logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

17 hrs ago
user_District.reporter.babulaljogaw
District.reporter.babulaljogaw
Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
17 hrs ago

More news from Rajasthan and nearby areas
  • *अयोध्या में चल रहे 1251 कुंडीय हवन के मंडप में आग लग गई*
    1
    *अयोध्या में चल रहे 1251 कुंडीय हवन के मंडप में आग लग गई*
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • फालना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग से अलौकिक फाउंडेशन ट्रस्ट, उदयपुर के अंतर्गत संचालित एडवेंट कॉलेज ऑफ फार्मेसी, फालना ने शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन “औषधि एवं बायोमेडिकल आविष्कारों की पेटेंट योग्यता पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव: आईपीआर फ्रेमवर्क में उभरती चुनौतियाँ और अवसर” विषय पर केंद्रित रहा। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे शुरू हुए इस सम्मेलन में देशभर से शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, फार्मेसी विद्यार्थियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य औषधि तथा बायोमेडिकल आविष्कारों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बढ़ते प्रभाव और बौद्धिक संपदा अधिकार (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स) के क्षेत्र में उत्पन्न हो रही चुनौतियों एवं अवसरों पर विचार-विमर्श करना था।
    1
    फालना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग से अलौकिक फाउंडेशन ट्रस्ट, उदयपुर के अंतर्गत संचालित एडवेंट कॉलेज ऑफ फार्मेसी, फालना ने शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। 
यह सम्मेलन “औषधि एवं बायोमेडिकल आविष्कारों की पेटेंट योग्यता पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव: आईपीआर फ्रेमवर्क में उभरती चुनौतियाँ और अवसर” विषय पर केंद्रित रहा।
शुक्रवार सुबह 10:00 बजे शुरू हुए इस सम्मेलन में देशभर से शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, फार्मेसी विद्यार्थियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य औषधि तथा बायोमेडिकल आविष्कारों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बढ़ते प्रभाव और बौद्धिक संपदा अधिकार (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स) के क्षेत्र में उत्पन्न हो रही चुनौतियों एवं अवसरों पर विचार-विमर्श करना था।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत ने अपने सुमेरपुर प्रवास के दौरान देर रात को अपने निजी आवास पर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक के दौरान शहर की मूलभूत समस्याओं से संबंधित शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण के निर्देश दिए।  कुमावत ने शहर की अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए रात्रिकालीन गश्त बढाने व मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में लगातार बढ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ चोरी के मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए पाबंद किया। मंत्री  कुमावत ने बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने, एमडी नशे की बिक्री की रोकथाम व स्पा सेंटर्स पर अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की हिदायत दी। साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के निर्देश कैबिनेट मंत्री  कुमावत ने बैठक के दौरान नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने, जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, वहां नई लाइटें लगवाने तथा प्रमुख स्थलों पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ करने पर मंथन बैठक के दौरान उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसमें एसडीएच प्रभारी महिपाल सिंह परमार ने मंत्री श्री कुमावत को चिकित्सा में पदस्थापित चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया। परमार ने बताया कि चिकित्सालय में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। कुमावत ने आमजन को चिकित्सा सुविधा सहज उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की। बजट घोषणा के कार्य निर्धारित अवधि में हों पूरे मंत्री कुमावत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बजट घोषणा में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करें। मंत्री कुमावत ने पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं। साथ ही उन्होंने गांवों में उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व पटटों व अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने पेयजल संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गांवों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए खराब हैंडपंपों की मरम्मत की जाए। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत टंकियों का निर्माण कार्य पूरा करने व अधूरे कनेक्शन निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए मंत्री  कुमावत ने एक मोबाइल नंबर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिजली की खपत को देखते हुए लॉ-वोल्टेज वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह, पूनम सिंह परमार, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह, जोधपुर डिस्कॉम के एक्सईएन राकेश शर्मा, एईएन अनुज शर्मा, पीएचईडी के एईएन खेमराज बैरवा, पीएमओ महिपाल सिंह परमार, पीडब्लयूडी के एईएन तनवीर सिंह, रविकांत रावल आदि मौजूद रहे।
    1
    नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत ने अपने सुमेरपुर प्रवास के दौरान देर रात को अपने निजी आवास पर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक के दौरान शहर की मूलभूत समस्याओं से संबंधित शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण के निर्देश दिए।  कुमावत ने शहर की अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए रात्रिकालीन गश्त बढाने व मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में लगातार बढ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ चोरी के मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए पाबंद किया। मंत्री  कुमावत ने बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने, एमडी नशे की बिक्री की रोकथाम व स्पा सेंटर्स पर अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की हिदायत दी। 
साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के निर्देश 
कैबिनेट मंत्री  कुमावत ने बैठक के दौरान नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने, जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, वहां नई लाइटें लगवाने तथा प्रमुख स्थलों पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। 
चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ करने पर मंथन 
बैठक के दौरान उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसमें एसडीएच प्रभारी महिपाल सिंह परमार ने मंत्री श्री कुमावत को चिकित्सा में पदस्थापित चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया। परमार ने बताया कि चिकित्सालय में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। कुमावत ने आमजन को चिकित्सा सुविधा सहज उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की। 
बजट घोषणा के कार्य निर्धारित अवधि में हों पूरे 
मंत्री कुमावत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बजट घोषणा में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करें। 
मंत्री कुमावत ने पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं। साथ ही उन्होंने गांवों में उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व पटटों व अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। 
उन्होंने पेयजल संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गांवों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए खराब हैंडपंपों की मरम्मत की जाए। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत टंकियों का निर्माण कार्य पूरा करने व अधूरे कनेक्शन निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए मंत्री  कुमावत ने एक मोबाइल नंबर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिजली की खपत को देखते हुए लॉ-वोल्टेज वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह, पूनम सिंह परमार, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह, जोधपुर डिस्कॉम के एक्सईएन राकेश शर्मा, एईएन अनुज शर्मा, पीएचईडी के एईएन खेमराज बैरवा, पीएमओ महिपाल सिंह परमार, पीडब्लयूडी के एईएन तनवीर सिंह, रविकांत रावल आदि मौजूद रहे।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Sumerpur Shahar Jalore Chauraha ki ghatna#sumerpur
    1
    Sumerpur Shahar Jalore Chauraha ki ghatna#sumerpur
    user_Braking news rj 22
    Braking news rj 22
    Electrician Sumerpur, Pali•
    12 hrs ago
  • गिरी के शारदा विद्या मंदिर गिरी में मंत्री श्री अविनाश जी गहलोत का स्वागत... @⁨Avinash Gehlot MLA⁩
    1
    गिरी के शारदा विद्या मंदिर गिरी में मंत्री श्री अविनाश जी गहलोत का स्वागत...
@⁨Avinash Gehlot MLA⁩
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी महावीर जन्म कल्याणक पर सेवा कार्य: 1151 किलो लापसी व हरे चारे का ट्रक गायों-कबूतरों को समर्पित ब्यावर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर 1151 किलो लापसी, एक हरे चारे से भरा ट्रक तथा 101 किलो मक्की व बाजरा गायों एवं कबूतरों को डाला गया। भगवान महावीर का संदेश जीवों के प्रति दया, करुणा और अहिंसा के भाव को दर्शाता है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल पिछले सात वर्षों से भामाशाहों के सहयोग से निरंतर सेवा कार्य करता आ रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के जाप के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया। मंडल अध्यक्ष राजूभाई सेठिया एवं मंत्री संजय चोरड़िया ने बताया कि यह सेवा कार्य प्रत्येक माह की 25 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन भाग लेते हैं। इस अवसर पर रमेश बाकलीवाल, हस्तीमल संचेती, मल संचेती, दुलीचंद मखाना, चेतन जेलमी मकाना, सुरेश मुणोत, संजय खटोड़, संजय चोरड़िया, जसवंत कोठारी, हेमचंद्र सिंघवी, सुरेंद्र लोढ़ा, अनिल-मुकेश बाफना, चंदेश नाहर, मुकेश मकाना, पप्पू भाई, राकेश बोहरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
महावीर जन्म कल्याणक पर सेवा कार्य: 1151 किलो लापसी व हरे चारे का ट्रक गायों-कबूतरों को समर्पित
ब्यावर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर 1151 किलो लापसी, एक हरे चारे से भरा ट्रक तथा 101 किलो मक्की व बाजरा गायों एवं कबूतरों को डाला गया।
भगवान महावीर का संदेश जीवों के प्रति दया, करुणा और अहिंसा के भाव को दर्शाता है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल पिछले सात वर्षों से भामाशाहों के सहयोग से निरंतर सेवा कार्य करता आ रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के जाप के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया।
मंडल अध्यक्ष राजूभाई सेठिया एवं मंत्री संजय चोरड़िया ने बताया कि यह सेवा कार्य प्रत्येक माह की 25 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन भाग लेते हैं।
इस अवसर पर रमेश बाकलीवाल, हस्तीमल संचेती, मल संचेती, दुलीचंद मखाना, चेतन जेलमी मकाना, सुरेश मुणोत, संजय खटोड़, संजय चोरड़िया, जसवंत कोठारी, हेमचंद्र सिंघवी, सुरेंद्र लोढ़ा, अनिल-मुकेश बाफना, चंदेश नाहर, मुकेश मकाना, पप्पू भाई, राकेश बोहरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • *जोधपुर; बैंक की लाइन में लगे किसान की जेब से शातिर बदमाश 50 हजार चोरी कर हुआ फरार* उदयमंदिर थाना क्षेत्र स्थित 'दी जोधपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक' की सोजती गेट शाखा में शुक्रवार सुबह किसान बैंक में पैसे जमा कराने आया था। शातिर बदमाश ने बड़ी सफाई से वारदात को दिया अंजाम दिया और 50 हजार रुपये निकालकर रफूचक्कर हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने उदयमंदिर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस।
    1
    *जोधपुर; बैंक की लाइन में लगे किसान की जेब से शातिर बदमाश 50 हजार चोरी कर हुआ फरार*
उदयमंदिर थाना क्षेत्र स्थित 'दी जोधपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक' की सोजती गेट शाखा में शुक्रवार सुबह किसान बैंक में पैसे जमा कराने आया था। शातिर बदमाश ने बड़ी सफाई से वारदात को दिया अंजाम दिया और 50 हजार  रुपये निकालकर रफूचक्कर हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने उदयमंदिर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • नरेश मालवीय, सुमेरपुर । तीरगर समाज विकास सेवा संस्थान ने रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया। 26 मार्च को विशाल भजन संध्या हुई। श्रद्धालुओं ने भजनों में भाग लिया। 27 मार्च को भगवान श्री रामचन्द्रजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के बुजुर्ग शामिल हुए। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर राम-भक्ति के गीत गाए। संस्था अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि शोभायात्रा में सिरोही विधायक ओटाराम देवासी भी शामिल हुए। उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम से समाज में एकता और भक्ति का संदेश गया। लोगों ने कहा कि यह आयोजन लंबे समय तक याद रहेगा।
    2
    नरेश मालवीय, सुमेरपुर । तीरगर समाज विकास सेवा संस्थान ने रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया। 26 मार्च को विशाल भजन संध्या हुई। श्रद्धालुओं ने भजनों में भाग लिया। 27 मार्च को भगवान श्री रामचन्द्रजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के बुजुर्ग शामिल हुए। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर राम-भक्ति के गीत गाए। 
संस्था अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि शोभायात्रा में सिरोही विधायक ओटाराम देवासी भी शामिल हुए। उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम से समाज में एकता और भक्ति का संदेश गया। लोगों ने कहा कि यह आयोजन लंबे समय तक याद रहेगा।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.