Shuru
Apke Nagar Ki App…
मायके जाने का बहाना बनाकर बहू 10 हजार रुपये और छोटे बेटे को लेकर लापता संतकबीरनगर जनपद के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरही में एक महिला के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार Sant Kabir Nagar के निवासी कल्पनाथ पुत्र स्व. रामसमुझ की बहू मायके जाने की बात कहकर घर से निकली और लगभग 10 हजार रुपये व अपने छोटे बेटे आकाश को साथ लेकर चली गई। महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है, जबकि उसका पति रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रहता है। परिजनों के अनुसार महिला के घर न लौटने से परिवार चिंतित है और उसकी तलाश की जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
मिश्रा जी पत्रकार
मायके जाने का बहाना बनाकर बहू 10 हजार रुपये और छोटे बेटे को लेकर लापता संतकबीरनगर जनपद के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरही में एक महिला के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार Sant Kabir Nagar के निवासी कल्पनाथ पुत्र स्व. रामसमुझ की बहू मायके जाने की बात कहकर घर से निकली और लगभग 10 हजार रुपये व अपने छोटे बेटे आकाश को साथ लेकर चली गई। महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है, जबकि उसका पति रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रहता है। परिजनों के अनुसार महिला के घर न लौटने से परिवार चिंतित है और उसकी तलाश की जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Vipin Times Khlilabad1
- Post by Durgesh Mishra1
- संतकबीरनगर जनपद के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरही में एक महिला के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार Sant Kabir Nagar के निवासी कल्पनाथ पुत्र स्व. रामसमुझ की बहू मायके जाने की बात कहकर घर से निकली और लगभग 10 हजार रुपये व अपने छोटे बेटे आकाश को साथ लेकर चली गई। महिला तीन बच्चों की मां बताई जा रही है, जबकि उसका पति रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रहता है। परिजनों के अनुसार महिला के घर न लौटने से परिवार चिंतित है और उसकी तलाश की जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।1
- साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने लौटाए 3765 रुपये क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत दुधारा थाना साइबर सेल की कार्रवाई, तकनीकी विश्लेषण से फ्रीज कराई गई रकम संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत थाना दुधारा की साइबर सेल ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को उसकी पूरी धनराशि वापस दिलाई है। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित के खाते में 3765 रुपये की शत-प्रतिशत धनराशि वापस कराई गई। पुलिस के अनुसार थाना दुधारा क्षेत्र के ग्राम मीरापुर निवासी प्रदीप के साथ 6 जनवरी 2026 को अज्ञात साइबर ठगों ने 3765 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए अगले दिन 7 जनवरी 2026 को साइबर थाना दुधारा में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की टीम ने तत्काल तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। पुलिस टीम ने संबंधित पेमेंट गेटवे और बैंक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर धोखाधड़ी की राशि को फ्रीज कराया। लगातार फॉलोअप के बाद पुलिस ने पीड़ित के बैंक खाते में पूरी 3765 रुपये की धनराशि वापस करवा दी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल मिश्रा, आरक्षी हेमंत कुमार, आरक्षी अनुज कुमार और आरक्षी ऋषिकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की अपील: संतकबीरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी अज्ञात खाते में पैसे ट्रांसफर न करें। बैंक अधिकारी बनकर आने वाले संदिग्ध कॉल या संदेशों पर विश्वास न करें। किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश के माध्यम से अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर सेल को सूचना दें।1
- संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर सेल थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 3765 रुपये की शत प्रतिशत धनराशि पीडित के खाते में वापस कराई गयी । प्रकरण का संक्षिप्त विवरण थाना दुधारा क्षेत्र के ग्राम मीरापुर निवासी प्रदीप के साथ दिनांक 06.01.2026 को अज्ञात साइबर ठगों द्वारा 3765 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी । ठगी का शिकार होने के उपरांत आवेदक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल अगले दिन दिनांक 07.01.2026 को साइबर थाना दुधारा में अपनी शिकायत दर्ज कराई । पुलिस टीम की कार्यप्रणाली मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना दुधारा की साइबर टीम ने अविलंब तकनीकी विश्लेषण शुरू किया, टीम के सदस्य आरक्षी ऋषिकेश यादव, हेमन्त कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित गेटवे और बैंक अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया और फ्रॉड की गई राशि को फ्रीज कराया, निरंतर फॉलोअप के परिणामस्वरूप आज आवेदक के बैंक खाते में धोखाधड़ी की 3765 रुपये की शत प्रतिशत धनराशि पीडित के खाते में वापस कराई गयी । सराहनीय भूमिका निभाने वाली साइबर सेल थाना दुधारा पुलिस टीम • उ0नि0 अनिल मिश्रा • आरक्षी हेमन्त कुमार • आरक्षी अनुज कुमार • आरक्षी ऋषिकेश यादव संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील करती है कि •किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी अज्ञात खाते में पैसा ट्रांसफर न करें । •बैंक अधिकारी बनकर आने वाले संदिग्ध कॉल / मैसेज पर विश्वास न करें । •किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है । •साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर सेल को सूचित करें ।1
- गांवों के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका अहम — विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर के ब्लॉक बघौली में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मेहदावल विधायक Anil Kumar Tripathi ने पहुंचकर बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि गांवों के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा और अपने क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से उठाना होगा। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव भी रखे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर कार्य करें, तभी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा। इस अवसर पर ब्लॉक के जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।1
- वार्षिक परिणाम के साथ प्रवेश परीक्षा का आयोजन, 2 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आगामी 24 मार्च को भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय परिसर में इस कार्यक्रम को लेकर अभी से उत्साह का माहौल है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा टॉपर विद्यार्थियों पर पुरस्कारों की बारिश की जाएगी। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि सूर्या परिवार हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी विद्यालय ने मेधावी विद्यार्थियों को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया था और इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य प्रतिभाओं को भी मंच देकर उन्हें आगे बढ़ाना है। इसी दिन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस एग्जाम) का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पहले से अपना पंजीकरण कराया है। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि वार्षिक उत्सव और प्रवेश परीक्षा के बाद 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। नए सत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक व हाईटेक सुविधाओं से युक्त वातावरण में शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में होने वाले इस बड़े आयोजन को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खासा उत्साह है तथा कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।1
- सरसों का फसल1