। जगह-जगह फल, मिठाइयां और अन्य प्रसाद वितरित किए गए। पूरे माहौल में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे की झलक देखने को मिली। आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस बल लगातार जुलूस की निगरानी करता रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। ईद मिलादुन्नबी का यह आयोजन अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता नजर आया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए जुलूस ने जिले में सामाजिक एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की।
    1
    पीलीभीत में शानो-शौकत से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, गूंजे नात-ए-पाक के स्वर
जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह फूलों की बारिश—फल व मिठाइयों से हुआ स्वागत; पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन
रौनक अली अंसारी पीलीभीत                                  पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में जिलेभर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह, शानो-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर निकाला गया जुलूस आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बना। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और नात-ए-पाक पढ़ते हुए रसूल अल्लाह की शान में नारे लगाए।
जुलूस जिस रास्ते से गुजरा, वहां लोगों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। जगह-जगह फल, मिठाइयां और अन्य प्रसाद वितरित किए गए। पूरे माहौल में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे की झलक देखने को मिली।
आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस बल लगातार जुलूस की निगरानी करता रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
ईद मिलादुन्नबी का यह आयोजन अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता नजर आया। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए जुलूस ने जिले में सामाजिक एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बंडा में रक्षाबंधन पर दिखा सामाजिक समरसता का रंग, एकल अभियान ने बांधा रक्षासूत्र जनपद शाहजहाँपुर के बंडा से इस वक्त की खास खबर है। यहां रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता नजर आया। एकल अभियान से जुड़ी आचार्य बहनों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों एवं सुरक्षाबलों के जवानों को रक्षासूत्र बांधकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया रक्षाबंधन के मौके पर एकल अभियान के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया आचार्य बहनों ने ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और समाज की एकता व अखंडता का संकल्प दिलाया। एकल विद्यालयों के जरिए बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहीं आचार्य बहनें महिलाओं के लिए शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं।
    1
    बंडा में रक्षाबंधन पर दिखा सामाजिक समरसता का रंग, एकल अभियान ने बांधा रक्षासूत्र

जनपद शाहजहाँपुर के बंडा से इस वक्त की खास खबर है। यहां रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता नजर आया। एकल अभियान से जुड़ी आचार्य बहनों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों एवं सुरक्षाबलों के जवानों को रक्षासूत्र बांधकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया रक्षाबंधन के मौके पर एकल अभियान के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया आचार्य बहनों ने ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और समाज की एकता व अखंडता का संकल्प दिलाया।
एकल विद्यालयों के जरिए बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहीं आचार्य बहनें महिलाओं के लिए शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं।
    user_देवेंन्द्र पटेल
    देवेंन्द्र पटेल
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जुलूस-ए-मोहम्मदी पर बरसे फूल, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की दिखी मिसाल; देर रात तक अलर्ट मोड पर रही बरेली पुलिस बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बरेली में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। नए शहर से शुरू हुआ जुलूस देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। एसपी सिटी अपनी तमाम पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहे और जुलूस की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी। शहर के संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में अपने निर्धारित स्थानों तक पहुंच सका। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बरेली में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। कई स्थानों पर पुलिस और हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं बहेड़ी में भी अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार और थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने जुलूस-ए-मोहम्मदी पर फूल बरसाए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को भाईचारे और अमन का संदेश दिया। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के हिंदू कार्यकर्ताओं ने भी बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। देर रात तक अलग-अलग इलाकों में जुलूस निकलते रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचकर उनका समापन हो गया। बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और अमन-चैन की मिसाल पेश कर गया।
    1
    जुलूस-ए-मोहम्मदी पर बरसे फूल, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की दिखी मिसाल; देर रात तक अलर्ट मोड पर रही बरेली पुलिस

बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बरेली में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। नए शहर से शुरू हुआ जुलूस देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई।
एसपी सिटी अपनी तमाम पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक सड़कों पर मौजूद रहे और जुलूस की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी। शहर के संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में अपने निर्धारित स्थानों तक पहुंच सका।
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बरेली में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। कई स्थानों पर पुलिस और हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
वहीं बहेड़ी में भी अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार और थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने जुलूस-ए-मोहम्मदी पर फूल बरसाए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को भाईचारे और अमन का संदेश दिया।
पीस कमेटी ऑफ इंडिया के हिंदू कार्यकर्ताओं ने भी बरेली में जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। देर रात तक अलग-अलग इलाकों में जुलूस निकलते रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचकर उनका समापन हो गया।
बरेली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और अमन-चैन की मिसाल पेश कर गया।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *थाना न्यूरिया क्षेत्र- ग्राम बसंतापुर रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट।* *BIG BREAKING : Pilibhit* 📍 थाना न्यूरिया क्षेत्र - ग्राम बसंतापुर रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट! मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर ने जारी की आधिकारिक बाइट। पुलिस ने कहा - मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही! पूरा वीडियो देखें - ASP साहब ने क्या कहा 👇
    1
    *थाना न्यूरिया क्षेत्र- ग्राम बसंतापुर रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट।*
*BIG BREAKING : Pilibhit*
📍 थाना न्यूरिया क्षेत्र - ग्राम बसंतापुर
रामपाल की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट!
मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर ने जारी की आधिकारिक बाइट।
पुलिस ने कहा - मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही!
पूरा वीडियो देखें - ASP साहब ने क्या कहा 👇
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद एवं जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन। मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा पहुंचकर बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन पर्व पीलीभीत ।रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले गुरुवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई सुंदर रंग बिरंगी राखियां बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंहे जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, सी डी ओ सतीश प्रसाद मिश्रा, बीएसए रोशनी सिंह की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान विद्यालय में अपनत्व, भाईचारे और आत्मीयता का अनूठा माहौल देखने को मिला। सभी ने छात्रों को उपहार दिए और मिठाई खिलाई। उपहार पाकर छात्राओं के चेहरे छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए। स्कूल में तिथि भोज का आयोजन भी भव्य दिव्य तरीके से किया गया। सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को सम्मानजनक तरीके से बुलाया अपने साथ जमीन पर बैठाकर पंक्तिबद्ध तरीके से स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन राजमा, चावल, रायता, सलाद हलुआ व रसमलाई तिथि भोज के मौके पर खाया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा इस तरीके के आयोजन से बच्चों में जहां एक दूसरे के प्रति प्रेम का भाव बढ़ता है वहीं भारतीय संस्कृति का भी ज्ञान होता है। छात्राओं द्वारा स्वयं अपने हाथों से तैयार की गई राखियां इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहीं। शिक्षकों के निर्देशन में बालिकाओं ने रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां तैयार कीं और उन्हें प्रेमपूर्वक बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। जब छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, बीएसए रोशनी सिंह, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की कलाई पर बांधीं तो विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद एवं जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन।
मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा पहुंचकर बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन पर्व 
पीलीभीत ।रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले गुरुवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई सुंदर रंग बिरंगी राखियां बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंहे जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, सी डी ओ सतीश प्रसाद मिश्रा, बीएसए रोशनी सिंह की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान विद्यालय में अपनत्व, भाईचारे और आत्मीयता का अनूठा माहौल देखने को मिला। सभी ने छात्रों को उपहार दिए और मिठाई खिलाई। उपहार पाकर छात्राओं के चेहरे छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए। स्कूल में तिथि भोज का आयोजन भी भव्य दिव्य तरीके से किया गया। सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को सम्मानजनक तरीके से बुलाया अपने साथ जमीन पर बैठाकर पंक्तिबद्ध तरीके से स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन राजमा, चावल, रायता, सलाद  हलुआ व रसमलाई तिथि भोज के मौके पर खाया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा इस तरीके के आयोजन से बच्चों में जहां एक दूसरे के प्रति प्रेम का भाव बढ़ता है वहीं भारतीय संस्कृति का भी ज्ञान होता है। छात्राओं द्वारा स्वयं अपने हाथों से तैयार की गई राखियां इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहीं। शिक्षकों के निर्देशन में बालिकाओं ने रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां तैयार कीं और उन्हें प्रेमपूर्वक बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। जब छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, बीएसए रोशनी सिंह, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की कलाई पर बांधीं तो विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुबुल रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं सुबुल रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    1
    सुबुल रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुबुल रज़ा अंसारी की तरफ से समस्त क्षेत्र एवं देशवासियों रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    user_सतर्क भारत न्यूज़
    सतर्क भारत न्यूज़
    Media company Bisalpur, Pilibhit•
    8 hrs ago
  • नेपाल में भीषण त्रासदी से मची तबाही! सैकड़ों लोग लापता, भारत ने मदद के लिए खोला मोर्चा
    1
    नेपाल में भीषण त्रासदी से मची तबाही! सैकड़ों लोग लापता, भारत ने मदद के लिए खोला मोर्चा
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.