Shuru
Apke Nagar Ki App…
तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- दिनांक - 28 मार्च 2026 ऽ भीकमकोर कस्बें में गोलीमार हत्या करने करने वाला मुख्य आरोपी गिरफतार। ऽ गैंगस्टर्स के विरूद्व जिला पुलिस ने शुरू की कठोर प्रभावी कार्यवाही, विभिन्न टीमों का गठन। ऽ हत्याकाण्ड के अन्य आरोपियांे को दस्तयाब करने के लिये गठित विभिन्न टीमों की प्रभावी कार्यवाही शुरू जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस थाना मतौड़ा हल्के के कस्बे भीकमकोर में दिनांक 21 मार्च 2026 को रावलसिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की। घटना का विवरण - दिनांक 21 मार्च 2026 को पुलिस थाना मतौड़ा के कस्बे भीकमकौर में गोली मारकर युवक रावलसिंह की हत्या करने व आरोपी फरार होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुॅच आवष्यक अग्रिम कार्यवाही शुरू की गयी । कार्यवाही के दौरान प्रार्थी कुलदीपंिसह पुत्र श्री नरपतसिंह राजपूत निवासी नौसर द्वारा पेश रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा नंबर 38 दिनांक 21.03.2026 धारा 103(1), 61(2)(ए) बीएनएस व 5/27 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया तथा मृतक की लाश मेडिकल बोर्ड द्वारा पीएमआर करवाया गया। कार्यवाही का विवरण - जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण का शीघ्रता शीघ्र पर्दाफाष कर खुलाषा करने हेतु व मौके पर कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला फलोदी पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही में जिला फलोदी, जिला जोधपुर ग्रामीण व आस-पास के इलाकों में ’’ए’’ श्रेणी की नाकाबंदी करवायी गयी। घटनास्थल पर तुरन्त ही उच्चाधिकारियों जिला पुलिस अधीक्षक, अति. जिला पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी लोहावट, साइबर सैल, जिला विषेष टीम व थानाधिकारी मतौड़ा मौके पर पहुॅच घटना का जायजा लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू की गयी। घटनास्थल पर फॉरेसिक टीम, एम.आंे.बी., साइबर टीम, जिला विषेष टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीमों द्वारा उक्त जघन्य मर्डर में नामजद आरोपियों को शीघ्रताषीघ्र दस्तयाब करने के लिये हेतु घटनास्थल के आस पडौसीयान के बारें में आसूचना व जानकारी प्राप्त की गयी। पुलिस टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी डाटाबैस एकत्रित कर उक्त मुलजिमानों के बारें में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की गयी। इस आसूचना के आधार पर टीम द्वारा रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी भाटियां की ढ़ाणी पड़ासला थाना मतौड़ा को दस्तयाब कर मनोवैज्ञानिक व तकनीकी रूप से पूछताछ की गयी तो घटना करना स्वीकार किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मुलजिम को गिरफतार किया गया। अति.पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजराजसिंह द्वारा मुकदमें में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफतार मुलजिम - रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी भाटियां की ढ़ाणी पड़ासला थाना मतौड़ा, जिला फलोदी।1
- कृपया करके लाइन को ठीक करें और पानी चालू करें और पशुधन प्यासी से मार रहे हैं और टैंकरों से पानी 500 से ₹600 दे नहीं पा रहे हैं1
- Post by Bhanwar Lal Beniwal1
- जोधपुर एयरपोर्ट पर CISF सुविधाओं का विस्तार, क्वार्टर गार्ड व अन्य इकाइयों का उद्घाटन जोधपुर। शहर के जोधपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए CISF के क्वार्टर गार्ड, डॉग कैनल और क्यूआरटी बैरक का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने वर्चुअल माध्यम से इन सुविधाओं का लोकार्पण किया। उड्डयन मंत्री ने राजकोट एयरपोर्ट से जुड़कर इस कार्यक्रम को संबोधित किया और देशभर के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जोधपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल, CISF के डिप्टी कमांडेंट सूरज खुडे सहित CISF के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।1
- करंट से गोवंश की मौत, ग्रामीणों में रोष बोरुंदा। क्षेत्र के मुरकासनी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां विद्युत लाइन का तार टूटने से आधा दर्जन से अधिक गोवंश आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नाराजगी जताई। सूचना पर बोरुंदा थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कर मामले की जानकारी ली। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए हैं। ग्रामीणों ने मृत गोवंश के मुआवजे तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।2
- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वैदपुरा थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में एक महिला और उसके प्रेमी को परिवार व गांव वालों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और उनका मुंह काला कर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की कोशिश की।जानकारी के अनुसार, महिला तीन बच्चों की मां है और पिछले करीब पांच साल से उसका अपनी मौसी की जेठानी के बेटे के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीती रात करीब एक बजे उसका प्रेमी उसे लेने गांव पहुंचा, तभी परिवार और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया।आरोप है कि दोनों को घर में बंधक बनाकर रातभर मारपीट की गई। उनके चेहरे पर कालिख पोती गई और सुबह गांव में घुमाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को छुड़ाया।पीड़िता के ससुर ने प्रेम-प्रसंग की बात स्वीकार की, वहीं पड़ोसियों ने भी मारपीट और मुंह काला करने की पुष्टि की है। प्रेमी के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक को फोन कर बुलाया गया और फिर बंधक बनाकर पीटा गया।मामले में थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के पति, देवर समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।पुलिस का कहना है कि समय रहते सूचना मिल गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पूरे मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।1
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1