Shuru
Apke Nagar Ki App…
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती सासनी के आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव सुसायत मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान अलीगढ़ के क्वार्सी निवासी 72 वर्षीय शीलेंद्र के रूप में हुई है, जो हाथरस से अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस ने घायल को सासनी सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे में उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
Journalists Sasni
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती सासनी के आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव सुसायत मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान अलीगढ़ के क्वार्सी निवासी 72 वर्षीय शीलेंद्र के रूप में हुई है, जो हाथरस से अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस ने घायल को सासनी सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे में उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कुमारियां में दुकान की ओर देखने जैसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक पक्ष का नादराम नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। वारदात के बाद घायल के परिजन आनन-फानन में उसे लहूलुहान अवस्था में सासनी कोतवाली लेकर पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने तत्काल घायल नादराम को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। पीड़ित नादराम का आरोप है कि वह महज अपने घर के सामने बनी दुकान की तरफ देख रहा था, जिसे लेकर सामने वाले दुकानदार ने आपत्ति जताई और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी।4
- Post by Rupendra Kumar1
- अलीगढ़ नुमाइश1
- संभल चर्चित को अनुज चौधरी को सुनिए कॉमेडियन राजपाल यादव के लिए की पहल1
- हाथरस के आगरा रोड स्थित कंचन नगर स्थित पंकज धवरैया के आवास पर परशुराम सेवा समति के प्रदेश अध्यक्ष राजू कौशिक मुलाकात करने पहुंचे। लेकिन उन्हें पंकज धवरैया से मुलाकत करने से रोके जाने पर मामला गरमाया गया और पुलिस व राजू कौशिक के बीच में इस दौरान तीखी नोंकझोंक देखने को मिली।1
- Post by डॉ राहुल कुमार1
- अलीगढ़ नुमाइश में 'जलपरी' के साथ अन्याय! मेहनत की कमाई डकार गया ठेकेदार अलीगढ़। विश्व प्रसिद्ध अलीगढ़ राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (नुमाइश) से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। 'जलपरी' का किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली कलाकार अंजलि ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। अंजलि का आरोप है कि कड़ाके की ठंड में घंटों पानी के अंदर रहकर काम करने के बावजूद, दबंग ठेकेदार उसका पेमेंट दबाकर बैठा है। 📍 ठिठुरती ठंड में काम, अब दाने-दाने को मोहताज अंजलि ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना जलपरी का कठिन किरदार निभाया। लेकिन जब काम के बदले पैसे मांगने की बारी आई, तो ठेकेदार अपनी बात से मुकर गया। आरोप: ठेकेदार ने कई दिनों का वेतन रोक रखा है। हालत: बिना पैसों के अंजलि के पास खाने और बुनियादी जरूरतों के लिए भी संकट खड़ा हो गया है। धमकी: आरोप है कि पैसे मांगने पर अंजलि को डराया-धमकाया जा रहा है। ⚠️ प्रशासन की साख पर सवाल? अलीगढ़ नुमाइश जिसे 'गंगा-जमुनी तहजीब' का प्रतीक माना जाता है, वहाँ एक महिला कलाकार का इस तरह शोषण होना प्रशासन की व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है: क्या नुमाइश कमेटी ठेकेदारों की मनमानी पर लगाम नहीं कस पा रही? क्या बाहर से आने वाले कलाकारों की सुरक्षा और उनके पारिश्रमिक की कोई गारंटी नहीं है? जिलाधिकारी अलीगढ़ और नुमाइश सचिव इस मामले में दखल देकर अंजलि को इंसाफ कब दिलाएंगे?1
- सासनी के आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव सुसायत मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान अलीगढ़ के क्वार्सी निवासी 72 वर्षीय शीलेंद्र के रूप में हुई है, जो हाथरस से अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस ने घायल को सासनी सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे में उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।4