Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from Gorakhpur and nearby areas
- गोरखपुर के गोला उप-जिले में एक बड़ा स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाना है, जिसमें स्थानीय लोग और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं।1
- बेलथरारोड के फरसाटार चट्टी पर शनिवार शाम बाइक और दूध वाहन की भीषण टक्कर में 15 वर्षीय किशोर मुकेश कुमार की मौत हो गई। इस हादसे में मुकेश के दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा है।1
- पुलिस मुठभेड़ में लुट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में लुट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार जिले में लुट और छिनौती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब मुखबिरों की सूचना पर रात्रि 11:30 बजे थाना गौरीबाजार व रुद्रपुर की संयुक्त टीम द्वारा थाना गौरीबाजार में रामपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि एक दो पहिया मोटरसाइकिल वाहन से दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वे पुलिस के बैरियर को टक्कर मारते हुए भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया तो भागते समय गुरुजघाट पुलिया के पास उनकी बाईक मोड़ पर फिसल कर गिर गयी तथा उक्त दोनों बाईक सवार पुलिया के किनारे छिपकर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के बांये पैर में गोली लग गई तथा एक अन्य व्यक्ति को मौके पर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि पिछले कुछ दिनों में जिले में लुट, छिनौती की घटना को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से 02 तमंचा 315 बोर व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तमंचे की नाल में फंसा हुआ व जामातलाशी में झपटमारी से सम्बन्धित 01 अंगूठी पीली धातु व एक सफेद धातु की हाथपलानी की व 6000 रुपये- नगद गहनों की बिक्री के तथा एक मोटरसाईकिल की बरामदगी की गई। पुलिस टीम द्वारा पूंछताछ में घायल अभियुक्त द्वारा अपना नाम जैनुद्दीन जिसे ईलाज हेतु मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि 2 मई को बैतालपुर में एचपी पेट्रोल पंप के पास से एक बाइक सवार महिला के पास से हमलोगों द्वारा उसका बैग झपटा मारकर छीन लिया गया था 26 अप्रैल थाना कोतवाली के इजरही के पास से मोटरसाइकिल पर बैठ कर जा रही एक महिला का पर्श हमलोग पीछे झपटा मारकर छीन लिए थे।3
- एक बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी समेत गिरफ्तार तमंचा, कारतूस, नकदी और आभूषण बरामद स्लग: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, झपटमारी गैंग का पर्दाफाश देवरिया जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात थाना रुद्रपुर, गौरीबाजार और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद झपटमारी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, नकदी, आभूषण और केटीएम बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक 9 और 10 मई की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे थाना गौरीबाजार क्षेत्र के रामपुर चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक केटीएम बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक इलाके में आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हो गई। कुछ देर बाद यूपी 53 EV 6044 नंबर की केटीएम बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों बैरियर तोड़कर तेज रफ्तार में भाग निकले। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया। पीछा करते हुए बदमाश गुरूजघाट पुलिया के पास पहुंचे, जहां मोड़ पर उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान जैनुद्दीन उर्फ गोगा निवासी फाजिलनगर थाना पटहेरवा के रूप में हुई है, जबकि उसका दूसरा साथी बाल अपचारी बताया गया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने कई झपटमारी की घटनाओं का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि दो मई को बैतालपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास एक महिला का बैग छीना था। इसके अलावा 26 अप्रैल को इजरही इलाके में बाइक से जा रही महिला का पर्स भी झपट लिया था। इन मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचा 315 बोर, छह जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, सोने की अंगूठी, सफेद धातु की हाथ पलानी, छह हजार रुपये नकद और केटीएम बाइक बरामद की है। इस कार्रवाई में रुद्रपुर, गौरीबाजार और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता बताया है।1
- उत्तर प्रदेश की रुद्रपुर, सदर और गौरी बाजार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो अभियुक्तों को मुठभेड़ में दबोचा। उनके पास से दो तमंचे, छह जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।3
- बलिया के रसड़ा में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना के बाद एक युवती ने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया, जिसमें उसने पूरी सच्चाई बताई।1
- सफाई हेतु सफाई हेतु1
- बलिया जनपद में स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। सीएमओ की अनुपस्थिति में स्वीकार किए गए इस ज्ञापन में स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की गई है।2
- देवरिया शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस तथा त्यागपूर्ण जीवन को याद किया। युवाओं को महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए उन्हें राष्ट्रनायक बताया गया।1