मंत्री ए.के. शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से सुभागी देवी इंटर कॉलेज के प्रतिभा सम्मान समारोह में की सहभागिता शिक्षित भारत ही विकसित भारत की मजबूत नींव : ए.के. शर्मा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर बेटियों की शिक्षा पर दिया विशेष जोर मऊ,ब्यूरो। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से सुभागी देवी इंटर कॉलेज, दुबारी मोड़, मधुबन, जनपद मऊ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 में सहभागिता की।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रबंधक, प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, अभिभावकगण, जनपद के सम्मानित नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हाई स्कूल परीक्षा–2026 में प्रतीक्षा पांडेय ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि गरिमा मौर्य ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया। वहीं पूजा साहनी ने 95.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में छठवां स्थान प्राप्त किया।इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 में अंशिका यादव ने जिले में तीसरा स्थान, दीपिका पटेल ने जिले में आठवां स्थान तथा महिमा विश्वकर्मा ने जिले में दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया। मंत्री श्री शर्मा ने सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे संकल्प लेकर पढ़ाई करें और अभिभावक उनका पूरा सहयोग करें तो वे जीवन में किसी भी ऊंचाई को प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा के अवसर दें और उन्हें आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं और परिवार व समाज का नाम रोशन कर रही हैं। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आज का युग शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक का युग है। यदि हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे तो वे डॉक्टर, वैज्ञानिक, इंजीनियर, पायलट तथा विभिन्न क्षेत्रों में देश का नेतृत्व करेंगे। विकसित भारत का सपना शिक्षित भारत से ही साकार होगा।उन्होंने कहा कि तकनीक, ऊर्जा, एविएशन, स्पेस एवं अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण साधन है। इसलिए प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सके।
मंत्री ए.के. शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से सुभागी देवी इंटर कॉलेज के प्रतिभा सम्मान समारोह में की सहभागिता शिक्षित भारत ही विकसित भारत की मजबूत नींव : ए.के. शर्मा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर बेटियों की शिक्षा पर दिया विशेष जोर मऊ,ब्यूरो। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से सुभागी देवी इंटर कॉलेज, दुबारी मोड़, मधुबन, जनपद मऊ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 में सहभागिता की।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रबंधक, प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, अभिभावकगण, जनपद के सम्मानित नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल
भविष्य की कामना की। हाई स्कूल परीक्षा–2026 में प्रतीक्षा पांडेय ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि गरिमा मौर्य ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया। वहीं पूजा साहनी ने 95.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में छठवां स्थान प्राप्त किया।इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 में अंशिका यादव ने जिले में तीसरा स्थान, दीपिका पटेल ने जिले में आठवां स्थान तथा महिमा विश्वकर्मा ने जिले में दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया। मंत्री श्री शर्मा ने सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बधाई देते
हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे संकल्प लेकर पढ़ाई करें और अभिभावक उनका पूरा सहयोग करें तो वे जीवन में किसी भी ऊंचाई को प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा के अवसर दें और उन्हें आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं और परिवार व समाज का नाम रोशन कर रही हैं। मंत्री श्री शर्मा
ने कहा कि आज का युग शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक का युग है। यदि हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे तो वे डॉक्टर, वैज्ञानिक, इंजीनियर, पायलट तथा विभिन्न क्षेत्रों में देश का नेतृत्व करेंगे। विकसित भारत का सपना शिक्षित भारत से ही साकार होगा।उन्होंने कहा कि तकनीक, ऊर्जा, एविएशन, स्पेस एवं अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण साधन है। इसलिए प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सके।
- मऊ जिले के गहनी गांव में बैटरी वाला टोटो गहरे गड्ढे में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।1
- Post by SONI DEVI1
- Chkrod jbrn kabja maija sisva dhrmpur visunpur nala gdhee4
- आजमगढ़: विवादित भूमि पर दीवार गिराने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में 5 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ शेखूपुर गाँव में एक विवादित भूमि पर चहारदीवारी तोड़ने, गाली-गलौज करने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से प्रतिबंधित वस्तुएं फेंकने के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का विवरण पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शेखूपुर गाँव के निवासी बदिउज्जमा पुत्र शब्बीर की गाटा संख्या 36/0.015 हेक्टेयर भूमि पर राजस्व विभाग की टीम ने 4 मई को पैमाइश (नाप-जोख) कर पत्थर नसब किया था। समाधान दिवस पर हुई इस कार्रवाई के बाद बदिउज्जमा अपनी भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि 10 मई को विपक्षी गणों ने एकजुट होकर निर्माण कार्य को रोक दिया। आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की और दीवार ढहा दी, बल्कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की नीयत से वहां सूअर का कटा सिर और अन्य अंग फेंक दिए। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी पीड़ित की तहरीर पर बिलरियागंज थाने में मु0अ0सं0 113/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (3(5), 196, 352, 351(3), 326(ई), 324(4)) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, रविवार को उपनिरीक्षक इसरार अहमद और संतोष कुमार यादव की टीम ने ग्राम जैगहा में दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में आरोपियों ने कानूनी नोटिस लेने से इनकार किया और अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। अंततः पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर निम्नलिखित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया: सुरजी देवी (निवासी: जैगहा) रीता देवी (निवासी: जैगहा) मनीषा (निवासी: जैगहा) रेनू (निवासी: जैगहा) आरती (निवासी: जैगहा) मुकेश (निवासी: जैगहा) कानूनी स्थिति पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है।1
- उभांव पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों को ग बिल्थरारोड ।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना उभांव के प्र0नि0 दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व मे उभांव पुलिस टीम को मिली सफलता । ज्ञात हों कि रविवार को डायल 112 पर लूट की सूचना मिली जिस पर थाना उभांव पुलिस टीम के उ0नि0 देवी प्रसाद मिश्र मय हमराह हे0का0 ज्योतिष यादव द्वारा तत्काल बहदग्राम चन्दाडीह पहुंचे तो पता चला कि चन्द्रशेखर पुत्र रामविलास राम निवासी चन्दाडीह थाना उभांव ,धनन्जय चौहान पुत्र राम प्रसाद निवासी महेन्दुआ थाना नगरा ,मुन्ना यादव पुत्र स्व0 हरिचन्द यादव निवासी तितलौकिया उर्फ किशोरगंज थाना नगरा के मध्य पैसे के लेन देन के विवाद हुआ था, जिसको लेकर डायल 112 पर झूठी लूट की सूचना दिया गया था, जिसके सम्बन्ध मे पूछने पर दोनो पक्ष उत्तेजित हो गये । शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत दोनों पक्षो को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 BNSS के अन्तर्गत मा0 न्यायालय भेज दिया । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 देवी प्रसाद मिश्र.हे0का0 ज्योति कुमार सिंह यादव शामिल रहे।1
- परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की पहल से 02 बिखरे परिवारों में हुआ समझौता, नई किरण प्रोजेक्ट से बढ़ रहा पारिवारिक सौहार्द आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में रविवार को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में मिडिएशन बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 15 पत्रावलियों में पक्षकारों को नोटिस एवं फोन के माध्यम से बुलाया गया, जिनमें 11 मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। काउन्सलरों द्वारा दोनों पक्षों की संयुक्त एवं अलग-अलग काउन्सलिंग कर वैवाहिक विवादों को सुलझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान 02 मामलों में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया। दोनों मामलों में दहेज को लेकर मारपीट व गाली-गलौज के आरोप लगाए गए थे। वहीं 04 पत्रावलियां अन्य कारणों से बंद की गईं तथा 01 मामले में अभियोग पंजीकृत करने की सलाह दी गई। शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित कर पुनः नोटिस जारी किया जाएगा। नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से टूटते परिवारों को फिर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक न्यायालयों पर भार कम होने के साथ समाज में पारिवारिक सौहार्द भी बढ़ रहा है। समझौता कराने वाले मामलों में लालिमा सरोज निवासी भीरा थाना बरदह तथा चन्दा निवासी डीहा रानीपुर पकड़िया थाना जहानागंज शामिल रहीं। बैठक में प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित1
- आजमगढ़ के जहाँनागंज थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का विनष्टीकरण किया। इस कार्रवाई में 4 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब को नष्ट किया गया।1
- मऊ एसपी कमलेश बहादुर ने क्षेत्राधिकारी और पुलिस बल के साथ दोहरीघाट कस्बे में रूट मार्च किया। उन्होंने भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जायजा लेते हुए आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।4