logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भागलपुर नगर निगम में सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल तेज, चौथे दिन बिगड़ी दो कर्मचारियों की तबीयत भागलपुर नगर निगम में स्थाई और सेवानिवृत्त सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। नगर सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारी कर्मियों की मुख्य मांग स्थाई और रिटायर्ड सफाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने तथा लंबित भुगतान जल्द जारी करने की है। लगातार जारी भूख हड़ताल के बीच दो कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद धरना स्थल पर ही उन्हें सलाईन चढ़ाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि चार दिनों से आंदोलन जारी रहने के बावजूद अब तक नगर निगम प्रशासन का कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने नगर निगम के कुछ कर्मियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि लंबित वेतन और बकाया राशि की मांग करने पर उनसे पैसे की मांग की जाती है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगा।

1 hr ago
user_Sushil rajak
Sushil rajak
Jagdishpur, Bhagalpur•
1 hr ago

भागलपुर नगर निगम में सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल तेज, चौथे दिन बिगड़ी दो कर्मचारियों की तबीयत भागलपुर नगर निगम में स्थाई और सेवानिवृत्त सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। नगर सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारी कर्मियों की मुख्य मांग स्थाई और रिटायर्ड सफाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने तथा लंबित भुगतान जल्द जारी करने की है। लगातार जारी भूख हड़ताल के बीच दो कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद धरना स्थल पर ही उन्हें

सलाईन चढ़ाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि चार दिनों से आंदोलन जारी रहने के बावजूद अब तक नगर निगम प्रशासन का कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने नगर निगम के कुछ कर्मियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि लंबित वेतन और बकाया राशि की मांग करने पर उनसे पैसे की मांग की जाती है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगा।

More news from Bhagalpur and nearby areas
  • भागलपुर नगर निगम में सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल तेज, चौथे दिन बिगड़ी दो कर्मचारियों की तबीयत भागलपुर नगर निगम में स्थाई और सेवानिवृत्त सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। नगर सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारी कर्मियों की मुख्य मांग स्थाई और रिटायर्ड सफाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने तथा लंबित भुगतान जल्द जारी करने की है। लगातार जारी भूख हड़ताल के बीच दो कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद धरना स्थल पर ही उन्हें सलाईन चढ़ाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि चार दिनों से आंदोलन जारी रहने के बावजूद अब तक नगर निगम प्रशासन का कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने नगर निगम के कुछ कर्मियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि लंबित वेतन और बकाया राशि की मांग करने पर उनसे पैसे की मांग की जाती है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगा।
    2
    भागलपुर नगर निगम में सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल तेज, चौथे दिन बिगड़ी दो कर्मचारियों की तबीयत
भागलपुर नगर निगम में स्थाई और सेवानिवृत्त सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। नगर सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारी कर्मियों की मुख्य मांग स्थाई और रिटायर्ड सफाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने तथा लंबित भुगतान जल्द जारी करने की है।
लगातार जारी भूख हड़ताल के बीच दो कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद धरना स्थल पर ही उन्हें सलाईन चढ़ाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि चार दिनों से आंदोलन जारी रहने के बावजूद अब तक नगर निगम प्रशासन का कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है।
प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने नगर निगम के कुछ कर्मियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि लंबित वेतन और बकाया राशि की मांग करने पर उनसे पैसे की मांग की जाती है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगा।
    user_Sushil rajak
    Sushil rajak
    Jagdishpur, Bhagalpur•
    1 hr ago
  • 📍आख़िर टावर में तकनीकी खराबी है या कंपनी की बड़ी लापरवाही? 📱स्थानीय लोग लगातार बेहतर 5G सेवा की मांग कर रहे हैं। जब से इलाके में नया टावर लगा है, लोगों को 4G हाई-स्पीड इंटरनेट तो मिल रहा है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि किसी भी मोबाइल में 5G नेटवर्क पकड़ ही नहीं रहा। जैसे ही लोग इस टावर क्षेत्र से बाहर जाते हैं, तुरंत 5G नेटवर्क चालू हो जाता है।
    1
    📍आख़िर टावर में तकनीकी खराबी है या कंपनी की बड़ी लापरवाही?
📱स्थानीय लोग लगातार बेहतर 5G सेवा की मांग कर रहे हैं।
जब से इलाके में नया टावर लगा है, लोगों को 4G हाई-स्पीड इंटरनेट तो मिल रहा है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि किसी भी मोबाइल में 5G नेटवर्क पकड़ ही नहीं रहा।
जैसे ही लोग इस टावर क्षेत्र से बाहर जाते हैं, तुरंत 5G नेटवर्क चालू हो जाता है।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • बाँका के अमरापुर में एक सफाईकर्मी से मारपीट के बाद सभी सफाईकर्मियों ने काम बंद कर दिया। इस घटना से नाराज़ मजदूर विरोध जताते हुए सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे इलाके में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है।
    1
    बाँका के अमरापुर में एक सफाईकर्मी से मारपीट के बाद सभी सफाईकर्मियों ने काम बंद कर दिया। इस घटना से नाराज़ मजदूर विरोध जताते हुए सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे इलाके में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है।
    user_Nishant kumar
    Nishant kumar
    Local News Reporter अमरपुर, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत ट्रैफिक चालान में छूट का मौका व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिला जज सत्य भूषण आर्य सीजेएम शैलेंद्र कुमार तथा विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सपना रानी मौजूद रहीं। जिला जज सत्य भूषण आर्य ने बताया कि 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा जिसमें ट्रैफिक चालान मामलों के लिए विशेष बेंच बनाकर निर्धारित राशि पर छूट के साथ निपटारा किया जाएगा। इसके अलावा बैंक ऋण बिजली बिल सहित अन्य लंबित मामलों के त्वरित समाधान की व्यवस्था रहेगी। अंत में सभी न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा।
    1
    9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत ट्रैफिक चालान में छूट का मौका
व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिला जज सत्य भूषण आर्य सीजेएम शैलेंद्र कुमार तथा विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सपना रानी मौजूद रहीं।
जिला जज सत्य भूषण आर्य ने बताया कि 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा जिसमें ट्रैफिक चालान मामलों के लिए विशेष बेंच बनाकर निर्धारित राशि पर छूट के साथ निपटारा किया जाएगा।
इसके अलावा बैंक ऋण बिजली बिल सहित अन्य लंबित मामलों के त्वरित समाधान की व्यवस्था रहेगी। अंत में सभी न्यायिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    38 min ago
  • गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत कोठी थाना छेत्र मे गुरुवार की शाम निर्माण हो रहे रोड एक दुखद घटना हो गया स्लग - बड़ी खबर : गया में निर्माणाधीन सड़क पर भीषण हादसा, कार-बस की टक्कर में तीन घायल *नकटी पुल और रोंछा मोड़ के बीच हुआ हादसा, चालक की हालत गंभीर; धूल और अधूरी सड़क बनी दुर्घटना की वजह* गया जी संवाददाता- साहिल राज 9031618646 एंकर - गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम निर्माणाधीन सड़क पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नकटी पुल और रोंछा मोड़ के बीच तेज रफ्तार कार और यात्री बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इमामगंज-एघरा मुख्य मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे धूल के घने गुबार और अधूरी सड़क के बीच सामने से आ रही बस और कार की सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क पर लगातार धूल उड़ने के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा, जिससे दिनभर धूल का गुबार बना रहता है। इसी वजह से आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इमामगंज से एघरा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य ठेकेदार सीताराम यादव द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। प्रशासन से कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने, नियमित पानी छिड़काव सुनिश्चित करने और सुरक्षा मानकों का पालन कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो आगे और बड़े हादसे हो सकते हैं।
    4
    गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत कोठी थाना छेत्र मे गुरुवार की शाम निर्माण हो रहे रोड एक दुखद घटना हो गया
स्लग - बड़ी खबर : गया में निर्माणाधीन सड़क पर भीषण हादसा, कार-बस की टक्कर में तीन घायल
*नकटी पुल और रोंछा मोड़ के बीच हुआ हादसा, चालक की हालत गंभीर; धूल और अधूरी सड़क बनी दुर्घटना की वजह*
गया जी संवाददाता- साहिल राज
9031618646
एंकर - गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम निर्माणाधीन सड़क पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नकटी पुल और रोंछा मोड़ के बीच तेज रफ्तार कार और यात्री बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार इमामगंज-एघरा मुख्य मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे धूल के घने गुबार और अधूरी सड़क के बीच सामने से आ रही बस और कार की सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क पर लगातार धूल उड़ने के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा, जिससे दिनभर धूल का गुबार बना रहता है। इसी वजह से आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इमामगंज से एघरा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य ठेकेदार सीताराम यादव द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने, नियमित पानी छिड़काव सुनिश्चित करने और सुरक्षा मानकों का पालन कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो आगे और बड़े हादसे हो सकते हैं।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REPORT
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REPORT
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • 🚨 “बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बदलेगी विकास की तस्वीर!” — पुनीता सिंह का बड़ा बयान 📍 बांका की भाजपा नेत्री एवं “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” की लोकसभा प्रभारी पुनीता सिंह ने बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का स्वागत करते हुए इसे विकास और जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम बताया है। 🗣️ पुनीता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नया मंत्रिमंडल बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार देगा। ✨ उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सरकार और मजबूती के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी तथा बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। 📢 “विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।” — पुनीता सिंह 📍 बांका ✍️ संवाददाता : बिकाश शर्मा
    1
    🚨 “बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बदलेगी विकास की तस्वीर!” — पुनीता सिंह का बड़ा बयान
📍 बांका की भाजपा नेत्री एवं “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” की लोकसभा प्रभारी पुनीता सिंह ने बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का स्वागत करते हुए इसे विकास और जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
🗣️ पुनीता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नया मंत्रिमंडल बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार देगा।
✨ उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सरकार और मजबूती के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी तथा बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
📢 “विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।” — पुनीता सिंह
📍 बांका
✍️ संवाददाता : बिकाश शर्मा
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • कहलगांव में दो गहरे दोस्तों की कहानी सामने आई है, जिनकी पढ़ाई साथ हुई पर जीवन की राहें अलग हो गईं। एक दोस्त बिहार पुलिस में भर्ती हो गया, तो दूसरा गांव में रहकर समाज सेवा करने लगा। उनकी शादी में भी यह अंतर साफ दिखा, जहां दोनों की खुशियां और माहौल काफी अलग थे।
    2
    कहलगांव में दो गहरे दोस्तों की कहानी सामने आई है, जिनकी पढ़ाई साथ हुई पर जीवन की राहें अलग हो गईं। एक दोस्त बिहार पुलिस में भर्ती हो गया, तो दूसरा गांव में रहकर समाज सेवा करने लगा। उनकी शादी में भी यह अंतर साफ दिखा, जहां दोनों की खुशियां और माहौल काफी अलग थे।
    user_SR AMIT NEWS
    SR AMIT NEWS
    Voice of people Kahalgaon, Bhagalpur•
    6 hrs ago
  • भागलपुर के घाटों पर डस्टबिन होने के बावजूद कचरा बाहर फेंका जा रहा है। सरकार को दोष देने के बजाय अब नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। स्वच्छता को सिर्फ अभियान नहीं, आदत बनाने की जरूरत है ताकि शहर साफ और स्वस्थ रहे।
    1
    भागलपुर के घाटों पर डस्टबिन होने के बावजूद कचरा बाहर फेंका जा रहा है। सरकार को दोष देने के बजाय अब नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। स्वच्छता को सिर्फ अभियान नहीं, आदत बनाने की जरूरत है ताकि शहर साफ और स्वस्थ रहे।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.