logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सांसद पप्पू यादव ने नए लुक में किया राम मंदिर चंदा चोरी का विरोध, भगवा ड्रेस पहनकर कहा- चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में Mukhiyajee Reporter | Patna पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव आज नए रूप और अंदाज में देखने को मिले। संसद भवन के परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में वे शामिल हुए और अपने नए अंदाज में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। पप्पू यादव का यह नया रूप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पप्पू यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में... बहरहाल, पप्पू यादव के इस नए लुक से सियासी महकमे में हलचल मची हुई है।

5 hrs ago
user_Mukhiyajee Reporter
Mukhiyajee Reporter
Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
5 hrs ago
9a6c0ac0-af25-48f2-83ad-fc832d7aba2f

सांसद पप्पू यादव ने नए लुक में किया राम मंदिर चंदा चोरी का विरोध, भगवा ड्रेस पहनकर कहा- चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में Mukhiyajee Reporter | Patna पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव आज नए रूप और अंदाज में देखने को मिले। संसद भवन के परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में वे शामिल हुए और अपने नए अंदाज में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। पप्पू यादव का यह नया रूप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पप्पू यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में... बहरहाल, पप्पू यादव के इस नए लुक से सियासी महकमे में हलचल मची हुई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Sansad में विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने एक छोटा नाटक पेश किया। Pappu Yadav पुजारी बने, Rahul Gandhi ने दानपात्र में चंदा डाला और अंत में पप्पू यादव दानपात्र लेकर भागते हुए नजर आए। संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। सांसदों ने अपने विरोध को अनोखे अंदाज़ में पेश करते हुए एक छोटा नाट्य प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस प्रस्तुति में सांसद पप्पू यादव पुजारी की भूमिका में दिखाई दिए, जबकि राहुल गांधी श्रद्धालु बनकर दानपात्र में चंदा डालते नजर आए। नाटक आगे बढ़ा तो माहौल और भी दिलचस्प हो गया। अंत में पप्पू यादव दानपात्र उठाकर वहां से भागते हुए दिखाई दिए, जिसे विपक्ष ने सरकार पर व्यंग्य के रूप में प्रस्तुत किया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई। सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे रचनात्मक विरोध बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे संसद की गरिमा के विपरीत मानकर आलोचना कर रहे हैं।
    1
    Sansad में विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने एक छोटा नाटक पेश किया। Pappu Yadav पुजारी बने, Rahul Gandhi ने दानपात्र में चंदा डाला और अंत में पप्पू यादव दानपात्र लेकर भागते हुए नजर आए।
संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। सांसदों ने अपने विरोध को अनोखे अंदाज़ में पेश करते हुए एक छोटा नाट्य प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस प्रस्तुति में सांसद पप्पू यादव पुजारी की भूमिका में दिखाई दिए, जबकि राहुल गांधी श्रद्धालु बनकर दानपात्र में चंदा डालते नजर आए। नाटक आगे बढ़ा तो माहौल और भी दिलचस्प हो गया। अंत में पप्पू यादव दानपात्र उठाकर वहां से भागते हुए दिखाई दिए, जिसे विपक्ष ने सरकार पर व्यंग्य के रूप में प्रस्तुत किया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई। सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे रचनात्मक विरोध बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे संसद की गरिमा के विपरीत मानकर आलोचना कर रहे हैं।
    user_Chandan Razz
    Chandan Razz
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    18 min ago
  • गयाजी जिला के चार्कंद प्रखंड के बारा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए ओम प्रकाश निराला अवनीश कुमार कि रिपोर्ट गया (चाकंद/बारा): बारा पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश निराला ने बारा पंचायत की जनता, किसानों एवं सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि बारा पंचायत की जनता के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की जीत है। मतगणना में ओमप्रकाश निराला को 348 मत प्राप्त हुए तथा उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 46 मतों से पराजित कर विजय हासिल की। विजय के बाद उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस भरोसे पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पैक्स किसानों की संस्था है और इसका उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि सहकारिता का वास्तविक अर्थ मिल-जुलकर और संगठित होकर कार्य करना है। इसी भावना के साथ पैक्स समिति, किसानों, जनप्रतिनिधियों और पंचायतवासियों के सहयोग से बारा पंचायत के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। पंचायत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। ओमप्रकाश निराला ने कहा कि वे बारा पंचायत की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और सभी वर्गों को साथ लेकर विकास, पारदर्शिता तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। अंत में उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्थकों और पंचायतवासियों के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उनका कार्यकाल जनहित, किसान हित और सहकारिता की भावना को समर्पित रहेगा।
    1
    गयाजी जिला के चार्कंद प्रखंड के बारा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए ओम प्रकाश निराला 
अवनीश कुमार कि रिपोर्ट 
गया (चाकंद/बारा): बारा पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश निराला ने बारा पंचायत की जनता, किसानों एवं सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि बारा पंचायत की जनता के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की जीत है।
मतगणना में ओमप्रकाश निराला को 348 मत प्राप्त हुए तथा उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 46 मतों से पराजित कर विजय हासिल की।
विजय के बाद उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस भरोसे पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पैक्स किसानों की संस्था है और इसका उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने आगे कहा कि सहकारिता का वास्तविक अर्थ मिल-जुलकर और संगठित होकर कार्य करना है। इसी भावना के साथ पैक्स समिति, किसानों, जनप्रतिनिधियों और पंचायतवासियों के सहयोग से बारा पंचायत के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। पंचायत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
ओमप्रकाश निराला ने कहा कि वे बारा पंचायत की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और सभी वर्गों को साथ लेकर विकास, पारदर्शिता तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। अंत में उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्थकों और पंचायतवासियों के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उनका कार्यकाल जनहित, किसान हित और सहकारिता की भावना को समर्पित रहेगा।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    40 min ago
  • सांसद पप्पू यादव ने नए लुक में किया राम मंदिर चंदा चोरी का विरोध, भगवा ड्रेस पहनकर कहा- चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में Mukhiyajee Reporter | Patna पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव आज नए रूप और अंदाज में देखने को मिले। संसद भवन के परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में वे शामिल हुए और अपने नए अंदाज में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। पप्पू यादव का यह नया रूप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पप्पू यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में... बहरहाल, पप्पू यादव के इस नए लुक से सियासी महकमे में हलचल मची हुई है।
    2
    सांसद पप्पू यादव ने नए लुक में किया राम मंदिर चंदा चोरी का विरोध, भगवा ड्रेस पहनकर कहा- चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में 
Mukhiyajee Reporter | Patna 
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव आज नए रूप और अंदाज में देखने को मिले। संसद भवन के परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में वे शामिल हुए और अपने नए अंदाज में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। पप्पू यादव का यह नया रूप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पप्पू यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में... बहरहाल, पप्पू यादव के इस नए लुक से सियासी महकमे में हलचल मची हुई है।
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • D.B.R.AMBEDKAR BICHAR MANCH, कर्ता है, एक दूसरे को मदद, देखिए ASHOK SAMRAT के साथ,
    1
    D.B.R.AMBEDKAR BICHAR MANCH, कर्ता है, एक दूसरे को मदद,  देखिए ASHOK SAMRAT के साथ,
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    News Anchor Patna Rural, Bihar•
    5 hrs ago
  • खुसरूपुर के बैकुंठधाम मंदिर में अब VIP कल्चर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। एसडीएम सत्यम सहाय पटना सिटी के ऐतिहासिक गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर में अब VIP कल्चर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। एसडीएम सत्यम सहाय ने सभी VIP पास रद्द करते हुए साफ कहा है कि "भगवान के दरबार में सब एक समान हैं।" इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी सह गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सत्यम सहाय ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तत्काल प्रभाव से सभी VIP पास रद्द करने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि भगवान के दरबार में कोई VIP नहीं होता और सभी श्रद्धालु एक ही कतार में दर्शन करेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने रविवार और सोमवार को होने वाली रुद्राभिषेक पूजा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। मंदिर सचिव राजाराम सिंह ने बताया कि इससे आम श्रद्धालुओं को बिना बाधा और कम समय में दर्शन का अवसर मिलेगा। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल के साथ SDRF की भी तैनाती रहेगी। बैरिकेडिंग, पेयजल, मेडिकल सहायता और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। निरी्षण के दौरान बीडीओ पूजा कुमारी, थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मंदिर सचिव राजाराम सिंह, न्यास समिति के सदस्य राजेश कुमार, झूलन पासवान और नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार भी मौजूद रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर के नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन करें। गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर में VIP संस्कृति खत्म करने का यह फैसला आम श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। अब सभी भक्त बिना किसी विशेष व्यवस्था के समान कतार में भगवान के दर्शन कर सकेंगे।
    1
    खुसरूपुर के बैकुंठधाम मंदिर में अब VIP कल्चर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। एसडीएम सत्यम सहाय
पटना सिटी के ऐतिहासिक गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर में अब VIP कल्चर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। एसडीएम सत्यम सहाय ने सभी VIP पास रद्द करते हुए साफ कहा है कि "भगवान के दरबार में सब एक समान हैं।" इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं।
पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी सह गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सत्यम सहाय ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तत्काल प्रभाव से सभी VIP पास रद्द करने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि भगवान के दरबार में कोई VIP नहीं होता और सभी श्रद्धालु एक ही कतार में दर्शन करेंगे।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने रविवार और सोमवार को होने वाली रुद्राभिषेक पूजा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। मंदिर सचिव राजाराम सिंह ने बताया कि इससे आम श्रद्धालुओं को बिना बाधा और कम समय में दर्शन का अवसर मिलेगा।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल के साथ SDRF की भी तैनाती रहेगी। बैरिकेडिंग, पेयजल, मेडिकल सहायता और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है।
निरी्षण के दौरान बीडीओ पूजा कुमारी, थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मंदिर सचिव राजाराम सिंह, न्यास समिति के सदस्य राजेश कुमार, झूलन पासवान और नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार भी मौजूद रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर के नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन करें।
गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर में VIP संस्कृति खत्म करने का यह फैसला आम श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। अब सभी भक्त बिना किसी विशेष व्यवस्था के समान कतार में भगवान के दर्शन कर सकेंगे।
    user_जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    Photographer फतुहा, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • दनियावां SDPO-2 कार्यालय पहुंचे IG जितेंद्र राणा, लंबित कांडों की की समीक्षा। दनियावां SDPO-2 कार्यालय पहुंचे IG जितेंद्र राणा, लंबित कांडों की की समीक्षा। पटना जिले के दनियावां स्थित SDPO-2 कार्यालय में पटना क्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा निरीक्षण के लिए पहुंचे। आगमन पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय व्यवस्था और अभिलेखों का निरीक्षण किया। आईजी ने SDPO-2 कार्यालय के अधीन आने वाले खुसरूपुर, दनियावां और शाहजहांपुर थाना के लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद आईजी जितेंद्र राणा कार्यालय से रवाना हो गए।
    1
    दनियावां SDPO-2 कार्यालय पहुंचे IG जितेंद्र राणा, लंबित कांडों की की समीक्षा।
दनियावां SDPO-2 कार्यालय पहुंचे IG जितेंद्र राणा, लंबित कांडों की की समीक्षा।
पटना जिले के दनियावां स्थित SDPO-2 कार्यालय में पटना क्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा निरीक्षण के लिए पहुंचे। आगमन पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय व्यवस्था और अभिलेखों का निरीक्षण किया। आईजी ने SDPO-2 कार्यालय के अधीन आने वाले खुसरूपुर, दनियावां और शाहजहांपुर थाना के लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद आईजी जितेंद्र राणा कार्यालय से रवाना हो गए।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • ट्रेन से लाई गई शराब की बड़ी खेप बरामद, लेकिन तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार! जेठुली रेडियो स्टेशन के पास बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद। पटना जिले के नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जेठुली रेडियो स्टेशन के पास से ट्रेन के जरिए लाई गई अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से कुल 63 बोतल, यानी 47 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब का परिवहन करने वाले तस्कर मौके से फरार हो गए। नदी थाना पुलिस ने अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    ट्रेन से लाई गई शराब की बड़ी खेप बरामद, लेकिन तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार!

जेठुली रेडियो स्टेशन के पास बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।
पटना जिले के नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जेठुली रेडियो स्टेशन के पास से ट्रेन के जरिए लाई गई अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से कुल 63 बोतल, यानी 47 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब का परिवहन करने वाले तस्कर मौके से फरार हो गए। नदी थाना पुलिस ने अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
  • वैशाली में दर्दनाक हादसा! शहीद जवान के अंतिम संस्कार में युवक की डूबकर मौत
    1
    वैशाली में दर्दनाक हादसा! शहीद जवान के अंतिम संस्कार में युवक की डूबकर मौत
    user_बिहार दैनिक पंचायत  रणधीर सिंह
    बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह
    Local News Reporter हाजीपुर, वैशाली, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.