Shuru
Apke Nagar Ki App…
शंकरगढ़ में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई,7 ट्रक सीज, प्रशासन की सख्ती से मजदूरों में बढ़ी चिंता शंकरगढ़ क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह अवैध खनन सामग्री के परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। एसडीएम बारा के विशेष अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेज के मिट्टी और सिलिका सैंड ले जा रहे 7 ट्रकों को मौके पर पकड़कर सीज कर दिया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर चलाए गए इस अभियान से अवैध परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
Rohit Sharma
शंकरगढ़ में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई,7 ट्रक सीज, प्रशासन की सख्ती से मजदूरों में बढ़ी चिंता शंकरगढ़ क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह अवैध खनन सामग्री के परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। एसडीएम बारा के विशेष अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेज के मिट्टी और सिलिका सैंड ले जा रहे 7 ट्रकों को मौके पर पकड़कर सीज कर दिया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर चलाए गए इस अभियान से अवैध परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज जनपद के यमुनापार क्षेत्र में स्थित गौहनिया चौराहे के पास देसी शराब के ठेके पर नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेके पर निर्धारित समय से पहले सुबह करीब 6 बजे से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। सरकारी नियमों के मुताबिक देसी शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ही संचालित की जा सकती हैं। इसके बावजूद आरोप है कि यहां तय समय से पहले और अधिक कीमत पर “ब्लैक” में शराब बेची जा रही है। सुबह के समय, जब आसपास की अधिकतर दुकानें बंद रहती हैं, उस दौरान भी ठेके पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। इससे यह संकेत मिलता है कि यह गतिविधि लंबे समय से जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की अवैध बिक्री से क्षेत्र का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। खासकर युवाओं पर इसका नकारात्मक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ठेका संचालकों के हौसले बढ़े हैं। हालांकि, आबकारी इंस्पेक्टर आनंद पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही संबंधित दुकानदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए दंडित किया गया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस तरह की अवैध गतिविधियों पर स्थायी रूप से रोक लगाने के लिए आगे क्या कदम उठाता है।1
- श्री जंगी राम इंटर कॉलेज पर संकट के बादल, वन विभाग की जमीन पर कब्जे और मान्यता में धांधली का आरोप संगम नगरी प्रयागराज के यमुनानगर (बारा) क्षेत्र स्थित श्री जंगी राम इंटर कॉलेज इन दिनों गंभीर विवादों और प्रशासनिक जांच के घेरे में है। विद्यालय पर सरकारी जमीन कब्जाने और मान्यता के नियमों के उल्लंघन जैसे संगीन आरोप लगे हैं, जिसकी जांच के लिए प्रशासनिक अमला जमीन पर उतर आया है। क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, लोहगरा में स्थित यह इंटर कॉलेज वन विभाग की आरक्षित सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित किया गया है। इसके अलावा, विद्यालय की मान्यता को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि मान्यता प्राप्त करते समय कागजों में 16 कमरों का संचालन दिखाया गया था, लेकिन धरातल पर कमरों की संख्या इससे कहीं कम है। प्रशासनिक अमले ने की छापेमारी और जांच शिकायत की गंभीरता को देखते हुए बारा के उपजिलाधिकारी (SDM) गणेश कनौजिया और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) पी एन सिंह ने संयुक्त रूप से विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में जाकर कमरों की गिनती की और भौतिक ढांचे का जायजा लिया। विद्यालय की मान्यता संबंधी फाइल और राजस्व रिकॉर्ड (खतौनी) का मिलान किया गया ताकि जमीन के वास्तविक मालिकाना हक की पुष्टि हो सके। प्रबंधक ने आरोपों को बताया निराधार वहीं दूसरी ओर, विद्यालय के प्रबंधक भोलानाथ दुबे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने मीडिया और अधिकारियों के समक्ष पक्ष रखते हुए कहा कि: "विद्यालय पूरी तरह से हमारी अपनी आरजी (राजस्व) संख्या की निजी जमीन पर बना है। वन विभाग की जमीन से इसका कोई लेना-देना नहीं है। हमारे खिलाफ की गई शिकायत द्वेषपूर्ण और निराधार है।" *जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई* निरीक्षण के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि स्थलीय निरीक्षण और कागजी दस्तावेजों में कोई भिन्नता पाई जाती है या मान्यता की शर्तों का उल्लंघन मिलता है, तो विद्यालय के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल प्रशासन की रिपोर्ट का इंतजार है। यह जांच तय करेगी कि विद्यालय का भविष्य क्या होगा और क्या छात्रों की पढ़ाई पर इसका असर पड़ेगा। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो विद्यालय की मान्यता रद्द होने के साथ-साथ बेदखली की कार्रवाई भी संभव है।4
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- मैं श्रीराम भक्त प्रभाकर राम एडवोकेट मीडिया जन सेवक तहसील मेजा खास में हरिजन कॉलोनी है जहां पर रहने के लिए हरिजनों को आवास मुहैया कराया गया है लेकिन लेकिन उनके स्थान पर कोई दूसरा कॉलोनी का उपयोग कर रहा है.जय श्री राम1
- उत्तर प्रदेश के विशाल जिला गाजियाबाद में भयंकर ओलावृष्टि 10 साल में दोस्तों इस प्रकार से ईश्वर ने जिला गाजियाबाद में बर्फ का कहर नहीं बरसाया न जाने सृष्टि क्या सोच रही है सभी गाजियाबाद निवासी से प्रार्थना है कि सुबह भर में सूरज उगने से पहले स्नान करके चार चक्कर लगाए ईश्वर से प्रार्थना करें कि ऐसी आपदा से बचाए1
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला पूरी रिपोर्ट देखें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्या फैसला दिया इस रिपोर्ट में पूरी देखें1
- शंकरगढ़ क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह अवैध खनन सामग्री के परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। एसडीएम बारा के विशेष अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेज के मिट्टी और सिलिका सैंड ले जा रहे 7 ट्रकों को मौके पर पकड़कर सीज कर दिया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर चलाए गए इस अभियान से अवैध परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।1