logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, फर्जी इंद्राज हटाकर विकास परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग। जिलाधिकारी ने ग्राम पट्टन व सोनबरसा में संभावित परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, अभिलेखों की जांच एवं सीमांकन के दिए निर्देश। जनपद के विकास को गति देने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए तहसील हाटा के ग्राम पट्टन एवं ग्राम सोनबरसा में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित की है। इस भूमि से फर्जी इंद्राज हटाकर पुनः सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे भविष्य में शासन की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लिए इसका उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आज ग्राम पट्टन स्थित गाटा संख्या-59मि एवं गाटा संख्या-8 (कुल लगभग 78 एकड़) तथा ग्राम सोनबरसा स्थित गाटा संख्या-156 (लगभग 21 एकड़) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि पूर्व में एक प्रकरण की जांच में यह तथ्य सामने आया था कि ग्राम पट्टन की उक्त भूमि का अधिकांश भाग वर्तमान में भूमिधरी के रूप में प्रयोग किया जा रहा है, जबकि वर्ष 1323 फसली बंदोबस्त के अभिलेखों में दोनों गाटे धूस (सरकारी भूमि) के रूप में दर्ज थे। वहीं ग्राम सोनबरसा का गाटा संख्या-156 वर्तमान में खाली है तथा अभिलेखों में धूस के नाम से दर्ज है। मामले की विस्तृत जांच कर फर्जी इंद्राज निरस्त कराने तथा भूमि को पुनः धूस के रूप में दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान भूमि की वर्तमान स्थिति, ड्रोन सर्वे, सीमांकन, अभिलेखीय विवरण एवं उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि से जुड़े सभी राजस्व अभिलेखों का गहन परीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए, ताकि शासन स्तर पर प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि यह भूमि प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए उपयुक्त पाई जाती है, तो इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय नागरिकों को रोजगार, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं का व्यापक लाभ प्राप्त होगा। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_AM NEWSNATIONAL
AM NEWSNATIONAL
Local News Reporter Rohini, North West Delhi•

More news from दिल्ली and nearby areas
  • जम्मू कश्मीर मे एक बार फिर हुआ टारगेटेड हमला.. आखिर कब रुकेंगे इस तरह के टारगेटेड डाउनलोड जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से टारगेटेड. मृतक छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं
    1
    जम्मू कश्मीर मे एक बार  फिर हुआ टारगेटेड हमला..
 आखिर कब रुकेंगे इस तरह के टारगेटेड डाउनलोड 
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से टारगेटेड. मृतक छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं
    user_INDIA FIRST NEWS
    INDIA FIRST NEWS
    Media house रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    11 hrs ago
  • हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने किराड़ी से दबोचा नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की NDR (नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट रेंज) क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी थाना पंजाबी बाग क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। मानवीय सूचना, तकनीकी निगरानी और फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे किराड़ी सुलेमान नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी दिल्ली में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।
    1
    हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने किराड़ी से दबोचा
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की NDR (नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट रेंज) क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी थाना पंजाबी बाग क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। मानवीय सूचना, तकनीकी निगरानी और फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे किराड़ी सुलेमान नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी दिल्ली में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    12 hrs ago
  • भारतीय शोषित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष बिहारी जी आए पप्पू यादव के समर्थन में दिया बड़ा बयान
    1
    भारतीय शोषित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष बिहारी जी आए पप्पू यादव के समर्थन में दिया बड़ा बयान
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    46 min ago
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कि प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार पर साधा निशाना नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कि प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार पर साधा निशाना
    1
    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कि प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार पर साधा निशाना 
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कि प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार पर साधा निशाना
    user_BHARAT TODAY
    BHARAT TODAY
    शाहदरा, शाहदरा, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "हमने FIR दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "हमने FIR दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है। जल्द से जल्द इस मामले की जांच हो और कार्रवाई की जाए। सांसद पप्पू यादव, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ शिकायत दी है।"
    1
    दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "हमने FIR दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है
दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "हमने FIR दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है। जल्द से जल्द इस मामले की जांच हो और कार्रवाई की जाए। सांसद पप्पू यादव, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ शिकायत दी है।"
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को किया क्षमा, कहा- समाज भी उन्हें गले लगाए नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल की एक सार्वजनिक टिप्पणी में उन बच्चों के प्रति क्षमाशीलता का संदेश दिया जिन्होंने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल उनकी गलती के आधार पर नहीं परखा जाना चाहिए और समाज को भी उन्हें स्वीकार करते हुए सही मार्गदर्शन देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों से भूल हो सकती है, लेकिन उन्हें सुधारने और सकारात्मक दिशा देने की जिम्मेदारी समाज की भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे बच्चों के प्रति घृणा का भाव न रखें, बल्कि उन्हें सीखने और आगे बढ़ने का अवसर दें। प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी के बाद विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
    1
    प्रधानमंत्री मोदी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को किया क्षमा, कहा- समाज भी उन्हें गले लगाए
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल की एक सार्वजनिक टिप्पणी में उन बच्चों के प्रति क्षमाशीलता का संदेश दिया जिन्होंने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल उनकी गलती के आधार पर नहीं परखा जाना चाहिए और समाज को भी उन्हें स्वीकार करते हुए सही मार्गदर्शन देना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों से भूल हो सकती है, लेकिन उन्हें सुधारने और सकारात्मक दिशा देने की जिम्मेदारी समाज की भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे बच्चों के प्रति घृणा का भाव न रखें, बल्कि उन्हें सीखने और आगे बढ़ने का अवसर दें।
प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी के बाद विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    10 hrs ago
  • लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की आज सैकड़ो युवाओं ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता ली इस अवसर पर संगठन मंत्री बलराम चौधरी भी रहे
    1
    लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की आज सैकड़ो युवाओं ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता ली इस अवसर पर संगठन मंत्री बलराम चौधरी भी रहे
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • भारी हिंसा के बाद मुज़फ्फराबाद में सुरक्षा बलों को पीछे हटना पड़ा। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के मुज़फ्फराबाद में स्थानीय लोगों ने भय का माहौल तोड़ते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया।पाकिस्तानी पुलिस, रेंजर्स, फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) और अन्य सुरक्षा बलों को पीछे हटना पड़ा। दावा यह भी किया गया है कि इसके बाद स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने इलाके पर नियंत्रण स्थापित कर लिया।
    1
    भारी हिंसा के बाद मुज़फ्फराबाद में सुरक्षा बलों को पीछे हटना पड़ा।

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के मुज़फ्फराबाद में स्थानीय लोगों ने भय का माहौल तोड़ते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया।पाकिस्तानी पुलिस, रेंजर्स, फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) और अन्य सुरक्षा बलों को पीछे हटना पड़ा।

दावा यह भी किया गया है कि इसके बाद स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने इलाके पर नियंत्रण स्थापित कर लिया।
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.