logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलिया में स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन। बलिया जनपद में व्याप्त स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा। सीएमओ की अनुपस्थिति में ज्ञापन स्वीकार किया गया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अंकित ठाकुर, रंजीत, अंकित तिवारी, आदित्य और सौरभ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने समेत विभिन्न मांगों का उल्लेख किया गया।

4 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
4 hrs ago
1fcd13bc-b871-4b12-b984-12b2fccc026c

बलिया में स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन। बलिया जनपद में व्याप्त स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा। सीएमओ की अनुपस्थिति में ज्ञापन स्वीकार किया गया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अंकित ठाकुर, रंजीत, अंकित तिवारी, आदित्य और सौरभ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने समेत विभिन्न मांगों का उल्लेख किया गया।

  • user_User5597
    User5597
    Bihar
    😡
    4 hrs ago
More news from Ballia and nearby areas
  • फरसाटार चट्टी पर दर्दनाक हादसा: बाइक-पिकअप टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौत, बिल्थरारोड। उभाँव थाना क्षेत्र के फरसाटार चट्टी के पास शनिवार के अपराह्न लगभग 4 बजे मोटरसाइकिल और पिकअप की टक्कर में 15 वर्षीय एक किशोर की मौत गई।जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलिया खास गांव निवासी मुकेश कुमार 15 वर्ष पुत्र शिव कुमार पासवान अपनी बाईक पर गांव के अपने दो दोस्तों धीरज पासवान 17 वर्ष पुत्र राजकुमार और लव 16 वर्ष अकालू गुप्ता को लेकर बेल्थरारोड आ रहा था। अभी वह फरसाटार चट्टी तक पहुंचा था कि सामने से आ रही अमूल दुग्ध वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे तीनों बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर लाया गया। जहां डाक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल धीरज पासवान और लव गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द, एसआई सुमित त्रिपाठी , एसआई शकील अहमद पुलिस बल के साथ सीएचसी सीयर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर कागजी कारवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है
    1
    फरसाटार चट्टी पर दर्दनाक हादसा: बाइक-पिकअप टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौत, 
बिल्थरारोड। उभाँव थाना क्षेत्र के फरसाटार चट्टी के पास शनिवार  के अपराह्न लगभग 4 बजे मोटरसाइकिल और पिकअप की टक्कर में 15 वर्षीय एक किशोर की मौत गई।जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलिया खास गांव निवासी मुकेश कुमार 15 वर्ष पुत्र शिव कुमार पासवान अपनी बाईक पर गांव के अपने दो दोस्तों धीरज पासवान 17 वर्ष पुत्र राजकुमार और लव 16 वर्ष अकालू गुप्ता को लेकर बेल्थरारोड आ रहा था। अभी वह फरसाटार चट्टी तक पहुंचा था कि सामने से आ रही  अमूल दुग्ध वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे तीनों बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर लाया गया। जहां डाक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल धीरज पासवान और लव गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द, एसआई सुमित त्रिपाठी , एसआई शकील अहमद पुलिस बल के साथ सीएचसी सीयर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर कागजी कारवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    4 hrs ago
  • रेवती पुलिस द्वारा डाकघर में हुई मार-पीट मामले से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । घटना प्रयुक्त 01 अदद लाठी बरामद । बलिया।। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय कुमार वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया व थानाध्यक्ष रेवती के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.05.2026 को वादी मुकदमा अभिषेक कुमार सिन्हा पुत्र संजय कुमार सिन्हा निवासी सरबहदी मानपुर जिला नालन्दा बिहार हाल पता डाकघर रेवती जनपद बलिया द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि प्रतिवादी जो डाकघर में काम करती है, उससे हुए वाद विवाद को लेकर प्रतिवादी द्वारा अपने परिवारीजन के साथ मिलकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुये वादी को जान से मारने की नियत से डाकघर में घुसकर मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देना जिससे वादी को गम्भीर चोटे आना । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 127/2026 धारा 191(2),115(2),352,351(3) ,324(4), 109(1), 121(1) बी0एन0एस0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना रेवती जनपद बलिया पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। इसी क्रम में थाना रेवती पुलिस टीम के उ0नि0 सचिन सरोज मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मुकदमा उपरोक्त में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमे से सम्बन्धित प्रकाश में आए से 01 नफर अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय पुत्र लालबाबू पाण्डेय निवासी छितरौली थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष को कुशहर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी 01 अदद लाठी बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 सचिन सरोज थाना रेवती जनपद बलिया 2. का0 अंकित सिंह थाना रेवती बलिया 3. का0 शिवशंकर जायसवाल थाना रेवती बलिया 4. रि0का0 अनिकेत पटेल थाना रेवती बलिया 5. रि0का0 सुनील चौधरी थाना रेवती बलिया
    1
    रेवती पुलिस द्वारा डाकघर में हुई मार-पीट मामले से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । घटना प्रयुक्त 01 अदद लाठी बरामद ।
बलिया।।  पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय कुमार वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया व थानाध्यक्ष रेवती के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.05.2026 को वादी मुकदमा  अभिषेक कुमार सिन्हा पुत्र संजय कुमार सिन्हा निवासी सरबहदी मानपुर जिला नालन्दा बिहार हाल पता डाकघर रेवती जनपद बलिया द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि प्रतिवादी जो डाकघर में काम करती है, उससे हुए वाद विवाद को लेकर प्रतिवादी द्वारा अपने परिवारीजन के साथ मिलकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुये वादी को जान से मारने की नियत से डाकघर में घुसकर मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देना जिससे वादी को गम्भीर चोटे आना । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 127/2026 धारा 191(2),115(2),352,351(3) ,324(4), 109(1), 121(1)  बी0एन0एस0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना रेवती जनपद बलिया पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
इसी क्रम में थाना रेवती पुलिस टीम के उ0नि0 सचिन सरोज मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मुकदमा उपरोक्त में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमे से सम्बन्धित प्रकाश में आए से 01 नफर अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय पुत्र लालबाबू पाण्डेय निवासी छितरौली थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 19  वर्ष को कुशहर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी 01 अदद लाठी बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.	उ0नि0 सचिन सरोज थाना रेवती जनपद बलिया  
2.       का0 अंकित सिंह थाना रेवती बलिया 
3.      का0 शिवशंकर जायसवाल थाना रेवती बलिया 
4.      रि0का0 अनिकेत पटेल थाना रेवती बलिया 
5.      रि0का0 सुनील चौधरी थाना रेवती बलिया
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रसड़ा जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, के बाद युवती ने अपने बयान में क्या कहा सुनिए।
    1
    रसड़ा जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, के बाद युवती ने अपने बयान में क्या कहा सुनिए।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान 53667 मामलों का हुआ निस्तारण मऊ । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संजय कुमार यादव III द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उक्त लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 53667 मामलों का निस्तारण करते हुए 47619800 रुपये का समझौता राशि जमा कराया गया। वही इसमें कुल 6716025 रु0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ। उक्त लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर, चंद्रगुप्त द्वारा कुल 31 मामलों का निस्तारण करते हुए रु0-6100000 की क्षतिपूर्ति दिलायी गयी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री निरंजन चन्द्र पाण्डेय ने 33 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या 01 बाकर शमीम रिज़वी ने 03 मामलों का निस्तारण किया।विशेष न्यायाधीश एसी. एटी. अनिल कुमार वर्मा ने 01 मामले का निस्तारण किया।विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट छांगुर राम द्वारा 02 मामलों का निस्तारण किया । अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.कोर्ट सं -2 अजय कुमार श्रीवास्तव ने 205 विद्युत मामलों का निस्तारण किया।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा0 कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा 1834 मामलों का निस्तारण करते हुए 866400 रु0 का अर्थदंड जमा कराया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन नसेहा वसीम ने 07 मामलों का निस्तारण किया । अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन श्री सिद्धार्थ चर्तुवेदी द्वारा 452 मामलों का निस्तारण किया गया।सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफ.टी.सी. श्रीमती अरुणांजली सिंह ने 450 मामलों का निस्तारण किया सिविल जज जू0डि0 सदर रजत कुमार यादव ने 09 मामलों का निस्तारण किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, मधुबन अमरनाथ ने 34 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिविजन/एफटीसी स्तुति सोनकर ने 110 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट संख्या 02 ममता यादव ने 1258 मामलों का निस्तारण किया।सिविल जज जूनियर डिवीजन महिलाओं के विरुद्ध अपराध काजल श्रीवास्तव ने 204 मामले का निस्तारण किया।विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश चन्द राय ने 25 मामलों का निस्तारण किया। वही स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष हीरालाल ने 07 मामलों का निस्तारण किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न बैंकों ,बी0एस0एन0एल द्वारा कुल 673 मामलों में निस्तारण किया एवं रु 3300822 बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 42230 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान किया गया। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा. 669 मामलों का निस्तारण किया एवं नगर पालिका द्वारा 148 मामलों का निस्तारित किये गये। विद्युत विभाग द्वारा प्री-लिटीगेशन स्तर पर कुल 256 मामलों का निस्तारण किया गया। बाट माप विभाग द्वारा 19 मामले निस्तारित किए गए। वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 207 मामले निस्तारित किए गए। पंचायत विभाग द्वारा 4800 मामले प्री लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किए गए।
    3
    दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान  53667 मामलों का हुआ निस्तारण

मऊ । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा  प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय  माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  संजय कुमार यादव III  द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उक्त लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 53667  मामलों का निस्तारण करते हुए 47619800 रुपये का समझौता राशि जमा कराया गया। वही इसमें कुल 6716025 रु0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ।  उक्त लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी  मोटर दुर्घटना प्रतिकर, चंद्रगुप्त  द्वारा कुल 31 मामलों का निस्तारण करते हुए रु0-6100000 की क्षतिपूर्ति दिलायी गयी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री निरंजन चन्द्र पाण्डेय ने  33  वादों का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या 01  बाकर शमीम रिज़वी ने 03 मामलों का निस्तारण किया।विशेष न्यायाधीश एसी. एटी.  अनिल कुमार वर्मा ने 01 मामले का निस्तारण किया।विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट  छांगुर राम  द्वारा 02 मामलों का निस्तारण किया । अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.कोर्ट सं -2  अजय कुमार श्रीवास्तव  ने  205 विद्युत मामलों का निस्तारण किया।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा0  कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा 1834 मामलों का निस्तारण करते हुए 866400  रु0 का अर्थदंड जमा कराया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन नसेहा वसीम ने 07 मामलों का निस्तारण किया ।  अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन श्री सिद्धार्थ चर्तुवेदी द्वारा 452 मामलों का निस्तारण किया गया।सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफ.टी.सी. श्रीमती अरुणांजली सिंह ने 450 मामलों का निस्तारण किया सिविल जज जू0डि0 सदर   रजत कुमार यादव ने 09 मामलों का निस्तारण किया गया।  न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, मधुबन  अमरनाथ ने 34 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिविजन/एफटीसी स्तुति सोनकर ने 110 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट संख्या 02 ममता यादव ने 1258 मामलों का निस्तारण किया।सिविल जज जूनियर डिवीजन महिलाओं के विरुद्ध अपराध काजल श्रीवास्तव ने 204 मामले का निस्तारण किया।विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट  रमेश चन्द राय ने 25 मामलों का निस्तारण किया। वही स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष हीरालाल ने 07 मामलों का निस्तारण किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न बैंकों ,बी0एस0एन0एल  द्वारा कुल 673 मामलों में निस्तारण किया एवं रु 3300822 बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व  विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 42230 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान किया गया। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा. 669 मामलों का निस्तारण किया एवं नगर पालिका द्वारा 148 मामलों का निस्तारित किये गये। विद्युत विभाग द्वारा प्री-लिटीगेशन स्तर पर कुल 256 मामलों का निस्तारण किया गया। बाट माप विभाग द्वारा 19 मामले निस्तारित किए गए। वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 207 मामले  निस्तारित किए गए। पंचायत विभाग द्वारा 4800 मामले प्री लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किए गए।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • देवरिया में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, वीरता और स्वाभिमान को किया नमन देवरिया। शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और वीरता, स्वाभिमान तथा राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप को नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके अदम्य साहस को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया और कभी आत्मसमर्पण नहीं किया। इस दौरान वक्ता शंकर दयाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्हें किसी जाति विशेष के दायरे में नहीं बांधा जा सकता। वह राष्ट्रनायक थे और सदैव राष्ट्रनायक ही रहेंगे।
    1
    देवरिया में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, वीरता और स्वाभिमान को किया नमन
देवरिया। शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और वीरता, स्वाभिमान तथा राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप को नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके अदम्य साहस को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया और कभी आत्मसमर्पण नहीं किया।
इस दौरान वक्ता शंकर दयाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्हें किसी जाति विशेष के दायरे में नहीं बांधा जा सकता। वह राष्ट्रनायक थे और सदैव राष्ट्रनायक ही रहेंगे।
    user_खबर पूर्वांचल
    खबर पूर्वांचल
    Media and News Deoria, Uttar Pradesh•
    49 min ago
  • नए जिलाधिकारी का नया अंदाज सबको भाया,चर्चा का विषय बना नवागत ने एक दिन का शिक्षक बन जाना जिले में शिक्षा व्यस्था का स्तर जिलाधिकारी ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण बच्चों से पूछे सवाल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए प्राथमिक विद्यालय दानोपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय परासिया मिश्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, पठन-पाठन तथा छात्रों के शैक्षिक स्तर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद कर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे तथा उनकी पढ़ाई की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा उनमें लगन और मेहनत की भावना विकसित की जाए। जिलाधिकारी सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय दानोपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कक्षा दो एवं पांच के विद्यार्थियों से बातचीत की। कक्षा दो के बच्चों से अंग्रेजी पढ़वाई तथा कक्षा पांच के विद्यार्थियों से ब्लैकबोर्ड पर गणित का प्रश्न पूछा।
    3
    नए जिलाधिकारी का नया अंदाज सबको भाया,चर्चा का विषय बना
नवागत ने एक दिन का शिक्षक बन जाना जिले में शिक्षा व्यस्था का स्तर 
जिलाधिकारी ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
बच्चों से पूछे सवाल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए प्राथमिक विद्यालय दानोपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय परासिया मिश्र का औचक निरीक्षण किया। 
इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, पठन-पाठन तथा छात्रों के शैक्षिक स्तर का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद कर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे तथा उनकी पढ़ाई की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। 
उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा उनमें लगन और मेहनत की भावना विकसित की जाए।
जिलाधिकारी सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय दानोपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कक्षा दो एवं पांच के विद्यार्थियों से बातचीत की।
कक्षा दो के बच्चों से अंग्रेजी पढ़वाई तथा कक्षा पांच के विद्यार्थियों से ब्लैकबोर्ड पर गणित का प्रश्न पूछा।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बलिया में स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन। बलिया जनपद में व्याप्त स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा। सीएमओ की अनुपस्थिति में ज्ञापन स्वीकार किया गया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अंकित ठाकुर, रंजीत, अंकित तिवारी, आदित्य और सौरभ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने समेत विभिन्न मांगों का उल्लेख किया गया।
    2
    बलिया में स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन।
बलिया जनपद में व्याप्त स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा। सीएमओ की अनुपस्थिति में ज्ञापन स्वीकार किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अंकित ठाकुर, रंजीत, अंकित तिवारी, आदित्य और सौरभ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने समेत विभिन्न मांगों का उल्लेख किया गया।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.