Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांगरमऊ से लखनऊ जाने वाली रोड पर लगी जाम
मोनू शुक्ला
बांगरमऊ से लखनऊ जाने वाली रोड पर लगी जाम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खेत से नौकरी तक – एक सच्ची संघर्ष की कहानी गरीब किसान का बेटा बना इंजीनियर | Inspirational Story Full video dekhne ke liye youtube channel par jaye shiva AtoZ learning hub2
- उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी का सिंगापुर दौरा1
- दिन दहाड़े शातिर चोरों ने किसान के घर से पार कर दी लाखों की ज्वैलरी और नकदी राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। शातिर चोरों ने एक बार फिर एक किसान के आवास पर निशाना साधने के बाद लाखों रुपए की ज्वैलरी और नकदी पर हांथ साफ कर दिया। घर पर बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। वारदात की जानकारी पर जहां परिजनों में हड़कंप मच गया, वहीं घर के मुखिया को मामले की जानकारी हुई तो उनकी तबियत बिगड़ गई और उनको उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के मौजा जनखत के गांव पहाड़ीपुर निवासी सुरेश सिंह के गांव में दो मकान हैं। पुराना घर गांव के अंदर जबकि नया घर गांव के बाहर कुछ दूरी पर स्थित है। दिन में घर के सदस्य गांव के बाहर बने मकान में अधिकतर रहते हैं, जबकि रात के समय सभी लोग पुराने मकान में रहते हैं। शनिवार को भी जब सुरेश अन्य परिजनों के साथ दिन के समय अपने नये घर पर गए हुए थे, इसी दौरान शातिर चोरों ने उनके गांव में स्थित पुराने घर को निशाना बनाया। दिनदहाड़े चोरों ने घर के ताले तोड़ने के बाद घर पर मौजूद करीब तीन लाख रुपए की नकदी और ज्वैलरी पर हांथ साफ कर दिया। देर सायं किसान सुरेश अपने परिजनों के साथ जब गांव में बने घर पर वापस लौटे तो हड़कंप मच गया। घर के ताले टूटे देख जब घर के अंदर देखा गया तो लाखों की नकदी और ज्वैलरी गायब थी। शोर गुल पर गांव के ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। चोरी की वारदात के सदमे से मौके पर मौजूद गृह स्वामी किसान सुरेश बेहोश होकर जमीन पर गिर गए, जिन्हें परिजनों द्वारा उपचार हेतु स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार था। मामले की जानकारी पर सुरेश के बड़े भाई राजेंद्र ने थाना पुलिस को लिखित सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। गृह स्वामी सुरेश ने बताया कि, उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें उनकी बेटी कोमल सबसे बड़ी है और उसकी शादी की तैयारियां चल रही हैं। अभी शादी की तारीख निश्चित नहीं हुई है। किसान ने बताया कि हाल ही में भैंस को बेंचा गया था, उस बिक्री की रकम के अलावा अन्य प्रकार से जुटाई गई रकम शादी के कारण ही घर पर करीब तीन लाख रुपए की नकदी और ज्वैलरी रखी हुई थी। जो बीती रात घटी घटना में चोरी चली गई। घर पर चोरी की वारदात से जहां परिजनों का हाल बेहाल है, वहीं परिजनों द्वारा मामले की लिखित शिकायत थाना पुलिस से किए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी देवेश कुमार के मुताबिक तहरीर मिली है जांच कर मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।3
- Post by अर्चना अर्चना4
- हरदोई पुलिस से सूचना मिली कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से नकदी, चोरी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बाइक और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। घटना का विवरण बताया गया इस तरह कि 18 फरवरी 2026 को कोतवाली शहर क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी की घटना दर्ज की गई थी। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने 22/23 फरवरी की रात चेकिंग के दौरान बाबन रोड–हरदोई बाइपास चौराहे के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। दोनों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी: धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरज पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम कुरेहटा, थाना बिंबार, जनपद हमीरपुर। मो. कमरुद्दीन उर्फ कमल पुत्र मो. शमीम, निवासी ग्राम सिसहनी बाजार, थाना पकड़ीदयाल, जनपद मोतिहारी (बिहार)। बरामदगी: ₹2000 नकद एक मोटरसाइकिल मोबाइल फोन व लैपटॉप सफेद/पीली धातु के आभूषण देशी तमंचा .315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस पुलिस जांच में खुलासा: पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रात में बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करते थे। आभूषणों का कुछ हिस्सा उनकी परिचित महिलाओं के पास रखा जाता था, जो दिन में रेकी कर चोरी की सूचना देती थीं। आपराधिक इतिहास: दोनों आरोपियों पर विभिन्न जनपदों में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस का कहना: गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है, फरार सहयोगियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।1
- हरदोई सुरसा (पावर हाउस )बिजली विभाग में कई बार सूचना देने पर भी मी टर सही नहीं किया जा रहा है जबकि मैंने लिखित एप्लीकेशन दो-तीन बार के सब को दी है तब भी कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है हमारे यहां पर जो मीटर लगा है वह ऑनलाइन शो नहीं करता है हमारे यहां पर सोलर भी लगा है तभी बिल बराबर आ रहा है कृपया करके मीटर सही करने की कृपा करें2
- Uttar Pradesh supreme court1
- कृष्णा डीजे अटीया बाजार का धमाल चल रहा है भाई लोग बुकिंग के लिए संपर्क करे मो 81270338631