*तीन माह बाद भी हमलावर बेनकाब नहीं* "शक्तिफार्म में बढ़ा आक्रोश आंदोलन की चेतावनी" शक्तिफार्म। पूर्व बंगाली कल्याण समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध भागवत कथावाचक रामचन्द्र राय पर हुए जानलेवा हमले के तीन माह बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मामले का अब तक खुलासा न होने से क्षेत्र में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर सोमवार को कांग्रेसी नेताओं ने चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनआंदोलन के लिए मजबूर होंगे। गौरतलब है कि विगत 6 जनवरी की शाम करीब 6 बजे शक्तिफार्म नंबर एक बैकुंठपुर निवासी रामचन्द्र राय रोज की तरह सड़क किनारे टहल रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद से अब तक पुलिस हमलावरों का कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है, जिससे लोगों में असंतोष गहराता जा रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक ओर जहां क्षेत्र में पुलिस की सामान्य कार्यशैली की सराहना की, वहीं इस मामले में ढिलाई पर चिंता भी जताई। उनका कहना है कि इतने संवेदनशील मामले में कार्रवाई का अभाव न सिर्फ पीड़ित परिवार बल्कि आमजन के भरोसे को भी कमजोर कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पुलिस इस मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में व्यापक जनआंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में उत्तम आचार्य, विनय विश्वास, अमित सरकार, सुमिंदर यादव, प्रशांत मंडल, बलवंत बोरा, विभूति प्रसाद, श्रीकांत मिश्री, गौतम हालदार, उत्तम हालदार,सुनील हालदार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Post by Kanchan Kanchan1
- पीलीभीत। जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं ने बिजली घर पहुंच कर जमकर खरी खोटी सुनाई। वीडियो वायरल।1
- अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोगों की भारी भागीदारी रही, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के त्रिलोकी नाथ मंदिर से हुआ, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान परशुराम की झांकी को रवाना किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता, धर्म और संस्कृति को बनाए रखने का संदेश दिया। शोभायात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- Post by समाचार Crime News1
- *हजारा: राणा प्रताप नगर में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने बुझाई* पूरनपुर (पीलीभीत)। थाना हजारा क्षेत्र के राणा प्रताप नगर गांव में रविवार सुबह झोपड़ीनुमा घरों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड का स्टेशन दूर होने के कारण दमकल मौके पर समय से नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बाल्टी और घरेलू संसाधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते दिखे। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।1
- Post by Pankaj gupta1
- Uttar Pradesh ek ladka ne apne ghar per baithkar gana Baja kar gana ga raha tha uska naam hai Sonu da leta hai aaj ka breaking news like share comment jarur Karen2
- बिग ब्रेकिंग............ पीलीभीत।पूरनपुर में दिनदहाड़े मकान पर कब्जे की कोशिश, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल—खुलेआम दबंगई से दहशत में लोग। सरेआम कब्जे के प्रयास का सीसीटीवी फुटैज सोशल मीडिया पर वायरल।1