खिमेल में गणेश महोत्सव की भजन संध्या में बही भक्ति की सरिता, किशन माली और रमेश बागरेचा ने बांधा समां खिमेल:- ग्राम खिमेल के आखरिया चौक पर विनायक मित्र मंडल के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव-2026 के तीसरे दिन बुधवार, 16 सितंबर को भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और देर रात तक गणपति भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद भजन गायक किशन जी माली और रमेश बागरेचा ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। उनके भजनों की मधुर धुनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्त भजनों पर झूमते और गणपति के जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा आखरिया चौक भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। महोत्सव के दौरान गणपति पूजन एवं 56 भोग, श्री गणेशजी की भव्य आरती और महाप्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कल निकलेगा भव्य वरघोड़ा, होगा गणपति विसर्जन चार दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन गुरुवार, 17 सितंबर को होगा। अंतिम दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और अंतिम आरती के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। इसके बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विनायक मित्र मंडल ने श्रद्धालुओं से अंतिम दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने की अपील की है। ये सदस्य रहे मौजूद भजन संध्या के दौरान विनायक मित्र मंडल के टिन टिन बन्ना, सवाई सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, सुनील माली, राजू भाई सेन, नरेंद्र सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह, ललित माली सहित विनायक आखरिया मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ! 🙏
खिमेल में गणेश महोत्सव की भजन संध्या में बही भक्ति की सरिता, किशन माली और रमेश बागरेचा ने बांधा समां खिमेल:- ग्राम खिमेल के आखरिया चौक पर विनायक मित्र मंडल के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव-2026 के तीसरे दिन बुधवार, 16 सितंबर को भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और देर रात तक गणपति भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद भजन गायक किशन जी माली और रमेश बागरेचा ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। उनके भजनों की मधुर धुनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्त भजनों पर झूमते और गणपति के जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा आखरिया चौक भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। महोत्सव के दौरान गणपति पूजन एवं 56 भोग, श्री गणेशजी की भव्य आरती और महाप्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कल निकलेगा भव्य वरघोड़ा, होगा गणपति विसर्जन चार दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन गुरुवार, 17 सितंबर को होगा। अंतिम दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और अंतिम आरती के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। इसके बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विनायक मित्र मंडल ने श्रद्धालुओं से अंतिम दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने की अपील की है। ये सदस्य रहे मौजूद भजन संध्या के दौरान विनायक मित्र मंडल के टिन टिन बन्ना, सवाई सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, सुनील माली, राजू भाई सेन, नरेंद्र सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह, ललित माली सहित विनायक आखरिया मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ! 🙏
- खिमेल में गणेश महोत्सव की भजन संध्या में बही भक्ति की सरिता, किशन माली और रमेश बागरेचा ने बांधा समां खिमेल:- ग्राम खिमेल के आखरिया चौक पर विनायक मित्र मंडल के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव-2026 के तीसरे दिन बुधवार, 16 सितंबर को भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और देर रात तक गणपति भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद भजन गायक किशन जी माली और रमेश बागरेचा ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। उनके भजनों की मधुर धुनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्त भजनों पर झूमते और गणपति के जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा आखरिया चौक भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। महोत्सव के दौरान गणपति पूजन एवं 56 भोग, श्री गणेशजी की भव्य आरती और महाप्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कल निकलेगा भव्य वरघोड़ा, होगा गणपति विसर्जन चार दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन गुरुवार, 17 सितंबर को होगा। अंतिम दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और अंतिम आरती के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। इसके बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विनायक मित्र मंडल ने श्रद्धालुओं से अंतिम दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने की अपील की है। ये सदस्य रहे मौजूद भजन संध्या के दौरान विनायक मित्र मंडल के टिन टिन बन्ना, सवाई सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, सुनील माली, राजू भाई सेन, नरेंद्र सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह, ललित माली सहित विनायक आखरिया मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ! 🙏1
- बडी उमस के बाद इन्द्रदेव महेरबान जम कर बरसें बादल किसानों के चहरे पर छाई खुशी घेनड़ी गांव में बडी उमस के बाद इन्द्रदेव महेरबान जम कर बरसें बादल1
- जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर व पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम का खिंवाड़ा में महाअभियान: नदी से निकाला 60 टन कचरा, जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर व पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम का खिंवाड़ा में महाअभियान: नदी से निकाला 60 टन कचरा, हेमावास बांध को बड़े खतरे से बचाया खिंवाड़ा 15 सितम्बर =कस्बे में जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर, प्रसिद्ध पर्यावरण एवं जल संरक्षण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली और उनकी टीम के नेतृत्व में दो दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अथक परिश्रम कर गांव की नदी को कचराघर (डस्टबिन) बनने से मुक्त कराया। दो दिनों तक चले इस महा-सफाई अभियान में नदी के बहाव क्षेत्र से करीब 55 ट्रैक्टर यानी 60,000 किलो (60 टन) घातक कचरा बाहर निकालकर एक तरफ सुरक्षित डाला गया, जिसमें मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल और पुराने कपड़े शामिल थे, हेमावास बांध पर मंडरा रहा था 'कैंसर' का खतरा... अभियान का नेतृत्व कर रहे पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली ने बताया कि अगर समय रहते इस कचरे को नदी से नहीं निकाला जाता, तो आगामी बारिश में यह सारा प्लास्टिक बहकर सीधे हेमावास बांध में समा जाता। प्लास्टिक के सड़ने से उसके माइक्रोप्लास्टिक (सूक्ष्म कण) पानी में घुल जाते, जिससे पशु-पक्षियों और इंसानों में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा था। टीम की इस सजगता ने पूरे क्षेत्र को एक बड़ी स्वास्थ्य त्रासदी से बचा लिया है। "प्लास्टिक को नदी में न फेंकें, भोपू प्रचार से की अपील, "पंडित जीवराज श्रीमाली, पंचायत प्रशासक श्रीपाल वैष्णव, श्री बालाजी मंदिर सेवा ट्रस्ट सचिव एडवोकेट निर्मल आचार्य सहित गांव के युवा टीम ने भोपू से कस्बे के सभी गली मोहल्लों में घूमकर ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, कि प्लास्टिक नदी में नहीं डाले, "नदी से जो कचरा निकाला गया है, वह लंबे समय से पानी, मिट्टी और धूल में सने होने के कारण अब किसी काम का नहीं रहा है, उसे हमने एक तरफ करवा दिया है। लेकिन आगे के लिए मेरी सभी ग्रामीणों से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि आप अपने घरों और दुकानों के प्लास्टिक कचरे को नदी-नालों में फेंककर जल को दूषित न करें। इस प्लास्टिक को सहेजकर रखें और भंगार (कबाड़) वाले को दें। जब आप इसे भंगार में देंगे, तो यह प्लास्टिक फैक्ट्रियों में रीसायकल (Recycle) होने जाएगा, जिससे बैठने के लिए मजबूत टेबल, कुर्सियां और अन्य उपयोगी सामान तैयार हो सकेगा। इसे ही 'कचरे से कंचन' बनाना कहते हैं।" पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि अक्सर लोग हर व्यवस्था के लिए सरकार के भरोसे बैठे रहते हैं, लेकिन असल में हम सब नागरिक मिलकर ही सरकार बनते हैं। अपनी नदियों, तालाबों और झीलों जैसे जल स्रोतों को साफ रखना हम सबका परम कर्तव्य है। टीम पंडित जीवराज श्रीमाली ने प्लास्टिक को भंगार में दें, कचरे को नदी में फेंकने के बजाय कबाड़ वाले को दें, सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार कर पॉलीथिन, प्लास्टिक डिस्पोजल और थर्माकोल का उपयोग पूरी तरह बंद करें। टीम ने नदी किनारे संकल्प लिया है कि जल स्रोतों और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का यह कारवां आगे भी निरंतर जारी रखे, पुनीत कार्य को लेकर पंडित श्री माली कई बार सम्मानित हो चुके है, पंडित जीवराज श्री माली मूलतः घेनडी गांव के है जो वर्तमान में जोधपुर शहर में इस अभियान को चला रहे हैं, इस स्वच्छता अभियान के इस पुनीत कार्य को लेकर जोधपुर जिला कलक्टर द्रारा 15 अगस्त 2024 , पर्यावरण दिवस 5 जून 26 को जल गौरव सम्मान से जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया जोधपुर नगर निगम के द्वारा 15 अगस्त 2019 सम्मानित किया व अन्य संस्थान द्वारा सम्मानित किया वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान 27:अगस्त 2026 को समानित किया गया,3
- सावलता ग्राम पचायत के अटल सेवा केंद्र परिसर में सामाजिक अंकेक्षण के तहत् ग्राम सभा का आयोजन हुआ । सावलता ग्राम पचायत के अटल सेवा केंद्र परिसर में सामाजिक अंकेक्षण के तहत् ग्राम सभा का आयोजन हुआ । नाडोल सावलता ग्राम पचायत के अटल सेवा केंद्र परिसर में प्रशासक पुष्पा देवी सरगरा कि अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण के तहत् ग्राम सभा का आयोजन हुआ । वीआरपी पुरण सरपटा व हितेश सोनी ने बताया कि ( महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम की लेखा के ) तहत् संचालित योजनान्तर्गत समस्त पूर्ण , अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यो 2025-26 वित्तीय छ: माही के नरेगा तहत् किये गये कार्य का वीबी जी राम जी के तहत् 10/9/26 से 15/9/26 भौतिक सत्यापन कर 16/9/26 बुधवार को सामाजिक अंकेक्षण के तहत् ग्राम सभा का आयोजन हुआ । जिसमें बीआरपी कानाराम बंजारा द्वारा श्रमिकों व ग्रामीणो को हुए कार्या का लेखा जोखा पढ़कर सुनाया गया । ग्राम सभा प्रभारी सहायक प्रशासनिक अधिकारी सिद्धांत चारण द्वारा वीबीजी राम जी के तहत जानकारी दी साथ हि प्रधानमंत्री आवास योजना कि जानकारी दी । इस मौके पर ताराचंद सरगरा ग्राम सभा प्रभारी सहायक प्रशासनिक अधिकारी सिद्धांत चारण, ग्राम विकास अधिकारी तेजपाल सिंह,बीआरपी कानाराम बंजारा,वीआरपी,पुरण सरपटा,कनिष्ठ सहायक पेमाराम,मेट हुक्म सिह,मोहन लाल,हंसाराम, पटवारी पुखराज सोलंकी,कम्प्यूटर आपरेटर प्रवीण कुमार,सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे । किस्तुर राठौड़ नाडोल3
- कांग्रेस पार्षद राकेश रावल ने थामा भाजपा का दामन! भाजपा में शामिल होते ही अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया आवेदन। #RakeshRawal #Congress #BJP #SirohiNews #PoliticalNews #RajasthanNews #Sirohi1
- *सरूपगंज RIICO में शराब कारोबार पर सवाल, नियमों के बावजूद रात में भी बिक्री के आरोप* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सरूपगंज (सिरोही)। सरूपगंज के औद्योगिक क्षेत्र (RIICO) में शराब बिक्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्धारित समय के बाद भी शराब की बिक्री कथित रूप से जारी रहती है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, दुकानें बंद होने के बाद भी आसपास के ठिकानों से शराब उपलब्ध कराई जाती है।ओवररेटिंग के आरोप,रेट लिस्ट भी सवालों में स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दुकानों पर निर्धारित मूल्य की स्पष्ट रेट लिस्ट दिखाई नहीं देती और ग्राहकों से शराब की बोतलों पर अधिक कीमत वसूले जाने के आरोप हैं। विरोध करने पर विवाद की स्थिति बनने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकती है। RIICO से गांवों तक पहुंचने की बात स्थानीय शिकायतों में यह भी आरोप लगाया गया है कि शराब की आपूर्ति केवल औद्योगिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि मोटरसाइकिलों के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचाई जाती है। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं तो यह आबकारी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर मामला हो सकता है। सिर्फ दुकान बंद कराने से खत्म होगा खेल? शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निर्धारित समय के बाद दुकान का शटर बंद होने के बावजूद कथित रूप से दूसरे माध्यमों से बिक्री जारी रहने की जांच जरूरी है। ऐसे में सवाल केवल दुकान खुली मिलने का नहीं, बल्कि शराब की अवैध आपूर्ति और बिक्री के पूरे नेटवर्क की निगरानी का भी है। प्रशासन से उठे कई सवाल स्थानीय लोगों की ओर से जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की गई है कि RIICO क्षेत्र में औचक निरीक्षण कराया जाए, निर्धारित दरों की जांच की जाए और निर्धारित समय के बाद बिक्री के आरोपों की वास्तविकता सामने लाई जाए। साथ ही, यदि ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक के जरिए शराब पहुंचाने के आरोप सही हैं तो इस सप्लाई चैन की भी जांच की जाए। स्थानीय लोगों की मांग है कि कार्रवाई केवल कागजी जांच तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर औचक जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए।1
- धर्मनगरी का राजा: फतेहपुरिया पोल (पाली) में गणेश उत्सव की भव्य तैयारी पाली। पाली शहर के ऐतिहासिक फतेहपुरिया पोल (धर्मनगरी) में इस बार भी गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर धर्मप्रेषियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 'धर्मनगरी के राजा' श्री गणेश की भव्य एवं विशाल प्रतिमा का आगमन राजस्थान के बाहर से विशेष रूप से किया गया है। बाहरी मूर्तिकारों की अद्भुत कलाकृति फतेहपुरिया पोल गणेश महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पाली की इस प्रसिद्ध प्रतिमा को विशेष रूप से महाराष्ट्र/गुजरात के सिद्धहस्त मूर्तिकारों द्वारा तैयार करवाया गया है। प्रतिमा की ऊंचाई, आकर्षण और दिव्य स्वरूप को देखने के लिए शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। धूमधाम से होगी स्थापना गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त पर फतेहपुरिया पोल स्थित भव्य पांडाल में ढोल-धमाकों, आतिशबाजी और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन विशेष महाआरती, छप्पन भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। (संवाददाता: दीपांशु चौहान)4
- रानी खुर्द में अध्यक्ष पद पर भाजपा से बाबूलाल भाट और कांग्रेस से विरेन्द्रसिंह कच्छवाह में सीधा मुकाबला, नामांकन से पहले भाजपा ने किए मिठेश्वर महादेव और अंबे माता के दर्शन रानी खुर्द में अध्यक्ष पद पर भाजपा से बाबूलाल भाट और कांग्रेस से विरेन्द्रसिंह कच्छवाह में सीधा मुकाबला, नामांकन से पहले भाजपा ने किए मिठेश्वर महादेव और अंबे माता के दर्शन कांग्रेस ने जोजावर की बैठक में कच्छवाह को घोषित किया था प्रत्याशी, 8 पार्षद ले चुके शपथ, अध्यक्ष चुनाव 21 सितंबर को, पद OBC आरक्षित* रानी। रानी खुर्द नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए तस्वीर साफ हो गई है। *भाजपा से वार्ड 13 से जीते बाबूलाल भाट (54) और कांग्रेस से वार्ड 5 से जीते विरेन्द्रसिंह कच्छवाह (60)* ने निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शिवा जोशी के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद OBC के लिए आरक्षित है, दोनों ही OBC वर्ग से हैं। *नामांकन से पहले मंदिर दर्शन -* नामांकन से पहले भाजपा के चेयरमैन पद के दावेदार *बाबूलाल भाट व पार्षद हरीश गेहलोत, भरत जैन बोराणा, चुनाव प्रभारी लूणकरण जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव ने मिठेश्वर महादेव मंदिर तथा अंबे माता मंदिर पर जाकर दर्शन किए, उसके बाद सभी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे* और नामांकन दाखिल किया। *कांग्रेस की तैयारी -* इससे पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर ने नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक में *विरेन्द्रसिंह कच्छवाह को कांग्रेस का अध्यक्ष प्रत्याशी* घोषित किया था, जिस पर 8 पार्षदों ने सहमति दी थी। *शपथ ग्रहण -* अब तक कुल 8 पार्षद शपथ ले चुके हैं। कांग्रेस के 4 पार्षद सुनील बाबू बैरवा वार्ड 20, मोहम्मद इलियास वार्ड 12, मोहम्मद अकरम वार्ड 7, विरेन्द्रसिंह कच्छवाह वार्ड 5 और कांग्रेस बागी सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया वार्ड 10 तथा भाजपा के 3 पार्षद हरीश गेहलोत वार्ड 6, बाबूलाल भाट वार्ड 13, भरत जैन बोराणा वार्ड 16 ने शपथ लेकर प्रमाण पत्र लिया। *चुनाव कार्यक्रम -* निर्वाचन अधिकारी ने नियम 78 के तहत लोक सूचना जारी की है - संवीक्षा 17 सितंबर सुबह 11.30 बजे, नाम वापसी 18 सितंबर शाम 3 बजे तक, मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नगरपालिका में निर्वाचित सदस्यों की बैठक में होगा।1