Shuru
Apke Nagar Ki App…
aaj ki nai taji khabar 11 tarikh chautha Mahina 2025
Sarvan Savita
aaj ki nai taji khabar 11 tarikh chautha Mahina 2025
- User8431Nalkheda, Agar Malwa😡4 hrs ago
- User9316Agar, Agar Malwa🤝4 hrs ago
- User9316Agar, Agar Malwa🤝4 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Sarvan Savita1
- Post by Arif Khan1
- Post by हर खबर आपके साथ1
- Post by Manoj Kumar1
- शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति से ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले रमेशचंद्र ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि पार्वती बैरागी, राजेन्द्र बैरागी, शरद बैरागी और संजना बैरागी द्वारा उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर भारी रकम वसूली गई। फरियादी के अनुसार वर्ष 2023 में शिव मंदिर भरड़ में मुलाकात के बाद पार्वती बैरागी ने उनसे संपर्क किया और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाई। इसके बाद व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उसे रिकॉर्ड कर लिया गया। फरियादी का आरोप है कि उक्त वीडियो के आधार पर आरोपियों ने उन्हें बदनाम करने और बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इसी डर के चलते उन्होंने पहले 5 हजार रुपए दिए, लेकिन बाद में आरोपियों द्वारा बार-बार रकम की मांग की जाती रही। फरियादी ने बताया कि अलग-अलग समय पर उनसे लाखों रुपए वसूले गए, जिसमें 5 लाख, 7 लाख सहित कई किस्तों में कुल करीब 33 लाख रुपए आरोपियों ने ले लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा बार-बार शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी करवाए गए, जिनकी जानकारी फरियादी को नहीं दी गई। शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी लगातार फोन कर और अधिक राशि की मांग कर रहे हैं तथा 12 अप्रैल 2026 तक 20 लाख रुपए देने का दबाव बना रहे हैं। पैसे नहीं देने पर जान से मारने और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 308(6), 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- दतिया:दतिया के दंगल में विजेता घोषित करने पर विवाद रेफरी के फैसले से नाराज पहलवानों के समर्थकों में लात-घूंसे चले पुलिस ने संभाला मोर्चा दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में शनिवार को आयोजित दंगल उस समय हंगामे में बदल गया। जब विजेता को लेकर पहलवान और मैच रेफरी के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पहलवानों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुकाबला खत्म होने के बाद विजेता घोषित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। रेफरी के फैसले से असंतुष्ट एक पक्ष ने आपत्ति जताई। जिस पर बहस बढ़ती गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में समर्थक भी इसमें कूद पड़े। जिससे दंगल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।1
- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: संदिग्ध बम हमले में 2 मासूमों की मौत मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हिंसा एक बार फिर भड़क उठी, जहां एक संदिग्ध रॉकेट/बम हमले में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हमला दोपहर करीब 1 बजे मोइरंग के ट्रोंगलोबी इलाके में हुआ, जब एक प्रक्षेप्य सीधे एक घर से जा टकराया। इस हमले में 5 साल के बच्चे और 6 महीने की बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में भारी गुस्सा फैल गया। आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और कई वाहनों में आग लगा दी, जिससे हालात और बिगड़ गए। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। वहीं, प्रशासन ने हालात काबू में करने के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया है और इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। फिलहाल इलाके में तनाव बरकरार है और सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।1
- aaj ki nai taji khabar 11 tarikh chautha Mahina 20251