Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षकों के मोबाइल पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले—कक्षा से पहले प्रधानाध्यापक को सौंपें फोन बांका में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि शिक्षक विद्यालय पहुंचने पर कक्षा जाने से पूर्व अपना मोबाइल प्रधानाध्यापक को जमा कर दें. मोबाइल लेकर कक्षा में जाने पर कई बार फोन आ जाने पर कक्षा में अक्सर व्यवधान आ जाता है. इससे उनके साथ उनके बच्चों की भी परेशानी बढ़ती है. मेरा अनुरोध है कि शिक्षक खुद इस नियम का पालन करें. इस संबंध में विभाग को कोई आदेश जारी नहीं करना पड़े. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत तमाम शिक्षा अधिकारियों की बांका परिसदन में बैठक लेते हुए कहा कि शिक्षा अधिकारी पहले शिक्षकों से इस संबंध में एक अनुरोध करें...
Journalist Rahul
शिक्षकों के मोबाइल पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले—कक्षा से पहले प्रधानाध्यापक को सौंपें फोन बांका में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि शिक्षक विद्यालय पहुंचने पर कक्षा जाने से पूर्व अपना मोबाइल प्रधानाध्यापक को जमा कर दें. मोबाइल लेकर कक्षा में जाने पर कई बार फोन आ जाने पर कक्षा में अक्सर व्यवधान आ जाता है. इससे उनके साथ उनके बच्चों की भी परेशानी बढ़ती है. मेरा अनुरोध है कि शिक्षक खुद इस नियम का पालन करें. इस संबंध में विभाग को कोई आदेश जारी नहीं करना पड़े. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत तमाम शिक्षा अधिकारियों की बांका परिसदन में बैठक लेते हुए कहा कि शिक्षा अधिकारी पहले शिक्षकों से इस संबंध में एक अनुरोध करें...
More news from बिहार and nearby areas
- संसद भवन के बाहर विपक्ष पार्टी ने अयोध्या मंदिर से चंदा चोरी मामले में धरना दिया1
- तूफान गन ......................................................1
- आईजी जितेंद्र राणा ने किया फतुहा-2 एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश पटना/फतुहा.पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जितेंद्र राणा ने शुक्रवार को फतुहा-2 एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले ख़ुशरूपुर, दनियावां और शाहजहांपुर थाना क्षेत्रों के लंबित कांडों एवं विभिन्न मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को सभी लंबित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान आईजी ने फतुहा-2 के एसडीपीओ संजीव कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रभावी नेतृत्व और नियमित मॉनिटरिंग के कारण अनुमंडल के तीनों थाना क्षेत्रों में लंबित मामलों की संख्या काफी कम है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर मामलों की समीक्षा और निगरानी से पुलिस कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आई है, जो सराहनीय है. आईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट तामिला और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जाए। उन्होंने आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर भी बल दिया. निरीक्षण के दौरान पटना ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंदन कुमार, फतुहा-2 के एसडीपीओ संजीव कुमार, ख़ुशरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, दनियावां थानाध्यक्ष खुशबू खातून, शाहजहांपुर थानाध्यक्ष बमबम कुमार तथा फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सिन्हा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.4
- Sansad में विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने एक छोटा नाटक पेश किया। Pappu Yadav पुजारी बने, Rahul Gandhi ने दानपात्र में चंदा डाला और अंत में पप्पू यादव दानपात्र लेकर भागते हुए नजर आए। संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। सांसदों ने अपने विरोध को अनोखे अंदाज़ में पेश करते हुए एक छोटा नाट्य प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस प्रस्तुति में सांसद पप्पू यादव पुजारी की भूमिका में दिखाई दिए, जबकि राहुल गांधी श्रद्धालु बनकर दानपात्र में चंदा डालते नजर आए। नाटक आगे बढ़ा तो माहौल और भी दिलचस्प हो गया। अंत में पप्पू यादव दानपात्र उठाकर वहां से भागते हुए दिखाई दिए, जिसे विपक्ष ने सरकार पर व्यंग्य के रूप में प्रस्तुत किया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई। सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे रचनात्मक विरोध बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे संसद की गरिमा के विपरीत मानकर आलोचना कर रहे हैं।1
- गयाजी जिला के चार्कंद प्रखंड के बारा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए ओम प्रकाश निराला अवनीश कुमार कि रिपोर्ट गया (चाकंद/बारा): बारा पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश निराला ने बारा पंचायत की जनता, किसानों एवं सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि बारा पंचायत की जनता के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की जीत है। मतगणना में ओमप्रकाश निराला को 348 मत प्राप्त हुए तथा उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 46 मतों से पराजित कर विजय हासिल की। विजय के बाद उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस भरोसे पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पैक्स किसानों की संस्था है और इसका उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि सहकारिता का वास्तविक अर्थ मिल-जुलकर और संगठित होकर कार्य करना है। इसी भावना के साथ पैक्स समिति, किसानों, जनप्रतिनिधियों और पंचायतवासियों के सहयोग से बारा पंचायत के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। पंचायत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। ओमप्रकाश निराला ने कहा कि वे बारा पंचायत की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और सभी वर्गों को साथ लेकर विकास, पारदर्शिता तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। अंत में उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्थकों और पंचायतवासियों के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उनका कार्यकाल जनहित, किसान हित और सहकारिता की भावना को समर्पित रहेगा।1
- सांसद पप्पू यादव ने नए लुक में किया राम मंदिर चंदा चोरी का विरोध, भगवा ड्रेस पहनकर कहा- चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में Mukhiyajee Reporter | Patna पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव आज नए रूप और अंदाज में देखने को मिले। संसद भवन के परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में वे शामिल हुए और अपने नए अंदाज में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। पप्पू यादव का यह नया रूप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पप्पू यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में... बहरहाल, पप्पू यादव के इस नए लुक से सियासी महकमे में हलचल मची हुई है।2
- D.B.R.AMBEDKAR BICHAR MANCH, कर्ता है, एक दूसरे को मदद, देखिए ASHOK SAMRAT के साथ,1
- मिड-डे मील में कीड़ा मिलने के बाद केंद्रीकृत रसोई ने दी सफाई, कहा– "हर स्तर पर होती है जांच, गुणवत्ता से नहीं होता समझौता" मिड-डे मील में कीड़ा मिलने के बाद केंद्रीकृत रसोई ने दी सफाई, कहा– "हर स्तर पर होती है जांच, गुणवत्ता से नहीं होता समझौता" व्यवस्थापक बोले– स्टील के सीलबंद कंटेनरों में भेजा जाता है भोजन, स्कूल पहुंचने के बाद ही खुलता है डिब्बा; मामले की निष्पक्ष जांच की मांग मसौढ़ी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तरेगना मुशहरी में मंगलवार को बच्चों को परोसे गए मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की थाली में कथित रूप से कीड़ा मिलने के मामले के बाद पीएम पोषण योजना के तहत संचालित केंद्रीकृत रसोईघर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद मसौढ़ी के संवाददाता ने विद्यालय के समीप स्थित टीम एक्सीलेंस द्वारा संचालित केंद्रीकृत रसोईघर पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल की और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। केंद्रीकृत रसोईघर के व्यवस्थापक रंजीत कुमार ने घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संस्था से निकलने वाला प्रत्येक भोजन पूरी गुणवत्ता जांच और स्वच्छता मानकों का पालन करने के बाद ही स्टेनलेस स्टील के विशेष कंटेनरों में पैक कर संबंधित विद्यालयों तक भेजा जाता है। उनका कहना था कि भोजन तैयार करने से लेकर पैकिंग और वितरण तक हर चरण की नियमित निगरानी की जाती है। उन्होंने कहा कि जब एमडीएम कर्मी विद्यालय में भोजन पहुंचाते हैं तो वहां बच्चों को परोसने से पहले विद्यालय प्रशासन द्वारा भी भोजन का निरीक्षण किया जाना चाहिए। यदि भोजन में किसी प्रकार की गड़बड़ी थी तो विद्यालय स्तर पर इसकी पहचान क्यों नहीं हो सकी, यह भी जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्था की छवि खराब करने की कोशिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। रंजीत कुमार ने बताया कि रसोईघर में प्रतिदिन साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों को स्वच्छता संबंधी सभी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भोजन जिन स्टेनलेस स्टील कंटेनरों में भेजा जाता है, वे उच्च गुणवत्ता वाले हैं। अगले महीने से भोजन को अधिक समय तक गर्म और सुरक्षित रखने वाले नए एवं बेहतर गुणवत्ता के इंसुलेटेड कंटेनर उपलब्ध कराने की भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बिहार सरकार से यह भी मांग की कि विद्यालयों में संस्था के कर्मचारी स्वयं बच्चों को भोजन परोसने की व्यवस्था हो, ताकि भोजन की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद या भ्रम उत्पन्न न हो। इस दौरान मसौढ़ी के संवाददाता ने केंद्रीकृत रसोईघर में भोजन तैयार होने, गुणवत्ता जांच, पैकिंग और सीलबंद स्टील कंटेनरों में विद्यालय भेजने की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में साफ-सफाई की व्यवस्था, कर्मचारियों द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया तथा पैकिंग प्रणाली को भी देखा गया। कर्मचारियों ने बताया कि रसोईघर से सीलबंद होकर निकलने वाले भोजन के कंटेनर विद्यालय पहुंचने के बाद ही खोले जाते हैं। गौरतलब है कि प्राथमिक विद्यालय तरेगना मुशहरी में बच्चों के भोजन में कथित रूप से कीड़ा मिलने की घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। अब इस मामले में प्रशासनिक जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भोजन में कीड़ा किस स्तर पर पहुंचा और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी है। वहीं, केंद्रीकृत रसोईघर प्रबंधन ने दावा किया है कि वह गुणवत्ता और स्वच्छता के सभी मानकों का पूरी गंभीरता से पालन करता है तथा भविष्य में ऐसी शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।1
- आईजी जितेंद्र राणा का निरीक्षण दौरा, लंबित कांडों पर अधिकारियों की बढ़ी जिम्मेदारी पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने शुक्रवार को दनियावां स्थित फतुहा SDPO-2 कार्यालय का निरीक्षण किया। आगमन पर पुलिस लाइन से आई महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।1