251 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, नवटोलिया में शुरू हुआ अखंड रामधुन महायज्ञ तारापुर नगर पंचायत के नवटोलिया में आयोजित एक दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ को लेकर गुरुवार को 251 महिलाओं एवं कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा रामधुन महायज्ञ युवा संघ सेवा समिति नवटोलिया के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम स्थल पर पंडित ऋषि रंजन झा ने विधि-विधान से कलश पूजन कराया। कलश यात्रा उल्टा स्थान महादेव मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ शुरू होकर तारापुर बाजार, कुशवाहा कॉलोनी, गांधीनगर होते हुए जखराज बली स्थान स्थित रामधुन स्थल पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जय श्री राम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रामधुन का शुभारंभ पूर्व जिला परिषद सदस्य मंटू यादव द्वारा फीता काटकर संध्या में किया जाएगा। समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार से शुरू रामधुन का समापन शुक्रवार संध्या विधिवत किया जाएगा। इसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। शोभायात्रा को सफल बनाने में इंदशेखर सिंह, आलोक यादव, संजीव कुमार, निर्भय सिंह समेत नवटोलिया वासियों का अहम योगदान रहा।

- बहराइच में बुलडोजर एक्शन - पयागपुर तहसील के ग्राम सचौली में सार्वजनिक भूमि और रास्ते पर अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया गया।1
- मैट्रिक पास युवक ने पंखा मे फसी लगा कर अपनी जान दे दिया किया कारण था उस अभी तक नहीं पता चला है पोलिस मामले छान बिन कर रही हैं *मैट्रिक पास युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव* रिपोर्ट --शंभु कुमार गोस्वामी भागलपुर भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखनपुर गुमटी नंबर 2 स्थित मिश्रा टोला में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमर कुमार राय के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि गोलू कुमार ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा दी थी और वह उसमें सफल भी हुआ था घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार बीती रात गोलू खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था सुबह काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा जहां गोलू कुमार पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद ईशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन भी इस संबंध में कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है4
- मुंगेर के खड़गपुर प्रखंड स्थित किशनपुर गांव में जल नल योजना पिछले तीन महीने से ठप पड़ी है। इससे स्थानीय लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- भागलपुर नगर निगम में सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल तेज, चौथे दिन बिगड़ी दो कर्मचारियों की तबीयत भागलपुर नगर निगम में स्थाई और सेवानिवृत्त सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। नगर सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारी कर्मियों की मुख्य मांग स्थाई और रिटायर्ड सफाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने तथा लंबित भुगतान जल्द जारी करने की है। लगातार जारी भूख हड़ताल के बीच दो कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद धरना स्थल पर ही उन्हें सलाईन चढ़ाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि चार दिनों से आंदोलन जारी रहने के बावजूद अब तक नगर निगम प्रशासन का कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने नगर निगम के कुछ कर्मियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि लंबित वेतन और बकाया राशि की मांग करने पर उनसे पैसे की मांग की जाती है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगा।2
- 📍आख़िर टावर में तकनीकी खराबी है या कंपनी की बड़ी लापरवाही? 📱स्थानीय लोग लगातार बेहतर 5G सेवा की मांग कर रहे हैं। जब से इलाके में नया टावर लगा है, लोगों को 4G हाई-स्पीड इंटरनेट तो मिल रहा है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि किसी भी मोबाइल में 5G नेटवर्क पकड़ ही नहीं रहा। जैसे ही लोग इस टावर क्षेत्र से बाहर जाते हैं, तुरंत 5G नेटवर्क चालू हो जाता है।1
- यह साहब जी का नाम उमानंद पंडित है। ये झाझा क्षेत्र के निवासी हैं और नारगंजो के जंगल से बच (वन) के पौधों को सुरक्षित निकालकर संरक्षण एवं रोपण का कार्य कर रहे हैं, जिससे जंगल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। यह साहब जी का नाम उमानंद पंडित है। ये झाझा क्षेत्र के निवासी हैं और नारगंजो के जंगल से बच (वन) के पौधों को सुरक्षित निकालकर संरक्षण एवं रोपण का कार्य कर रहे हैं, जिससे जंगल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है।1
- रामधनी यादव इंकॉन्टर किया गया पुलिस के द्वारा घर वाले का कहना ये फरजी इंकॉन्टर नहीं हत्त्या हैं लोकेशन भागलपुर सुल्तानगंज। रिपोर्टर:-साहिल राज। (9031618646) “सनी की पत्नी का बड़ा आरोप – छत पर हथियार रखने आई थी पुलिस!” “भागलपुर के sultanganj से एक सनसनीखेज आरोप सामने आया है…” रामधनी यादव के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि रात करीब 2 बजे जब पुलिस जांच के लिए पहुंची, तो एक डब्बे की तलाशी ली गई, जिसमें सिर्फ चावल मिला। लेकिन आरोप है कि इसके बाद पुलिस छत पर गई और कागज में लिपटा हुआ hatiyar लेकर आई, जिसे छत पर रखने की कोशिश की गई। यह पूरा आरोप रामधनी यादव के बेटे सनी की पत्नी ने लगाया है। उनका कहना है कि जब परिवार ने इसका विरोध किया और सवाल उठाया, तो पुलिस ने वह सामान वहां नहीं रखा और मौके से चली गई। परिवार का आरोप है कि उन्हें झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है और पूरे घर में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं, पढ़ाई कर रहे बेटे अमित की गिरफ्तारी को लेकर भी परिवार ने सवाल उठाए हैं। अब बड़ा सवाल— क्या यह सच में साजिश है या फिर पुलिस की कार्रवाई का हिस्सा1
- STF और सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी गौरव मिश्रा को ससुराल से गिरफ्तार किया।1
- मुंगेर में अहले सुबह भीषण सड़क हादसा! फॉर्च्यूनर और स्कूली बस में भीषण टक्कर #munger #RoadAccident मुंगेर में अहले सुबह भीषण सड़क हादसा! फॉर्च्यूनर और स्कूली बस में भीषण टक्कर #munger #RoadAccident1