DBL की लापरवाही बनी काल, NH-135A पर DCM पलटी, 3 गंभीर रूप से घायल - पत्रकारों की चेतावनी को किया था नजरअंदाज मिर्जापुर / लालगंज, मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 135A पर एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम मिश्रपुर (लावा दह) के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार DCM ट्रक संख्या MH 05 GA 4876 अनियंत्रित होकर दो साइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे और पत्थरों के ढेर में पलट गई। *तीन लोग गंभीर रूप से घायल* इस भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है: 1. *आशीष यादव (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - मिश्रपुर गांव निवासी 2. *सत्यम मौर्या (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - सेमरा आराजी निवासी (दोनों साइकिल सवार छात्र) 3. *विवेक कुमार यादव (उम्र 35 वर्ष)*, DCM चालक, निवासी - बोधी पट्टी, जिला जौनपुर हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से इलाज के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। *पत्रकारों ने पहले ही दी थी चेतावनी* यह हादसा अचानक नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा कार्यदायी संस्था *दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL)* की घोर लापरवाही से हुआ है। ग्रामीणों और स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि NH-135A का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह 3-4 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, मिट्टी और गिट्टी के बड़े-बड़े ढेर सड़क पर ही पड़े हैं। न तो कोई बैरीकेडिंग लगाई गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या रेडियम संकेतक। रात में तो यह सड़क मौत का कुआं बन जाती है। इस संबंध में पत्रकारों ने कई बार DBL के प्रोजेक्ट मैनेजर और साइट इंजीनियरों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया था कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। *ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग* हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि: 1. DBL कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया जाए। 2. अधूरी सड़क को तत्काल दुरुस्त कर बैरीकेडिंग और संकेतक लगाए जाएं। 3. घायल छात्रों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी कंपनी उठाए। जनता ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मिर्जापुर सांसद, लालगंज विधायक और जिलाधिकारी मिर्जापुर से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।
DBL की लापरवाही बनी काल, NH-135A पर DCM पलटी, 3 गंभीर रूप से घायल - पत्रकारों की चेतावनी को किया था नजरअंदाज मिर्जापुर / लालगंज, मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 135A पर एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम मिश्रपुर (लावा दह) के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार DCM ट्रक संख्या MH 05 GA 4876 अनियंत्रित होकर दो साइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे और पत्थरों के ढेर में पलट गई। *तीन लोग गंभीर रूप से घायल* इस भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी
पहचान इस प्रकार हुई है: 1. *आशीष यादव (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - मिश्रपुर गांव निवासी 2. *सत्यम मौर्या (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - सेमरा आराजी निवासी (दोनों साइकिल सवार छात्र) 3. *विवेक कुमार यादव (उम्र 35 वर्ष)*, DCM चालक, निवासी - बोधी पट्टी, जिला जौनपुर हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से इलाज के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। *पत्रकारों ने पहले ही दी थी चेतावनी* यह हादसा अचानक नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि
यह हादसा कार्यदायी संस्था *दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL)* की घोर लापरवाही से हुआ है। ग्रामीणों और स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि NH-135A का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह 3-4 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, मिट्टी और गिट्टी के बड़े-बड़े ढेर सड़क पर ही पड़े हैं। न तो कोई बैरीकेडिंग लगाई गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या रेडियम संकेतक। रात में तो यह सड़क मौत का कुआं बन जाती है। इस संबंध में पत्रकारों ने कई बार DBL के प्रोजेक्ट मैनेजर और साइट इंजीनियरों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया था
कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। *ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग* हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि: 1. DBL कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया जाए। 2. अधूरी सड़क को तत्काल दुरुस्त कर बैरीकेडिंग और संकेतक लगाए जाएं। 3. घायल छात्रों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी कंपनी उठाए। जनता ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मिर्जापुर सांसद, लालगंज विधायक और जिलाधिकारी मिर्जापुर से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।
- DBL की लापरवाही बनी काल, NH-135A पर DCM पलटी, 3 गंभीर रूप से घायल - पत्रकारों की चेतावनी को किया था नजरअंदाज मिर्जापुर / लालगंज, मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 135A पर एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम मिश्रपुर (लावा दह) के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार DCM ट्रक संख्या MH 05 GA 4876 अनियंत्रित होकर दो साइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे और पत्थरों के ढेर में पलट गई। *तीन लोग गंभीर रूप से घायल* इस भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है: 1. *आशीष यादव (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - मिश्रपुर गांव निवासी 2. *सत्यम मौर्या (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - सेमरा आराजी निवासी (दोनों साइकिल सवार छात्र) 3. *विवेक कुमार यादव (उम्र 35 वर्ष)*, DCM चालक, निवासी - बोधी पट्टी, जिला जौनपुर हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से इलाज के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। *पत्रकारों ने पहले ही दी थी चेतावनी* यह हादसा अचानक नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा कार्यदायी संस्था *दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL)* की घोर लापरवाही से हुआ है। ग्रामीणों और स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि NH-135A का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह 3-4 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, मिट्टी और गिट्टी के बड़े-बड़े ढेर सड़क पर ही पड़े हैं। न तो कोई बैरीकेडिंग लगाई गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या रेडियम संकेतक। रात में तो यह सड़क मौत का कुआं बन जाती है। इस संबंध में पत्रकारों ने कई बार DBL के प्रोजेक्ट मैनेजर और साइट इंजीनियरों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया था कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। *ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग* हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि: 1. DBL कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया जाए। 2. अधूरी सड़क को तत्काल दुरुस्त कर बैरीकेडिंग और संकेतक लगाए जाएं। 3. घायल छात्रों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी कंपनी उठाए। जनता ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मिर्जापुर सांसद, लालगंज विधायक और जिलाधिकारी मिर्जापुर से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।4
- सड़क की बदहाल स्थिति बन रही दुर्घटना का कारण देवरी संकट मोचन चौराहे पर ई-रिक्शा पलटने से बालक घायल हलिया, मीरजापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी बाजार स्थित संकट मोचन चौराहा पर सड़क की जर्जर हालत के कारण मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। गहरे गड्ढों और कीचड़ में फंसकर एक ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो में सवार छह माह से एक वर्ष तक के छोटे बच्चों सहित कई सवारियों को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवरी बाजार की सड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुकी है। घुटने भर पानी और कीचड़ के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पानी में गिर गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में आक्रोश देखा गया।एक साल पहले ही बनी थी सड़क स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क महज एक वर्ष पहले ही बनाई गई थी। इतनी जल्दी सड़क का उखड़ जाना और गड्ढों में तब्दील हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया और जिम्मेदार विभाग ने बिना सही जांच के ही भुगतान कर दिया।ग्रामीणों ने उठाए सवाल ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर एक साल में ही सड़क खराब कैसे हो गई? निर्माण के दौरान निगरानी करने वाले अधिकारी कहां थे? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे?जांच और मरम्मत की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी मीरजापुर और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोक सके1
- धमौलहलिया मिर्जापुर 231211 harra Haliya Mirzapur up 231211 ग्राम धमोली पोस्ट मतवार थाना हलिया जिला मिर्जापुर धमोली की मौर्य बस्ती की जाने के लिए में रोड है जो एक कच्ची रास्ता है इसका यह वीडियो है लगभग1000 आबादी आज तक सड़क के नहीं बनी है बारिश में आने-जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है हंसराज कॉल के घर के पास से राम भजन मौर्य के तक1
- भाजपा सरकार को भू माफियाओं दे रहे चुनौती रिटायर्ड दरोगा परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय, दबंगों का शासन प्रशासन को दे रहे खुली चुनौती प्रयागराज,, एक तरफ योगी सरकार का दावा है की जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से हमारा उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है भाजपा सरकार में माफिया या तो उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या तो जेल के काल कोठरी अपनी बची हुई जिंदगी के दिन जिन रहे हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का दावा है हमारी सरकार माफियाओं पर पूरी नकेल कस चुकी है एक तरफ योगी सरकार माफियाओं पर नकेल कसने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज के थाना नैनी के देवरख के उपरहार में माफियाओ द्वारा खुली चुनौती दी जा रही हैं जहाँ पर पुलिस विभाग में जीवन भर सेवा दे चुके दो दरोगा सहित कुल आधा दर्जन लोगों ने 2018 में एक जमीन रजिस्ट्री कराया और उस जमीन में नीव खोदकर पिलर को खड़ा कर दिया कुछ साल बाद उस जमीन पर पीड़ित जब मकान बनाने जाते हैं तो इसी गाव के कुछ दबंगों द्वारा अपनी जमीन कहकर काम को रोक दिया जाता है और उसी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की नीयत से निर्माण करना शुरू किया जाता है जब मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो पीड़ित परिवार परेशान हुआ तब सभी पीड़ित उपजिला अधिकारी करछना से न्याय की गुहार लगाई उपजिला अधिकारी ने जांच कर दबंगों द्वारा किया जा रहा कार्य को रोक दिया पीड़ितों का आरोप है दबंगों द्वारा हम लोगों को धमकी दी जा रही है की इस जमीन को छोड़ दो नहीं तो इस जमीन पर खून खराबा होगा और सभी खाताधारकों के पूरे परिवार को S,CS,T का मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की धमकी दी पीड़ित परिवार पूरी तरह डरा सहमा है पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए जिला अधिकारि और DCP यमुनानगर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई पीड़ितों ने कहा अगर हम लोगों को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे परिवार सहित आत्म हत्या करेगे पीड़ितों ने कहा जब भी हम लोग अपनी जमीन पर जाते है तब दबंगों द्वारा धमकी दी जाती है DCP यमुनानगर ने कहा मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी4
- मिर्जापुर _ रेलवे पुलिस भाजपा विधायक को नहीं देती तवज्जो नगर विधायक रत्नाकर मिश्र का तनिक भी लोड नहीं लेती RPF पुलिस विधायक से बात कराने के बावजूद RPF ने किया भाजपा कार्यकर्ता का चालान स्टेशन पर सामान उतारने गया था भाजपा कार्यकर्ता कहा 15 मिनट तक का फ्री कराए है विधायक रत्नाकर मिश्र कार्यकर्ता की बात से खफा RPF ने काटा चलाना, बोले सिविल पुलिस नहीं जो विधायक की करेंगे जी हजूरी RPF के जवान और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुई नोंकझोंक,RPF ने कार्यकर्ता को जमकर हड़काया, वीडियो वायरल मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का मामला1
- तिरंगा हाथों में लेकर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे नारे मेजारोड में अकीदत के साथ निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत; सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद मेजा, प्रयागराज। मेजारोड कस्बे में गुरुवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकाला गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान 'नारे तकबीर, अल्लाहु अकबर' की सदाओं से वातावरण गूंजता रहा। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक आस्था के साथ देशप्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। मदीना मस्जिद मेजारोड का जुलूस मौलाना अब्दुल कलाम के नेतृत्व में खानपुर पहुंचा। यहां खानपुर नूरी मस्जिद का जुलूस भी इसमें शामिल हो गया। इसके बाद दोनों जुलूस एक साथ मेजारोड रेलवे स्टेशन पहुंचे और बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। मेजारोड रेलवे स्टेशन पर अरमान बाबू के नेतृत्व में जुलूस में शामिल लोगों के लिए नाश्ते और पानी की व्यवस्था की गई। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे लोगों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। बाजार में पहुंचने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने जुलूस का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने जुलूस के मार्ग पर निगरानी रखी और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराया। जुलूस में नईम अहमद, मेजर, मोहम्मद यूनुस, रज्जाक अली, मुनीर अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।1
- 3 घंटे बाद पहुंचे एसडीएम,अक्रोशित हुए ग्रामीण मांडा में बिजली के टावर पर युवक के सुबह 9 बजे चढ़ने की सूचना के बाद 12:37 है दोपहर मेजा एसडीएम अजीत प्रताप सिंह पहुंचे।इस दौरान ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीखा सवाल जवाब किया।ग्रामीणों ने कहा की तहसील के जिम्मेदार अधिकारी जब लापरवाही पर उतर जायेगे तो आम जनता को न्याय केसे मिलेगा। गांव का सबसे बड़ा काश्तकार है युवक मांडा के ढिलिया गांव के सुशील गांव के सबसे बड़े काश्तकार हैं।उनके पास कुल 50 बीघा जमीन है।जिसमें उन्होंने लाखो की लागत से धान की रोपाई कराई।इसके बाद फसल की अच्छी पैदावार के लिए खाद डाला।तभी बारिश के तबाही मचाई और पूरी फसल जल निकासी के अभाव के डूब गई। पिता राजमणि और छोटे भाई संतोष की पूर्व के मौत हो चुकी है।युवक सुशील की पत्नी उषा देवी गृहणी हैं।बेटा वीनू और भतीजा बादल पढ़ाई करते हैं। 50 बीघा धान की फसल बर्बाद ढिलिया इलाके में एक हजार बीघा धान की फसल बारिश आई पानी में डूबकर तबाह हो गई है।किसान पंचम लाल बिंद,सुपारी लाल,दिनेश यादव आदि किसानों ने बताया की पिछले साल मुआवजे के लिए कुल 60 किसान चिन्हित किए गए थे,लेकिन केवल 4 किसानों को ही सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया।वहीं इस बार फसल डूबने से अभी किसान अक्रोशित हैं। 3 घंटे बाद पहुंचे एसडीएम,अक्रोशित हुए ग्रामीण मांडा में बिजली के टावर पर युवक के सुबह 9 बजे चढ़ने की सूचना के बाद 12:37 है दोपहर मेजा एसडीएम अजीत प्रताप सिंह पहुंचे।इस दौरान ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीखा सवाल जवाब किया।ग्रामीणों ने कहा की तहसील के जिम्मेदार अधिकारी जब लापरवाही पर उतर जायेगे तो आम जनता को न्याय केसे मिलेगा। गांव का सबसे बड़ा काश्तकार है युवक मांडा के ढिलिया गांव के सुशील गांव के सबसे बड़े काश्तकार हैं।उनके पास कुल 50 बीघा जमीन है।जिसमें उन्होंने लाखो की लागत से धान की रोपाई कराई।इसके बाद फसल की अच्छी पैदावार के लिए खाद डाला।तभी बारिश के तबाही मचाई और पूरी फसल जल निकासी के अभाव के डूब गई। पिता राजमणि और छोटे भाई संतोष की पूर्व के मौत हो चुकी है।युवक सुशील की पत्नी उषा देवी गृहणी हैं।बेटा वीनू और भतीजा बादल पढ़ाई करते हैं। 50 बीघा धान की फसल बर्बाद ढिलिया इलाके में एक हजार बीघा धान की फसल बारिश आई पानी में डूबकर तबाह हो गई है।किसान पंचम लाल बिंद,सुपारी लाल,दिनेश यादव आदि किसानों ने बताया की पिछले साल मुआवजे के लिए कुल 60 किसान चिन्हित किए गए थे,लेकिन केवल 4 किसानों को ही सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया।वहीं इस बार फसल डूबने से अभी किसान अक्रोशित हैं।1
- मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक हलिया मिर्जापुर स्थानीय थाना क्षेत्र में हलिया पुलिस द्वारा निरंतर चलाएं जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत गुरुवार को हलिया कस्बा में महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूक किया गया।इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच / बैड टच की पहचान, उनके अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि कहीं भी अभी भी आपके साथ छेड़खानी अथवा अप्रिय घटना होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम थाने में एफआईआर दर्ज कराएं इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं उनका पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया इसके बाद महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें में 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 101 (अग्निशमन सेवा) और 1930 साइबर हेल्पलाइन इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान टीम में मिशन शक्ति प्रभारी रमाशंकर कांस्टेबल राजेश मौर्य, महिला आरक्षी प्रगति उपाध्याय, सामिल रहे3