सुशील ऑटोमोबाइल्स में श्रद्धा से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती* *पूजा-पाठ के साथ हुआ भजन-कीर्तन, औजारों और उपकरणों की पूजा कर मांगी समृद्धि* बस्ती। स्टेशन रोड स्थित सुशील ऑटोमोबाइल्स में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल, शशांक अग्रवाल और प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूजा-पाठ के साथ भजन-कीर्तन भी हुआ। प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का प्रथम इंजीनियर, वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है। हिंदू पंचांग में कन्या संक्रांति के अवसर पर मनाया जाने वाला यह पर्व प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को मनाया जाता है। भारत के साथ नेपाल में भी विश्वकर्मा जयंती बड़े उत्सव के रूप में मनाई जाती है। कारखानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और तकनीकी कार्यस्थलों पर इस दिन विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं में भगवान विश्वकर्मा को विश्व का निर्माता तथा देवताओं का वास्तुकार और शिल्पकार माना गया है। विश्वकर्मा पूजा से जुड़ी परंपराओं में उनके पांच पुत्रों मनु, मय, त्वष्टा, शिल्पी और देवज्ञ का भी उल्लेख मिलता है। शिल्प और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सुशील ऑटोमोबाइल्स में प्रतिष्ठान के उपकरणों, मशीनों और औजारों की पूजा की गई। कार्यस्थल के सुचारु संचालन और प्रतिष्ठान की उन्नति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही कला, शिल्प और तकनीकी क्षेत्र में निरंतर प्रगति तथा कार्य-कुशलता की कामना की गई। पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा कार्य-कुशलता और शिल्प के सम्मान का पर्व है। यह पर्व लोगों को अपने कार्य के प्रति समर्पण और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सुशील हीरो परिवार के सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति, सफलता और सुख-समृद्धि की कामना की।
सुशील ऑटोमोबाइल्स में श्रद्धा से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती* *पूजा-पाठ के साथ हुआ भजन-कीर्तन, औजारों और उपकरणों की पूजा कर मांगी समृद्धि* बस्ती। स्टेशन रोड स्थित सुशील ऑटोमोबाइल्स में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल, शशांक अग्रवाल और प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूजा-पाठ के साथ भजन-कीर्तन भी हुआ। प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का प्रथम इंजीनियर, वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है। हिंदू पंचांग में कन्या संक्रांति के अवसर पर मनाया जाने वाला यह पर्व प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को मनाया जाता है। भारत के साथ नेपाल में भी विश्वकर्मा जयंती बड़े उत्सव के रूप में मनाई जाती है। कारखानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और तकनीकी कार्यस्थलों पर इस दिन विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं में भगवान विश्वकर्मा को विश्व का निर्माता तथा देवताओं का वास्तुकार और शिल्पकार माना गया है। विश्वकर्मा पूजा से जुड़ी परंपराओं में उनके पांच पुत्रों मनु, मय, त्वष्टा, शिल्पी और देवज्ञ का भी उल्लेख मिलता है। शिल्प और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सुशील ऑटोमोबाइल्स में प्रतिष्ठान के उपकरणों, मशीनों और औजारों की पूजा की गई। कार्यस्थल के सुचारु संचालन और प्रतिष्ठान की उन्नति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही कला, शिल्प और तकनीकी क्षेत्र में निरंतर प्रगति तथा कार्य-कुशलता की कामना की गई। पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा कार्य-कुशलता और शिल्प के सम्मान का पर्व है। यह पर्व लोगों को अपने कार्य के प्रति समर्पण और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सुशील हीरो परिवार के सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति, सफलता और सुख-समृद्धि की कामना की।
- संतकबीरनगर- 60 साल बाद भी नहीं मिला न्याय, भरवलिया उर्फ टिकुइया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से लगाई गुहार - बोले, हमारी आबादी को चक बाहर कर बेघर करने की साजिश। धनघटा तहसील धनघटा के ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुइया के समस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया में उनकी आबादी की जमीन को गलत सूचना के आधार पर चक बाहर कर दिया गया है, जिससे गरीब अनुसूचित जाति के परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अनुसूचित जाति की आबादी अधिक है। कई लोग इतने गरीब हैं कि उनके पास न रहने की व्यवस्था है और न ही खेती की जमीन। जो जमीन उन्हें आबादी के रूप में मिलनी चाहिए, उसे चकबंदी अधिकारी व कुछ लोगों द्वारा गलत सूचना देकर हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर वे बसे हुए हैं, उसे चक बाहर कर दिया गया है और अब मालियत लगाने की तैयारी है। चक बाहर होने के कारण गांव में रास्ता निकालने में भी भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने अपने पत्र में दर्द बयां करते हुए लिखा है कि ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुइया के मूल निवासी सन 1965 में नदी के कटान के कारण यहां आकर बसे थे। उस समय जिनके पास जो थोड़ा-बहुत पैसा था, उन्होंने जमीन खरीद कर झोपड़ी, छप्पर बना कर रहना शुरू किया। उस समय किसी प्रकार की लिखा-पढ़ी नहीं हुई थी, तब से आज तक वे मकान व छप्पर बना कर रह रहे हैं। लेकिन आज जब वे किसी प्रकार का पक्का निर्माण करने जाते हैं तो कुछ लोग बाधा उत्पन्न करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे विगत 60 वर्षों से चकबंदी का इंतजार इस उम्मीद में कर रहे थे कि उन्हें न्याय मिलेगा, लेकिन अब उल्टा उन्हें ही उजाड़ने की तैयारी हो रही है। समस्त ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सक्षम अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच करा कर गरीबों को न्याय दिलाया जाए और उनकी आबादी की जमीन को सुरक्षित किया जाए।1
- प्रेमा एजुकेशनल अकादमी में भूकंप जैसी आपदा को लेकर प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारी को लेकर संयुक्त रूप से किया मॉक ड्रिल मेंहदावल, संतकबीरनगर। आज शुक्रवार को मेहदावल थाना अन्तर्गत अछिया में स्थित प्रेमा एजुकेशन अकादमी में भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने हेतु मॉक ड्रिल जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा करायी गयी । एसडीएम मेहदावल तथा सीओ मेहदावल सर्वदवन सिंह द्वारा मॉक ड्रिल का नेतृत्व किया गया। इस दौरान आकस्मिक आपदा की स्थिति का अभ्यास करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकासी, बचाव एवं राहत कार्यों के संबंध में व्यावहारिक रूप से जानकारी दी गयी। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया, सुरक्षित स्थान पर निकासी, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत-बचाव कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का अभ्यास किया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की कार्यवाही की गयी। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय पुलिस, प्रशासन एवं सम्बन्धित विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वय क्षमता को परखना तथा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान सीओ सर्वदवन सिंह, एसडीएम राजकुमार, एसओ राकेश कुमार सिंह, एम डी अंजना पांडेय, तहसीलदार अलपिका वर्मा आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।3
- शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय शास्त्रीय व लोक गायक पंजीकृत कलाकार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश1
- अम्बेडकरनगर से बड़ी खबर ➡️ जनपद मुख्यालय के वार्ड नंबर 23 में अशोक गन हाउस के बगल स्थित कॉलोनी का रास्ता कई दिनों से बैरियर लगाकर अवरुद्ध किए जाने का मामला सामने आया है। ➡️ स्थानीय लोगों के अनुसार रास्ता बाधित होने से राहगीरों और कॉलोनीवासियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ➡️ लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के आवागमन के लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ➡️ स्थानीय लोगों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर बैरियर हटवाने और आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। ➡️ अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करते हैं। 📍 स्थान—अंबेडकरनगर, वार्ड नंबर 23 ब्यूरो चीफ — रामतिलक बिश्वकर्मा 📞 मो. 9026253271 Hindustan News Plus 🔖 फेसबुक टैग #AmbedkarNagar #Ward23 #AmbedkarNagarNews #BreakingNews #HindustanNewsPlus #LocalNews #PublicIssue #जनसमस्या #अंबेडकरनगर #वार्ड23 #रामतिलकबिश्वकर्मा अम्बेडकरनगर से बड़ी खबर ➡️ जनपद मुख्यालय के वार्ड नंबर 23 में अशोक गन हाउस के बगल स्थित कॉलोनी का रास्ता कई दिनों से बैरियर लगाकर अवरुद्ध किए जाने का मामला सामने आया है। ➡️ स्थानीय लोगों के अनुसार रास्ता बाधित होने से राहगीरों और कॉलोनीवासियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ➡️ लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के आवागमन के लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ➡️ स्थानीय लोगों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर बैरियर हटवाने और आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। ➡️ अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करते हैं। 📍 स्थान—अंबेडकरनगर, वार्ड नंबर 23 ब्यूरो चीफ — रामतिलक बिश्वकर्मा 📞 मो. 9026253271 Hindustan News Plus 🔖 फेसबुक टैग #AmbedkarNagar #Ward23 #AmbedkarNagarNews #BreakingNews #HindustanNewsPlus #LocalNews #PublicIssue #जनसमस्या #अंबेडकरनगर #वार्ड23 #रामतिलकबिश्वकर्मा1
- आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाया संकट मोचन मंदिर, दीप उत्सव में उमड़ी सैकड़ो की भीड़ ‘ सहजनवां, गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सहजनवां ब्लॉक क्षेत्र के मुंडा कोड़रा स्थित संकट मोचन मंदिर, कोड़रा पोखरा, पर भाजपा नेता राजेश पाण्डेय द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम से भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के लिए समर्पित है। जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करना देश के उज्ज्वल भविष्य और जनकल्याण की कामना का प्रतीक है। हजारों दीयों से सजा मंदिर परिसर दीप उत्सव के दौरान संकट मोचन मंदिर परिसर को हजारों दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए प्रार्थना की। कार्यक्रम में माननीय सर्वेश कुमार शुक्ला, विजय कुमार त्रिपुरारी प्रधान, उमाशंकर चौरसिया प्रधान, राम अचल शुक्ला, अंकुर दुबे, राणा पाठक, विनोद पाण्डेय, राजेंद्र, वेद प्रकाश गुप्ता, गौरव त्रिपाठी, राजेंद्र दुबे, धर्मवीर यादव, राम प्रकाश शुक्ला (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) सहजनवा, डॉ. ऋतु सहाय समेत प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व प्रधान, वर्तमान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक राजेश पाण्डेय ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।4
- अम्बेडकरनगर जनपद में झमाझम बारिश किसानों के चेहरे खिले1
- *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश* आज दिनाँक 18.09.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई । महोदय द्वारा परेड के उपरान्त पुलिस लाइन्स परिसर में मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल 112, यातायात कार्यालय, आमी बैरक,स्टोर आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।4
- पीडीए जनचौपाल में राजभर समाज को साधने के लिए आये पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान - रमाशंकर राजभर मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा के बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत भगवानपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व भावी प्रत्याशियों ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की बात कहते हुए राजभर समाज को साधने के प्रयास किया गया। जिसके लिए पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर मुख्य अतिथि के रूप में आये थे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बूथों की मजबूती के साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए पार्टी भी प्रयासरत है। पीडीए संग सवर्ण मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। मेंहदावल विधानसभा के भगवानपुर ग्राम में पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें अनेको भावी प्रत्याशी संग मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रमाशंकर राजभर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व मंत्री का स्वागत सपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि ने राजभर समाज को जागरूक करते हुए कहा कि पिछड़े समाज को वर्तमान में खुद सतर्क रहना होगा नही तो भाजपा जैसी पार्टियां समाज मे हिन्दू मुस्लिम की बात करके केवल राजनीति करेंगे। वर्तमान में भाजपा की नीतियों से समाज का हर तबके के लोग परेशान हैं। गरीब, किसान , नौजवान सहित सब महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दो चार है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम में विजय बहादुर यादव ने कहा कि पिछड़े समाज के लिए केवल समाजवादी पार्टी ही बात करती है। तो शिक्षा को अपने समाज में लाना है। भाजपा की सरकार वर्तमान में सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। इस तरह की तमाम बातों को कहा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावी प्रत्याशी जयराम पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, फूलचंद यादव, इशहाक अंसारी, प्रिया पाठक, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, श्यामजी यादव आदि ने भी अपनी बातों को रखा। इस दौरान रियाज अहमद, विनोद यादव, राधेश्याम हलीम मंसूरी, अमरनाथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- गोरखपुर के पाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। गोरखपुर के पाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सोनबरसा निवासी बुधीराम अपने खेत में घास काट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली गिरने से उनके हाथों में चोटें आईं। बुधीराम बारिश शुरू होने के बाद भी खेत में ही थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वे घायल हो गए। आसपास के लोगों और परिजनों को खबर मिली तो वे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें खेत से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ठर्रापार ले गए। सीएचसी ठर्रापार में डॉक्टरों ने घायल बुधीराम का प्राथमिक इलाज किया। डॉक्टर प्रभात कुमार दुबे ने जांच के बाद बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि, हाथों में चोट लगने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें आगे के बेहतर इलाज और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलते ही बुधीराम के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वे इस अचानक हुई घटना से काफी परेशान थे। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई, तो परिजनों ने राहत महसूस की। उन्हें आगे के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। शुक्रवार को क्षेत्र में मौसम अचानक बदल गया था। आंधी-तूफान, बारिश और बादलों की तेज आवाज से ग्रामीणों में डर का माहौल था। आकाशीय बिजली गिरने की घटना के बाद ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतें। लोगों का कहना है कि खराब मौसम में खेतों, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।2