Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "हमने FIR दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "हमने FIR दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है। जल्द से जल्द इस मामले की जांच हो और कार्रवाई की जाए। सांसद पप्पू यादव, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ शिकायत दी है।"
VACC 24 News
दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "हमने FIR दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "हमने FIR दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है। जल्द से जल्द इस मामले की जांच हो और कार्रवाई की जाए। सांसद पप्पू यादव, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ शिकायत दी है।"
More news from North West Delhi and nearby areas
- तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, फर्जी इंद्राज हटाकर विकास परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग। जिलाधिकारी ने ग्राम पट्टन व सोनबरसा में संभावित परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, अभिलेखों की जांच एवं सीमांकन के दिए निर्देश। जनपद के विकास को गति देने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए तहसील हाटा के ग्राम पट्टन एवं ग्राम सोनबरसा में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित की है। इस भूमि से फर्जी इंद्राज हटाकर पुनः सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे भविष्य में शासन की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लिए इसका उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आज ग्राम पट्टन स्थित गाटा संख्या-59मि एवं गाटा संख्या-8 (कुल लगभग 78 एकड़) तथा ग्राम सोनबरसा स्थित गाटा संख्या-156 (लगभग 21 एकड़) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि पूर्व में एक प्रकरण की जांच में यह तथ्य सामने आया था कि ग्राम पट्टन की उक्त भूमि का अधिकांश भाग वर्तमान में भूमिधरी के रूप में प्रयोग किया जा रहा है, जबकि वर्ष 1323 फसली बंदोबस्त के अभिलेखों में दोनों गाटे धूस (सरकारी भूमि) के रूप में दर्ज थे। वहीं ग्राम सोनबरसा का गाटा संख्या-156 वर्तमान में खाली है तथा अभिलेखों में धूस के नाम से दर्ज है। मामले की विस्तृत जांच कर फर्जी इंद्राज निरस्त कराने तथा भूमि को पुनः धूस के रूप में दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान भूमि की वर्तमान स्थिति, ड्रोन सर्वे, सीमांकन, अभिलेखीय विवरण एवं उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि से जुड़े सभी राजस्व अभिलेखों का गहन परीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए, ताकि शासन स्तर पर प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि यह भूमि प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए उपयुक्त पाई जाती है, तो इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय नागरिकों को रोजगार, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं का व्यापक लाभ प्राप्त होगा। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- आप सभी को #_जगत_न्यूज़_24 परिवार की तरफ से श्रावण मास के पहले शनिवार की हार्दिक शुभकामनाएं।1
- कंझावला थाना के कराला में एक युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश या गैंगवार की आशंका दिल्ली के कंझावला थाना क्षेत्र के कराला गांव में गुरुवार देर रात हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी. जानकारी के मुताबिक, 37 वर्षीय हरीश रात के समय अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ करीब चार राउंड फायरिंग कर दी. गोलियां लगने से हरीश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि घटना से कुछ ही देर पहले हरीश ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी. पत्नी का दावा है कि कुछ समय पहले परिवार को जान से मारने की धमकी भी मिली थी, जिसके चलते हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या गैंगवार की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.1
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन में पहुंचने वाली लड़कियों पर हुई FIR दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद अब एक नया विवाद सामने आया है। प्रदर्शन में शामिल कुछ लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने की खबर सामने आई है। इस कार्रवाई को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप ने कड़ी नाराजगी जताई है। अभिजीत दीप का कहना है कि प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना गलत है और इससे आंदोलन में शामिल लोगों के बीच असंतोष बढ़ा है। वहीं दूसरी तरफ यह दावा किया जा रहा है कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं और लड़कियों ने भाजपा और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए और कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से इस मामले में क्या-क्या धाराएं लगाई गई हैं तथा एफआईआर का पूरा आधार क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है। अभिजीत दीप ने अपने बयान में कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है और यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन केवल आंदोलन में शामिल होने के आधार पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इस पूरे मामले ने एक बार फिर जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर बहस छेड़ दी है। एक पक्ष इसे कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे आंदोलनकारियों पर दबाव बनाने की कार्रवाई बता रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या एफआईआर केवल कथित आपत्तिजनक नारों के आधार पर दर्ज की गई है, या इसके पीछे अन्य कारण भी हैं? और क्या पुलिस इस मामले में आधिकारिक बयान जारी करेगी? फिलहाल इस मामले में पुलिस का विस्तृत पक्ष सामने आने का इंतजार है। जंतरमंतर #दिल्लीप्रदर्शन #NEETपेपरलीक #FIR #अभिजीतदीप #छात्रआंदोलन #पुलिसकार्रवाई #जंतरमंतरप्रदर्शन #लेटेस्टन्यूज #हिंदीन्यूज #BreakingNews #StudentProtest #DelhiNews1
- जम्मू कश्मीर मे एक बार फिर हुआ टारगेटेड हमला.. आखिर कब रुकेंगे इस तरह के टारगेटेड डाउनलोड जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से टारगेटेड. मृतक छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं1
- हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने किराड़ी से दबोचा नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की NDR (नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट रेंज) क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी थाना पंजाबी बाग क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। मानवीय सूचना, तकनीकी निगरानी और फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे किराड़ी सुलेमान नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी दिल्ली में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।1
- प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने फाइनल में कनाडा की डेलगाडो सवानाह को बेहद आसानी से हरा दिया. प्रीति ने तीनों राउंड्स में दबदबा बनाए रखा और सभी 5 जजों ने प्रीति के पक्ष में फैसला सुनाया. यह पहली बार है जब 22 वर्षीय प्रीति ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कोई मेडल जीता है. प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है. उन्होंने फाइनल में कनाडा की डेलगाडो सवानाह को बेहद आसानी से हरा दिया. प्रीति ने तीनों राउंड्स में दबदबा बनाए रखा और सभी 5 जजों ने प्रीति के पक्ष में फैसला सुनाया. यह पहली बार है जब 22 वर्षीय प्रीति ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कोई मेडल जीता है.1
- दिल्ली। अलीपुर थाना क्षेत्र में सांप के काटने से मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बख्तावरपुर स्थित त्रिवेणी कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय शफीका परवीन उर्फ सकीना और उनकी बेटी आफिया को सांप के काटने के बाद इलाज के लिए एसआरएचसी अस्पताल, नरेला ले जाया गया। दिल्ली। अलीपुर थाना क्षेत्र में सांप के काटने से मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बख्तावरपुर स्थित त्रिवेणी कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय शफीका परवीन उर्फ सकीना और उनकी बेटी आफिया को सांप के काटने के बाद इलाज के लिए एसआरएचसी अस्पताल, नरेला ले जाया गया। उपचार के दौरान शफीका की मौत हो गई, जबकि आफिया को बीएसए अस्पताल रेफर किया गया, जहां कुछ घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। 'दोनों को सोते समय सांप ने काटा' स्वजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों को सोते समय सांप ने काटा था और उन्हें किसी प्रकार की साजिश या संदेह नहीं है। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत इन्क्वेस्ट की कार्रवाई कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।1