बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां एक बार फिर जिले ने पूरे बिहार में अपना परचम लहराया है… बिहार बांका -की बेटी पुष्पांजलि ने इतिहास रच दिया है… जी हां, पुष्पांजलि बिहार की स्टेट टॉपर बन गई हैं… बताया जा रहा है कि पुष्पांजलि रजौन प्रखंड के एक शिक्षक की बेटी हैं… और उन्होंने सिमुलतला आवासीय विद्यालय से पढ़ाई करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है… पुष्पांजलि ने कुल 492 अंक हासिल कर पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है… जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई… वहीं गांव और इलाके में भी जश्न का माहौल बन गया है… बेटी की इस सफलता से माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है… स्थानीय लोगों का कहना है कि पुष्पांजलि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और हमेशा कुछ बड़ा करने का सपना देखती थीं… खास बात ये है कि पुष्पांजलि का सपना वैज्ञानिक बनने का है… और वह आगे चलकर देश और दुनिया के लिए कुछ नया करने की सोच रखती हैं… उनकी इस सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे बांका जिले का नाम रोशन कर दिया है… फिलहाल, पुष्पांजलि को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं… और उनकी इस कामयाबी की कहानी अब दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा बनती जा रही है… कैमरामैन के साथ, संवाददाता बिकाश शर्मा, बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल…
बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां एक बार फिर जिले ने पूरे बिहार में अपना परचम लहराया है… बिहार बांका -की बेटी पुष्पांजलि ने इतिहास रच दिया है… जी हां, पुष्पांजलि बिहार की स्टेट टॉपर बन गई हैं… बताया जा रहा है कि पुष्पांजलि रजौन प्रखंड के एक शिक्षक की बेटी हैं… और उन्होंने सिमुलतला आवासीय विद्यालय से पढ़ाई करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है… पुष्पांजलि ने कुल 492 अंक हासिल कर पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है… जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई… वहीं गांव और इलाके में भी जश्न का माहौल बन गया है… बेटी की इस सफलता से माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है… स्थानीय लोगों का कहना है कि पुष्पांजलि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और हमेशा कुछ बड़ा करने का सपना देखती थीं… खास बात ये है कि पुष्पांजलि का सपना वैज्ञानिक बनने का है… और वह आगे चलकर देश और दुनिया के लिए कुछ नया करने की सोच रखती हैं… उनकी इस सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे बांका जिले का नाम रोशन कर दिया है… फिलहाल, पुष्पांजलि को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं… और उनकी इस कामयाबी की कहानी अब दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा बनती जा रही है… कैमरामैन के साथ, संवाददाता बिकाश शर्मा, बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल…
- बिहार बांका ब्रेकिंग: “गरीबों की लड़ाई लड़ने वाला नेता अब नहीं रहा!” — CPM नेताओं ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि बांका में आज CPM जिला कमेटी द्वारा पूर्व जिला सचिव स्वर्गीय कामरेड जमील अहमद के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक अजय कुमार, केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार और जिला सचिव इंजीनियर आशिक सिद्दीकी सहित कई नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जमील अहमद जीवनभर गरीब, पिछड़े और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ते रहे और अपने संघर्ष से बांका में एक अलग पहचान बनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी दोहराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और भावुक माहौल में अपने नेता को अंतिम नमन किया।1
- जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को बांका जिले में पहुंचे। वे ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ के तहत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे हर जिले में संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज बांका पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस के पास स्थित होटल मधुवन विहार में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि अप्रैल, मई, जून इन आने वाले 3 महीनों में जन सुराज राज्य भर में संगठन को फिर से पुनर्गठित करेगा। वहीं जुलाई से राज्य भर में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। वहीं प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था। उस समय जन सुराज की ओर से यह घोषणा की गई थी कि बिहार में बनी नई सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए 6 महीने का समय दिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि इसके बाद ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ के तहत जन सुराज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान को अगले पांच वर्षों तक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए वे हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित कर रहे हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में 60 से 70 करोड़ रुपये खर्च कर वोट खरीदे हैं। उन्होंने कहा कि इसका परिणाम यह है कि 202 विधायकों के समर्थन के बावजूद नीतीश कुमार को 3 महीने में ही मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत नीतीश कुमार या एनडीए की लोकप्रियता की जीत नहीं है, बल्कि पैसे और चुनाव आयोग की मदद का परिणाम है। इस मैन्युफैक्चर्ड परिणाम के कारण ही उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ रहा है। बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री कोई भी बने, नीतीश कुमार के बाद बिहार चलाने वाले लोग के लिए बिहार से ज्यादा गुजरात की चिंता होगी। उन्होंने आगे कहा कि नए मुख्यमंत्री की चिंता यह होगी कि गुजरात की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों की कमी न हो।1
- kya harkat kam kar raha hai neta sab naukari ke chakkar mein ladkiyon ke barbad kar raha hai aurat sabko ya apna bataiye jitna public log ho iska kya Saja mil sakta hai ki nahin mil sakta hai sirf comment mein likhkar bolna dhanyvad1
- Post by Ajay Sharma4
- Post by N.k.choudhary1
- चांदन (बांका): चांदन प्रखंड के पाण्डेय टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। पूरे नवरात्रि के दौरान जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ती रही, वहीं शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन किया गया।बताया जाता है कि लगभग 70 वर्ष पूर्व पोद्दार समाज द्वारा स्थापित इस मंदिर की विशेष मान्यता है। समय के साथ यह मंदिर भव्य स्वरूप ले चुका है और नवरात्रि के अवसर पर यहां हर वर्ष भव्य मेला का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं।नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। पंडित आचार्य विपिन पाण्डेय एवं पूजक प्रभाकर पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके पश्चात माता रानी को महाप्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाया गया।समापन के अवसर पर हवन और कन्यापूजन के साथ मां दुर्गा का विसर्जन किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। हवन कार्यक्रम में डब्लू पोद्दार, नीलम देवी, रूपा देवी, अरविंद वर्मा, रतन पोद्दार, पूनम, सदानंद पोद्दार, जीतन देवी, अमित, मनोज पोद्दार, टुनी, कारू, कुणाल, प्रभात, शुभम, प्रदीप, रिंकू, सागर एवं गौतम सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय समिति एवं समाज के लोगों का सराहनीय योगदान रहा। प्रमुख रूप से अबधेश पोद्दार उर्फ डब्लू, दीपू पोद्दार, मनोज पोद्दार, संजीव पोद्दार, प्रदीप पोद्दार, रिंकू पोद्दार, दिनेश पोद्दार, डॉ. राजेश वर्मा, संतोष पोद्दार एवं आदित्य पोद्दार सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से लगे रहे। नवरात्रि के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालुओं के बीच आस्था और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- बांका की बेटी ने मचाया तहलका, बिहार बोर्ड 10वीं में पुष्पांजलि कुमारी बनी टॉपर #बिहार10वीं #पुष्पांजलिकुमारी #स्टेटटॉपर #बांका #जमुई #शिक्षा #बिहारबोर्ड #गांवकीबेटी #सफलताकीकहानी #EducationHero #TopperAlert #Inspiration #HardWorkPaysOff #PrideOfBihar1
- बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां एक बार फिर जिले ने पूरे बिहार में अपना परचम लहराया है… बिहार बांका -की बेटी पुष्पांजलि ने इतिहास रच दिया है… जी हां, पुष्पांजलि बिहार की स्टेट टॉपर बन गई हैं… बताया जा रहा है कि पुष्पांजलि रजौन प्रखंड के एक शिक्षक की बेटी हैं… और उन्होंने सिमुलतला आवासीय विद्यालय से पढ़ाई करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है… पुष्पांजलि ने कुल 492 अंक हासिल कर पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है… जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई… वहीं गांव और इलाके में भी जश्न का माहौल बन गया है… बेटी की इस सफलता से माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है… स्थानीय लोगों का कहना है कि पुष्पांजलि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और हमेशा कुछ बड़ा करने का सपना देखती थीं… खास बात ये है कि पुष्पांजलि का सपना वैज्ञानिक बनने का है… और वह आगे चलकर देश और दुनिया के लिए कुछ नया करने की सोच रखती हैं… उनकी इस सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे बांका जिले का नाम रोशन कर दिया है… फिलहाल, पुष्पांजलि को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं… और उनकी इस कामयाबी की कहानी अब दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा बनती जा रही है… कैमरामैन के साथ, संवाददाता बिकाश शर्मा, बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल…1