logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट आठनेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्रूरता पूर्वक पिकअप में भरकर ले जा रहे गोवंश से भरा वाहन जप्त किया बैतूल एंकर थाना आठनेर पुलिस व्दारा 13 नग गौवंश जिसमे 03 नग मृत गौवंश व 10 नग जीवित गौवंश को कत्लखाना महाराष्ट्र ले जाते समय परिवहन करते हुये एक पिकअप वाहन क्र.एम एच 04 के एफ 6497 को पकडा गया । पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल विरेंद्र जैन, व्दारा समस्त थाना प्रभारी को गौवंश मवेशी परिवहन एवं वध करने महाराष्ट्र कत्लखाना ले जाने वालो आरोपी गणो के संबंध मे कठोर कार्यवाही किये जाने हेतू समय समय पर निर्देशित किया गया है इसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री कमला जोशी और एसडीओपी महोदय भैसदेही श्रीमान भूपेंद्र सिंह मोर्य के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे थाना आठनेर पुलिस ने 13 नग गौवंश जिसमे 03 नग मृत गौवंश व 10 नग जीवित गौवंश को कत्लखाना महाराष्ट्र ले जाते समय परिवहन करते हुये एक पिकअप वाहन क्र.एम एच 04 के एफ 6497 को पकडा गया है। कार्यवाही का विवरण - दिनांक 07.11.2025 को विश्वनीय मुखबिर के व्दारा सूचना प्राप्त हुई की एक पिकअप वाहन क्र.एम एच 04 के एफ 6497 मे कुछ मवेशियो को आपस मे एक दुसरे से रस्सी से बंधकर भूखे प्यासे क्रुरता पूर्वक ठुंस ठुंस कर पिकअप मे भरकर कत्लखाना महाराष्ट्र हीरादेही होते हुये ले जा रहे है कि सूचना मे पुलिस टीम रवाना होकर हीरादेही फाँरेस्ट वेरियर पहुचकर पंचानो को हमराह लेकर फाँरेस्ट वेरियर पर कुछ देर बाद आती दिखी एक पिकअप वाहन को हाथ दे कर रोकने का प्रयास किया जो पिकअप का चालक वाहन को मोडकर भगाने लगा जिसका पीछा करने पर पिकअप चालक पिकअप को छोडकर भाग गया पुलिस के व्दारा 10 नग जीवित गौवंश मवेशी व 03 नग मृत मवेशी व पिकअप को घटना स्थल के जप्त किया व तत्काल कार्यवाही की फरार पिकअप वाहन के चालक की तलाश जारी है म.प्र.कृषि उपयोगी संरक्षण अधिनियम,11(1)घ पशुओ के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम, का पंजीबध्द किया जाकर विवेचना मे लिया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है । पुलिस टीम की भूमिका – कार्यवाही मे थाना आठनेर के निरीक्षकविजय सिंह ठाकुर सउनि संतोष चौधरी सउनि राज पहाडे आऱ.क्र.226 बीरबल मीणा की मुख्य भूमिका सरानीय रही ।

on 8 November
user_Manohar agrval Agrawal
Manohar agrval Agrawal
Betul Nagar, Madhya Pradesh•
on 8 November

मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट आठनेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्रूरता पूर्वक पिकअप में भरकर ले जा रहे गोवंश से भरा वाहन जप्त किया बैतूल एंकर थाना आठनेर पुलिस व्दारा 13 नग गौवंश जिसमे 03 नग मृत गौवंश व 10 नग जीवित गौवंश को कत्लखाना महाराष्ट्र ले जाते समय परिवहन करते हुये एक पिकअप वाहन क्र.एम एच 04 के एफ 6497 को पकडा गया । पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल विरेंद्र जैन, व्दारा समस्त थाना प्रभारी को गौवंश मवेशी परिवहन एवं वध करने महाराष्ट्र कत्लखाना ले जाने वालो आरोपी गणो के संबंध मे कठोर कार्यवाही किये जाने हेतू समय समय पर निर्देशित किया गया है इसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री कमला जोशी और एसडीओपी महोदय भैसदेही श्रीमान भूपेंद्र सिंह मोर्य के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे थाना आठनेर पुलिस ने 13 नग गौवंश जिसमे 03 नग मृत गौवंश व 10 नग जीवित गौवंश को कत्लखाना महाराष्ट्र ले जाते समय परिवहन करते हुये एक पिकअप वाहन क्र.एम एच 04 के एफ 6497 को पकडा गया है। कार्यवाही का विवरण - दिनांक 07.11.2025 को विश्वनीय मुखबिर के व्दारा सूचना प्राप्त हुई की एक पिकअप वाहन क्र.एम एच 04 के एफ 6497 मे कुछ मवेशियो को आपस मे एक दुसरे से रस्सी से बंधकर भूखे प्यासे क्रुरता पूर्वक ठुंस ठुंस कर पिकअप मे भरकर कत्लखाना महाराष्ट्र हीरादेही होते हुये ले जा रहे है कि सूचना मे पुलिस टीम रवाना होकर हीरादेही फाँरेस्ट वेरियर पहुचकर पंचानो को हमराह लेकर फाँरेस्ट वेरियर पर कुछ देर बाद आती दिखी एक पिकअप वाहन को हाथ दे कर रोकने का प्रयास किया जो पिकअप का चालक वाहन को मोडकर भगाने लगा जिसका पीछा करने पर पिकअप चालक पिकअप को छोडकर भाग गया पुलिस के व्दारा 10 नग जीवित गौवंश मवेशी व 03 नग मृत मवेशी व पिकअप को घटना स्थल के जप्त किया व तत्काल कार्यवाही की फरार पिकअप वाहन के चालक की तलाश जारी है म.प्र.कृषि उपयोगी संरक्षण अधिनियम,11(1)घ पशुओ के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम, का पंजीबध्द किया जाकर विवेचना मे लिया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है । पुलिस टीम की भूमिका – कार्यवाही मे थाना आठनेर के निरीक्षकविजय सिंह ठाकुर सउनि संतोष चौधरी सउनि राज पहाडे आऱ.क्र.226 बीरबल मीणा की मुख्य भूमिका सरानीय रही ।

  • user_User10128
    User10128
    Chicholi, Betul
    🙏
    on 20 November
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • बैतूल चोरी के मोबाइल का सौदागर गिरफ्तार! कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल के बाद भेजा गया जेल” बैतूल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोतवाली पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम दयाराम है, जो तीगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लगातार चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त की सूचना मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद सोमवार दोपहर करीब 3 बजे आरोपी का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है, और पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    बैतूल चोरी के मोबाइल का सौदागर गिरफ्तार! कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल के बाद भेजा गया जेल”
बैतूल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोतवाली पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम दयाराम है, जो तीगांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लगातार चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त की सूचना मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद सोमवार दोपहर करीब 3 बजे आरोपी का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है, और पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • मुलताई पुलिस ने रंगे हाथों को तस्करों को क्या गिरफ्तार
    1
    मुलताई पुलिस ने रंगे हाथों को तस्करों को क्या गिरफ्तार
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • एसडीएम ने किया उद्घाटन, पालकों से बच्चों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
    3
    एसडीएम ने किया उद्घाटन, पालकों से बच्चों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
    user_Dabang kesari amla mohammad as
    Dabang kesari amla mohammad as
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आठनेर क्षेत्र के किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी गेहूं की उपज बेचने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 1 अप्रैल से होने वाली गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ाकर अब 10 अप्रैल कर दी है। ऐसे में किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। किसानों द्वारा बैंक से लिए ऋण और आवश्कताओ के लिए अपनी उपज कम दामों में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं ऐसे में किसानों पर फिर आर्थिक संकट का बोझ बढ़ेगा। किसानों ने बताया कि वर्तमान समय में आगजनी की घटना और ख़राब मौसम की वजह से गेहूं की फसल की सुरक्षा कर पाना मुश्किल है। गेहूं खरीदी में हो रही देरी से बैंक से लिए ऋण पर ब्याज लग रहा है और मंडियों में गेहूं के दाम कम है। किसानों ने सरकार से प्राथमिक सहकारिता समिति से लिए ऋण की अवधि 30 मार्च तक करने की मांग की है जिससे हजारों किसान ब्याज से बच सकें।
    1
    आठनेर क्षेत्र के किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी गेहूं की उपज बेचने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 1 अप्रैल से होने वाली गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ाकर अब 10 अप्रैल कर दी है। ऐसे में किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। किसानों द्वारा बैंक से लिए ऋण और आवश्कताओ के लिए अपनी उपज कम दामों में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं ऐसे में किसानों पर फिर आर्थिक संकट का बोझ बढ़ेगा। किसानों ने बताया कि वर्तमान समय में आगजनी की घटना और ख़राब मौसम की वजह से गेहूं की फसल की सुरक्षा कर पाना मुश्किल है। गेहूं खरीदी में हो रही देरी से बैंक से लिए ऋण पर ब्याज लग रहा है और मंडियों में गेहूं के दाम कम है। किसानों ने सरकार से प्राथमिक सहकारिता समिति से लिए ऋण की अवधि 30 मार्च तक करने की मांग की है जिससे हजारों किसान ब्याज से बच सकें।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नीरो की बंसी ट्रंप का डांस, राहुल फार्मूला मोदी+अडानी =मोडानी, भारत ने अहिंसा, एकता का संदेश दिया है मोदी, बीजेपी मांस मच्छी नहीं खाने देगी- ममता, ए नरेंदर दे सिलेंडर के साथ प्रदर्शन, ईरान की अमेरिका को धमकी घर में घुसकर मारेंगे.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    नीरो की बंसी ट्रंप का डांस, राहुल फार्मूला मोदी+अडानी =मोडानी, भारत ने अहिंसा, एकता का संदेश दिया है मोदी, बीजेपी मांस मच्छी नहीं खाने देगी- ममता, ए नरेंदर दे सिलेंडर के साथ प्रदर्शन, ईरान की अमेरिका को धमकी घर में घुसकर मारेंगे.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    1 hr ago
  • न्यूज़ ऐसीपी भारत से गोपाल मालवीय की खास रिपोर्ट समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपे प्रमाण (न्यूज़ ऐसीपी भारत छिंदवाड़ा)- छिंदवाड़ा। जिला मुख्यालय में आज 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्र के सुप्रसिद्ध प्रखर समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने लायंस क्लब, लायंस आई हॉस्पिटल परासिया के विरुद्ध अवैध मानव अंग प्रत्यारोपण, मानव अंग आंख तस्करी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर साक्ष्यों के साथ जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायत पत्र सौंपा। आरटीआई (RTI) से प्राप्त चौंकाने वाले दस्तावेजों के आधार पर चौरसिया ने संस्थान के पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही और एफ.आई. आर. दर्ज करने की मांग की है। क्या है पूरा मामला? •• शिकायत के अनुसार, यह प्रकरण 20 मई 2016 को समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया के स्वर्गीय मामा श्री अशोक चौरसिया के निधन से जुड़ा है। आरोप है कि लायंस आई हॉस्पिटल के पदाधिकारियों ने बिना किसी अधिकृत डॉक्टर, विशेषज्ञ या पुलिस की उपस्थिति के, एक निजी कंपाउंडर के माध्यम से अवैध रूप से नेत्र निष्कर्षण (Removal) करवाया। जब परिवार ने इन नेत्रों के उपयोग और प्राप्तकर्ता की जानकारी मांगी, तो अस्पताल प्रबंधन ने कोई रिकॉर्ड पेश नहीं किया। संस्था के द्वारा बनाए प्रमाण पत्र में नेत्रदान प्रमाण पत्र दिया एवं संस्था के लेटर पैड में पदाधिकारी द्वारा लिखित रूप से स्वीकार किया की आंखें प्राप्त हुई थी, आंख किसी कारण से आंख खराब हुई जो की यह सिद्ध करता है कि संस्था नेत्रदान का काम कर रही है। आरटीआई से हुए सनसनीखेज खुलासे •• समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार:पंजीकरण का अभाव: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला छिंदवाड़ा द्वारा सूचना का अधिकार आरटीआई में लिखित सत्यापित प्रमाणित जानकारी दी गई उक्त संस्था के पास मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम (THOTA), 1994 के तहत नेत्र निष्कर्षण या प्रत्यारोपण के लिए कोई वैधानिक पंजीकरण नहीं है। •• नेत्रदान लेने से संस्था का अस्वीकार किया जाना: आरटीआई से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग छिंदवाड़ा द्वारा पूर्व में कि जांच में उक्त संस्था ने नेत्रदान लेने से अस्वीकार किया है। जबकि संस्था नेत्रदान एवं नेत्र प्रत्यारोपण की खबरें अखबार समाचार पत्रों और टीवी न्यूज़ समाचारों में दम में भरते हुए प्रकाशित करवाई गई है। इसके समस्त साक्ष्य समाज सेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने एकत्रित किया है। अंग तस्करी की आशंका: •• जिला छिंदवाड़ा में विगत 25 वर्षों से लायंस क्लब लाइंस आई हॉस्पिटल संस्था गैर पंजीकृत संस्था द्वारा बिना रिकॉर्ड के आँखों का निकाला जाना एक बड़े अंतरराष्ट्रीय अंग तस्करी गिरोह की ओर इशारा करता है,जिसकी कड़ियाँ भोपाल और अन्य बड़े शहरों से जुड़ी होने की आशंका है। •• राष्ट्रीय स्तर पर हुई जांच के निर्देश: समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया के कठोर परिश्रम एवं निरंतर प्रयासों के कारण यह मामला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) और देश के प्रमुख 14 विभागों सहित मानव अधिकार आयोग, तक पहुँच चुका है। •• प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को 'यथोचित कार्यवाही' के निर्देश दिए हैं। NOTTO ने स्वास्थ्य मंत्रालय के माध्यम से THOTA अधिनियम के उल्लंघन की गहन जांच कर 'कार्रवाई रिपोर्ट' (ATR) मांगी है। कठोर धाराओं मे एफ. आई.आर.की मांग! •• आज सौंपे गए आवेदन में समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 211, 238, 316, 318(4) और THOTA अधिनियम की धारा 14, 18, 19 व 20 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। ••समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने कहा "यह लड़ाई केवल मेरे परिवार की नहीं, बल्कि मानवता की है। सेवा के नाम पर मानव अंगों का व्यापार करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रशासन के पास अब पर्याप्त साक्ष्य हैं कि लायंस आई हॉस्पिटल परासिया बिना अनुमति के यह अवैध कार्य कई वर्षों से कर रहा था। जब तक दोषियों को जेल नहीं होती, यह संघर्ष जारी रहेगा।" •• पूर्व में भी समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया की शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय अंधतत्व मुक्त निवारण मिशन भारत सरकार की योजना में उक्त संस्था द्वारा फर्जी बिलों को लगाकर गवन करने पर संस्था के विरुद्ध अपराध क्रमांक 12/2025 दिनांक 10 जनवरी 2025 को थाना परसिया में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें संस्था के सात पदाधिकारियों पर 420,409,34 के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ है अभी मामला माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में विचाराधीन है। इसके साथ ही संस्था के द्वारा गवन की हुई लगभग 2 करोड़ कि राशि की वसूली के लिए लायंस क्लब लायंस आई हॉस्पिटल परासिया संस्था की संपत्ति पर कुर्की चश्पा की कार्रवाई की जा चुकी है। •• जिला कलेक्टर कार्यालय में आज बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने इस भ्रष्टाचार और अवैध कृत्य के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इन पुख्ता सबूतों के आधार पर क्या ठोस कार्यवाही करता है। माननीय जिला कलेक्टर ने मामले की गंभीरता एवं समस्त साक्ष्य प्रमाणों को देखते हुए तत्काल अनुविभागीय राजस्व अधिकारी परासिया को फोन पर जानकारी देते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच एवं कठोर दंडात्मक कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए है, एवं जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा ने शिकायत को टी.एल. पर लिया है।
    4
    न्यूज़ ऐसीपी भारत से गोपाल मालवीय की खास रिपोर्ट 
समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपे प्रमाण
(न्यूज़ ऐसीपी भारत छिंदवाड़ा)- 
छिंदवाड़ा। जिला मुख्यालय में आज 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्र के सुप्रसिद्ध  प्रखर समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने लायंस क्लब, लायंस आई हॉस्पिटल परासिया के विरुद्ध अवैध मानव अंग प्रत्यारोपण, मानव अंग आंख तस्करी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर साक्ष्यों के साथ जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायत पत्र सौंपा। आरटीआई (RTI) से प्राप्त चौंकाने वाले दस्तावेजों के आधार पर चौरसिया ने संस्थान के पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही और एफ.आई. आर. दर्ज करने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
•• शिकायत के अनुसार, यह प्रकरण 20 मई 2016 को समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया के स्वर्गीय मामा श्री अशोक चौरसिया के निधन से जुड़ा है। आरोप है कि लायंस आई हॉस्पिटल के पदाधिकारियों ने बिना किसी अधिकृत डॉक्टर, विशेषज्ञ या पुलिस की उपस्थिति के, एक निजी कंपाउंडर के माध्यम से अवैध रूप से नेत्र निष्कर्षण (Removal) करवाया। जब परिवार ने इन नेत्रों के उपयोग और प्राप्तकर्ता की जानकारी मांगी, तो अस्पताल प्रबंधन ने कोई रिकॉर्ड पेश नहीं किया। संस्था के द्वारा बनाए प्रमाण पत्र में नेत्रदान प्रमाण पत्र दिया एवं संस्था के लेटर पैड में पदाधिकारी द्वारा लिखित रूप से स्वीकार किया की आंखें प्राप्त हुई थी, आंख किसी कारण से आंख खराब हुई जो की यह सिद्ध करता है कि संस्था नेत्रदान का काम कर रही है।
आरटीआई से हुए सनसनीखेज खुलासे
•• समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार:पंजीकरण का अभाव: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला छिंदवाड़ा द्वारा सूचना का अधिकार आरटीआई में लिखित सत्यापित प्रमाणित जानकारी दी गई उक्त संस्था के पास मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम (THOTA), 1994 के तहत नेत्र निष्कर्षण या प्रत्यारोपण के लिए कोई वैधानिक पंजीकरण नहीं है। 
•• नेत्रदान लेने से संस्था का अस्वीकार किया जाना: आरटीआई से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग छिंदवाड़ा द्वारा पूर्व में कि जांच में  उक्त संस्था ने नेत्रदान लेने से अस्वीकार किया है। जबकि संस्था नेत्रदान एवं नेत्र प्रत्यारोपण की खबरें अखबार समाचार पत्रों और टीवी न्यूज़ समाचारों में दम में भरते हुए प्रकाशित करवाई गई है। इसके समस्त साक्ष्य समाज सेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने एकत्रित किया है।
अंग तस्करी की आशंका: 
•• जिला छिंदवाड़ा में विगत 25 वर्षों से लायंस क्लब लाइंस आई हॉस्पिटल संस्था गैर पंजीकृत संस्था द्वारा बिना रिकॉर्ड के  आँखों का निकाला जाना एक बड़े अंतरराष्ट्रीय अंग तस्करी गिरोह की ओर इशारा करता है,जिसकी कड़ियाँ भोपाल और अन्य बड़े शहरों से जुड़ी होने की आशंका है।
•• राष्ट्रीय स्तर पर हुई जांच के निर्देश: समाजसेवी  रिंकू रितेश चौरसिया के कठोर परिश्रम एवं  निरंतर प्रयासों के कारण यह मामला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) और देश के प्रमुख 14 विभागों सहित मानव अधिकार आयोग, तक पहुँच चुका है।
•• प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को 'यथोचित कार्यवाही' के निर्देश दिए हैं। NOTTO ने स्वास्थ्य मंत्रालय के माध्यम से THOTA अधिनियम के उल्लंघन की गहन जांच कर 'कार्रवाई रिपोर्ट' (ATR) मांगी है।
कठोर धाराओं मे एफ. आई.आर.की मांग! 
•• आज सौंपे गए आवेदन में समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 211, 238, 316, 318(4) और THOTA अधिनियम की धारा 14, 18, 19 व 20 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।
••समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने कहा "यह लड़ाई केवल मेरे परिवार की नहीं, बल्कि मानवता की है। सेवा के नाम पर मानव अंगों का व्यापार करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रशासन के पास अब पर्याप्त साक्ष्य हैं कि लायंस आई हॉस्पिटल परासिया बिना अनुमति के यह अवैध कार्य कई वर्षों से कर रहा था। जब तक दोषियों को जेल नहीं होती, यह संघर्ष जारी रहेगा।"
•• पूर्व में भी समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया की शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय अंधतत्व मुक्त निवारण मिशन भारत सरकार की योजना में उक्त संस्था द्वारा फर्जी  बिलों को लगाकर गवन करने पर संस्था के विरुद्ध अपराध क्रमांक 12/2025 दिनांक 10 जनवरी 2025 को थाना परसिया में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें संस्था के सात पदाधिकारियों पर 420,409,34 के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ है अभी मामला माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में विचाराधीन है। इसके साथ ही संस्था के द्वारा गवन की हुई लगभग 2 करोड़ कि  राशि की वसूली के लिए लायंस क्लब लायंस आई हॉस्पिटल परासिया संस्था की संपत्ति पर कुर्की चश्पा की कार्रवाई की जा चुकी है।
•• जिला कलेक्टर कार्यालय में आज बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने इस भ्रष्टाचार और अवैध कृत्य के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इन पुख्ता सबूतों के आधार पर क्या ठोस कार्यवाही करता है। माननीय जिला कलेक्टर ने मामले की गंभीरता एवं समस्त  साक्ष्य प्रमाणों  को देखते हुए तत्काल  अनुविभागीय राजस्व अधिकारी परासिया को फोन पर जानकारी देते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच एवं कठोर दंडात्मक कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए है, एवं जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा ने शिकायत को टी.एल. पर लिया है।
    user_गोपाल मालवीय
    गोपाल मालवीय
    Newspaper publisher जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सिवनी मालवा में प्रवीण तोगड़िया का अल्प प्रवास: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर की टिप्पणी, हिंदू एकता और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रखे विचार सिवनी मालवा तहसील में प्रवीण तोगड़िया (संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद) सोमवार को अल्प प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वे भिलट देव स्थित एक निजी रिसोर्ट में ठहरे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रवास के दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, किसानों की समस्याओं और वर्तमान राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान तोगड़िया ने क्षेत्र में गेहूं उपार्जन में हो रही देरी को गंभीर विषय बताते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में विलंब होने से किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि खरीदी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से सुचारू किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो। हिंदू एकता के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद द्वारा देशभर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य गांव-गांव और शहर-शहर जाकर हिंदू समाज को संगठित करना और उनमें जागरूकता लाना है, ताकि सामाजिक एकता मजबूत हो सके। अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर प्रतिक्रिया देते हुए तोगड़िया ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव, विशेष रूप से ईरान, इजराइल सहित अन्य देशों के बीच विवाद का उल्लेख किया। प्रवीण तोगड़िया ने कहा इरान-इजराइल और अन्य देशों के बीच चल रहे तनाव में हिन्दुस्तान में बैठे जो लोग छाती पीट रहे है उन्हें छाती पीटना चाहिए। पहली बार मिडिल ईस्ट में एक दूसरे को पीट रहे है, इरान ईराक को पीट रहा है, इरान कुवैत को पीट रहा है। ये 14 शताब्दी में पहली बार एक दूसरे को पीट रहे है। तो थोड़ी पीटने दो उनके पिटने से हमें गैस पेट्रोल की तकलीफ हो रही है पर सरकार उसे देख लेगी। इसके अलावा तोगड़िया ने हिंदू समाज की सुरक्षा और एकजुटता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिंदुओं को सतर्क और संगठित रहने की आवश्यकता है। हाल के कुछ घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए उन्होंने देश और पड़ोसी देशों में हिंदू समाज को लेकर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, जन-जन तक पहुंचने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान स्थानीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    सिवनी मालवा में प्रवीण तोगड़िया का अल्प प्रवास: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर की टिप्पणी, हिंदू एकता और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रखे विचार
सिवनी मालवा तहसील में प्रवीण तोगड़िया (संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद) सोमवार को अल्प प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वे भिलट देव स्थित एक निजी रिसोर्ट में ठहरे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रवास के दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, किसानों की समस्याओं और वर्तमान राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान तोगड़िया ने क्षेत्र में गेहूं उपार्जन में हो रही देरी को गंभीर विषय बताते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में विलंब होने से किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि खरीदी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से सुचारू किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो।
हिंदू एकता के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद द्वारा देशभर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य गांव-गांव और शहर-शहर जाकर हिंदू समाज को संगठित करना और उनमें जागरूकता लाना है, ताकि सामाजिक एकता मजबूत हो सके।
अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर प्रतिक्रिया देते हुए तोगड़िया ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव, विशेष रूप से ईरान, इजराइल सहित अन्य देशों के बीच विवाद का उल्लेख किया। प्रवीण तोगड़िया ने कहा इरान-इजराइल और अन्य देशों के बीच चल रहे तनाव में हिन्दुस्तान में बैठे जो लोग छाती पीट रहे है उन्हें छाती पीटना चाहिए। पहली बार मिडिल ईस्ट में एक दूसरे को पीट रहे है, इरान ईराक को पीट रहा है, इरान कुवैत को पीट रहा है। ये 14 शताब्दी में पहली बार एक दूसरे को पीट रहे है। तो थोड़ी पीटने दो उनके पिटने से हमें गैस पेट्रोल की तकलीफ हो रही है पर सरकार उसे देख लेगी। 
इसके अलावा तोगड़िया ने हिंदू समाज की सुरक्षा और एकजुटता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिंदुओं को सतर्क और संगठित रहने की आवश्यकता है। हाल के कुछ घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए उन्होंने देश और पड़ोसी देशों में हिंदू समाज को लेकर चिंता व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, जन-जन तक पहुंचने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान स्थानीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बैतूल सड़क पर अचानक आया कुत्ता बना हादसे की वजह! बाइक सवार गिरा, टांग टूटी — हालत गंभीर”जिला चिकित्सालय में भर्ती मुलताई थाना क्षेत्र के के दुनावा रोड से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे संदीप नागवंशी अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई और संदीप सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना गंभीर था कि गिरने से उनकी एक टांग टूट गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चोटें गंभीर हैं। यह हादसा एक बार फिर सड़क पर सावधानी बरतने की जरूरत को दर्शाता है, खासकर तब जब अचानक कोई जानवर सामने आ जाए।
    1
    बैतूल सड़क पर अचानक आया कुत्ता बना हादसे की वजह! बाइक सवार गिरा, टांग टूटी — हालत गंभीर”जिला चिकित्सालय में भर्ती 
मुलताई थाना क्षेत्र के के दुनावा रोड से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे संदीप नागवंशी अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई और संदीप सड़क पर गिर पड़े।
हादसा इतना गंभीर था कि गिरने से उनकी एक टांग टूट गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चोटें गंभीर हैं।
यह हादसा एक बार फिर सड़क पर सावधानी बरतने की जरूरत को दर्शाता है, खासकर तब जब अचानक कोई जानवर सामने आ जाए।
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.