Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from Rajasthan and nearby areas
- *अयोध्या में चल रहे 1251 कुंडीय हवन के मंडप में आग लग गई*1
- नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने सुमेरपुर प्रवास के दौरान देर रात को अपने निजी आवास पर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक के दौरान शहर की मूलभूत समस्याओं से संबंधित शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण के निर्देश दिए। कुमावत ने शहर की अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए रात्रिकालीन गश्त बढाने व मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में लगातार बढ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ चोरी के मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए पाबंद किया। मंत्री कुमावत ने बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने, एमडी नशे की बिक्री की रोकथाम व स्पा सेंटर्स पर अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की हिदायत दी। साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के निर्देश कैबिनेट मंत्री कुमावत ने बैठक के दौरान नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने, जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, वहां नई लाइटें लगवाने तथा प्रमुख स्थलों पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ करने पर मंथन बैठक के दौरान उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसमें एसडीएच प्रभारी महिपाल सिंह परमार ने मंत्री श्री कुमावत को चिकित्सा में पदस्थापित चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया। परमार ने बताया कि चिकित्सालय में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। कुमावत ने आमजन को चिकित्सा सुविधा सहज उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उप जिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की। बजट घोषणा के कार्य निर्धारित अवधि में हों पूरे मंत्री कुमावत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बजट घोषणा में स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करें। मंत्री कुमावत ने पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं। साथ ही उन्होंने गांवों में उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व पटटों व अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने पेयजल संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गांवों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए खराब हैंडपंपों की मरम्मत की जाए। वहीं, जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत टंकियों का निर्माण कार्य पूरा करने व अधूरे कनेक्शन निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए मंत्री कुमावत ने एक मोबाइल नंबर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिजली की खपत को देखते हुए लॉ-वोल्टेज वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनोप सिंह, पूनम सिंह परमार, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह, जोधपुर डिस्कॉम के एक्सईएन राकेश शर्मा, एईएन अनुज शर्मा, पीएचईडी के एईएन खेमराज बैरवा, पीएमओ महिपाल सिंह परमार, पीडब्लयूडी के एईएन तनवीर सिंह, रविकांत रावल आदि मौजूद रहे।1
- Sumerpur Shahar Jalore Chauraha ki ghatna#sumerpur1
- गिरी के शारदा विद्या मंदिर गिरी में मंत्री श्री अविनाश जी गहलोत का स्वागत... @Avinash Gehlot MLA1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी महावीर जन्म कल्याणक पर सेवा कार्य: 1151 किलो लापसी व हरे चारे का ट्रक गायों-कबूतरों को समर्पित ब्यावर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर 1151 किलो लापसी, एक हरे चारे से भरा ट्रक तथा 101 किलो मक्की व बाजरा गायों एवं कबूतरों को डाला गया। भगवान महावीर का संदेश जीवों के प्रति दया, करुणा और अहिंसा के भाव को दर्शाता है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल पिछले सात वर्षों से भामाशाहों के सहयोग से निरंतर सेवा कार्य करता आ रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के जाप के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया। मंडल अध्यक्ष राजूभाई सेठिया एवं मंत्री संजय चोरड़िया ने बताया कि यह सेवा कार्य प्रत्येक माह की 25 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन भाग लेते हैं। इस अवसर पर रमेश बाकलीवाल, हस्तीमल संचेती, मल संचेती, दुलीचंद मखाना, चेतन जेलमी मकाना, सुरेश मुणोत, संजय खटोड़, संजय चोरड़िया, जसवंत कोठारी, हेमचंद्र सिंघवी, सुरेंद्र लोढ़ा, अनिल-मुकेश बाफना, चंदेश नाहर, मुकेश मकाना, पप्पू भाई, राकेश बोहरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by लाबु सिंह1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- *जोधपुर; बैंक की लाइन में लगे किसान की जेब से शातिर बदमाश 50 हजार चोरी कर हुआ फरार* उदयमंदिर थाना क्षेत्र स्थित 'दी जोधपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक' की सोजती गेट शाखा में शुक्रवार सुबह किसान बैंक में पैसे जमा कराने आया था। शातिर बदमाश ने बड़ी सफाई से वारदात को दिया अंजाम दिया और 50 हजार रुपये निकालकर रफूचक्कर हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने उदयमंदिर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस।1
- नरेश मालवीय, सुमेरपुर । तीरगर समाज विकास सेवा संस्थान ने रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया। 26 मार्च को विशाल भजन संध्या हुई। श्रद्धालुओं ने भजनों में भाग लिया। 27 मार्च को भगवान श्री रामचन्द्रजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के बुजुर्ग शामिल हुए। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर राम-भक्ति के गीत गाए। संस्था अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि शोभायात्रा में सिरोही विधायक ओटाराम देवासी भी शामिल हुए। उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम से समाज में एकता और भक्ति का संदेश गया। लोगों ने कहा कि यह आयोजन लंबे समय तक याद रहेगा।2