रानीवाड़ा भीनमाल हाईवे पर रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, रानीवाड़ा से अपने गांव जाते समय हुआ हादसा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति भीनमाल क्षेत्र में चितरोड़ी चौराहे के पास रोडवेज बस और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में 45 वर्षीय एडवोकेट प्रकाश कुमार मेघवाल की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाश कुमार मेघवाल निवासी मानाराम मेघवाल, बाड़मेर जिले के रहने वाले थे। वे रानीवाड़ा कोर्ट में वकालत करते थे और लेदरमेर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के उम्मीदवार भी रहे थे। बताया जा रहा है कि वे रानीवाड़ा से अपने गांव जा रहे थे, इसी दौरान भीनमाल के चितरोड़ी चौराहे के पास हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, 108 एंबुलेंस के पायलट बलवीर सिंह और ईएमटी वीरेंद्र सिंह ने शव को भीनमाल के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। एक सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत से परिचितों और क्षेत्रवासियों में दुख का माहौल है।
रानीवाड़ा भीनमाल हाईवे पर रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, रानीवाड़ा से अपने गांव जाते समय हुआ हादसा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति भीनमाल क्षेत्र में चितरोड़ी चौराहे के पास रोडवेज बस और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में 45 वर्षीय एडवोकेट प्रकाश कुमार मेघवाल की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाश कुमार मेघवाल निवासी मानाराम मेघवाल, बाड़मेर जिले के रहने वाले थे। वे रानीवाड़ा कोर्ट में वकालत करते थे और लेदरमेर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के उम्मीदवार भी रहे थे। बताया जा रहा है कि वे रानीवाड़ा से अपने गांव जा रहे थे, इसी दौरान भीनमाल के चितरोड़ी चौराहे के पास हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, 108 एंबुलेंस के पायलट बलवीर सिंह और ईएमटी वीरेंद्र सिंह ने शव को भीनमाल के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। एक सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत से परिचितों और क्षेत्रवासियों में दुख का माहौल है।
- रेवदर पंचायत समिति वार्ड-4 में भाजपा नेताओं की मौजूदगी, प्रत्याशियों के पक्ष में किया प्रचार रेवदर पंचायत समिति चुनाव के तहत रेवदर क्षेत्र में भाजपा नेताओं की सक्रियता देखने को मिली। वार्ड संख्या 4 से भाजपा प्रत्याशी कांतिलाल कोली एवं जिला परिषद प्रत्याशी रेखा देवी के बूथ पर पूर्व विधायक जगसीराम कोली सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया और मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाने का आग्रह किया। पूर्व विधायक जगसीराम कोली के साथ भाजपा नेताओं ने संभाली चुनावी गतिविधियां रेवदर पंचायत समिति क्षेत्र में पूर्व विधायक जगसीराम कोली के साथ भाजपा वरिष्ठ नेता अमरसिंह भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सम्बरिया और कैलाश जोशी मौजूद रहे। नेताओं ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क किया और अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। आबूरोड के पूर्व पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण भी रहे मौजूद, जिला परिषद चुनाव के सह-संयोजक की निभा रहे जिम्मेदारी आबूरोड के पूर्व पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण भी रेवदर क्षेत्र में मौजूद रहे। वे जिला परिषद चुनाव के सह-संयोजक के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। चुनावी गतिविधियों के दौरान उन्होंने अन्य भाजपा नेताओं के साथ प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया तथा मतदाताओं से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। ‘जय भाजपा, विजय भाजपा’ के नारों के बीच मतदाताओं से मतदान की अपील रेवदर पंचायत समिति चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इस अवसर पर पार्टी के समर्थन में ‘जय भाजपा, विजय भाजपा’ के नारे लगाए गए। नेताओं ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।3
- जालौर सूरज पॉल के बाहर हरि कीर्तन सर्कल पर गरबा कार्यक्रम आयोजित हुआ जालौर सूरजपाल के बाहर हरि कीर्तन स्थल पर एकदिवसीय गरबा कार्यक्रम आयोजित हुआआयोजन समिति के मुन्ना महाराज ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में देवी देवताओं की वेशभूषा में कलाकारों ने गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी आयोजित कार्यक्रम में साधु संतों का सानिध्य कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया इस दौरान मुन्ना महाराज दिनेश बारोट अशोक दवे पूर्ण प्रकाश नाग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे4
- वोटिंग फोन के द्वारा होना चाहिए आपकी क्या राय पूरा वीडियोदेखो1
- सोमेसर हैप्पी बाल मंदिर में पंच दिवसीय SUPW शिविर का भव्य शुभारंभ सोमेसर। स्थानीय हैप्पी बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय सोमेसर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक कौशल और श्रम के प्रति निष्ठा जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले पंच दिवसीय 'समाज उपयोगी उत्पादक कार्य' (SUPW) शिविर का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन: पंच दिवसीय इस विशेष शिविर का शुभारंभ संस्था के प्रधानाध्यापक किशन लाल राठौड़ एवं अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया इसके बाद लड़कों के तीन दल जिसमें सुभाष दल के ईकाई लीडर यशपाल और दल प्रभारी शंकर जी राव शिवाजी दल के ईकाई लीडर हेमंत पूरी और दल प्रभारी दशरथ जी आजाद दल के ईकाई लीडर तुषार और दल प्रभारी जगदीश कुमार जी और लड़कियों के तीन दल बनाए जिसमें लक्ष्मी दल की ईकाई लीडर इन्द्रा कुमारी और दल प्रभारी सुप्रिया राठौड़ ,सरस्वती दल के ईकाई लीडर चेतना और दल प्रभारी दीपिका , नारी शक्ति दल के ईकाई लीडर दरिया और दल प्रभारी रमेश जी प्रधानाध्यापक किशन लाल राठौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल, हस्तकला, कलात्मक गतिविधियाँ और श्रमदान हमारे जीवन निर्माण की नींव हैं। पांच दिनों तक चलने वाला यह SUPW शिविर बच्चों में स्वावलंबन, टीम वर्क, रचनात्मकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करेगा।" शिविर की आगामी गतिविधियाँ: शिविर के इन पाँच दिवसों के दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की उपयोगी और रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा: श्रमदान एवं स्वच्छता: विद्यालय परिसर एवं आसपास स्वच्छता अभियान। वेस्ट टू बेस्ट: अनुपयोगी एवं बेकार वस्तुओं से सुंदर व उपयोगी सामग्रियां बनाना। हस्तकला एवं बागवानी: क्राफ्ट, चित्रकला, पौधे लगाना और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य। विभिन्न प्रतियोगिता जिसमें खेल कूद, वाद विवाद, निबंध लेखन, चित्रकला, मेंहदी, रंगोली इत्यादि। उपस्थिति: शुभारंभ अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान विशेष रूप से ललित गर्ग, रमेश करुणा, जगदीश भाटी, शंकर राव, पंकज पुरोहित, दीपक चौहान, गणपत कड़ेला, यशपाल सिंह, दशरथ, रविन्द्र राठौड़, सुप्रिया राठौड़, मंजू पुच्छल, दीपिका, मोनिका, रेखा, तनीषा, प्राची आदि मौजूद रहे।1
- अमर सिंह की ढाणी मतदान केंद्र पर धीमी गति से मतदान, मतदाताओं ने लगाया आरोप अमर सिंह की ढाणी मतदान केंद्र पर धीमी गति से मतदान, मतदाताओं ने लगाया आरोप बायतु अमर सिंह की ढाणी मतदान केंद्र पर आज सुबह से ही मतदान की गति बेहद धीमी है।मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लगी हुई हैं, मतदाता घंटों से लाइन में खड़े हैं। मतदाताओं का आरोप है कि मतदानकर्मियों द्वारा जानबूझकर धीमी गति से मतदान कराया जा रहा है। कई मतदाता सुबह 8 बजे से लाइन में हैं लेकिन दोपहर तक भी उनका नंबर नहीं आया।बुजुर्ग और महिला मतदाताओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप में खड़े मतदाताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि मतदान की गति बढ़ाई जाए और अतिरिक्त व्यवस्था की जाए ताकि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।1
- कुल 9645 वोट मे से 4691 मतदाताओं ने वोट डाले 48 प्रतिशत मतदान हुआ। नाडोल कस्बे में दूसरे चरण के जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह नहीं था मतदान धिमी गति से चला चुनाव प्रकिया में बूथो पर भीड नजर नही आई नौ बूथो पर कुल 9645 वोट मे से 4691 मतदाताओं ने वोट डाले 48 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव को लेकर जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन,अतिरिक्त जिला कलक्टर बजरंगसिंह ने बूथों पर पहुंच वहां निरीक्षण कर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस दुसरे चरण के मतदान में व्हीलचेयर भी बुजुर्ग मतदान करने पहुंचे इसी के साथ आप पास के क्षेत्र में भी मतदान शांतिपुवर्क सम्पन्न हुये। इस दौरान,रानी थानाधिकारी आनन्द कुमार,नाडोल चौकी प्रभारी शिव नारायण मिणा,परविन्द्र सिंह सहित पुलिस जाप्ता व्यवस्था में रहा। 39- 569 40- 473 41- 550 42- 398 43- 399 44- 644 45- 664 46- 638 47- 356 किस्तुर राठौड़ नाडोल4
- सिरोही पंचायत चुनाव: भारजा बूथ संख्या 13 पर एवीएम मशीन की बैटरी डाउन, मतदाताओं को हुई परेशानी सिरोही जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण मैं रेवदर पिंडवाड़ा और सिरोही में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है वहीं इसी बीच मतदान के दौरान पिंडवाड़ा क्षेत्र के भारजा गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 13 पर एवीएम मशीन की बैटरी डाउन होने के चलते मशीन बंद हो गई। इससे मतदान करने पहुंचे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मतदान केंद्र पर मशीन बंद होने से मतदान प्रक्रिया प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। मशीन कितनी देर बंद रही और दोबारा मतदान कब शुरू हुआ, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। मतदान केंद्र पर मशीन बंद होने से मतदाताओं को हुई असुविधा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठे सवाल भारजा के बूथ संख्या 13 पर मतदान के दौरान मशीन की बैटरी डाउन होने की घटना ने मतदान केंद्रों पर तकनीकी व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े किए हैं। मतदान के लिए पहुंचे मतदाताओं को ऐसी स्थिति में परेशानी झेलनी पड़ी। निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो, इसके लिए मशीनों की बैटरी और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की पूर्व जांच महत्वपूर्ण है। हालांकि, मशीन बंद रहने की वास्तविक अवधि और मतदान पर पड़े प्रभाव की पुष्टि संबंधित निर्वाचन अधिकारियों से होना बाकी है। सिरोही जिले में दूसरे चरण का मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक रेवदर में 35.55 प्रतिशत मतदान सिरोही जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी और पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान जारी रहा। दोपहर 1 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सिरोही में 35.43 प्रतिशत, पिंडवाड़ा में 36.41 प्रतिशत, रेवदर में 35.55 प्रतिशत और भावरी में 20.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसी दौरान पिंडवाड़ा के भारजा बूथ संख्या 13 पर मशीन की बैटरी डाउन होने से मतदाताओं को परेशानी होने की सूचना सामने आई। जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने परिवार सहित किया मतदान जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने सिरोही पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वाडेली स्थित मतदान केंद्र पर परिवार सहित पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिले में मतदान के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीमें व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए रहीं। वहीं, भारजा बूथ संख्या 13 पर मशीन बंद होने की घटना के बाद मशीन को दोबारा चालू करने, मतदान बहाल होने और मतदाताओं को हुई परेशानी के संबंध में निर्वाचन विभाग की आधिकारिक जानकारी महत्वपूर्ण रहेगी।1
- रानीवाड़ा भीनमाल हाईवे पर रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, रानीवाड़ा से अपने गांव जाते समय हुआ हादसा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति भीनमाल क्षेत्र में चितरोड़ी चौराहे के पास रोडवेज बस और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में 45 वर्षीय एडवोकेट प्रकाश कुमार मेघवाल की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाश कुमार मेघवाल निवासी मानाराम मेघवाल, बाड़मेर जिले के रहने वाले थे। वे रानीवाड़ा कोर्ट में वकालत करते थे और लेदरमेर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के उम्मीदवार भी रहे थे। बताया जा रहा है कि वे रानीवाड़ा से अपने गांव जा रहे थे, इसी दौरान भीनमाल के चितरोड़ी चौराहे के पास हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, 108 एंबुलेंस के पायलट बलवीर सिंह और ईएमटी वीरेंद्र सिंह ने शव को भीनमाल के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। एक सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत से परिचितों और क्षेत्रवासियों में दुख का माहौल है।1