logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फरसाटार चट्टी पर दर्दनाक हादसा: बाइक-पिकअप टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौत, बिल्थरारोड। उभाँव थाना क्षेत्र के फरसाटार चट्टी के पास शनिवार के अपराह्न लगभग 4 बजे मोटरसाइकिल और पिकअप की टक्कर में 15 वर्षीय एक किशोर की मौत गई।जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलिया खास गांव निवासी मुकेश कुमार 15 वर्ष पुत्र शिव कुमार पासवान अपनी बाईक पर गांव के अपने दो दोस्तों धीरज पासवान 17 वर्ष पुत्र राजकुमार और लव 16 वर्ष अकालू गुप्ता को लेकर बेल्थरारोड आ रहा था। अभी वह फरसाटार चट्टी तक पहुंचा था कि सामने से आ रही अमूल दुग्ध वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे तीनों बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर लाया गया। जहां डाक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल धीरज पासवान और लव गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द, एसआई सुमित त्रिपाठी , एसआई शकील अहमद पुलिस बल के साथ सीएचसी सीयर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर कागजी कारवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है

1 hr ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
1 hr ago

फरसाटार चट्टी पर दर्दनाक हादसा: बाइक-पिकअप टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौत, बिल्थरारोड। उभाँव थाना क्षेत्र के फरसाटार चट्टी के पास शनिवार के अपराह्न लगभग 4 बजे मोटरसाइकिल और पिकअप की टक्कर में 15 वर्षीय एक किशोर की मौत गई।जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलिया खास गांव निवासी मुकेश कुमार 15 वर्ष पुत्र शिव कुमार पासवान अपनी बाईक पर गांव के अपने दो दोस्तों धीरज पासवान 17 वर्ष पुत्र राजकुमार और लव 16 वर्ष अकालू गुप्ता को लेकर बेल्थरारोड आ रहा था। अभी वह फरसाटार चट्टी तक पहुंचा था कि सामने से आ रही अमूल दुग्ध वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे तीनों बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर लाया गया। जहां डाक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल धीरज पासवान और लव गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द, एसआई सुमित त्रिपाठी , एसआई शकील अहमद पुलिस बल के साथ सीएचसी सीयर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर कागजी कारवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलिया: रेवती थाना क्षेत्र के डाकघर में हुई मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी (CO) बांसडीह के निर्देशन में रेवती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक लाठी भी बरामद की है। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि शेष अभियुक्तों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। #BalliaPolice #UPPolice #Revati #LawAndOrder #ActionTaken #Arrested #UPCrime #BalliaNews #PoliceAction
    1
    बलिया: रेवती थाना क्षेत्र के डाकघर में हुई मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी (CO) बांसडीह के निर्देशन में रेवती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक लाठी भी बरामद की है।
इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि शेष अभियुक्तों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
#BalliaPolice #UPPolice #Revati #LawAndOrder #ActionTaken #Arrested #UPCrime #BalliaNews #PoliceAction
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जमालपुर में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन कार्य में जुटे पर्यवेक्षक व प्रगणक  आंदर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 व दो में शनिवार की सुबह 10 बजे पर्यवेक्षक कमाल अहमद के देखरेख में प्रगणकों द्वारा एचएलओ ऐप से मकानों की गणना, परिवार के सदस्यों की संख्या, आवासीय स्थिति तथा अन्य आवश्यक आंकड़ों का संग्रह किया जा रहा है।वहीं पर्यवेक्षक लगातार कार्य की मॉनिटरिंग कर प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।कार्यपालक पदाधिकारी स्वेता कुमारी ने बताया कि एचएलओ ऐप के इस्तेमाल से डेटा संग्रहण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और त्वरित हुई है।डिजिटल माध्यम से जानकारी सीधे सर्वर पर अपलोड की जा रही है।इस दौरान प्रगणक नीलकमल राम,वकील बैठा,सत्येंद्र राय,सविता कुमारी,नंदकुमार राम उपस्थित थे।
    1
    जमालपुर में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन कार्य में जुटे पर्यवेक्षक व प्रगणक 
आंदर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 व दो में शनिवार की सुबह 10 बजे पर्यवेक्षक कमाल अहमद के देखरेख में प्रगणकों द्वारा एचएलओ ऐप से मकानों की गणना, परिवार के सदस्यों की संख्या, आवासीय स्थिति तथा अन्य आवश्यक आंकड़ों का संग्रह किया जा रहा है।वहीं पर्यवेक्षक लगातार कार्य की मॉनिटरिंग कर प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।कार्यपालक पदाधिकारी स्वेता कुमारी ने बताया कि एचएलओ ऐप के इस्तेमाल से डेटा संग्रहण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और त्वरित हुई है।डिजिटल माध्यम से जानकारी सीधे सर्वर पर अपलोड की जा रही है।इस दौरान प्रगणक नीलकमल राम,वकील बैठा,सत्येंद्र राय,सविता कुमारी,नंदकुमार राम उपस्थित थे।
    user_Sujit kumar
    Sujit kumar
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    4 hrs ago
  • देवरिया में जिलाधिकारी ने दानोपुर और परासिया मिश्र के प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। उन्होंने बच्चों से सीधे सवाल पूछे और उनके संतोषजनक जवाब से प्रसन्न होकर शिक्षकों की सराहना की। इस दौरान एक स्कूल में बाउंड्रीवाल न होने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
    1
    देवरिया में जिलाधिकारी ने दानोपुर और परासिया मिश्र के प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। उन्होंने बच्चों से सीधे सवाल पूछे और उनके संतोषजनक जवाब से प्रसन्न होकर शिक्षकों की सराहना की। इस दौरान एक स्कूल में बाउंड्रीवाल न होने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
    user_खबर पूर्वांचल
    खबर पूर्वांचल
    Media and News Deoria, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। ई-रिक्शा से घर जा रही पीड़ित महिला का बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
    1
    देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। ई-रिक्शा से घर जा रही पीड़ित महिला का बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • देवरिया के सलेमपुर कस्बे में शादी-विवाह के चलते सड़कों पर भीषण जाम लग गया, जिससे लोग घंटों फंसे रहे। थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर भी ट्रैफिक या स्थानीय पुलिस नदारद दिखी, जिससे मरीजों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए तुरंत समाधान की मांग की है।
    4
    देवरिया के सलेमपुर कस्बे में शादी-विवाह के चलते सड़कों पर भीषण जाम लग गया, जिससे लोग घंटों फंसे रहे। थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर भी ट्रैफिक या स्थानीय पुलिस नदारद दिखी, जिससे मरीजों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए तुरंत समाधान की मांग की है।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सफाई हेतु सफाई हेतु
    1
    सफाई हेतु
सफाई हेतु
    user_Babu rao
    Babu rao
    Gola, Gorakhpur•
    1 hr ago
  • भीषण सड़क हादसा: बाइक और DCM की जोरदार टक्कर, 1 की मौत की खबर बलियाा जिले के उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरसाटार में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बाइक और DCM (मिनी ट्रक) के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है।
    1
    भीषण सड़क हादसा: बाइक और DCM की जोरदार टक्कर, 1 की मौत की खबर 

बलियाा जिले के उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरसाटार में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बाइक और DCM (मिनी ट्रक) के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक संघ ने प्रशासन में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षकों का कहना है कि विभाग में बिना 'सुविधा शुल्क' कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती और बकाया एरियर के लिए कुल राशि का 1% कमीशन माँगा जा रहा है। बलिया के टीडी कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि भ्रष्टाचार के कारण शिक्षक अपनी EMI और बेटियों की शादी तक नहीं कर पा रहे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक संघ ने प्रशासन में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षकों का कहना है कि विभाग में बिना 'सुविधा शुल्क' कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती और बकाया एरियर के लिए कुल राशि का 1% कमीशन माँगा जा रहा है। बलिया के टीडी कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि भ्रष्टाचार के कारण शिक्षक अपनी EMI और बेटियों की शादी तक नहीं कर पा रहे हैं।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना करते हुए बिना प्रस्वीकृति के आंदर में संचालित हो रहे 21 निजी विद्यालय  आंदर प्रखंड के आंदर,असांव,पिपरा,खेढाय,पतार,मीरपुर, बारी टोला गांव में 21 निजी विद्यालय बिना प्रस्वीकृति के संचालित किया जा रहा है।यह सभी निजी विद्यालय पदाधिकारीयो के आदेश की अवहेलना करते हुए संचालित किया जा रहा है।ज्ञात हो कि पदाधिकारी द्वारा जांच में यह खुलासा हुआ कि संबंधित विद्यालय निर्धारित मानकों और विभागीय अनुमति के बिना ही बच्चों का नामांकन कर शैक्षणिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।
    1
    पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना करते हुए बिना प्रस्वीकृति के आंदर में संचालित हो रहे 21 निजी विद्यालय 
आंदर प्रखंड के आंदर,असांव,पिपरा,खेढाय,पतार,मीरपुर, बारी टोला गांव में 21 निजी विद्यालय बिना प्रस्वीकृति के संचालित किया जा रहा है।यह सभी निजी विद्यालय पदाधिकारीयो के आदेश की अवहेलना करते हुए संचालित किया जा रहा है।ज्ञात हो कि पदाधिकारी द्वारा जांच में यह खुलासा हुआ कि संबंधित विद्यालय निर्धारित मानकों और विभागीय अनुमति के बिना ही बच्चों का नामांकन कर शैक्षणिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।
    user_Sujit kumar
    Sujit kumar
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.